icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रत्नागिरी में हटवाडी धबधबा तिरंगे से रोशन, सोशल मीडिया पर वायरल

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी तिरंग्याच्या रंगात न्हाला 'हटवाडी धबधबा'! धामणसे येथील सोमगंगा नदी परिसरातील मनमोहक रोषणाई सोशल मीडियावर व्हायरल.. अँकर स्वातंत्र्यदिनाचे औचित्य साधून रत्नागिरी तालुक्यातील धामणसे ग्रामपंचायत हद्दीतील सोमगंगा नदीवर असलेल्या हटवाडी या मानवनिर्मित धबधब्यावर आकर्षक तिरंग्याची रोषणाई करण्यात आली आहे.. धबधब्यासह धामणसे हटवाडी पूल आणि सोमगंगा नदीचा संपूर्ण परिसर या नेत्रदीपक विद्युत रोषणाईने उजळून निघाला असून, हे दृश्य सध्या पर्यटकांच्या आणि स्थानिकांच्या विशेष पसंतीस उतरत आहे.. या नयनरम्य परिसराचे फोटो आणि व्हिडिओ सध्या इंस्टाग्राम,फेसबुकसह विविध सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्मवर तुफान व्हायरल होत असून हा धबधबा चर्चेचा केंद्रबिंदू ठरला आहे
0
0
Report

भिवंडी गणेशोत्सव 2026 के लिए समीक्षा बैठक: सड़कों, स्वच्छता और एक खिडकी योजना पर जोर

Thane, Maharashtra:14 सप्टेंबरपासून सुरू होणाऱ्या गणेशोत्सवासाठी भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेत अढावा बैठक पार पडली. महापौर नारायण रतन चौधरी यांच्या अध्यक्षतेखाली झालेल्या या बैठकीत मूलभूत सुविधा आणि पर्यावरणपूरक उत्सवावर भर देण्यात आला. राज्य शासनाने 2024 मध्ये गणेशोत्सवाला राज्य महोत्सवाचा दर्जा दिला आहे. या वर्षी 14 सप्टेंबर ते 25 सप्टेंबर या कालावधीत सण साजरा होणार आहे. बैठकीला आयुक्त अनमोल सागर, आमदार महेश चौघुले, आमदार रईस शेख, गणेशोत्सव महामंडळाचे पदाधिकारी, पोलीस आणि टोरेंट पॉवरचे अधिकारी उपस्थित होते. मंडळांनी रस्ते, खड्डे, अतिक्रमण, अनधिकृत पार्किंग आणि विसर्जन घाटांच्या स्वच्छतेचा मुद्दा मांडला. आमदार रईस शेख यांनी विसर्जन मार्गावरील झाडांच्या फांद्या छाटणे आणि पथदिवे सुरू ठेवण्याची मागणी केली. आमदार महेश चौघुले यांनी खड्डे भरण्यासाठी मॅस्टिकचा वापरून, बाजारपेठेत जड वाहनांना बंदी आणि 'एक खिडकी' परवानगीची मागणी केली. भेसळ रोखण्यासाठी कठोर कारवाई आणि CCTV ची सूचनाही करण्यात आली. आयुक्त अनमोल सागर यांनी 2-3 दिवसांत 'एक खिडकी योजना' सुरू करणे, अतिक्रमण हटवणे, खड्डे भरणे आणि 100% पथदिवे सुरू ठेवण्याचे आदेश दिले. मागील वर्षी 709 मूर्तींचे कृत्रिम तलावात विसर्जन झाले होते. यावर्षी घरगुती मूर्तींचे 100% विसर्जन कृत्रिम तलावात करावे, असे आवाहन त्यांनी केले. महापौर नारायण चौधरी यांनी सर्व विभागांना तातडीने कार्यवाही करण्याचे निर्देश दिले. सोबतच मातीच्या मूर्ती आणि नशामुक्तीचा प्रचार करण्याचे आवाहनही केले.
0
0
Report

कराड में स्वतंत्रता दिवस पर 325 फीट ऊँचा तिरंगा रैली, 10 हजार नागरिक शामिल

Satara, Maharashtra:कराड, सातारा स्वातंत्र्यदिनाच्या पार्श्वभूमीवर भारतीय तिरंग्याचा आणि देशाच्या सीमेवर मातृभूमीच्या रक्षणासाठी लढणाऱ्या शूर जवानांचा सन्मान करण्यासाठी कराडमध्ये भव्य तिरंगा रॅली काढण्यात आली. या रॅलीमध्ये सुमारे १० हजार नागरिक सहभागी झाले होते. तब्बल ३२५ फूट लांब तिरंगा हे रॅलीचे प्रमुख आकर्षण होते. सर्व राजकीय पक्ष, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्था, विविध संघटना, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक तसेच नागरिक मोठ्या संख्येने रॅलीत सहभागी झाले होते. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संकल्पनेतून देशभर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राबविण्यात येत आहे. याच अभियानाच्या निमित्ताने कराडमध्ये ही भव्य तिरंगा रॅली आयोजित करण्यात आली होती.
0
0
Report
Advertisement

