480001
छिंदवाड़ा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, गैंग बनाकर दिया था चोरी को अंजाम
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर शहर में हो रही चोरी का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी को लेकर बताया कि तीन लोगों ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया। शहर में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस को सफलता मिल रही है वह ऐसे आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए जुटे हुए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत तहसील में पटवारियों की हड़ताल से इंतकाल मामलों में बढ़ी परेशानी
Panipat, Haryana:पानीपत तहसील में पटवारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि रजिस्ट्रियों के काम पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन इंतकाल के मामलों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया। पानीपत तहसील कार्यालय में आम दिनों में sैकड़ों लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचते हैं, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते आज यहां लोगों की भीड़ कुछ कम नजर आई। तहसील कर्मचारियों के मुताबिक, हड़ताल के बावजूद रजिस्ट्रियों के काम पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। पहले जहां करीब 100 रजिस्ट्रियां होती थीं, वहीं अब लगभग 70 से 90 रजिस्ट्रियां हो रही हैं। यानी कुल काम में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी बताई जा रही है। हालांकि, जिन मामलों में इंतकाल यानी म्यूटेशन की प्रक्रिया जरूरी होती है, उनमें लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि प्लॉट नंबर या हुड्डा से संबंधित रजिस्ट्रियों पर हड़ताल का कोई खास असर नहीं पड़ा है। वहीं, मैनुअल इंतकाल का काम काफी प्रभावित हुआ है, क्योंकि पटवारी हड़ताल पर हैं और ऐसे मामलों में लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारी राकेश ने बताया कि रजिस्ट्रियों पर हड़ताल का ज्यादा असर नहीं है। करीब 5 से 10 प्रतिशत तक ही कमी आई है, जबकि इंतकाल वाले मामलों में परेशानी हो रही है।0
0
Report
गाजीपुर के खिचड़ी पुर फ्लाईओवर हादसे में 24 वर्षीय नितिन की मौत
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की घटना खिचड़ी पुर फ्लाई ओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा गाजियाबाद से अपने घर जनक पूरी जा रहे 24 साल के नितिन की मौके पर हुई मौत लोगों का आरोप 30 से 40 मिनट की देरी से पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नितिन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पास के हस्पताल सुरक्षित रखवा दिया है और आगे की जाँच में जुट गई है0
0
Report
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के राजनीतिक सफर पर नई खबर
Singrauli, Madhya Pradesh:रामनिवास शाह, सिंगरौली विधायक0
0
Report
Advertisement
मणिपुर से दिल्ली आकर वाहन चोर सक्रिय ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, स्कूटी और बाइक बरामद
Delhi, Delhi:मणिपुर से दिल्ली में आकर अपने दोस्त के साथ मिलकर वाहन चोरी करने लगा. पश्चिमी जिला एटीएस टीम ने मणिपुर के एक्टिव ऑटो-लिफ्टर को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में जाल बिछाकर गिरफ्तार किया. चोरी की तीन स्कूटी और दो बाइक बरामद. दिल्ली से चोरी कर गाड़ियों को मणिपुर और अन्य राज्यों में पहुँचा जाता था. अलग-अलग थानों के पांच मामलों का खुलासा हुआ. पश्चिमी जिला एटीएस ने सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से एनालिसिस और लोकल इंटेलिजेंस के डेवलपमेंट के जरिए आरोपी की पहचान की और उसकी हरकतों को ट्रैक किया. खास जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोटला मुबारकपुर, दिल्ली से पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर से टू-व्हीलर चोरी करने के मकसद से दिल्ली आया था. वह अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल और स्कूटर चुराता था. उसका साथी गलत फायदे के लिए चोरी की गाड़ियों को मणिपुर और दूसरे राज्यों में ट्रांसपोर्ट और डिस्पॉस करता था. लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली की अलग-अलग जगहों से पांच चोरी की टू-व्हीलर बरामद की गईं. साथी को पकड़ने और चोरी की गाड़ियों की चोरी, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्पोजल में शामिल इंटरस्टेट नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की पहचान करने के लिए और कोशिशें की जा रही हैं.0
0
Report
