480551
जुन्नारदेव के पत्रकारों ने ललित डेहरिया पर हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव के सभी पत्रकारों ने चौरई के पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए हमले के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पत्रकारों ने सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे वे सुरक्षित महसूस कर सकें। इस घटना से पत्रकारों में रोष और चिंता व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाटूधाम में यातायात व्यवस्था के लिए बैठक, स्टैंड तय होंगे
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने को लेकर मंगलवार को खाटूश्यामजी कोतवाली थाना परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया एवं यातायात प्रभारी एसआई रामावतार ने ली। इसमें ई-रिक्शा संचालन, सवारी गाड़ी एवं इको गाड़ी चालकों को यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वाहनों की आवाजाही निर्धारित स्थानों से करने तथा सवारी लेने वाले वाहनों के लिए मुख्य चार स्टेंड में से स्वयं व्यवस्था कर स्टेंड निर्धारित करने पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन स्थाई स्टैंड बनाने को लेकर भी विचार करेगा। मुख्य रूप से चिमनी स्टेंड, 40 बीघा पार्किंग स्टेंड, खड्डा पार्किंग एवं 52 बीघा क्षेत्र में स्टैंड व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। चिमनी स्टेंड पर सहमति बनी तथा यहां वाहन चालकों को निर्धारित किराया भी देना होगा। वाहनों को नंबर के अनुसार संचालन करना अनिवार्य होगा। वहीं कैम्पर गाड़ियों से सवारी परिवहन पूरी तरह बंद रहेगा। तोरणद्वार से सवारी लेने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित नियमों की पालना कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस थाने पर संचालित वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी निर्देश दिए गए। यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर अब सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
नगर निकाय चुनाव 2026: 42 फॉर्म निरस्त, अब नामांकन वापसी से तस्वीर साफ
Sikar, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव 2026 नगरनिकाय चुनाव को लेकर आवेदन पत्रों की हुई समीक्षा, समीक्षा के दौरान 42 फॉर्म हुए निरस्त, 41 फॉर्म पार्टियों द्वारा सिम्बल नहीं मिलने तथा एक प्रत्याशी का फॉर्म अयोग्य होने पर हुआ निरस्त। वार्ड न.08 निर्दलीय प्रत्याशी रोहिताश्व मीणा का फॉर्म आपराधिक मामलों में पांच साल से अधिक सजा होने के कारण अयोग्य घोषित, अब नामांकन वापसी के बाद होगी चुनाव की तस्वीर साफ। रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु ने जानकारी दी। एंकर श्रीमाधोपुर में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान 42 फॉर्म निरस्त कर दिए गए। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 180 प्रत्याशियों ने 226 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 41 नामांकन पत्र संबंधित राजनीतिक दलों की ओर से सिंबल नहीं मिलने के कारण निरस्त हुए, जबकि एक प्रत्याशी का नामांकन अयोग्य पाए जाने पर खारिज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी सौरव भामू ने बताया कि वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय प्रत्याशी रोहिताश्व मीणा का नामांकन पत्र आपराधिक मामले में पांच साल से अधिक की सजा होने के कारण अयोग्य घोषित करते हुए निरस्त किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। नामांकन निरस्तीकरण के बाद राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में आमने-सामने और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशी अब प्रचार अभियान को गति देने की तैयारी में जुट गए हैं।0
0
Report
सीकर में शेखावाटी विश्वविद्यालय में SFI का 11 सूत्रीय प्रदर्शन चार घंटे तक
Sikar, Rajasthan:सीकर शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन SFI का आक्रोश मार्च, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 घंटे तक प्रदर्शन सीकर में शेखावाटी विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज छात्र संगठन SFI के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कैंपस में विरोध मार्च निकाला और विभिन्न कार्यालयों के बाहर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठन SFI कार्यकर्ताओं ने करीब चार घंटे तक विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस जाब्ता भी बुलाया गया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी मांगों पर वार्ता कर समाधान करने की मांग उठाई। छात्र संगठन SFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन कुलसचिव और एग्जाम कंट्रोलर कार्यालय के अंदर बैठे हैं और विद्यार्थियों से वार्ता नहीं कर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विद्यार्थियों की मांगों पर बातचीत नहीं होती, तब तक SFI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में धरना जारी रखेंगे। जरूरत पड़ने पर रात में भी धरना देने की बात कही गई。 वहीं, SFI के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां ने कहा कि संगठन विश्वविद्यालय की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन से वार्ता करने पहुंचा था, लेकिन कोई अधिकारी विद्यार्थियों से बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने विद्यार्थियों से वार्ता नहीं की तो SFI की ओर से आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। SFI नेताओं ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और प्रशासन के साथ वार्ता होने तक विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा。 बाइट - महिपाल गुर्जर (घनी दाढ़ी-मूंछ) जिलाध्यक्ष छात्र संगठन एसएफआई, सीकर。 बाइट - राजू बिजारणियां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, कलम महाविद्यालय, सीकर。0
0
Report
Advertisement