विठ्ठलवाड़ी में 1.5 लाख की Royal Enfield चोरी, CCTV में कैद

Ambernath, Maharashtra:विठ्ठलवाडीत दीड लाखांची 'रॉयल एनफिल्ड' दुचाकी चोरीला घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात चित्रित विठ्ठलवाडी परिसरातील खडेगोळवली येथून दीड लाख रुपयांची काळ्या रंगाची रॉयल एनफिल्ड चोरीला गेली आहे. दुचाकी मालक प्रकाश भालेराव यांनी ९ ऑगस्ट रोजी ही गाडी इमारतीबाहेर पार्क केली होती. दुसऱ्या दिवशी सकाळी गाडी गायब झाल्याचे दिसताच परिसरात शोध घेण्यात आला, मात्र गाडी सापडली नाही. चोरीचा हा संपूर्ण प्रकार परिसरातील सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाला आहे. भालेराव यांच्या तक्रारीवरून विठ्ठलवाडी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पोलीस अधिक तपास करत आहेत.
0
0
Report

भीषण मौसम के बीच धामी Pipalkoti पहुँचे, टनल में फंसे श्रमिकों के लिए रेस्क्यू निरीक्षण

Dehradun, Uttarakhand:बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू Opरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे। टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

लेह लद्दाख भूस्खलन में दो बिहिया के युवक की मौत, परिवार पर दुख आंसू

Mumbai, Maharashtra:मां, बस कुछ और दिन दुख काटना है... उसके बाद मेरी सरकारी नौकरी लग जाएगी। फिर परिवार का बोझ पापा और भाइयों पर कम हो जाएगा... यह कहते-कहते सोनू ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उसके ये शब्द ही मां राधिका देवी के लिए जिंदगी भर की याद बन जाएंगे। पापा से बात करने के ठीक 20 मिनट बाद ही परिवार को सोनू की मौत की खबर मिली। छोटे बेटे को खोने के बाद मां राधिका देवी का रो-रोकर बेसुध पड़ी हुई है। गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट से दोनों शव घर पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में अपने भाई, बेटा को देखने के लिए भीड़ मौजूद थी। ऐसा ही एक वाक्य भोजपुर जिले में हुआ है जो वाकई दिल को दहला देने वाली घटना है। लद्दाख के नुब्रा थाना क्षेत्र के खारदुंगला में मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन ने भोजपुर के दो होनहार युवकों की जिंदगी छीन ली। लेह-लद्दाख की खूबसूरत वादियों में घूमने और जिंदगी के सुनहरे सपने संजोकर निकले बिहिया के दो दोस्तों की यात्रा खारदुंगला दर्रे के पास पहाड़ से गिरे मलबे और भारी पत्थरों के साथ हमेशा के लिए थम गई। एक ही बाइक पर सवार बिहिया के जज बाजार निवासी विकास कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अभिजीत आनंद और बिहिया प्रखंड के मझौली गांव निवासी संजय प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनू के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके सीने और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वहीं, अभिजीत के शरीर के कई हिस्सों में भारी पत्थरों की चोट से फ्रैक्चर हो गया था और सिर में भी गंभीर चोट आई थी। कुछ घंटों पहले तक जिन दो युवकों की आंखों में भविष्य के सपने थे, वे सपने लद्दाख की पहाड़ियों के मलबे में हमेशा के लिए दफन हो गए। एक तरफ अभिजीत कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की तैयारी कर रहा था, तो दूसरी तरफ सोनू सरकारी नौकरी हासिल कर परिवार की जिम्मेदारियां संभालने का सपना देख रहा था। परिवार को भरोसा था कि दोनों पढ़-लिखकर अपने सपनों को पूरा करेंगे और एक दिन घर की खुशियाँ लौटाएंगे। लेकिन एक सफर ने दो परिवारों की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ दिया, जिसे शायद पूरी जिंदगी भर पाना मुश्किल होगा। अभिजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बड़े किराना व्यवसायी हैं। उसकी छोटी