480001
भीषण सड़क हादसे में छिंदवाड़ा ड्रग इंस्पेक्टर की गई जान
Chhindwara, Madhya Pradesh:चोरई बाईपास के दर्दनाक हादसे में छिंदवाड़ा ड्रग इंस्पेक्टर की जान चली गई। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच की। आईसर से हुई टक्कर में इंटर इंस्पेक्टर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौसम अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारु, भारी बारिश पर रोक की संभावना
Routhiya, Uttarakhand:मौसम विभाग के अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि फिलहाल केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से चलेगी, लेकिन अत्यधिक बारिश की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है。 मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित की जाएगी। हालांकि, अत्यधिक बारिश होने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। मौसम की स्थिति सामान्य होने और अनुकूल होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग के लैंडस्लाइड जोन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं, जबकि जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे यात्रा मार्ग की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति के अनुरूप ही यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।0
0
Report
झांसी के स्काई टावर के पास बेकाबू ट्रक से तीन गाड़ियाँ टकरीं; हेल्पर पकड़ा गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के स्काई टावर के पास बेकाबू ट्रक से तीन गाड़ियाँ टकरीं; हेल्पर पकड़ा गया. तेज गति में आए ट्रक ने पहले स्कॉर्पियों में टक्कर मारी और फिर पास में खड़ी सफारी गाड़ी को घसीटते हुए ले गया. आगे जाकर एक स्कूटी से टकराता हुआ शोरूम के बाहर जाकर सीढ़ियों से जा भिड़ा. यह देख वहां अफरा तफरी मच गई. गनीमत रही कि तीनों गाड़ियों में कोई सवार नहीं था. और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, वहीं हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चला रहे हेल्पर को पकड़ लिया. उसने बताया ट्रक चालक नहीं था, लोग बार-बार ट्रक हटाने के लिए कह रहे थे. मैंने जैसे ही ट्रक को आगे बढ़ाया तो उसके ब्रेक नहीं लगे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के अलावा आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
शाजापुर में गणेश उत्सव का विसर्जन: क्रेन से सुरक्षित पानी में प्रतिमाओं
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंगलमूर्ति श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए जादमी के पास लखुंदर नदी पर विशेष स्थान चिन्हित किया गया है। शहर के लगभग 100 प्रमुख गणेश पंडालों की झांकियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक अपने घरों में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जित करने लखुंदर नदी पहुंच रहे हैं। यहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। क्रेन से गहराई में विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखुंदर नदी तट पर क्रेन की व्यवस्था की गई है, जिसकी मदद से गणेश जी की प्रतिमाओं को गहरे पानी के बीच ले जाकर सुरक्षित रूप से विसर्जित किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
अंबिकापुर में गणपति विसर्जन के दौरान झांकियां आकर्षक, पुरस्कार वितरण की तैयारी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर में आज धूमधाम और उत्साह के साथ गणपति विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग गणपति पंडालों से निकली विसर्जन झांकियां घड़ी चौक पहुंचीं। जहां बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति की ओर से झांकियों का आंकलन (समीक्षा) किया गया। बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमे पुरस्कार के तौर पर प्रथम 31000, द्वितीय 15000, तृतीय 11000 रखा गया हैं। इस दौरान घड़ी चौक पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और गणपति विसर्जन की झांकियों का आनंद लेते नजर आए। वहीं गणपति विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। समिति के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा झांकियों का आंकलन किया गया। जिसके बाद चयनित झांकियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अंबिकापुर में गणपति विसर्जन के दौरान घड़ी चौक पर उमड़ी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। शहर के अलग-अलग गणपति पंडालों से पहुंची झांकियों के आंकलन के बाद अब सभी की नजर पुरस्कारों पर टिकी है।0
0
Report
अमरकंटक कॉलेज में छात्र मारपीट: दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट, अस्पताल भेजे गए
Anuppur, Madhya Pradesh:अमरकंटक स्थित श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच हुआ जमकर विवाद 7 से 8 विद्यार्थी घायल, घायल विद्यार्थियों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में जारी। वहीं दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट आईं जिन्हें राजेंद्रग्राम अस्पताल ले किया गया रेफर। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर हुआ विवाद जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे का भी उपयोग किया गया है। जिसकी सूचना पर अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी। वहीं इस प्रकार की घटना से विद्यालय प्रबंधन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा; फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही जा रही है।0
