480551
गोंडवाना पार्टी की मांग,जुन्नारदेव में नागपुर-शहडोल ट्रेन का स्टॉपेज और CCTV कैमरे
Junnardeo, Madhya Pradesh:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर नागपुर-शहडोल ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग की है। पार्टी ने सेंट्रल रेलवे के डीआरएम नागपुर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इससे आदिवासी क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेलवे सुविधा मिलेगी और रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही, उन्होंने स्टेशन परिसर में CCTV कैमरे लगाने की भी मांग की है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलामू प्रमंडल दौरे में पेयजल मंत्री ने धीमी योजनाओं पर कड़ा रुख दिखाया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय पलामू प्रमंडल के दौरे पर जाएंगे 5 और 6 अक्टूबर 2 दिन पलामू में रहेंगे मंत्री ।पलामू प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जिले लातेहार , डाल्टनगंज और गढ़वा में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं मंत्री।जिलों में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें बुलाई गई है .. पेयजल स्वच्छता विभाग के अलावे , ग्रामीण विकास, रोड कंस्ट्रक्शन, वन विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी समीक्षा बैठक में रहने को कहा गया है।बैठक में खास तौर पर संवेदको को भी बुलाया गया है। हर घर नल जल योजना की क्या प्रगति है क्या कठिनाई आ रही है और किस स्तर पर कठिनाई है इसकी भी समीक्षा की जाएगी पलामू प्रमंडल में अधूरी और धीमी गति से चल रही पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.. विभागीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्यों में कोताही या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है0
0
Report
हिसार में लंपी वायरस नियंत्रण, डॉक्टर जिंदल ने किसानों को सतर्क रहने को कहा
Hisar, Haryana:anchor : लंपी वायरस के मामलों में आई कमी और वर्तमान स्थिति पर ज़ी मीडिया ने हिसार स्थित लला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) के पशु जनस्वास्थ्य एवं महामारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश जिंदल से खास बातचीत की। डॉ. जिंदल ने बताया कि प्रदेश में अब लंपी वायरस का प्रकोप काफी हद तक नियंत्रण में है और नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, स्थिति बेहतर होने के बावजूद किसानों और पशुपालकों को अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि संक्रमण दोबारा न फैले। उन्होंने सलाह दी कि पशुपालक शेड में सफाई रखें, मक्खी-मच्छरों से बचाव करें और लक्षण दिखने पर प्रभावित पशु को तुरंत आइसोलेट करें। वन-टू-वन डॉ. नरेश जिंदल विभागाध्यक्ष, पशु जनस्वास्थ्य एवं महामारी विभाग, लुवास (LUVAS), हिसार0
0
Report
दंतेवाड़ा-बारसूर में नाबालिग की हत्या: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग — दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर में शराब विवाद में नाबालिग बालक की हत्या। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के छिलका/खोटला से सिर पर किया वार। गंभीर चोट लगने से नाबालिग की मौत। घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का छिलका/खोटला किया बरामद। आरोपी बुधराम पोडियामी (44 वर्ष) निवासी हितामेटा राऊतपारा गिरफ्तार। बारसूर थाना पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत की कार्रवाई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया。0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में स्कूल बच्चों के साथ यातायात नियमों की जागरूकता रैली
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में आरटीए विभाग और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली यातायात जागरुकता रैली । सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर शहीद उधम सिंह चौंक से निकाली जागरूकता रैली । हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर बच्चों ने दिया यातायात नियमों का सन्देश । कुरुक्षेत्र पुलिस की यातायात पुलिस तथा आरटीए विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पैदल मार्च निकालकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। आयोजित इस जागरूकता अभियान में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। पैदल मार्च शहीद ऊधम सिंह चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय तथा स्टेडियम मार्ग से होते हुए वापस शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में स्कूली बच्चों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से आमजन का ध्यान यातायात नियमों की ओर आकर्षित किया। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राम करण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करें। निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश समाज तक पहुंचाने का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित सड़क, सुरक्षित सफर और सुरक्षित समाज के लिए यातायात नियमों की पालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।0
0
Report
पप्पू यादव का बाढ़ राहत दौरा: तटबंध टूटने पर विभागीय लापरवाही पर हमला
Bagaha, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर बगहा पहुंचे। सड़क मार्ग से बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा किया। खैरटवा चchakनी में टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया, इस दौरान सांसद ने सरकार और विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री और नगदी का वितरण किया। दरअसल चंपारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे इलाकों में पहुंचे पप्पू यादव ने मौके पर तटबंध का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री के साथ नगद की मदद भी किया। बताया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि दो वर्ष के भीतर चंपारण तटबंध का दो बार टूटना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है, इसलिए उन्होंने दोषी संवेदक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही बगहा और वाल्मीकिनगर को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग सरकार से किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सांसद ने सरकार से तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की। तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। बताये गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान पप्पू यादव ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि तटबंध टूटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं उधर घटना के वक्त संवेदक के सहयोगी ने आप बीती सुनाई जिससे लापरवाही उजागर हुआ है।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: Yashvir Singh's silver in javelin boosts Bhivani's pride
