icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow8 Aug 2024, 01:34 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दामाखेड़ा में सरपंच चुनाव परिणाम पर विवाद, पुनर्मतगणना के बाद मंजू देवी जीती

Begun, Rajasthan:कपासोन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति की दामाखेड़ा ग्राम पंचायत में आज सरपंच चुनाव परिणाम को लेकर विवाद सामने आया। चुनाव में मंजू देवी ने 25 मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद पारस जाट के समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की। ग्रामीण दामाखेड़ा स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम राजेश सुवालका, तहसीलदार भंवरलाल सेन सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियमानुसार पुनर्मतगणना करवाने के बाद परिणाम घोषित किया गया था। असंतुष्ट प्रत्याशियों को चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प बताया गया गया। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
0
0
Report
Advertisement

पत्नी के अवैध संबंध के शक पर हत्या: डंडे-पत्थर से बुदल गंझू मौत के घाट

Ansar Nagar, Jharkhand:पत्नी से अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह, डंडे और पत्थर से कूचकर बुदल गंझू को उतारा था मौत के घाट चतरा : सिमरिया थाना क्षेत्र के जयरुखरी नदी में मिले बुदल गंझू के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुदल गंझू की हत्या उसकी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध को लेकर की गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने कुठान गांव निवासी आरोपी बालदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बुदल गंझू की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के अनुसार, उसे शक था कि बुदल गंझू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने खुद दो बार दोनों को एक साथ देख लेने का दावा किया है। इसी बात को लेकर उसके मन में बुदल गंझू के प्रति गहरा आक्रोश था और वह उसे सबक सिखाना चाहता था। शुक्रवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 30 अक्टूबर को सिमरिया थाना क्षेत्र के जयरुखरी नदी में कुठान गांव निवासी बुदल गंझू का शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। गठित टीम में पुअनि राजू राणा, रामजी सिंह सहित सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया था। टीम ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को बालदेव गंझू की संलिप्तता की जानकारी मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बालदेव गंझू भागने लगा। हालांकि, पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे खदेड़ते हुए पकड़ लिया।
0
0
Report

लखीसराय: रंगदारी-जान से मारने की धमकी केस में शिक्षक समेत छह गिरफ्तार

Lakhisarai, Bihar:सूर्यगढ़ा पुलिस ने शिक्षक सुधांशु कुमार और अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान के बाद बताया कि रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला झूठा था। कथित रूप से छह मोबाइल और एक सीम बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि सुधांशु कुमार की पत्नी ने 2025 में उनके अपहरण के संबंध में मामला दर्ज कराया था, जो अब भी जेल में है। इस कांड के अभियुक्तों को जमानत न मिल सके और उन्हें अधिक सजा हो तथा शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य विद्यालय में हो जाए, इस उद्देश्य से उन्होंने यह झूठा रंगदारी का मामला सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज करवाया था। फिलहाल शिक्षक समेत अन्य पाँच न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: मंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG गैस पाइप लाइन रिसाव के बाद ब्लास्ट मामले को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के राजस्व मंत्री सह मुजफ्फरपुर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से रेगुलेटरी बोर्ड से डिप्टी डाइरेक्टर बुलाए गए थे और बैठक में विस्तृत चर्चा हुई. स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ठेकेदार, इंजीनियर और गैस कंपनी तीनों में संवाद की कमी के कारण घटना घटी है; इन तीनों को अपराध के दायरे में लाया जाए. पाइप की गहराई, साइन बोर्ड आदि के मुद्दों पर भी विचार किया गया. रेस्पॉन्डिंग विभाग को पता था कि गैस पाइप गया हुआ है, फिर गैस पाइपलाइन कंपनी से संवाद क्यों नहीं किया गया. प्रथम दृश्यटा यही पाया गया कि आपस में संवाद की कमी से यह बड़ी घटना हुई. इतने दोषी हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि मकान क्षति का सर्वे कर क्षतिपूर्ति की जाए. इसके अलावा बीस सूत्री बैठक के बारे में मंत्री ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और खराब सड़क/पुल-पुलिया के मरम्मत निर्देश दिए.
0
0
Report

पप्पू यादव का पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तगड़ा हमला, जेल और फांसी की धमकी

Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर ध्यान देते हुए पप्पू यादव ने शास्त्री का जगह पागलखाने पिया जेल भेजेंगे जो सनातन का विरोधी है वह भारत में रहने का हकदार नहीं है पप्पू असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को साइबर पक्षी करार दिया है उन्होंने कहा कि यह साइबेरियन पक्षी को मैं चैलेंज देता हूं किसी भी हिंदी पट्टी में आकर चुनाव लड़े इस्तीफा देकर और मेरा चैलेंज स्वीकार करें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जब सरकार बनेगी तो पांच लोगों को जेल भेजा जाएगा उसमें यह साइबेरियन पक्षी भी होंगे इन्हें फांसी दिया जाएगा अपने खास अंदाज में सत्ता पक्ष पर गाना गा कर तंज कसते हुए कहा कि सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है । वहीं उन्होंने कहा कि झूठ बोल कौवा काटे काले कौवे से डारियो।
0
0
Report

पिथौरागढ़ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, DM आशीष भटगाईं ने कमान संभाली

Pithoragarh, Uttarakhand:2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पिथौरागढ़ प्रशासन, डीएम आशीष भटगाईं ने संभाली कमान! जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने बताया कि निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। जहां नेटवर्क की समस्या है, कहीं पहुंच मार्ग की दिक्कत है या किसी मतदान केंद्र पर अन्य कोई परेशानी सामने आ रही है, उन सभी समस्याओं को चिह्नित कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य यही है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। बूथ स्तर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं में जो भी कमियां या समस्याएं हैं, उनका समाधान अभी से सुनिश्चित किया सके, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का जोर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर है。 बाइट आशीष भटगांई जिला अधकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top