480001
जन्माष्टमी पूर्व मटकी फोड़ कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू हुए शामिल
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजेता समिति को 55,555 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
50 हजार इनामी गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद से दबिश के बाद पकड़ा गया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में चोरी, गोकशी और गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंझनपुर थाना पुलिस और सीआईडब्लू टीम ने आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में एदिलपुर गांव से गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के दौरान मोनू, अवसाब और अदीब के नाम सामने आए। इसी मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। इसके अलावा आरोपी अवसाब समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी मोनू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अवसाब फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंझनपुर पुलिस, सीआईडब्लू और सर्विलांस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी फरीदाबाद में रहकर काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्णा नगर से अवसाब पुत्र मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।0
0
Report
चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी, पुलिस पर सवाल
Didwana, Rajasthan:आपको बता दें कि चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसकी 15 वर्षीय बेटी है, जबकि राजवीर सिंह से एक चार साल का बच्चा भी बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पड़ोसियों और परिजनों का आरोप है कि रात में विवाद की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फ presently, गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का जयपुर में उपचार जारी है।0
0
Report
AMU छात्रविरोध में भाषण पर विवाद, पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:OPENING PTC- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच एक छात्र के भाषण का वीडियो वायरल है... भाषण में छात्र ने पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की CLOSING PTC- छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में नारे और भाषण तो आम हैं...लेकिन इस बयान ने पूरे मामले को अलग मोड़ दे दिया है...अब देखना होगा कि AMU और पुलिस क्या कदम उठाती है0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में अन्ना जानवर से टक्कर, बाइक सवार की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - अन्ना जानवर से टकराने से बाइक सवार की मौत। अन्ना जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुआ था बाइक सवार। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया, महोबा जिले का रहने वाला था मृतक. सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना.0
0
Report
महराजगंज बाढ़ के बाद सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर सफाई-स्वास्थ्य अभियान,70 सफाईकर्मी और मेडिकल तैनात
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज, 02 अक्टूबर 2026, सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को तेजी से सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर तीनों प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन देखभाल, क्षति आकलन एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। बाढ़ के बाद संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। तीनों ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवनों, सड़कों, नालियों एवं बाजार क्षेत्रों की व्यापक सफाई कराई गई है। लगभग 70 सफाईकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में कैम्प कर सफाई कार्य कर रही है। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए एक एडीओ सहित 09 ग्राम पंचायत सचिव क्षेत्र में कैम्प कर रहे हैं। बीडीओ निचलौल द्वारा मौके पर चल रहे स्वच्छता एवं अन्य कार्यों की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 02 चिकित्सकों सहित 10 स्वास्थ्यकर्मियों की मेडिकल टीम लगातार कैम्प कर रही है। टीम द्वारा गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं की चिकित्सा एवं मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए पशुधन विभाग की टीम भी लगातार कैम्प कर रही है। एक डिप्टी सीवीओ एवं 02 सीवीओ सहित 06 सदस्यीय टीम गांवों में भ्रमण कर पशुओं का उपचार कर रही है तथा पशुओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बाढ़ से हुई क्षति के वास्तविक आकलन के लिए राजस्व विभाग द्वारा भी व्यापक सर्वेक्षण कराया जा रहा है। तहसीलदार निचलौल के अनुसार 15 लेखपालों की टीम प्रभावित क्षेत्र में घर-घर एवं मौके पर पहुंचकर क्षति का सर्वे कर रही है। सर्वेक्षण के आधार पर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा तथा नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित क्षेत्र में राहत व्यवस्था के तहत तीनों ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को निरंतर बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता के लिए परेशानी न हो। जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने एसडीएम सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन, राहत एवं क्षति आकलन से जुड़े सभी कार्यों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए स्थितियों को जल्द से जल्द सामान्य करने तथा क्षति का वास्तविक एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं0