Bhiwani, Haryana:यशवीर सिंह की ऐतिहासिक कामयाबी एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के लाल यशवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन जैवलिन थ्रो में देश के लिए जीता रजत पदक, देवसर में जश्न का माहौल यशवीर की कामयाबी पर परिवार ने बांटी मिठाई, ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे 8-9 साल की कड़ी मेहनत लाई रंग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया देश का परचम एंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए कांस्य पदक लाने वाले भिवानी के देवसर गांव के रहने वाले यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में देश के लिए रजत पदक हासिल किया है। यशवीर की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव देवसर में जश्न का माहौल है। परिवार ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई, तो ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर यशवीर की कामयाबी का जश्न मनाया। वीओ-1: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भिवानी के यशवीर सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो मुकाबले में यशवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और देश का मान बढ़ाया。 वीओ-2: यशवीर की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही देवसर गांव पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यशवीर के सिल्वर मेडल जीतने की खुशी में गांव में पटाखे भी फोड़े गए。 वीओ-3: बताया जा रहा है कि यशवीर पिछले करीब 8 से 9 वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष का नतीजा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक के रूप में सामने आया है। कॉमनवेल्थ के बाद एशियन गेम्स में भी यशवीर ने अपनी छाप छोड़ी है。 वीओ-4: यशवीर का परिवार खेलों से जुड़ा रहा है और परिवार को अब इस सितारे से ओलंपिक पदक की भी उम्मीदें हैं। रजत पदक जीतने के बाद यशवीर का अगला लक्ष्य और बड़ा है—सिल्वर के बाद गोल्ड पर निशाना。 देवसर से निकले यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे भिवानी और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर गांव में जश्न है और अब हर किसी की नजर यशवीर के अगले बड़े लक्ष्य पर है।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा के सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव: ईवीएम पर आरोप, मतदान 15 मिनट रुका
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव, वार्ड 7 के मतदान केंद्र पर करीब 15 मिनिट के लिए मतदान रुका, स्थानीय विधायक भैरो सिंह परिहार ने ईवीएम मशीन के फर्जी होने का लगाया आरोप, लिखित में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का लगाया आरोप, विधायक के पास उपलब्ध पुरानी सूची और मशीन के सीरियल नम्बर में था अंतर, बड़ी संख्या में दोनों दलों के समर्थक हुए इकट्ठा, रेंडमाइजेशन के बाद मशीन बदलने से बनी थी गफलत की स्थिति, बाद में दोनों प्रत्याशियों के पहुंचने और स्थिति साफ होने के बाद शुरू हुआ मतदान.0
0
Report
आज से कैथल मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, बारिश के बाद व्यवस्था मजबूत
Kaithal, Haryana:किसानों के लिए बड़ी खबर! आज से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद बारिश के बावजूद मंडी रही पानी से मुक्त, आज से धान खरीद को हरी झंडी हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से प्रस्तावित थी, लेकिन सरकार के नए आदेश के बाद आज से ही खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर कैथल अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया。 हालांकि सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश के बावजूद मंडी में स्थिति सामान्य नजर आई। पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू रहने के कारण आज मंडी में कहीं भी पानी का अधिक भराव देखने को नहीं मिला। मंडी सचिव ने बताया कि धान के सीजन को देखते हुए व्यवस्थाओं को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया था। सरकार की ओर से आज से खरीद शुरू करने के निर्देश मिल चुके हैं और खरीद एजेंसियों के पहुंचते ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी。 मंडी सचिव ने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके मंडी में लेकर आएं। धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे गेट पास काटने की व्यवस्था भी की गई है。 उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो समस्या के समाधान के लिए संपर्क नंबर मंडी परिसर में जगह-जगह चस्पा किए गए हैं। किसान इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत या समस्या का समाधान करवा सकते हैं。 वहीं, मंडी में किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में साफ-Sुथरा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है。 कुल मिलाकर बारिश के बावजूद कैथल अनाज मंडी में व्यवस्थाएं संतोषजनक नजर आईं और आज से सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही धान सीजन में तेजी आने की उम्मीद है。0
0
Report
बद्रीनाथ ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण: आठ गुना पुण्य का महत्त्व
Karnaprayag, Uttarakhand:पितृ पक्ष शुरू होने के बाद बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण के लिए इन दिनों भारी भीड़ लगी हुई है. बदरीनाथ धाम में स्थित ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण का विशेष महातम्य है. मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से अन्य तीर्थों के मुकाबले आठ गुना अधिक पुण्य मिलता है. यहां पर भगवान शिव को ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी. भगवान शिव ने क्रोधित होकर भगवान ब्रह्ना का पांचवा सिर काट डाला जो भगवान शोकर के त्रिशूल पर चिपक गया था.0
0
Report
Advertisement
