471001
भाजपा सदस्यता से इनकार पर युवक की पिटाई, दी गई धमकी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई की गई। घटना देवगांव टोल प्लाजा के पास हुई, जहां एनएचएआई के ड्राइवर मानवेन्द्र सिंह पर चार अज्ञात युवकों ने हमला किया। कारण बताया गया कि मानवेन्द्र ने भाजपा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IPS अजय पाल शर्मा का योग पर बड़ा संदेश, बोले- शरीर को साधकर ही मन और देश की तरक्की को दी जा सकती है
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर: अरविन्द दुबे/ सोनभद्र Anchor: सोनभद्र के ओबरा में धन्वन्तरि पतंजलि योग संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर IPS अजय पाल शर्मा की मौजूदगी रही। इस दौरान योग के मंच से उन्होंने स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण का एक ऐसा संदेश दिया, जिसमें देश के भविष्य यानी बच्चों की सेहत को सबसे अहम बताया। अजय पाल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में योग का इतना वृहद स्वरूप विकसित होना न केवल विकसित भारत के लिए सार्थक है, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में भी एक बेहतर पहल है। उन्होंने फिट इंडिया मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि शरीर को साधकर ही व्यक्ति अपने मन और देश की तरक्की को गति दे सकता है। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने योग के अलग-अलग आसनों और मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। VO: कार्यक्रम के दौरान IPS अजय पाल शर्मा ने योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखते हुए स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जब देश का भविष्य यानी बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का सपना और मजबूती से साकार होगा। सोनभद्र जैसे जनपद में योग को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। VO: वहीं संस्थान समिति के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य अजय पाठक ने कहा कि आज बदलते भारत में आधुनिकता ने भले ही जीवन को सरल बना दिया है, लेकिन असामान्य खानपान और अनियमित दिनचर्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इसकी वजह से लोग असमय ही कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, तो कुछ लोग असाध्य रोगों से भी ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से योगाभ्यास करे, तो स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कई समस्याओं से बचाव संभव है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली अपनाने का भी रास्ता है। VO: आचार्य अजय पाठक ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाए और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न योगासनों और मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने योग के प्रति अनुशासन, समर्पण और जागरूकता का संदेश दिया। संस्थान की ओर से आयोजित यह स्थापना दिवस कार्यक्रम योग को जन-जन तक पहुंचाने और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। VO: ओबरा में आयोजित इस कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश एक साथ देखने को मिला। मुख्य अतिथि IPS अजय पाल शर्मा ने जहां स्वस्थ बच्चों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया, वहीं योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने नियमित योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। Byte: अजय पाल शर्मा - एडिशनल कमिश्नर प्रयागराज Byte: आचार्य अजय पाठक - संस्थापक धनवंतरी पतंजलि योग समिति0
0
Report
जालौन के बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला,
Orai, Uttar Pradesh:**ब्रेकिंग जालौन** **बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला** जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंगरा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के दौरान राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में पानी नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। हालांकि नहर में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता से कार सवारों की जान बच गई। **स्थान:** बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग, माधौगढ़, जालौन।0
0
Report
नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल। नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। अवैध कपड़ा रंगाई फैक्ट्रियों और बिल्डर प्रोजेक्ट्स में भू-जल के अंधाधुंध दोहन का उठाया मुद्दा। किसानों का आरोप—रसायनयुक्त जहरीला पानी जमीन में बहाए जाने से भूमिगत जल दूषित हो रहा है। अवैध रंगाई फैक्ट्रियों को सील करने, संचालकों पर एफआईआर और भारी जुर्माना लगाने की मांग। बिल्डर साइटों पर निर्माण कार्य के लिए एसटीपी के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग। बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक बोरवेल पर रोक और सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच कराने की भी मांग। किसान संगठन ने चेतावनी दी—मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर
Korba, Chhattisgarh:कोरबा (छत्तीसगढ़): औद्योगिक नगरी कोरबा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह भीषण हादसा मुख्य मार्ग पर हुआ, जिसमें टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से लहूलुहान बाइक चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Major Road Accident in Korba: Horrific Collision Between Car and Bike Leaves Rider Critically Injured0
0
Report
हमीरपुर मुख्यालय के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक, चार लोगों पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:शहर के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक, चार लोगों पर हमला हमीरपुर जिले के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, पिछले कई महीनों से बंदरों के झुंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, हैरानी की बात है कि पिछले कई बार पकड़े जाने के बाद फिर से बंदरों की संख्या बढ़ गई है , अब बंदरों ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है और चार लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिसमें दो की हालत गंभीर है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में जगह-जगह बंदरों के झुंड बैठे नजर आते हैं, हालात ये हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने और गलियों में जाने से डरने लगे हैं, पहले बंदर सिर्फ उत्पात मचाते थे लेकिन अब लोगों पर हमला करने लगे हैं, भीड़भाड़ वाले सुभाष बाजार में बंदरों ने चार लोगों पर हमला कर दिया, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जालौन के उरई में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एकता-अखंडता बनाए रखने का लें संकल्प : डीएम