नोएडा साइबर क्राइम: प्राइवेट लोन एप धोखाधड़ी गैंग के 6 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Noida (UP): Manisha Singh (ADCP, Noida) On Cyber Crime Police Arrests 6 Accused In Private Loan App Fraud And Blackmail Case (Source – Noida Police) सोर्स नोएडा पुलिस एक्स थाना साइबर क्राइमः- प्राइवेट ऐप से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार। साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को आसान लोन का झांसा देकर सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-141 से छह शातिर अपराधियों को धर-दबोचा है. यह गिरोह प्राइवेट लोन ऐप के माध्यम से कर्ज लेने वाले ग्राहकों को निशाना बनाता था. एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोन ऐप के ग्राहकों को निशाना बनाकर पहले वीडियो कॉल करते थे. इसके बाद पीड़ितों की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप दिया जाता था और उन्हें रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया जाता था. वसूली की रकम यूपीआई, क्यूआर कोड और म्यूल खातों के जरिए ट्रांसफर कराई जाती थी.0
0
Report
हरियाणा के गैंगस्टर के UP पुलिस से डर: सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के गैंगस्टर को UP पुलिस से लगता है डर राकेश इस समय जिला जेल करनाल में न्यायिक हिरासत में बंद है। वह सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाने में दर्ज FIR नंबर 67, दिनांक 27 फरवरी 2025 के मामले में अंडरट्रायल है。 शामली अंकित बालियान हत्या मामले प्रोडक्शन वारंट की मांग को लेकर हरियाणा की करनाल जेल में बंद अंडरट्रायल राकेश उर्फ पंपू ने जान को खतरा होने की आशंका जताई गई है। उसकी सुरक्षा को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस एवं जेल अधिकारियों को लिखित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें जेल से बाहर ले जाते समय कड़ी सुरक्षा और पूरी ट्रांजिट प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की मांग की गई है। राकेश उर्फ पंपू ने कहा है कि जब उसे प्रोडक्शन वारंट पर शामली ले जाना हो तो उसके पाँव में बेड़िया और हाथ में हथकड़ी लगाया जाय। राकेश इस समय जिला जेल करनाल में न्यायिक हिरासत में बंद है। वह सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाने में दर्ज FIR नंबर 67, दिनांक 27 फरवरी 2025 के मामले में अंडरट्रायल है。 इस घटना में वह घायल हुआ था और बाद में थाना कोतवाली बूंदी में FIR दर्ज है। दस्तावेज़ के अनुसार अंकित बालियान की हत्या का भी जिक्र है। दस्तावेज़ के अनुसार इस मामले में आर्यन और सत्यम को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि सुमित और मोहित के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की बात कही गई है। दस्तावेज़ में यह भी कहा गया है कि शामली के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया में राकेश उर्फ पंपू की इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर बयान दिया है。 क्या-क्या मांग की गई? - राकेश की न्यायिक हिरासत के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की जाए。 - जेल से बाहर ले जाते समय पर्याप्त हथियारबंद पुलिसकर्मी साथ रहें。 - जेल से निकलने से लेकर वापस जेल पहुंचने तक पूरे ट्रांजिट की वीडियोग्राफी की जाए。 - पुलिस या किसी अन्य एजेंसी को सौंपे जाने की स्थिति में उसकी आवाजाही का रिकॉर्ड रखा जाए。 - पूरे रास्ते उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए。 - किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जाएं。 - कानून और न्यायिक दिशा-निर्देशों के तहत जरूरत होने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं。 कह रहा है जब भी UP के शामली में प्रोडक्शन वारंट पर ले जाए जाए उसे वक्त पैरों में बेड़िया और हाथों में हथकड़ी लगाया जाए ताकि वह भाग ना सके।0
0
Report
ट्रक ने गेट 3 में प्रवेश किया, 4 घायल
Noida, Uttar Pradesh:अनियंत्रित होकर ट्रक सोसाइटी के गेट में घुसा, 4 घायल ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक अचानक गेट नंबर तीन में जा घुसा। हादसे के समय गेट पर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से 3 सुरक्षा गार्ड समेत 4 घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निवासियों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम करीब 9:20 बजे तेज रफ्तार ट्रक सोसायटी के गेट की तरफ आया और बेरिगेटिंग को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। ट्रक के गेट में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में गेट के पास मौजूद सुरक्षा गार्डों और एक डिलीवरी बॉय को चोटें आईं हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। निवासियों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। लोगों ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद सोसायटी के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। निवासियों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। वहीं, बिटरख थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई कि इटेहड़ा गोल चक्कर से शाहबेरी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ट्रक चालक ने नशे की हालत में ट्रक आम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी के गेट नंबर 3 की ओर अचानक मोड़ दिया जिससे सोसाइटी के 3 गार्ड व 1 डिलीवरी बॉय घायल हो गए व 2 गाड़ियाँ व मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, घायलों की स्थिति सामान्य है। थाना बिसरख पुलिस ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में पुरानी रंजिश पर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात से कसाई खाना मोहल्ले में दहशत, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंग युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वक्त मौजूद युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका फैसला हो गया था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मृतक को कितनी गोलियां लगीं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुहम्मदाबाद गोहना में अब चश्मा मिलेगा दिल्ली के होलसेल रेट पर!
Mohammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना में अब चश्मा मिलेगा दिल्ली के होलसेल रेट पर! मुहम्मदाबाद गोहना के इदरतगंज बाईपास में चश्मों की शानदार रेंज उपलब्ध है। यहां चश्मे के फ्रेम मात्र ₹40 और ब्लूकट लेंस ₹200 से शुरू हैं। सेल के साथ होलसेल रेट पर भी चश्मे उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि लखनऊ के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. परवेज़, MBBS, MS (KGMU लखनऊ), जिन्हें PGI का अनुभव बताया गया है, हर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को देखेंगे। वहीं डॉ. नेदाल अहमद, D-Opt. सभी दिन उपलब्ध रहेंगे। 📞 कॉन्टैक्ट: 8208162052 पता: बाईपास, इदरतगंज, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ0
0
Report
500 ड्रोन से कान्हा नगरी: जन्माष्टमी का भव्य शो मथुरा-आनंद
Noida, Uttar Pradesh:आसमान में लीलाएं दिखाएंगे कान्हा, 500 ड्रोन से जगमग होगी कान्हा नगरी - जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, 4 सितंबर की रात तीन से चार किमी. तक दिखेगा अद्भुत नजारा - कन्हैया मित्तल समेत कई कलाकारों के भजन संध्या से सराबोर होगी कान्हा नगरी, 2 से 4 सितंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम लखनऊ, 1 सितंबर: श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा। जन्माष्टमी के अवसर पर जहां देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे, वहीं विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल को और भव्य बनाएंगे। कन्हैया मित्तल समेत कई कलाकारों की प्रस्तुतियां इस बार जन्माष्टमी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही पहली बार 500 ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं को जीवंत किया जाएगा। तीन से चार किमी. तक दिखाई देगी कृष्णलीला ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जन्माष्टमी को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ड्रोन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो चार सितंबर को रात करीब नौ बजे से शुरू होगा। यह शो लगभग एक घंटे तक चलेगा। इस दौरान 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और अलग-अलग आकृतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तथा उनकी लीलाओं से जुड़े दृश्य प्रदर्शित करेंगे। ड्रोन शो की खास बात यह होगी कि आसमान में बनने वाली कृष्णलीला की आकृतियां जन्मभूमि के आसपास करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी तक दिखाई दे सकेंगी। इससे श्रीकृष्ण जन्मभूमि और उसके आसपास मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ इस अनूठे आयोजन का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा। इससे पहले 2 सितंबर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जो 4 सितंबर तक चलेंगे। यह सभी कार्यक्रम डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में होंगे। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, लोकगायन, नृत्य, बांसुरी वादन और अन्य सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी। 2 सितंबर से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 सितंबर को दोपहर तीन बजे उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 3:10 से 3:15 बजे तक श्याम जी शंख वादन करेंगे। शाम 4:15 बजे से भारत भूषण भजन, कीर्तन और लोकगायन की प्रस्तुति होगी। शाम 6:15 से 7:40 बजे तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से ‘मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव’ की झांकी गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद शाम 7 से 9 बजे तक श्रुति अनंदिता वर्मा के निर्देशन में आरुष वर्मा, कमला बैरवा, निष्ठा शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार कृष्णा कॉन्सर्ट-डिवोशनल म्यूजिकल प्रस्तुति देंगे। इस प्रस्तुति में भक्ति संगीत के साथ आधुनिक संगीत का भी समावेश होगा। तीन सितंबर को शाम 4 से 5 बजे तक देवेश शर्मा भजन गायन करेंगे। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक कृष्णा सागर कलेक्टिव की भजन जेमिंग होगी। शाम 6:15 से 7:40 बजे तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी की ओर से ‘मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव’ की झांकी गायन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। शाम 7 से 9 बजे तक भी कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें श्रुति अनंदिता वर्मा के निर्देशन में आरुष वर्मा, कमला बैरवा, निष्ठा शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार कृष्णा की संगीत प्रस्तुति शामिल होगी। इसके साथ ही चार सितंबर को दोपहर तीन से पांच बजे तक मोहित शैवानी ‘कृष्णानयन-कृष्णप्रिय वो जो कभी कहा नहीं गया’ की प्रस्तुति देंगे। 