बहन श्रृष्टि श्रेया भुवनेश्वर में बीएससी कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही है। अभिजीत खुद ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार ने बेटे के भविष्य के लिए कई सपने संजो रखे थे, लेकिन अब वही बेटा घर लौटने के बजाय ताबूद में बंद होकर लौटेगा। वहीं, सोनू के पिता शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में चपरासी की नौकरी करते हैं। उसके दो बड़े भाई दीपक और सुजीत निजी नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारियाँ संभालते हैं। सोनू की दो बहनें रीमा और नेहा हैं। सोनू पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा था। उसने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। वह बीएससी फाइनल ईयर की तैयारी करने के साथ-साथ सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। सोनू को अपने परिवार की परेशानियों का अहसास था। वह जानता था कि पिता और भाइयों पर परिवार की जिम्मेदारियाँ हैं। इसलिए वह मां से कहता था—“कुछ दिन और दुख काटना है मां... सरकारी नौकरी लगते ही सब ठीक कर दूंगा।” मां को क्या पता था कि बेटे के मुंह से निकले ये शब्द उसकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक आखिरी वादा बन जाएंगे। जिस बेटे के हाथों में मां अपने परिवार की खुशियाँ और भविष्य देख रही थी, आज उसी बेटे के खोने का गम उसकी आंखों से आंसू बनकर बह रहा है। लद्दाख घूमने निकले अभिजीत और सोनू लौटकर तो आएंगे, लेकिन उन सपनों के साथ नहीं, जिन्हें लेकर वे घर से निकले थे। पीछे रह गए हैं सिर्फ बूढ़े माता-पिता की आंखों के आंसू, भाई-बहनों का दर्द और दो परिवारों के अधूरे सपने। इधर सोनू की मां राधिका देवी ने बताया कि सोनू घर से मंगलवार को निकला था। कहा था कि मां लद्दाख के लेह, जम्मू घूमने जा रहे हैं। उसके बाद फोन करके कहा कि मां मेरे पास पैसे नहीं है मुझे दो हजार यूपीआई कर दो। हमने कहा कि पापा को अभी सैलरी नहीं मिला है। उसके बाद भी किसी तरह मैनेज कर कर सोनू को दो हजार रुपये दिए। मैंने कहा कि हमने बेटा को कहा था कि कही भी जाना तो अच्छे से जाना। मेरा बेटा मुझे छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं था लेकिन दोस्तों के कहने पर वह मुझसे इतने दूर गया, आज वह लौटकर वापस नहीं लौटा। राधिका देवी ने बताया मंगलवार को पापा से वीडियो कॉलिंग पर बात हुआ था, कहा था कि आज हमारी टिकट है। जल्द वापस लौट आएंगे, आप एक बात मम्मी से बात करा दीजिए। ठीक बीस मिनट के बाद मेरे बेटे की मौत की खबर आई। सोनू की बड़ी बहन रीमा देवी ने बताया कि मेरा भाई पढ़ाई में अव्वल था, जो भी एग्जाम देता था वह फर्स्ट आता था। कहता था कि जल्दी मेरे नौकरी लग जाएगी तो सब का दुख दूर हो जाएगा। रीमा ने बताया कि भाई जल्दी वापस आ जाएगा, लेकिन आज ताबूत में बंद होकर आया है। बबुआ के बहुत चोट लगा हुआ। मंगलवार को ही आने वाला था लेकिन मनहूस मौत की खबर सामने आई। अभिजीत ने सोनू को फोन कर पहले अपने पास बुलाया था, उसके बाद सभी श्रीनगर से लेह लद्दाख घूमने के लिए गए थे। अभिजीत ने कहा था कि अगर पैसा भी नहीं है तो हम पैसा देंगे। अभिजीत के चाचा दीपक केसरी ने बताया कि मेरे भतीजे अभिजीत का पांच दिनों के लिए कॉलेज बंद था। इसी छुट्टी में दोनों लेह लद्दाख घूमने के लिए चले गए। लेह से 50 किलोमीटर पहले खारदुंगला साइड सीन देखने के दौरान भूस्खलन के दौरान पहाडों से अचानक भड़भड़काकर कर पत्थर गिरने लगा। जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। दिल्ली से श्रीनगर ट्रेन से गए थे, उसके बाद वहां जाकर बाइक हायर किया। मलबे में दबने से अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू अस्पताल आने के दौरान उसकी मौत हो गई।
0
0
Report

