480551
जुन्नारदेव में रोजगार सहायक पर 1.30 लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप
Abappura, Madhya Pradesh:जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी के रोजगार सहायक कृष्णकुमार सोमकुंवर पर मनरेगा योजना के तहत 1.30 लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप सही पाया गया है। इसके बावजूद आज तक वसूली नहीं होने के कारण ग्रामवासियों और पंचगणों में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण पंचायत को घेरकर धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। पूर्व में ग्रामीणों और पंचों ने इस संबंध में जनपद पंचायत जुन्नारदेव में शिकायत की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची के धुर्वा में वेज रेस्टोरेंट में चाकू से हमला, कर्मचारी की मौत
Ranchi, Jharkhand:रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट एक वेज रेस्टोरेंट Tasty andaaz में देर शाम के वक्त एक वर्कर और कस्टमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कस्टमर नशे की हालत में था। देखें देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कस्टमर ने दुकान में रखे चाकू से वर्कर की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु युवक गिरिडीह का रहने वाला था और रांची में रहकर इसी रेस्टोरेंट में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
नीमराना हाईवे पर चावल से भरे कंटेनर में आग, दमकल ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:नीमराना क्षेत्र (कोटपूतली-बहरोड़) के नेशनल हाईवे-48 पर जनकसिंहपुरा गांव के पास चावल से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कंटेनर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां सहित नीमराना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर सोनीपत से गुजरात जा रहा था। जनकपुरा गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक पूरा कंटेनर जलकर राख हो चुका था। हाईवे पर आग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर यातायात सुचारू किया।0
0
Report
झारखंड कांग्रेस का वोट रक्षा मार्च: मतदाता सूची पारदर्शिता पर बड़ा कदम
Ranchi, Jharkhand:लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस 26 नवंबर को रांची में वोट रक्षा march निकालेगी. वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित इस march के जरिए कांग्रेस मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य नागरिक के मतदान के अधिकार का मुद्दा उठाएगी. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी ने march को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं.0
0
Report
Advertisement
हार के बाद भी समर्थक साथ, रामेश्वरलाल पंवार के लिए 25 लाख जुटाए
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर चुनाव हारने के बाद भी समर्थकों ने नहीं छोड़ा साथ, चरकड़ा गांव में सामने आई अनूठी पहल सरपंच चुनाव हारे रामेश्वरलाल पंवार के समर्थन में एकजुट हुईं 36 बिरादरी सम्मर्थकों ने मिलकर उठाया करीब 25 लाख रुपए के चुनावी खर्च का जिम्मा अपने सामाजिक प्रावाह के अनुसार लोगों ने स्वैच्छिक सहयोग देकर जुटाई राशि जीत में साथ देने वाले समर्थकों ने हार के बाद भी निभाई अपनी जिम्मेदारी चुनाव परिणाम के बाद भी प्रत्याशी के साथ मजबूती से खड़े रहे समर्थक0
0
Report
गोपाल मैदान में पूर्व विधायक सूर्य बेसरा पर महिलाओं ने मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में चल रहे ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर रात घाटशिला के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्यों में शामिल सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की. हालांकि इस आरोप की न तो पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही समाचार लिखे जाने तक आरोप लगाने वाली महिलाओं का विस्तृत पक्ष सामने आया है. इसलिए छेड़खानी संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. बेसरा और पुलिस का पक्ष आना बाकी घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में हुए घटनाक्रम को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सूर्य सिंह बेसरा का पक्ष और पुलिस की ओर से घटना का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया था. ऐसे में मारपीट की वास्तविक वजह, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और महिलाओं की ओर से लगाए जा रहे कथित आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
घाटशिला में तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का रंगारंग समापन, संस्कृति से जुड़ा नया उत्साह
Ghatshila, Jharkhand:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर घाटशिला के मऊभण्डार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन जहां आदिवासी संस्कृति, परंपरा, लोकनृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने हजारों लोगों का मन मोह लिया, वहीं सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले लोगों को पीली पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। यह महोत्सव स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सपनों को आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया। मौका था भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का। घाटशिला के पूर्व विधायक एवं तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन ने वर्ष 2024 में सामाजिक संस्था रासा और रामदास सोरेन फाउंडेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इस महोत्सव की शुरुआत की थी। उनका उद्देश्य आदिवासी समाज को एक मंच पर लाना और इसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, खान-पान, वेशभूषा एवं जीवनशैली को संरक्षित करना था। वर्ष 2025 में उनके आकस्मिक निधन के बाद उनके इस सपने को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके पुत्र एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने उठाई। इसी कड़ी में आयोजित दूसरे आदिवासी महोत्सव