4 सितंबर को कन्हैया मित्तल के भजनों से गूंजेगी कान्हा नगरी चार सितंबर को शाम 5 से 7 बजे तक हार्टफुलनेस फाउंडेशन की प्रस्तुति होगी। इसमें सुनीति मिश्रा ‘कृष्ण : अनंत रंग, अनंत भाव’ प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद अनिरबान भजन एवं बांसुरी वादन और मैत्रेयी राय भजन गायन करेंगी। शाम 7 से 9 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या आयोजित होगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहर में पांच बड़े और 21 छोटे मंच भी बनाए जाएंगे। इन मंचों पर ब्रज के कलाकार अपनी लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पहली बार पांचजन्य प्रेक्षागृह परिसर में फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ विभिन्न खान-पान का भी लुत्फ उठा सकेंगे。 सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम, 16 वॉच टावर बनाए गए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर में 129 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे और 24 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 16 वॉच टावर बनाए जाएंगे। पुलिसकर्मी इन टावरों से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों की निगरानी की जाएगी। किसी स्थान पर भीड़ बढ़ने या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था रहेगी। जन्माष्टमी के दौरान करीब 350 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 50 महिला आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान लागू कर शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में पुरानी रंजिश के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंग युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वक्त मौजूद युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका फैसला हो गया था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मृतक को कितनी गोलियां लगीं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
मेड़िनीपुर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़تال खत्म, वेतन शीघ्र भुगतान का लिखित आश्वासन
Mollar Chak, West Bengal:অবশেষে জট কাটলো, চলতি মাসের মধ্যেই বকেয়া বেতন মিটিয়ে দেওয়ার কথা মেদিনীপুর পৌরসভা কর্তৃপক্ষ লিখিত আকারে দেওয়ায় ধর্মঘট তুলে নিল অস্থায়ী সাফাই কর্মীরা। রাত্রেই শুরু হলো জেসিবি মেশিন দিয়ে আবর্জনা সরানোর কাজ। আজ থেকেই শহর জঞ্জালমুক্ত হওয়ার সম্ভাবনা। বকেয়া বেতন মেটানোর基 কথা নিয়ে ১১ দফা দাবির ভিত্তিতে দীর্ঘ ৯ দিন ধরে চলছিল সাফাই কর্মীদের ধর্মঘট, যার ফলে শহরের বিভিন্ন জায়গায় আবর্জনার স্তূপ তৈরি হয়েছিল। ভ্যাট ফেলেও আবর্জনা ছড়িয়ে পড়েছিল রাস্তার উপরে; নাগরিক পরিষেবা সম্পূর্ণভাবে ভেঙে পড়েছিল। নর্দমা পরিষ্কার না হওয়ায় জল আটকে থাকত এবং নাগরিকরা রাস্তায় চলতে সমস্যায় পড়ছিল। কংগ্রেস এবং সিপিএম দুই দলই মেদিনীপুর পৌর বোর্ডের বিরুদ্ধে সরব হয়েছিল; জেলাশাসকের উদ্যোগে বহুবার বৈঠক হয়েছে এবং বকেয়া বেতন মিটিয়ে দেওয়ার কথা বলা হয়েছে। আজ পৌরসভা বোর্ডের বৈঠকে সিদ্ধান্ত নেওয়া হয় জুলাই মাসের বেতন চলতি মাসের ৭ তারিখের মধ্যে এবং আগস্ট মাসের বেতন আগামী ১৫ বা ১৬ তারিখের মধ্যে মিটিয়ে দেওয়া হবে; পাশাপাশি অন্যান্য Skrim কর্মচারীদের বেতনও মিটিয়ে দেওয়ার কথা বলা হয়েছে। शाम নাগাদ এই সিদ্ধান্ত লিখিত আকারে সাফাই কর্মী ইউনিয়নের নেতা তপন মুখার্জীর হাতে তুলে দেওয়া হলে তারা ধর্মঘট প্রত্যাহারের ঘোষণা দেন। নেতারাPrevious সরকারের দায়ভার নেন এবং বর্তমান সরকারের ইতিবাচক পদক্ষেপের কথা বলেন। পঞ্চায়েত ও বিধায়কদের ভূমিকার কথা উল্লেখ করেন। সাম্প্রতিক সময়ে জেলাশাসক, মহকুমা শাসক, জেলা প্রশাসন এবং বিধায়কদের উদ্যোগকে ধন্যবাদ জানিয়ে তারা স্থায়ী সমাধানের ওপর জোর দেন।0
0
Report