खुशबू पाटनी: आत्मरक्षा के लिए लड़कियाँ एयर पिस्टल प्रशिक्षण से सशक्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। महिला सुरक्षा को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बिहार के जमुई में किशोरी के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट की घटना के बाद साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने लड़कियों को केवल मदद का इंतजार करने के बजाय आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी है। उन्होंने आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ एयर पिस्टल की ट्रेनिंग लेने की बात भी कही。 खुशबू पाटनी ने कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि आपात स्थिति में सही निर्णय लेने और मानसिक रूप से तैयार रहने की भी जरूरत है。 वीडियो में खुशबू एयर पिस्टल के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके इस्तेमाल और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल एयर पिस्टल है। उनका कहना है कि इस तरह की ट्रेनिंग से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ सकता है और वे विपरीत परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया दे सकती हैं。 जमुई की घटना ने फिर उठाया महिला सुरक्षा का सवाल जमुई में किशोरी के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट की घटना के बाद खुशबू ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बेटियों को कम उम्र से ही आत्मरक्षा के तरीके सिखाने पर जोर दिया, ताकि किसी अप्रिय परिस्थिति में वे घबराने के बजाय खुद को सुरक्षित रखने के लिए तैयार रहें।0
0
Report
लखीमपुर खीरी: पलिया में 610 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना इलाके में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने एक करोड़ 25 लाख की ब्राउन शुगर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की मात्रा 610 ग्राम बताई जा रही है। मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अनमोल गुप्ता बताया जा रहा है जो स्थानीय थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है । अनमोल गुप्ता इंडो नेपाल बॉर्डर से संचालित पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश के क्रम में पलिया कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे द्वारा लगातार नशे के सिंडिकेट पर करारा वार किया जा रहा है । अब तक 19 तस्करों को सलाखों को पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ बार अध्यक्ष को धमकी मिली, अदालत में बहिष्कार जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ बार अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची को व्हाट्सएप कॉल पर कथित जान से मारने की धमकी और न्यायालय में विधायक गणेशराज बंसल की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाने के मामले में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का रोष जारी रहा। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि आज मंगलवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा और न्यायालय परिसर में पुलिस का प्रवेश रोक रखा गया है। सोमवार शाम कोर्ट ने इस्तगासा पर रिछपाल खर्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक मुक़दमा दर्ज नहीं किया है। इसको लेकर उनका विरोध जारी है। इधर, सोमवार को कार्रवाई नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और कोर्ट परिसर में पुलिस एंट्री बंद कर दी।0
0
Report
Advertisement
खौफ से निकलकर: अब बच्चों की पढ़ाई और करियर की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:खौफ से निकलकर, अब बच्चों की पढ़ाई और करियर की चर्चा है!0
0
Report
रामनगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव: सात बूथों पर मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
Ramanagara, Karnataka:रामनगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण, सात बूथों पर मतदान जारी—सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम राणनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे से सात बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की निगरानी के बीच छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, दोपहर दो बजे तक मतदान चलेगा, जिसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होने की बात कही गई है. रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए महाविद्यालय में कुल सात बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक मतदान शुरू होने के शुरुआती समय में करीब 18 से 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था और कई बूथों पर छात्र-छात्राओं की कतारें भी नजर आईं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है और दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अभी तक किसी तरह की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई है. वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. पांडे ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए करीब 3677 छात्र-छात्राएं मतदाता हैं, सात बूथों में बूथ नंबर एक पर केवल छात्रों के मतदान की व्यवस्था है, जबकि अन्य बूथों पर छात्र और छात्राएं दोनों मतदान कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक मतदान प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ और बल लगाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन का कहना है कि छात्र अनुशासित तरीके से मतदान कर रहे हैं और फिलहाल किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई है. अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला भी खासा दिलचस्प बताया जा रहा है, मैदान में एबीवीपी, एनएसयूआई और एबीवीपी के बागी प्रत्याशी के बीच मुकाबला है, ऐसे में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में सुबह से जारी मतदान के बीच प्रशासन की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर है। दोपहर दो बजे मतदान समाप्त होने के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी, अब देखना होगा कि छात्र-छात्राओं का जनादेश किसके पक्ष में जाता है और देर शाम तक छात्रसंघ की नई तस्वीर क्या सामने आती है.0
0
Report
छतरपुर पंचायत उपचुनाव: सुबह से शांतिपूर्ण मतदान, क्या परिणाम बदलेंगे?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। राजनगर जनपद क्षेत्र की सिलोन और मऊ मसानिया ग्राम पंचायत में सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