Orai, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एकता-अखंडता बनाए रखने का लें संकल्प : डीएम रिपोर्टर - आदित्य जालौन उत्तर प्रदेश उरई (जालौन)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज, एडीएम नमामि गंगे शिवानी सिंह, एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भरत मिलाप झाकी के आयोजकों और पुलिस में नोंकझोक
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ी भारी भीड़ और प्रयागराज से पहुंचे सैकड़ों कानफोडू DJ व भव्य झांकियों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, गिरधर चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के बावजूद जब सड़क जाम हुई तब आयोजकों और पुलिस के नोकझोक का वीडियो...0
0
Report
शाहजहांपुर के पुवायां में प्राचीन तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के पुवायां में घर से टहलने निकले 26 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। वीओ: मामला पुवायां के देवी स्थान मोहल्ले का है, जहां रहने वाले प्रदीप कुमार का 26 वर्षीय बेटा मोहित शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने निकला था। परिजनों के मुताबिक, मोहित नगर स्थित हरे राम पक्का तालाब पहुंचा और तालाब में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया युवक को सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सरदार पटेल जयंती पर झांसी मंडल ने लगाई एकता की दौड़
Jhansi, Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झांसी मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में आयोजित एकता दौड़ में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होकर सीनियर इंस्टीट्यूट के रास्ते मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। भारतीय रेल भी देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से टीम भावना और आपसी सहयोग के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, नंदीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा सहित मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान, स्काउट्स एवं गाइड्स और बच्चे शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी विस्फोट के बाद महराजगंज पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखा भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
Mahuwa, Uttar Pradesh:कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबार और भंडारण पर शिकंजा कसने की तैयारी है। महराजगंज में भी पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पटाखों के वितरण के लिए लाइसेंस में स्थान, समय और निर्धारित तारीखों का स्पष्ट उल्लेख होता है। इन नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे स्थानों पर पटाखों का भंडारण रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जहां इससे आम लोगों की सुरक्षा और जान-माल को खतरा हो सकता है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध भंडारण मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
सरदार पटेल जयंती पर झांसी मंडल में राष्ट्रीय एकता की शपथ
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झांसी रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन और देशी रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, नंदीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, अमन वर्मा, रश्मि गौतम, गिरीश कंचन, अतुल यादव, सीमा तिवारी सहित मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
शाहजहाँपुर पुलिस का 'रन फॉर यूनिटी', सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित भव्य 'रन फॉर यूनिटी-2026' के माध्यम से समाज में एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जहाँ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने रिक्रूट आरक्षियों की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, सीओ क्राइम/112, यातायात प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और रिक्रूट महिला आरक्षियों ने पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों पर भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने सरदार पटेल के रियासतों के एकीकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग: सीक्रेट वैन से जब्त ₹4 करोड़ वापस पाने कारोबारी कमलेश शाह पहुंचे कोर्ट, दोनों याचिकाएं खारिज
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग: सीक्रेट वैन के जरिए नागपुर भेजी जा रही ₹4 करोड़ की जब्त नकदी पाने पहुंचे कारोबारी कमलेश आर. शाह को अदालत से झटका लगा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह की अदालत ने जीडी ट्रांसपोर्ट से जुड़ी इस रकम को लौटाने के दोनों आवेदनों को खारिज कर दिया। शाह ने खाते में ₹53 करोड़ से अधिक होने का हवाला देकर रकम अपनी बताई थी। हालांकि, अदालत ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व फैसलों का संदर्भ देते हुए स्पष्ट किया कि आयकर विभाग की जांच जारी रहने तक नकदी सुपुर्द नहीं की जा सकती। Durg: Bizman Kamlesh Shah Denied Relief in ₹4 Crore Secret Van Seizure Case; Court Dismisses Pleas0
0
Report
हापुड़: टापू पर खेत के विवाद में खूनी खेल, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश।
Saravani, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुट से है। यहां गंगा नदी के बीच बने टापू पर खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को लहराते हुए लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।0
0
Report
मैनपुरी- डीएम एसपी के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार से सर्किट हाउस मैनपुरी तक ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) को कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य अधिकरियों द्वारा पुलिस बल एवं छात्र-छात्राओं के साथ एकता दौड़ में प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करना तथा आमजन को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना रहा।0
0
Report
Advertisement
