icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
480551
MO. MuzmmilMO. MuzmmilFollow5 Sept 2024, 05:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर NH-28 फोरलेन पर नवजात बच्ची मिली, इंसानियत पर सवाल गहरे

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस मासूम ने अभी ठीक से दुनिया देखी भी नहीं थी, उसे कोई नेशनल हाईवे के किनारे लावारिस हालत में छोड़ गया। सोमवार को खोराबार थाना क्षेत्र के एनएच-28 फोरलेन पर ग्रामीण महिलाओं की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अपने संरक्षण में लिया। डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया गया। आखिर कौन इस मासूम को सड़क किनारे छोड़ गया? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बच्ची को जन्म के बाद ही यहां छोड़ दिया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? बच्ची के माता-पिता कौन हैं और उसे इस हालत में छोड़ने वाला कौन है? पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मासूम को सुरक्षित संरक्षण में पहुंचा दिया गया है。 फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि समय रहते ग्रामीणों की नजर बच्ची पर पड़ गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। अब इंतजार है कि इस मासूम की पहचान और उसे यहां छोड़ने वाले शख्स का पता कब तक चलता है।
0
0
Report

वैशाली में नशे के नेटवर्क पर बड़ा हमला: पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है... बिदुपुर में संयुक्त टीम की छापेमारी में पति-पत्नी समेत तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है... मौके से 119 ग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ और 12 लाख 33 हजार रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ है... भारी नकदी की बरामदگی के बाद अब पुलिस ड्रग्स के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है... तस्वीरें वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की हैं... जहां माइल गांव के बगुलिया गाछी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की... मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना और वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार, उसकी पत्नी भानु कुमारी और पवन ठाकुर के रूप में हुई है... तीनों बिदुपुर के माइल गांव के निवासी बताए गए हैं... छापेमारी के दौरान टीम को 119.29 ग्राम मादक पदार्थ मिला...लेकिन इस कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा कैश की बरामदगी को लेकर हुआ... पुलिस ने मौके से 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद जब्त किए हैं... मादक पदार्थ के साथ इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जांच एजेंसियां अब इसके स्रोत और कारोबार के संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं... जांच का फोकस इस बात पर है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक पहुंच रही थी...फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है... पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है... अब जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है...
0
0
Report
Advertisement

भाजपा महिला पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला; नाली विवाद बना आरोप

Dholpur, Rajasthan:भाजपा पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला, मोबाईल दुकानदार है मोंटी गर्ग,परिवारजनों से चल रहा है नाली को लेकर विवाद भाजपा महिला पदाधिकाऱ का आरोप,पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी शहर के एक मोबाइल व्यापारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जब व्यापारी अपनी दुकान को बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान गुमट एरिया में उस पर हमला किया गया। हमले में व्यापारी के दाएं कान में जहां गंभीर चोट आई है। वहीं सिर में भी चोट आई है। घटना को लेकर घायल व्यापारी की पत्नी ने पुलिस ने रिपोर्ट दी है। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ की प्रभारी रही और वर्तमान में महिला मोर्चा के साथ अग्रवाल महिला मंडल की महामंत्री शिप्रा गर्ग ने बताया कि उनके पति मोंटी उर्फ महेंद्र गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग जो शहर के रेलवे फाटक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं, उन पर परिवार के लोग ने ही अपने घर जमालपुर गुमट के लिए स्कूटी से जाते समय पीछे से डंडों से हमला किया है, जिन्हें घायल अवस्था में तुरंत बाड़ी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर रेफर कर दिया। शिप्रा गर्ग का आरोप है कि हमला करने वाले परिवार के लोग हैं कुछ दिन पूर्व उनसे नाली को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी थी अब आरोपियों ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया है। बाइट 1 परिजन
0
0
Report

पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस ने 35 गर्म शॉल और गाड़ी जब्त की

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल जब्त की हैं। साथ ही शॉल के परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, आँगई थाना पुलिस गश्त के दौरान सनौरा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक गाड़ी में शॉल ले जाई जा रही हैं, जिन्हें संभवतः पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल बरामद कर लीं और परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को जब्त कर लिया। यह पूरी कार्रवाई आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा सहकारी भंडार ने दीपावली पर पटाखों और मिठाई पर भारी छूट घोषणा

