जुन्नारदेव के नागरिक क्षेत्र में ओवर ब्रिज निर्माण के कारण 15-20 दिनों के लिए सड़क बंद
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव के नागरिक क्षेत्र में चर्च तिराहा से रेलवे गेट तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क सुपरवाइजर रणजीत सिंह ने बताया कि पिलर बनाने के लिए इस मार्ग को लगभग 15 से 20 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान लोगों के लिए रेलवे गेट के पास से वैकल्पिक मार्ग खोला गया है जिससे आवागमन जारी रहेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