0
Report
कटनी: गणेश विसर्जन की अनोखी परंपरा, जेसीबी मशीन पर विराजमान मूर्ति
Katni, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन का दिखा अनोखा दृश्य. कटनी में गणेश विसर्जन का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ गणपति बप्पा को पारंपरिक वाहन की जगह जेसीबी मशीन पर विराजमान कर विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पिछले चार वर्षों से इसी अनोखे अंदाज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता आ रहा है। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आस-पास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं. तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा कटनी के पुरैनी क्षेत्र का है, जहां गणपति बप्पा जेसीबी मशीन पर विराजमान होकर विसर्जन के लिए निकल रहे थे. पिछले चार वर्षों से गणेश विसर्जन का यह अनोखा आयोजन करता आ रहा है। विसर्जन के दिन गणेश प्रतिमा को जेसीबी मशीन में विराजमान किया जाता है। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक डीजे और गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आते हैं। जेसीबी पर सवार गणेश प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही और बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे विसर्जन को देखने के लिए पहुंचते हैं।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: प्राप्त सामग्री में समाचार नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बैतूल इंदौर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर दी; दोनों गंभीर
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल इंदौर हाईवे पर चिचोली थाना क्षेत्र के धनियाजाम जोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहा पति ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। दोनों संगवानी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल-आंगनबाड़ी अवकाश घोषित
Routhiya, Uttarakhand:मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
जावरा में गणेश विसर्जन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दो समुदायों में शांति कायम
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में गणेश विसर्जन का दिन जिला प्रशासन और पुलिस के लिए परीक्षा की घड़ी रहा। दरअसल, बीते दिनों गणेश विसर्जन जुलूस के शुभारंभ मैदान को लेकर दो समुदायों के बीच मतभेद सामने आए थे। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाओं से माहौल गरमाने लगा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। जावरा में बाहर से बटालियन की 7 टुकड़ियां बुलाकर तैनात की गईं, जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे समय निगरानी में जुटे रहे। इसके अलवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी पूलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कि, 5 पराजरान भी बनाये, वहीं, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने भी लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। इसका असर पूरे दिन दिखाई दिया। देर शाम और रात में इसी मैदान से उत्साह के साथ झांकियां और गणेश विसर्जन जुलूस निकले। जावरा में दोनों समुदायों के लोगों ने धैर्य, संयम और समझदारी का परिचय दिया। जावरा के नागरिकों ने साबित किया कि सूझबूझ से त्योहार की रंगत कायम रखी जा सकती है0
0
Report
यू ट्यूब के लिए पथराव: पुलिस पर हमला, कटघरे में सिस्टम
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए पुलिस पर पथराव, कटघरे में सिस्टम0
0
Report
नगर पालिका की पहली बैठक: तालाब हटाकर पार्क, दिन में भारी वाहनों पर नो-एंट्री
Dholpur, Rajasthan:नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक, दो प्रस्तावों पर बनी सहमति बाड़ी। नवगठित नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक पंचायत समिति सभागार में पालिका अध्यक्ष मुकेश सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष कुंजलता शर्मा, अधिशासी अधिकारी जगवीर सिंह सहित 45 वार्डों के पार्षद, उनके प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे。 बैठक में ध्वनि मत से दो अहम प्रस्ताव पारित हुए। पहला- बजरंग कॉलोनी स्थित होद के गंदे पानी के तालाब की जगह सुंदर पार्क बनाने और दूसरा- शहर में जाम से निजात के लिए दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया गया。 