Kota, Rajasthan:Kota महंगाई के बीच कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार की दीपावली सौगात, पटाखों पर 60% तक छूट मिठाई, नमकीन और ड्राईफ्रूट्स की भी मिलेगी किफायती दरों पर रेंज, शहर के विभिन्न इलाकों में सजाए बिक्री केंद्र भंडार की ओर से खास आकर्षण शिवाकाशी के मुर्गाछाप ब्रांड के पटाखों पर एमआरपी से 60 प्रतिशत तक की छूट है। वहीं काजू कतली 900 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला और नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के अनुसार, उपभोक्ताओं की मांग पर इस बार भी शहर में कई बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं। महावीर नगर तृतीय, स्टेशन क्षेत्र और सब्जीमंडी स्थित सुपरमार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाए गए हैं। यहां बीकाजी, बिकानो और हल्दीराम जैसे ब्रांड के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। भंडार ने इस वर्ष पटाखों की बिक्री का लक्ष्य 1.25 करोड़ और मिठाई, नमकीन व ड्राईफ्रूट्स का लक्ष्य 30 लाख रुपए रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपए के पटाखों की बिक्री हुई थी। ऐसे में सहकारी भंडार की यह पहल बाजार की प्रतिस्पर्धा के बीच आमजन को किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के साथ सहकारिता की उपयोगिता को भी सामने ला रही है。
0
0
Report

अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस: एलबीएस गोंडा का दोहरा दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में जीता खिताब

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow17m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) पीजी कॉलेज गोंडा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की। मेजबान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और एमएलके पीजी कॉलेज को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलसचिव परमानन्द सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल पांच महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में एलबीएस गोंडा की टीम विजेता बनी, जबकि उपविजेता की ट्रॉफी मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की टीम के नाम रही। इसी प्रकार महिला वर्ग की स्पर्धा में भी एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा ने पहला स्थान हासिल कर दबदबा बनाए रखा, वहीं एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी अयूब सिद्दीकी और अनिल तिवारी ने संभाली, जबकि मैचों में निर्णायक की भूमिका सुदीप श्रीवास्तव ने निभाई। टीमों के साथ एलबीएस गोंडा से टीम प्रबंधक अरुण और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर से टीम प्रबंधक श्री नारायण सिंह उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान हरिनाथ सिंह, शांतनु सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव और अखिलेश कुमार मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी खेल भावना की सराहना की।
0
0
Report

धौलपुर में दीपावाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा की सख्त कार्रवाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर, दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सख्त अभियान छेड़ दिया है। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरियों और परिवहन मार्गों पर सघन जांच की जा रही है。 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल ने एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स, जे-246, रीको औद्योगिक क्षेत्र धौलपुर का निरीक्षण किया। डेयरी परिसर में संदिग्ध स्थिति में रखे घी के 50 पीपे मिले। प्रत्येक पीपे में 15 किलोग्राम घी के हिसाब से कुल 750 किलोग्राम घी को नियमानुसार सीज किया गया。 इसी क्रम में राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव देवसेड़ा के समीप सोनू ड्राइवर के वाहन की जांच की गई। वाहन से स्किम्ड मिल्क पाउडर के 14 कट्टे, प्रत्येक 25 किलो और रिफाइंड ऑयल के 7 पीपे, प्रत्येक 15 किलो बरामद हुए। टीम ने कुल 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज किया। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा और दीक्षा की टीम ने की। डॉ. मीणा ने बताया कि दूध, मावा, पनीर, मिठाई और खाद्य तेलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नमूने लैब भेजे गए हैं। दीपावली तक अभियान जारी रहेगा और मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण के चलते BS6 से नीचे गाड़ियों पर रोक, हवा गंभीर