झज्जर में कूड़ा उठाने विरोध के बीच महिला कर्मचारियों ने जेसीबी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:झज्जर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन ने एक बार फिर रात के समय कूड़ा उठाने का अभियान चलाया। जेसीबी और कंटेनरों के साथ प्रशासनिक टीम विभिन्न डंपिंग प्वाइंटों पर पहुंची और कई स्थानों से कूड़ा उठाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारियों की ओर से विरोध भी किया गया। बीकानेर चौक पर डंपिंग पॉइंट से कूड़ा नहीं उठा पाया गया। अभियान के दौरान बीकानेर चौक स्थित डंपिंग पॉइंट पर प्रशासन को सफाई कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी आमने-सामने हो गए। जेसीबी पर चढ़कर महिलाओं ने किया विरोध। कूड़ा उठाने के लिए जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी, महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गईं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं। कर्मचारियों के विरोध के चलते प्रशासनिक टीम कूड़ा उठाने में सफल नहीं हो सकी। सफाई कर्मचारी अपने मोर्चे पर डटे रहे, जिसके बाद प्रशासनिक दस्ता वापस लौट गया। बहादुरगढ़ में लाठीचार्ज की सूचना है, जहां एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। कुल मिलाकर शहर में कूड़ा उठाने की प्रशासनिक कवायद और कर्मचारियों के विरोध के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद वीडियो मारपीट: पुलिस ने कृष्णा और ऋषि को हिरासत में लिया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में ‘लव जिहाद’ के नाम पर युवक की पिटाई किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे कृष्णा और ऋषि नाम के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक को चारपाई पर उल्टा लिटाकर डंडे से पीटा जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में गाली-गलौज और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि युवक की पिटाई ‘लव जिहाद’ के नाम पर की गई। वीडियो को कृष्णा ठाकुर नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में पीड़ित युवक की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。 वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे कृष्णा और ऋषि नाम के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी। पीड़ित युवक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
उज्जैन: दूध मिलावट रोकने के लिए रैपिड टेस्टिंग अभियान शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया मिल्क रैपिड टेस्टिंग अभियान, स्टार्च, शक्कर, नमक समेत कई तरह की मिलावट का लगाया जा सकेगा पता उज्जैन। दूध में मिलावट की जांच अब मौके पर ही रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उज्जैन जिले में मिल्क रैपिड टेस्टिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत दूध डेयरियों और दूध परिवहन करने वाले वाहनों से दूध के नमूनों की प्राथमिक जांच की जा रही है。 रैपिड टेस्टिंग किट में मौजूद विशेष पेपर को दूध के नमूने में डुबोया जाता है। दूध में किसी तरह की मिलावट होने पर पेपर का रंग बदल जाता है। इससे मौके पर ही यह पता लगाने में मदद मिलती है कि दूध में किस प्रकार की मिलावट हो सकती है。 इस किट से दूध में स्टार्च, शक्कर, नमक, न्यूट्रलाइजर और मल्ट्रोडेक्सट्रिन जैसी मिलावट की प्राथमिक जांच की जा सकती है। यदि जांच में मिलावट की आशंका सामने आती है तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दूध का आधिकारिक नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजती है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी。 विभाग ने अभियान के तहत उज्जैन की जय अम्बे दूध डेयरी, यशोदा डेयरी एंड स्वीट्स और श्री नारायण डेयरी समेत कई दूध विक्रेताओं और दूध परिवहन वाहनों की रैपिड किट से जांच की है。 खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दूध और अन्य खाद्य सामग्री केवल वैध लाइसेंस या पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खरीदें। दूध या किसी अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट का संदेह होने पर तुरंत विभाग को शिकायत करें।0
0
Report
उज्जैन पुलिस का गुंडा चेकिंग अभियान जारी, ग्राउंड पर एसपी मॉनिटरिंग के साथ चेकिंग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस द्वारा गुंडा चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वयं ग्राउंड पर पहुंचकर अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर में सभी पुलिस टीमें तैनात हैं और असामाजिक तत्वों व पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग की जा रही है। रात 11 बजे दुकानों को बंद कराया जा रहा है, वहीं पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