बांकीमोगरा सनशाइन स्कूल के बाहर उपद्रवियों की मारपीट, वीडियो वायरल

Korba, Chhattisgarh:स्कूली छात्रों संग आए कुछ उपद्रवियों ने स्कूली छात्रों के साथ की मारपीट, मारपीट में स्कूली छात्र घायल एंकर - कोरबा जिले के बांकीमोगरा स्थित सनशाइन स्कूल के बाहर अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ छुट्टी के समय बाइक पर आए कुछ उपद्रवियों ने छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद से इलाके में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 13 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ स्कूली छात्र अपने संग बाहरी लड़कों को लेकर धड़ल्ले से बाइकों पर सवार होकर स्कूल के बाहर पहुंचे और स्कूल गेट के सामने ही बड़े बेखौफी से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ अभद्रता करते मारपीट शुरू कर दी. इस मारपीट में स्कूल के छात्र अभय कुमार को सिर पर तो वहीँ अमन खान को चेहरे पर गंभीर चोट आई है। विद्यार्थियों द्वारा इस तरह का हिंसक और आपराधिक कृत्य किया जाना बेहद अशोभनीय है, जो शिक्षण संस्थानों के माहौल को कलंकित कर रहा है। स्कूल परिसरों के आसपास इस प्रकार असामाजिक तत्वों और मनचलों का जमावड़ा लगना विद्यार्थियों की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। फिलहाल दोनों पक्ष के विद्यार्थियों ने बाकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज करा दी है. अब पुलिस जाँच में जुटी है कि आखिर विवाद का कारण क्या था और मारपीट किस वजह से की गई है. जांच के बाद ही पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कचहरी के पास अतिक्रमण हटाकर बुलडोजर से चैंबर ध्वस्त, तेज सुरक्षा में कार्रवाई

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने गुरुवार देर रात कचहरी के पास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। रात करीब 11 बजे शुरू हुआ अभियान डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान सड़क किनारे बने वकीलों के स्थायी चैंबरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध या हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वीआईपी इलाके में सड़क किनारे बने थे चैंबर कचहरी के आसपास का इलाका शहर के प्रमुख वीआईपी क्षेत्रों में शामिल है। यहाँ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मंडलायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के आवास स्थित हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे लंबे समय से स्थायी निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे बने चैंबरों के कारण दिन के समय यातायात प्रभावित होता था और कचहरी आने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। अतिक्रमण हटाने से पहले कचहरी के आसपास का रास्ता बंद करा दिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से चैंबरों को हटाना शुरू किया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन पुलिस ने लोगों को कार्रवाई वाले क्षेत्र के पास नहीं जाने दिया। कई वकील बाद में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नगर निगम की टीम कार्रवाई पूरी कर वहां से जा चुकी थी।
0
0
Report
Advertisement

यवतमाल के स्कूलों में पोषण आहार बंद, छात्रों को डिब्बा लाना मजबूर

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ मध्ये शालेय विद्यार्थ्यांचा पोषण आहार गेल्या दहा दिवसांपासून बंद झाला असल्याने, मध्यान्ह भोजनासाठी विद्यार्थ्यांना शाळेत घरूनच डबे आणावे लागत आहेत. राज्य शासनाच्या शिक्षण विभागाने जिल्हापरिषद आणि शासकीय अनुदानित शाळामध्ये शालेय पोषण आहार योजना चालू केली. या योजनेत विद्यार्थ्यांना शाळेतच सकस आहार मिळत होता. इयत्ता 1 ते 8 पर्यतच्या सर्व शाळामध्ये हा सकस पोषण आहार दिला जात होता. मात्र, गेल्या 10 दिवसापासून जिल्ह्यातील 2 हजार 103 शाळामध्ये पोषण आहार बंद झाला आहे. त्यामुळे विद्यार्थ्यांना भोजनाच्या सुटीत घरी जाऊन भोजन करावे लागत आहे किंवा शाळेतच टिफिन आणून खावे लागत आहे. राज्य सरकारच्या शिक्षण विभागाच्या या योजनेचा पुरता बोजवारा उडाला असून जिल्ह्यातील काही शाळामध्ये धान्य नसल्याने ही योजना बंद आहे तर काही शाळेत केवळ तीन ते चार दिवसाचा धान्यसाठा शिल्लक आहे.
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में अमित शाह-भजनलाल शर्मा के दौरे की सुरक्षा तैयारी अंतिम चरण में

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - 16 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अटल गौरव सम्मान समारोह को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा ने विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियां लगातार जारी हैं。
0
0
Report

रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ से देशभक्ति का माहौल, हर घर तिरंगा अभियान तेज

Begun, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजधानी रायपुर में देशभक्ति का रंग देखने को मिला हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया भगत सिंह चौक से कलेक्ट्रेट चौक तक आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी दौड़ में शामिल हुए इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी ये आजादी हमें बड़ी मुश्किलों और बलिदानों के बाद मिली है स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नेताओं, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लिया है उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों का ऋण चुकाने के लिए उन्हें हम याद करते रहते है
0
0
Report

श्याम बिहारी जायसवाल का कोरबा दौरा: नए मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर कड़ी समीक्षा

Korba, Chhattisgarh:एंकर - गुरुवार 13 अगस्त को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा के भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, कार्ययोजना और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। अपने कोरबा प्रवास के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लिया और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और जिले में चल रहे स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top