केकडिकला में गरबा कार्यक्रम का आयोजन, लालमठी और साईखेड़ा ने जीते पुरस्कार
Kekda Nimdhana, Madhya Pradesh:केकडिकला में गरबा कार्यक्रम का आयोजन रिद्धि सिद्धि मंडल द्वारा किया गया जिसमें गब्बर सिंह ठाकुर, राजा सलूजा, कुंवरसिंह चौहान, भागवत सिंह ठाकुर, गुरुदीप सलुजा, टीटू सरदार, अंकुश राठौर, राजा आर्य, अभिषेक और नन्दलाल इरपाचे गुरुजी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांववालों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पहले पुरस्कार के रूप में 11,111 रुपये लालमठी, जिला खंडवा को मिले, जबकि दूसरा पुरस्कार साईखेड़ा, बुरहानपुर को प्राप्त हुआ। सभी टीमों ने शानदार प्रस्तुति दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