0
Report
चार दशकों बाद ऐशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण जीता
Noida, Uttar Pradesh:PMO ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि A very special moment for Indian Hockey! The people of India are rejoicing in the success of the Women’s Hockey Team, who bring home the coveted Gold at the Asian Games and that too after over 4 decades. This is the result of outstanding skills and teamwork. Their determination is very inspiring as well. My best wishes to the team for their upcoming endeavours. May this success contribute to Hockey’s popularity across the nation: PM0
0
Report
Advertisement
उधार चुकता नहीं करने पर पान पार्लर मालिक पर हत्या: आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદના સાબરમતી રેલવે સ્ટેશન બહાર આવેલા પાન પાર્લરના સંચાલક પર ઉધાર માલ ન આપવા માટે છરી વડે જીવલેણ હુમલો કરવામાં આવ્યો. હોસ્પીટલના બિછાને બે દિવસ સુધી જિંદગી અને મોત વચ્ચે ઝઝૂમ્યા બાદ આ આધેડે દમ તોડી દીધો. పోలీసులు આ મામલે હુમલાખોરની ધરપકડ કરી લીધી છે. આ બનાવમાં આરોપી અનિલ ઠાકોર ટ્રક ચલાવી રહ્યો છે અને અગાઉ વર્ષ 2020 માં દારૂના ગુનામાં ચોપડે ચડી ચૂક્યો હોવાનું પોલીસ તપાસમાં સામે આવ્યું છે. ઘટનાની fuller વિગતોમાં પપારપૂર્વક કહેવામાં આવ્યું છે કે પાન મસાલા ઉધારમાં માંગવાનો જે અનુભવ હતો, તે કારણે હુમલો થયો. બનાવ બન્યો ત્યારે મૃતક રાજેશ ઠાકોરના સગીર દીકરો હાજર હતો અને હવે આ કેસમાં આ દીકરો સાક્ષી તરીકે જુબી આપશે. સારવાર દરમિયાન ધડકાભર આ કેસમાં પોલીસોએ આરોપી અનિલ ઠાકોરની ધરપકડ કરી અને આગળની કાર્યવાહી નજરે રાખી છે.0
0
Report
पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली लगी, चार गिरफ्तार, सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित बजरी प्लांट के निकट शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफा व्यवसायी से पांच किलो चांदी की लूट की घटना में पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल कर चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी हुई सवा दो किलो चांदी, घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। 27 सितंबर को सर्राफा व्यापारी हृदयराम सोनी पुत्र श्रीराम निवासी अहमदगंज परम विहार कालोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ शाहजहांपुर से लखनऊ अपनी वैगनार कार से अपने ड्राइवर के साथ जा रहे थे। शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत ककरघटा स्थिति बजरी प्लांट के पास एक स्विफ्ट कार सवार चार युवकों द्वारा ओवरटेक कर उनकी कार को रोक कर पांच किलो चांदी की लूट ली गई थी।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तीन टीमों को गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि की रात्रि में दो बजे मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस एसओजी, स्वाट और थाना शाहाबाद पुलिस टीम द्वारा शाहजहांपुर से हरदोई की तरफ जा रही कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में सुशील पुत्र चेतराम निवासी मो० सिधौली थाना रामनगर जिला बाराबंकी हाल निवासी मकान नं. 145 राधा ग्राम डूडा कालोनी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ व विमल पुत्र शिवनन्दन निवासी ग्राम लीलाखेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने घायल बदमाशों और उनके साथी अमन पुत्र रामनरेश निवासी बनियाखेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ व करन पुत्र भीकालाल निवासी गऊघाट अहमदगंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को घेराबन्दी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार डिजायर, लूटी गई चांदी, 2 तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस एवं 2 खोखा कारतूस बरामद किये गए। यह जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे प्रेस को उपलब्ध कराई गई। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया करन सर्राफा व्यवसाई का चालक था। उसके साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।घटना के दिन सर्राफा व्यवसाई करन के साथ 17.5 किलो चांदी लेकर शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। तभी उनके चालक करन द्वारा इंटरनेट कॉलिंग से अपने मित्रों को इसकी जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी पर ही घटना को अंजाम दिया गया। गाडी में दो बैग थे, जिसमें एक बैग में 12.5 किलों चांदी व दूसरे बैग में 5 किलों चादी थी।05 किलो चांदी लुटने के बाद शेष चांदी को सर्राफा व्यवसाई ने हरदोई निबासी मित्र को दे दी।0
0
Report
