icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

मण्डला में फर्जी मेडिकल अधिकारी गिरोह गिरफ्तार, पांच स्थानों पर लाखों की वसूली

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में फर्जी चिकित्सा अधिकारियों का गिरोह बेनकाब! डॉक्टरों को धमकाकर करते थे वसूली, 5 जगहों पर छापेमारी कर लाखों की लूट! मण्डला में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर डॉक्टरों और क्लिनिक संचालकों को लूटने वाले चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी बाकायदा मध्यप्रदेश शासन लिखा बोलेरो वाहन लेकर पहुंचते थे, क्लिनिक पर जांच का दबाव बनाते और फिर हजारों रुपये लेकर फरार हो जाते थे। नैनपुर के ग्राम मक्के में डॉ. युवराज से 20 हजार रुपये की लूट की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जिले के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मक्के में क्लिनिक संचालित करने वाले डॉ. युवराज गोस्वामी को निशाना बनाया और कथित तौर पर 20 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलने के बाद बम्हनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश शासन लिखा बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। ग्राम डिठोरी में नितिन ठाकुर के मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 12 हजार रुपये लेने की बात सामने आई है। इसके बाद ग्राम मक्के में डॉ. युवराज की क्लिनिक से 20 हजार रुपये और ग्राम जामगांव की एक क्लिनिक से एक हजार रुपये लेने की जानकारी मिली है। इतना ही नहीं, पूछताछ में तीन दिन पहले बिछिया क्षेत्र के घुटास में भी दो क्लिनिक पर छापा मारने की बात सामने आई है। यहां एक क्लिनिक से 14 हजार और दूसरी से 4 हजार रुपये लेने की जानकारी आरोपियों ने दी है। कुल मिलाकर, पुलिस पूछताछ में पांच स्थानों पर कथित वसूली की जानकारी सामने आई है, जिसमें कुल 51 हजार रुपये की रकम बताई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अब जांच का विषय यह है कि इस गिरोह ने जिले में और कितने डॉक्टरों व क्लिनिक संचालकों को अपना निशाना बनाया और क्या इस पूरे खेल में अन्य लोग भी शामिल हैं।
0
0
Report

रायपुर में JCCJ का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, बारात रोक दी गई

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में ज्ञानेश कुमार के विरोध में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध रैली निकाली गई. इस दौरान ‘ज्ञानू और जानू’ का विवाह कराते हुए बारात निकाली गई. बारात राज्य निर्वाचन आयोग तक ले जाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया.
0
0
Report

जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद ने कलेक्ट्रेट का घेरााव कर विरोध दर्ज कराया; प्रणय पांडे की अर्थी निकाली गई

Katni, Madhya Pradesh:जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, बीजेपी विधायक प्रणय पांडे की अर्थी जुलूस कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक प्रणय पांडे की अर्थी निकाली गई। जनपद अध्यक्ष अपने गले में रस्सी बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। जनपद अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें धरने पर बैठे हुए 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। उन्होंने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे पर आरोप लगाते हुए बताया कि विधायक के कहने पर जनपद सीईओ हमारी कोई भी बात नहीं सुनते है ओर पूरे विकास कार्य रुके हुए है ओरजिससे में काफी परेशान ही एक जनप्रतिनिध के साथ ऐसा ही हो रहा है जिसके खिलाफ मैने कलेक्टर संभागायुक्त को शिकायत की है पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है; लम्बे समय से चल रहे इस धरने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जनपद अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान प्रदर्शन के जरिए प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।
0
0
Report
Advertisement

अग्रवाल समाज मानटाउन में गरबा नाइट का शानदार आयोजन; अधिकारी हुए मौजूद

Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur अग्रसेन जयंती के अवसर पर हुआ गरबा नाइट का आयोजन, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन की ओर से आयोजित किया गया गरबा नाइट का कार्यक्रम, जिला मुख्यालय के एक गार्डन में आयोजित हुई गरबा नाइट, मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल, SDM मलारना डूंगर गौरव मित्तल ने की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि के उपसभापति माया गोयल ने की कार्यक्रम में शिरकत, समाज समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन भी किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने गरबा नाइट में लिया भाग, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन के अध्यक्ष राजेश गोयल भी इस दौरान रहे मौजूद。
0
0
Report