का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सम्मान के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन राज्य सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान शहीद निर्मल महतो, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, स्वर्गीय रामदास सोरेन और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड आंदोलन के तमाम अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। वहीं झारखंड आंदोलनकारियों के साथ आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख मांझी-परगना महाल, देश परगना, तरп परगना, मानकी-मुंडा और डाकुआ सहित परंपरागत व्यवस्था के वाहकों को पीली पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रहा आदिवासी जीवनशैली और सामाजिक बदलाव को दर्शाती ग्रामीण युवाओं की जीवंत झांकियां। भगवान बिरसा मुंडा के संदेश से लेकर शराब के दुष्प्रभाव, ढेंकी से चावल तैयार करने की पारंपरिक विधि, मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव, मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना की खुशी और कंधे पर हल लेकर खेतों की ओर बढ़ते किसान की तस्वीरों को युवाओं ने अपने शरीर और भाव-भंगिमाओं से जीवंत कर दिया। शाम सात बजे से रात दस बजे तक युवाओं ने मूर्ति की तरह स्थिर रहकर अपनी एकाग्रता और कला का अनूठा प्रदर्शन किया। इन जीवंत झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं महोत्सव परिसर में आदिवासी वेशभूषा, पारंपरिक पहनावे, स्थानीय व्यंजनों तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़ी जड़ी-बूटियों के स्टॉल भी लगाए गए। रातभर चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महोत्सव के आयोजक एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन का सपना था कि आदिवासी समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर एकता के सूत्र में बांधा जाए। उन्हीं के विचारों और बताए रास्ते पर चलते हुए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव की सफलता ने उन्हें नई ऊर्जा और शक्ति दी है। साथ ही अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने और घाटशिला के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के बथना में भीषण आग, घर जलकर खाक, लाखों के नुकसान
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया है घटना बैरिया के बथना पंचायत के वार्ड बार सात की है आग लगने से लाखों की संपति का नुकसान हुआ है घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया है स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है घटना बीती देर रात्रि की है अधिकारियों की टीम नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंची है पीड़ित परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है0
0
Report
जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में चलती स्कूली ऑटो में आग, चालक ने बच्चों को बचाकर बड़ा हादसा टाला
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित चलती स्कूली ऑटो में आग लग गई. देखते ही देखते ऑटो आग के गोले में बदल गया. समय रहते चालक ने ऑटो रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार जुगसलाई से स्कूली ऑटो बच्चों को बिष्टुपुर स्कूल ले जा रही थी तभी ऑटो में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. घटना के बाद बिष्टुपुर चौराहे पर अफरातफरी मच गई; आननफानन में बच्चों को निकाला गया. दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.0
0
Report
झारखंड की बेटी दिल्ली में बिकने के आरोप: 11 साल बाद पीड़िता लौटी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की बेटी को दिल्ली में बेचने के मामले का हुआ खुलासा... दिल्ली के बसंत कुंज से 26 वर्षीय युवती का किया गया रेस्क्यू... NGO के सहयोग से युवती को किया गया रेस्क्यू... 15 वर्ष की उम्र में रांची घुमाने के बहाने चाईबासा से कर दिल्ली में हुआ था सौदा... 11 वर्षों के बाद पीड़िता लौटी झारखंड... दिल्ली में नेवी ऑफिसर के घर से बरामद हुई चाईबासा की रहने वाली युवती... मामले को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में दी गई लिखित जानकारी , चाईबासा के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में दर्ज होगा मामला.... सोशल एक्टिविस बाबा वामदेव के पहले बरामद हुई युवती.... 11 साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखने का आरोप। 26 वर्षीय आदिवासी युवती ने दिल्ली के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप। सुबह 6 बजे से रात 12-1 बजे तक काम कराने का दावा। आरोप है कि घर जाने की बात पर युवती को मारपीट और जेल भेजने की मिलती थी धमकी...0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में पत्नी हत्या: पति फूल सिंह रजक को आजीवन कारावास
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पत्नी हत्या के मामले में अदालत ने पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी फूल सिंह रजक उर्फ भगत को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी माना है। हत्या के मामले में उम्रकैद और साक्ष्य मिटाने के मामले में दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। वीओ- दरअसल, मामला घाटीगांव थाना क्षेत्र के खैरिया मोदी गांव का है। जहां 18 जुलाई 2021 की रात फूल सिंह की पत्नी मंदाकिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया था कि पत्नी से विवाद होने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मंदाकिनी ने साड़ी से फांसी लगा ली। आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी की कहानी की पोल खोल दी। जांच में सामने आया कि मंदाकिनी की मौत फांसी लगाने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी अदालत में गवाही देते हुए बताया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान मिले थे। अभियोजन के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने घटनास्थल से लाल रंग का दुपट्टा भी जब्त किया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर 22 जुलाई 2021 को उसे गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं धारा 201 के तहत दो साल का सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। बाइट- धर्मेंद्र शर्मा, शासकीय अधिवक्ता0