दुबग्गा के विद्यालय में अव्यवस्थाओं के चलते छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, FIR दर्ज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के दुबग्गा के पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ छात्र-छात्राओं का आंदोलन को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की विद्यालय से जुड़े पूर्व छात्र के खिलाफ प्रधानाचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरकर आंदोलन किए थे । 14 अगस्त को विद्यार्थियों ने आगरा एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम किया था। उस दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का काफिला भी जाम में फंस गया था। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। 17 अगस्त को छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे तक पहुंच गईं और मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी। करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्राओं की मांग थी कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाए और भोजन, इलाज तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुधारी जाए। छात्राएं डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर भी अड़ी रहीं। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वे विद्यालय वापस लौटीं थी0
0
Report
नाली विवाद पर भाभी ने देवर को लोहे की रॉड से पिटवाया; वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महामाजगंज जनपद में नाली के विवाद में महिला ने देवर को पिटवाया हालत गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भिटौली थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे का मामला एंकर- महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर भाभी ने अपने मायके के लोगों को बुलाकर देवर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटवाने का मामला सामने आया है गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गया गया जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया है । मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है । जानकारी के मुताबिक बभनौली निवासी रघुवीर सोमवार की शाम अपने घर में नाली निर्माण कर रहा था इसी बात से नाराज उसकी भाभी मनीषा ने गोरखपुर स्थित अपने मायके में फोन कर दिया सूचना पर मनीषा के भाई समेत चार युवक बभनौली चौराहे पर पहुंच गए हैं जहाँ उन्हें अकेला रघुवीर मिल गया । आरोप है कि चारों युवको ने रघुवीर पर लोहे की राड और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में रघुवीर जमीन पर गिर पड़ा बावजूद लोग उसे पीटते रहे । शोर सुनकर जब उसकी पत्नी पति को बचाने लगी तो आरोपियों ने उसे भी लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिए । भीड़ जुटते देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए वही पूरी वारदात पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । घायल रघुवीर को पहले जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है । भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रघुवीर के पिता अमरजीत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है ।0
0
Report
Advertisement
अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 12,000 नकद लूट लिया, CCTV तफ्तीश शुरू
Karauli, Rajasthan:अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला को बातों में उलझा कर ऐठे रुपए, हिंदी कॉलोनी क्षेत्र में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शिव कॉलोनी निवासी मंजू चौधरी को कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के बहाने बातों में उलझाया और चकमा देकर 12,000 नकद लेकर मौके से फरार हो गए। जनसेवक विष्णु प्रजापति ने थाना नई मंडी पुलिस को घटना की सूचना दी और मौके से जुटाए गए संदिग्धों के سیसीटीवी फुटेज पुलिस प्रशासन को सौंपे। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
उत्तराखंड में अग्नि वीरों के लिए 6 पदों का अग्निवीर सेल गठन, 10% आरक्षण
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अग्नि वीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रिटायर्ड होने वाले अग्नि वीरों को नौकरी देने के लिए उत्तराखंड में अग्नि वीर सेल का गठन का फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने इस फैसले पर मोहर लगाई है. अग्निवीर का पहला बैच इसी साल अंत में रिटायर होने जा रहा है. ऐसे में उनको मुख्य धारा से जोड़ने और रोजगार से जोड़े रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अग्नि वीर सेल बनाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अग्नि वीरों के कार्यक्रम में प्रदेश में एक अग्नि वीर सेल के जल्द गठन की बात कही थी. मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला ले लिया गया है. अग्निवीर सेल में 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है. इन 6 पदों में एक उपनिदेशक दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद मंजूर किया गया है. अग्निवीर सेल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन कार्य करेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई बार सार्वजनिक मंच में यह कहा है की अग्नि वीर जो रिटायर होकर आएंगे उनका कहां सरकारी विभागों में या अन्य जगहों पर रोजगार के लिए प्रयोग किया जा सकता है उनको समायोजित किया जा सकता है इस पर सरकार काम कर रही है. अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जानकारी दी है की अग्नि वीर साल के लिए 6 पदों की स्वीकृति दी गई है. अग्निवीर जो रिटायर होकर आएंगे उनको प्रदेश में किस तरह से रोजगार और सेवाओं से जोड़ा जाएगा इसको लेकर पूरा खाका तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अग्नि वीरों को 10% सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण भी दिया जाएगा।0