सुखेता नदी में उतराता हुआ दिखा अज्ञात शव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हूसेपुर करमाया गांव से गुजरी सुखेता नदी में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे एक अज्ञात शव उतराता हुआ देखा गया। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाम 5:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हूसेपुर करमाया के लोग सुखेता नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उनकी नजर नदी में उतारते हुए शव पर पड़ी । पेट के बल शव उतराता हुआ नदी की तेज धार में जा रहा था। जिन ग्रामीणों के पास मोबाइल थे उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । शुक्रवार को शाम 5:00 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज की निचलौल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना निचलौल पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 263/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त महफूज अंसारी पुत्र कुर्बान अंसारी, निवासी छितौना, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 02.10.2026 को उसके घर ग्राम छितौना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* महफूज अंसारी पुत्र कुर्बान अंसारी निवासी—छितौना, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज उम्र—करीब 19 वर्ष *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*- 1.उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना निचलौल 2.का0 कन्हैया भारद्वाज, थाना निचलौल0
0
Report
सीतापुर में लापता पुजारी का शव गोमती नदी में मिला, हत्या की आशंका
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। गोमती नदी में मिला लापता पुजारी का शव। पुजारी के हाथ पांव बंधे होने से हत्या की आशंका। चार दिन पहले लापता हुआ था पुजारी धनीराम। लापता होने पर कई दिनों से पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन। पिपरी बाबा मंदिर में रहकर करता था पूजा पाठ काम। ग्रामीण जता रहे पुजारी की हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संदना थाना क्षेत्र के कुर्सी लोहरा घाट का मामला।0
0
Report
दिल्ली रोड के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में भवन नियमपालना पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली रोड के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को लेकर भवन निर्माण नियमों की पालना पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स पर सवाल, आदर्श नगर जोन की निगरानी पर उठी उंगली. निर्माण में निर्धारित सेटबैक नियमों की अनदेखी की जा रही है और बेसमेंट के निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. सवाल है कि मौके पर हो रहा निर्माण नगर निगम से स्वीकृत भवन मानचित्र के अनुरूप है या नहीं. आदर्श नगर जोन के निगरानी अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं, इसका रिकॉर्ड साफ होना जरूरी. बेसमेंट और सेटबैक की जांच होगी? साइट निरीक्षण से पता चलेगा कि निर्माण नक्शे के अनुरूप है या नहीं. आदर्श नगर जोन नगर निगम की टीम मौके पर जांच कब करेगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कितनी जल्दी होती है. सवाल साफ है: क्या दिल्ली रोड पर बन रहा कॉम्प्लेक्स सभी भवन नियमों की पालना कर रहा है, या अनदेखी के बावजूद निर्माण जारी है?0
0
Report
Advertisement
नई मंडी घड़साना में किसानों का धरना स्थायी व्यवस्थाओं तक जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के दौरान किसानों ने धरना स्थल पर व्यवस्थाओं को अब स्थायी रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों की ओर से अपने पंखे मंगवाए गए हैं, जो धरना स्थल में पहुंच चुके हैं। वहीं गद्दे भी किसानों के पास पहुंचे हैं और टेंट का सामान भी जल्द मंगवाने की बात कही गई है। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा और इसके लिए स्थायी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। कार्यालय के गेट के बाहर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। किसान नेताओं का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
फलोदी नेशनल हाइवे 11 पर डंपर चपेट में आकर युवक की मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत फलोदी के नेशनल हाइवे 11 जांबा चौराहे के निकट डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत मृतक की पहचान लिखमाराम निवासी लूणकरणसर बीकानेर बताया जा रहा सूचना पर फलोदी पुलिस पहुंची मौके पर मृतक के शव को को रखवाया गया मोर्चरी में。 फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी.0
0
Report
रसिक दुलारी शरण मौत: गुरुशरण महाराज ने निष्पक्ष जांच की मांग
Datia, Madhya Pradesh:रसिक दुलारी शरण की मौत पर गुरुशरण महाराज ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग दतिया। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इसी मामले को लेकर पण्डोखर धाम के संत श्री गुरुशरण महाराज ने बैठक में सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष और गहरी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मौत से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोटों की जानकारी सामने आई है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और घटना से पहले की परिस्थितियों की विभिन्न कोणों से पड़ताल कर रही है। गुरुशरण महाराज ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि रसिक दुलारी शरण की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।0
0
Report
Advertisement
