Back
युवक कांग्रेस की प्रतीकात्मक शव यात्रा: सत्ता के खिलाफ नारे छत्रसाल चौक तक पहुँची
HGHarish Gupta
Feb 22, 2026 12:46:51
Chhatarpur, Madhya Pradesh
छत्रसपुर/छतरपुर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयगर्गीय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने सत्तापक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह शव यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर चौबे तिराहा होते हुए जिला अस्पताल गेट तक पहुंची। जिला अस्पताल गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए अर्थी अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और युवक कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और खींचतान की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अर्थी को लेकर दौड़ते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में छत्रसाल चौक पर हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। युवक कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मंत्री कैलाश विजयगर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार की जा रही टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि हाल ही में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उन्होंने एसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 14:05:140
Report
JPJai Pal
FollowFeb 22, 2026 14:04:560
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 22, 2026 14:04:440
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 22, 2026 14:04:250
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 22, 2026 14:04:140
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 22, 2026 14:04:000
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 22, 2026 14:03:400
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 14:03:090
Report
1
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 14:02:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 22, 2026 14:01:26ललितपुर, उत्तर प्रदेश:ललितपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.. चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 14:01:06Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 22, 2026 14:00:440
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 22, 2026 14:00:220
Report
0
Report