0
Report
नोनेरा ऐबरा बांध से 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध में छोड़ा गया: आपातकालीन डिस्चार्ज जारी
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा बांध से 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया। राम जल सेतु परियोजना के पहले नोनेरा ऐबरा नवनिर्मित बांध में 214 मीटर के स्तर पर पानी पहुंचने के बाद बांध के तीन गेट पांच मीटर तक खोलकर 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया। नोनेरा ऐबरा बांध परियोजना के कनिष्ठ अभियंता मनोज चौधरी ने बताया कि बांध के केजमेंट एरिया में हो रही बारिश के बाद बांध में आवक लगातार हो रही है। बांध की भराव क्षमता 217 मीटर है लेकिन 214 मीटर का स्तर बना रखा है। बांध के तीन गेट पांच मीटर तक खोलकर 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग और प्रशासन ने कालीसिंध और चम्बल नदी क्षेत्र के गांवों को नदियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही केजमेंट में हो रही आवक के चलते पानी का डिस्चार्ज और बढ़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
खाद्य सुरक्षा ने बूंदी ज़ब्त कर मिलावटी पनीर नष्ट किया; नौ नमूने लैब भेजे
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच तेज़ कर दी है। विभाग ने 100 किलो बूंदी ज़ब्त की और लगभग 200 किलो संदिग्ध मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नौ नमूने प्रयोगशाला भेजे गए और जेवर टोल प्लाज़ा, DND फ़्लाईओवर और दादरी में निरीक्षण किया गया।(स्रोत: खाद्य विभाग)0
0
Report
लखनऊ में शुरू हुई लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा, 60+ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में...0
0
Report
गुड़गांव के जलभराव को रोकने के लिए सख्त फैसलों की मांग, IIT से योजना जरूरी
Chandigarh, Chandigarh:राव इंद्रजीत सिंह ने कहा जलभराव गुड़गांव की हर साल की समस्या बन गई है वहां पर साल दर साल पानी भरता रहता है आज इसी विषय पर मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया था जो वहां के अधिकारी हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा जब तक कड़े फैसले नहीं किए जाएंगे तब तक गुड़गांव की यह समस्या हल नहीं हो पाएगी मैंने सरकार को सुझाव दिया है गुड़गांव के अंदर पिछले 20 साल से जल भराव की समस्या सामने आ रही है जो नदी नाले गुड़गांव में पहले थे उनके ऊपर कॉलोनी काट दी गई है उनके ऊपर सड़के बन गई है और कब्जे भी हो गए हैं प्रजातंत्र में हम उनको हटा नहीं सकते हैं लेकिन मैंने कहा है कि आप इतना पैसा दे दीजिए जैसे हम मेट्रो ग्राउंड के अंदर से लेकर जाते हैं उसी तरीके से नदी नालों के पानी निकालने के रास्ते जमीन के नीचे से बनाए जाएं हैं उस पर हम आज काम कर रहे हैं और जो काम नहीं हुए उसे पर हम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं पानी अगर एक जगह से हम रोकेंगे तो दूसरी तरफ से निकल जाएगा इस मामले में हमें IIT के लोगों से बात करके कोई योजना बनानी पड़ेगी तभी यह समस्या हल होगी0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में सुधार के लिए 15 सितम्बर तक डेडलाइन घोषित
Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सीतामढ़ी सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीतामढ़ी के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है अस्पताल की कुव्यवस्था के मद्देनजर मंत्री निशांत कुमार ने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य महकमे को लेकर दिशा निर्देश दिया जिसके बाद जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल को पूरी तरह व्यवस्थित करने का डेडलाइन फिक्स कर दिया है। 15 सितंबर तक अस्पताल के सभी सेक्शन पूरी तरह व्यवस्थित कर लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आपसे बता दे कि मंत्री निशांत कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था जिसमें अस्पताल में कई खामिया पाई गई थी।0
0
Report
बिहार मंत्रिपरिपथाल की 26 अगस्त की बैठक स्थगित, नई तारीख बाद में बताएगी सरकार
Patna, Bihar:बिहार मंत्रिपरिषद की 26 अगस्त को होने वाली बैठक स्थगित मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से सूचना जारी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहित राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव को दी गई सूचना अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित करने का निर्णय अगली बैठक की नई तारीख और समय की जानकारी बाद में दी जाएगी0
0
Report
हाथियों के झुंड ने बगोदर में उत्पात मचाया; बुजुर्ग घायल, फसलें बर्बाद
Giridih, Jharkhand:जिले के बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान एक बुजुर्ग हाथी की चपेट में आकर घायल हो गया. घायल बुजुर्ग की पहचान खिरो प्रजापति (65 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसलों को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