0
Report
खंडवा में सड़क चौड़ाईकरण के दौरान दरगाह हटाई गई, स्थिति सामान्य
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा शहर के मानसिंगका ऑयमिल के पास सड़क किनारे बनी दरगाह को जिला प्रशासन द्वारा देर शाम हटा दिया गया। सड़क चौड़ाईकरण के लिए पुरानी ऑयल मिल की दीवार को भी हटाया गया। दोपहर में इसी दरगाह हटाने के लिए हुआ था हंगामा। देर शाम ADM, सिटी मजिस्ट्रेट और सिटी SP की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने दरगाह को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आज सुबह से ही सब कुछ सामान्य हो गया। आसपास के व्यापारियों और लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब उन्हें आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। खंडवा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मंगलवार दोपहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू की गई। बुरहानपुर रोड पर पुरानी मानसिंह ऑयल मिल की दीवार को हटाया गया। इसी के पास सड़क किनारे बनी दरगाह और उसके आसपास बने शेड को हटाने के दौरान शहर काजी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट की बहस भी हुई थी। उसे समय दरगाह को छोड़कर आसपास के हिस्से को हटा दिया गया था लेकिन देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बनी दरगाह को भी हटा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जो भी बाधाएं थीं उन्हें हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान रात में भी क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात रहा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। सुबह होते ही सबकुछ सामान्य हो गया।0
0
Report
जयपुर का 299वाँ स्थापना दिवस समारोह श्रद्धालुओं के साथ उत्साह से मनाया गया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जयपुर का 299वां स्थापना दिवस आज। स्थापित दिवस पर गणेश पूजन से कार्यक्रमों की शुरुआत। गंगापोल दरवाजे पर गणेश पूजन। महापौर सुनील कोठारी और सांसद मंजू शर्मा ने किया गणेश पूजन। क्रेन पर चढ़कर की जा रही पूजा अर्चना। विधायक बालमुकुंदाचार्य भी है मौजूद। इसके बाद गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन और पूजन। शाम 5 बजे स्टेच्यू सर्किल पर होगा दीप प्रज्ज्वलन। दीपों की रोशनी से रोशन होगा स्टेच्यू सर्किल। जयपुर के स्थापना दिवस पर दिखेगा आस्था और उत्सव का संगम। महापौर सुनील कोठारी ने जयपुरवासियों से की अपील। स्थापना दिवस के आयोजनों में सपरिवार शामिल होने की अपील।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में बॉलीवुड सितारों का जलवा: कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर ने कार्यक्रम को रंगा
Udaipur, Rajasthan:झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से गुलजार रही। शहर में आयोजित एक शादी समारोह और निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां लेकसिटी पहुंचीं। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता शाहिद कपूर,गायिका हर्षदीप कौर, अभिनेत्री वाणी कपूर भी उदयपुर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रातभर चले आयोजन में अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर मेहमानों का मनोरंजन किया। वहीं गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी सुरीली आवाज से महफिल में संगीत का रंग जमाया। अभिनेत्री वाणी कपूर और स्टैंडअप कॉमेडियन ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए。0
0
Report
सीएनजी टैंकर में रिसाव से धौलपुर-करौली हाईवे पर यातायात रोका गया; ईवीएम सुरक्षित
Dholpur, Rajasthan:सीएनजी गैस टैंकर में रिसाव से मचा हड़कंप, हाईवे पर रोका यातायात पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ हादसा, परिसर में रखी थीं पंचायत चुनाव की ईवीएम मशीनें; इंजीनियरों की टीम ने रिसाव पर पाया काबू धौलपुर। शहर में धौलपुर-करौली हाईवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बुधवार को सीएनजी गैस से भरे टैंकर में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। टैंकर में गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियात के तौर पर हाईवे पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार टोरेंट कंपनी का गैस टैंकर धौलपुर से बाड़ी की ओर सीएनजी गैस लेकर जा रहा था। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। उल्लेखनीय है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पंचायत चुनाव की ईवीएम मशीनें भी रखी हुई थीं। ऐसे में गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई अरुण शर्मा एएसआई गिरवर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुकवा दिया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हो। इसके बाद टोरेंट कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर इंजीनियरों की टीम मौके पर बुलवाई गई। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने तकनीकी जांच कर टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद किया। रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। समय रहते पुलिस की सतर्कता और कंपनी की तकनीकी टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया。0
0
Report
बिलासपुर में आयकर विभाग की रेड: लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर छापे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के जाने-माने लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के निवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दबिश दी है।जानकारी के मुताबिक, तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आईटी विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकानों पर जांच शुरू की है। टीम द्वारा घर और कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका के मद्देनजर की गई है।0
0
Report
Advertisement
