जुन्नारदेव विकासखंड में लोकायुक्त ने पशु डॉक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Abappura, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव विकासखंड में लोकायुक्त ने पशु चिकित्सालय दातलावादी में कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार सेमिल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आवेदक सुरेश यदुवंशी ने बताया कि डॉक्टर ने ₹25,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी। लगातार हो रही लोकायुक्त की कार्यवाहियों के बावजूद विकासखंड में रिश्वतखोरी का खेल जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