बैठक में पार्षदों ने वार्डों की समस्याएं खुलकर रखीं। वार्ड 33 के राकेश वर्मा ने अतिक्रमण और ठेल-ढकेलों, वार्ड 18 के अमर सिंह पोसवाल ने सफाई में भ्रष्टाचार रोकने, वरिष्ठ पार्षद राजकुमार भारद्वाज ने होद से पंप द्वारा पानी निकासी बंद करने और लाइटें लगवाने की मांग की। वार्ड 25 के शिवदयाल समाधिया ने कायस्थ पाड़ा रोड पर पुलिया और जलभराव, वार्ड 44 के इशाक खान ने ईओ के मीटिंग से चले जाने पर आक्रोश जताते हुए स्थायी ईओ की मांग की। विष्णु सिंघल ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने की बात कही। वार्ड 43 के ठाकुरदास ने सफाई ठेकेदारों का भुगतान पार्षदों की सहमति से करने, वार्ड 11 के मोनू प्रजापति ने तुलसीवन रोड पर पशु अवशेष फेंके जाने का मुद्दा उठाया。 अधिवक्ता रवि पचौरी ने पार्षदों को एकजुट होकर विकास कार्य करने का आह्वान किया。 अंत में अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं, सिर्फ शहर के विकास के लिए आए हैं। उन्होंने नागरिकों से नलों पर टोटी लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और घरों के आगे सीढ़ियों के पत्थर हटाने की अपील की ताकि सड़कें चौड़ी रहें।0
0
Report
Advertisement
गोविंदपुरम में दो समूहों के बीच चाकूबाजी, एक घायल; पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर की रात दो परिचित युवक समूहों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई, घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को थाना कविनगर पुलिस को डायल112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरम क्षेत्र में आपस में परिचित दो युवक समूहों के बीच झगड़ा हो गया है, विवाद के दौरान चाकूबाजी भी हुई जिसमें एक युवक को चोटें आईं। घटना की तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। युवक पर हुए हमले को लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अस्पताल पहुंचे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है।0
0
Report
गाजियाबाद जीडीए का अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान तेज, प्रताप विहार- विजयनगर में कार्रवाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जीडीए का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के तहत प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने प्रताप विहार और विजयनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 पीयूष सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित भूखंड संख्या के-124 पर पूर्व निर्मित भवन की दीवार तोड़कर बनाई जा रही चार दुकानों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में मार्च 2025 में वाद दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और निर्माण कार्य जारी रहने पर ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई। इसके अलावा विजयनगर सेक्टर-9 में भूखंड संख्या के-235 के अग्रभाग पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर व्यावसायिक गतिविधि वाले हिस्से को अनुपयोगी बनाया गया। इसी क्षेत्र में भवन संख्या के-983 के सामने किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा, प्रवर्तन टीम, सुपरवाइजर, मेट और पुलिस बल मौजूद रहा。0
0
Report
गोवर्धन के छप्पन भोग महोत्सव में गिरिराज पर सप्त रत्नों से सजा महाअभिषेक
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में छप्पन भोग उत्सव: सप्त रत्नों से सजे चांदी के कमल पुष्प पर विराजे गिरिराज जी, महाअभिषेक हुआ मथुरा: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गोवर्धन की गिरि तलहटी में अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग को हरी-भरी सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सप्त रत्नों के कमल पुष्प और शेषनाग पर दिव्य दर्शन इस बार गिरिराज महाराज सप्त रत्नों से सजे चांदी के विशाल कमल पुष्प और शेषनाग के फन पर विराजमान होकर भक्तों को अलौकिक दर्शन दे रहे हैं। प्रभु का राजाधिराज स्वरूप में श्रंगार किया गया । प्रभु को हीरा, मोती, नीलम, पन्ना, पुखराज और गोमेद जैसे नवरत्नों से सुसज्जित पोशाक के साथ हीरा जड़ित बांसुरी भी धारण कराई गई है। 21 हजार किलो प्रसाद का अर्पण छप्पन भोग में गाय के शुद्ध देशी घी से तैयार किया गया 21 हजार किलो महाप्रसाद अर्पित किया गया है, जिसमें सोने और चांदी के वर्क से सजे विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल हैं जिन्हें देश के अलग अलग हिस्सों से आये कारीगरों ने तैयार किया। सप्त नदियों के जल और जड़ी-बूटियों से महाअभिषेक महोत्सव की पूर्व संध्या पर गिरिराज जी का पंच रत्न महाअभिषेक संपन्न हुआ। यमुना, गंगा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र, चिनार, कृष्ण और अलकनंदा नदियों के पवित्र जल, दूध, दही, शहद तथा दिव्य जड़ी-बूटियों से आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कराया। आयोजन में उमड़े श्रद्धालु शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर-लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर गिरिराज महाराज की आरती उतारी। श्रीगिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत व पंचरत्न अभिषेक कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान अशोक कुमार आढ़ती व नीरज गोयल ने कलश पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, अनमोल बंसल, दिनेश मंगल, संरक्षक राजेंद्र सर्राफ और कोषाध्यक्ष भगवानदास खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