माड़िया चौक नाम बदले पर जगदलपुर में सियासत तेज, कांग्रेस-BJP आरोपों की भिड़ंत

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में माड़िया चौक का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है, माड़िया चौक का नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक किए जाने के बाद प्रशासन ने इसको लेकर सफाई भी जारी की और त्रुटि वश जनसंपर्क विभाग द्वारा खबर जारी करने की बात कही है लेकिन इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में नगर निगम विफल रहा लेकिन सेवा संकल्प अभियान के नाम पर सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है, इसके साथ ही कांग्रेस ने आदिवासी समाज से जुड़े प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ का आरोप भाजपा पर लगाया, कांग्रेस के आरोपों पर महापौर संजय पांडे ने पलटवार किया उन्होंने कहा, नाम बदलने को लेकर निगम में ना कोई प्रस्ताव आया और ना ही नाम बदला गया त्रुटि वश जारी समाचार के आधार पर कांग्रेस अपनी सियासी रोटी सेकने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में ही माड़िया चौक आदिवासी समाज के सम्मान के तौर पर बनाया था वहीं अब कांग्रेस अपने आपको आदिवासियों का हितैषी साबित करने के लिए राजनीति कर रही है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट संजय पांडे महापौर
0
0
Report
Advertisement

मण्डला में चाकूबाजी: जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार रात स्वामी सीताराम वार्ड निवासी युवक पंकज ब्रम्हे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। वारदात में गंभीर रूप से घायल पंकज ब्रम्हे का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

कानपुर में साजिद उस्मानी बने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जोरदार स्वागत

Kanpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष साजिद उस्मानी का कानपुर में हुआ जोरदार सागर हम PDA का पर्दाफाश करेंगे'— बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का विपक्ष पर तीखा हमला। "PDA कुछ नहीं, सिर्फ मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल हुआ है": अनस उस्मानी। वर्षों से पार्टियां सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती आईं, अब ऐसा नहीं होने देंगे। कानपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने गृह जनपद कानपुर पहुंचे अनस उस्मानी ने समर्थकों का जताया आभार। पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज की जिम्मेदारी सौंपी है, मुस्लिम समाज को हकीकत बताएंगे। बाइट - अनस साजिद उस्मानी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
0
0
Report
Advertisement

गंदे पानी से प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने सांगानेर थाने का घेराव किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuफैक्ट्रियों के प्रदूषित और गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सांगानेर सदर थाने का घेराव वाटिका के गंवार ब्राह्मणान गांव के लोग पहुंचे सांगानेर सदर थाने लोगों ने नारेबाजी कर कार्रवाई नहीं होने पर जताया आक्रोश आरोप , गांव में अवैध रूप से चल रही है रंगाई छपाई फैक्ट्रियां फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित और गंदे पानी से हो रही बीमारियां गंदे पानी के कारण आए दिन फैक्ट्री मालिकों से हो रहे झगड़े ग्रामीणों और फैक्ट्री प्रतिनिधियों में मारपीट की घटनाएं हो चुकी। इधर शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में लोगों ने थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से रवाना हुए
0
0
Report

उमैरabad स्कॉर्पियो हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने इसे संदिग्ध माना

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के उमैराबाद में स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय मंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात सहार रोड पर नहर के पास हुई। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद साथ मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना नहीं दी और युवक को बचाने का प्रयास भी नहीं किया। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों, वाहन में सवार अन्य लोगों की भूमिका और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण; कार्रवाई की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-9 में जगतपुरा के बीचो-बीच मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है,, कुछ लोगो ने अवैध रूप से जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े किए गए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क सीमा से लेकर सरकारी जमीन तक पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं, लेकिन इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय नागरिक हीरा खत्री ने बताया जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कई दुकानें बना ली हैं। इन दुकानों के जरिए व्यावसायिक गतिविधiyan संचालित की जा रही । जगतपुरा जैसे विकसित होते क्षेत्र के बीचों-बीच सरकारी जमीन पर इस तरह के अतिक्रमण से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सड़क सीमा में भी अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय नागरिक हीरा खत्री ने बताया कि जगतपुरा क्षेत्र के खसरा नंबर 120 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर JDA को लिखित शिकायत भी दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा,,, सरकारी भूमि और सड़क सीमा पर अतिक्रमण की शिकायतों के बीच JDA जोन-9 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित भूमि का मौका निरीक्षण कर उसकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। साथ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top