New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते ग्रेप 2 भी लगा दिया है पर दिल्ली को हवोहवा लगातार खराब होती जा रही है हम इस समय दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर है और लगातार दिल्ली के सिंह बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक डिपार्टमेंट का जॉइंट ऑपरेशन यहां पर चलाए जा रहा है और हरियाणा पंजाब हिमाचल की तरफ से bs6 से नीचे की जो गाड़ी दिल्ली में के बॉर्डर पर आ रही है उनको वापस उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और लगातार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ट्रैफिक डिपार्टमेंट यहां पर इस समय मौजूद है और दिल्ली की हवा की बात करते हैं तो लगातार दिल्ली की हवा खराब हो रही है और इस समय भी एक के नरेला का 350 के आसपास दर्ज किया जा रहा है जो सबसे खराब श्रेणी के अंदर आता है और लगातार दिल्ली के अंदर भी ग्राफ तू लग चुका है दिल्ली सरकार के द्वारा 1 नवंबर से 31 जनवरी तक bs6 से नीचे के गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा
0
0
Report

जिले में 37 केंद्रों पर धान खरीद का आगाज, सामान्य धान 2441 और ग्रेड-ए 2461 रुपये तय

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow20m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से विधिवत शुरू हो गई। मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तौल मशीन का विधि-विधान से पूजन कर खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे पहले किसान का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने किसान से बातचीत कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में धान खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कुल 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। शासन की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। केंद्र के निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांचने की प्रक्रिया और तौल व्यवस्था को परखा गया। खरीद प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि नमी व गुणवत्ता की जांच पारदर्शी तरीके से हो और तौल में कोई गड़बड़ी न आए। केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता बनाए रखने और टोकन व्यवस्था लागू करने को कहा गया, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। परिसर में पेयजल, छाया और बैठने के पुख्ता इंतजाम रखने की हिदायत दी गई। साथ ही समयबद्ध भुगतान और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

सरकारी खजाने पर चोट: सिसवा में दो कैमरों पर खपे 54,950 रुपये, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow21m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: ग्राम पंचायतों के विकास और सुरक्षा के नाम पर जारी सरकारी धन किस कदर अनियमितताओं की भेंट चढ़ रहा है, इसका ताजा उदाहरण पचपेड़वा विकासखंड की ग्राम पंचायत सिसवा में सामने आया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के नाम पर लगाए गए महज दो सीसीटीवी कैमरों के भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन के बंदरबांट का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ माह पूर्व गांव में मंदिर और मस्जिद के निकट दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके एवज में सरकारी खाते से कुल 54,950 रुपये का भुगतान किया गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि खुले बाजार में इस श्रेणी के एक कैमरे की कीमत अधिकतम 8 हजार रुपये है, जिसके चलते दोनों कैमरों का अनुमानित खर्च लगभग 16 हजार रुपये बैठता है। ऐसे में बाजार मूल्य और सरकारी अभिलेखों में दर्ज राशि के बीच करीब 39 हजार रुपये के भारी अंतर ने खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पिछले पांच वर्षों से पंचायत में बड़े पैमाने पर वित्तीय धांधली का आरोप लगाते हुए बिल, वाउचर और उपकरणों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। मामले में घिरने के बाद दोनों जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान आमिर का कहना है कि कैमरे लगाए जा चुके हैं और जिस दर पर उन्हें मिले, उसी के अनुसार भुगतान किया गया। वहीं पंचायत सचिव दिलीप कुमार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह भुगतान उनके कार्यकाल में नहीं हुआ, बल्कि उस समय कोई अन्य सचिव तैनात था। फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है और ग्रामीणों की नजरें जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में दोस्त की दावत के बाद 18 वर्षीय अजीत की मौत, जांच जारी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दोस्तों के साथ रात बिताने गए 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। रात में दोस्तों के साथ पार्टी और दावत हुई। लेकिन सोमवार की सुबह जो खबर आई, उसने परिवार के होश उड़ा दिए। दोस्त ने फोन कर बताया कि अजीत सीढ़ियों से गिर गया है, उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। मां अस्पताल पहुंची तो बेटे की मौत हो चुकी थी। परिवार का सीधा आरोप है कि दोस्तों ने ही अजीत की हत्या की है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब सवाल है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ कि सुबह अजीत की मौत की खबर मिली? हादसा हुआ या फिर उसके साथ कोई वारदात हुई? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top