छतरपुर में चंडी माता पहाड़ी पर मिला महिला का शव, मचा हड़कंप!
Gadha, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम गढ़ा के चंडी माता पहाड़ी पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद SP व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और FSL टीम को बुलाकर शव का परीक्षण कराया गया लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। बमीठा पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हादसे की संभावना की जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करवा चौथ पर्व को लेकर महराजगंज कस्बे में बढ़ी रौनक, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। पति की लंबी उम्र के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर महराजगंज कस्बे के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पर्व के एक दिन पहले बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। कस्बे के मुख्य बाजार सहित बछरावां मार्ग, रायबरेली मार्ग व हैदरगढ़ मार्ग स्थित श्रृंगार, साड़ी, ज्वेलरी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की कतार लगी हुई है।महिलाएं करवा चौथ की पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, सिंदूर, मेंहदी, बिंदी, चूड़ियां, साड़ियां, लहंगे और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। वहीं मिट्टी के करवों की जगह इस बार डिजाइनर करवों की मांग ज्यादा है।दुकानदार सुधीर साहू व प्रदीप रस्तोगी के अनुसार इस बार बाजार में नई डिजाइन की साड़ियों, लहंगों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड काफी बढ़ी है। मेंहदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई जगह तो मेंहदी के लिए सुबह से ही नंबर लगाना पड़ रहा है।वहीं,लैया,चूरा,लावा व खील-बताशे, मिठाई और फलों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। करवा चौथ पर सरगी और व्रत खोलने के लिए विशेष मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है।एक महिला ग्राहक ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन हम सभी सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए खरीदारी में कोई कमी नहीं रखना चाहते। करवा चौथ को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है और बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं।एटा: अलीगंज रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Aliganj, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा अलीगंज रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, आमने सामने की बाइक भिड़ंत दो लोग गंभीर रूप से घायल। घायल विद्युत कर्मी हरी सिंह लाइन मेन के रूप हुई पहचान तो वहीं दूसरे घायल युवक की पड़ोसी गाँव नगला घनु के व्यक्ति की हुई पहचान। रास्ते से गुजर रहे सीओ अलीगंज ने जैथरा थाना की पुलिस वैन से भेजा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा, एटा।
जैथरा थाना क्षेत्र के एटा अलीगंज रोड अंगरैया के पास का सड़क हादसा।
जेलब्रेक मामले में आठ कैदियों को अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:THENI (TAMIL NADU) EIGHT PRISONERS ARRESTED IN JAILBREAK CASE TAKEN TO HOSPITAL FOR MEDICAL EXAMINATION, TO BE PRODUCED BEFORE MAGISTRATE AFTERWARDS / VISUALS जेल से भागने के मामले में गिरफ्तार आठ कैदियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया; इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगादिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नाबिन के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ मार्च
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) TO LEAD ‘LOKTANTRA BACHAO ARAJAKTA HATAO’ MARCH FROM SHRI JAINLAL MANDIR TO TOWN HALL CHOWK / VISUALSभोपाल: सेवानिवृत्त IAS-IPS अधिकारी की नियुक्ति, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सीईओ
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड IAS ओमप्रकाश श्रीवास्तव बने सीईओ सरकार ने राज्य आनंद संस्थान का बनाया सीईओ ओमप्रकाश श्रीवास्तव शिवपुरी, रीवा समेत कई जिलों में कलेक्टर रहे राजेश कुमार हिंगणकर को दोबारा मिली ओएसडी की जिम्मेदारी रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं राजेश कुमार हिंगणकर मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी की जिम्मेदारी मिली एक साल के लिए संविदा सेवा वृद्धि दी गईSC की टिप्पणी: ECI के लॉजिक डिसCREPANCY पर शिफ्टेड वोटर पर सुनवाई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ADVOCATE SUNIL KUMAR (COUNSEL FOR PETITIONERS) ON SUPREME COURT’S OBSERVATIONS ON ECI’S SIR ‘LOGICAL DISCREPANCY’ CRITERIA / FORM 6 REQUIREMENT FOR SHIFTED VOTERS दिल्ली: दिल्ली SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर वकील सुनील कुमार ने कहा, "आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और बूथ मैनेजमेंट चेयरमैन राजेश गर्ग की ओर से 'फॉर्म 6' को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके बाद, SIR से जुड़े चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज चुनाव आयोग से अधिक लचीला रुख अपनाने को कहा है।"टाइगर श्रॉफ मामले: 11 आरोपियों की फिर गिरफ्तारी, MCOCA कोर्ट में पेशी तय
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: ALL 11 ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE PRODUCED BEFORE SPECIAL MCOCA COURT/VISUALS मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में, मुंबई पुलिस ने MCOCA (मकोका) के तहत सभी 11 आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। एक विशेष MCOCA अदालत ने इनकी गिरफ्तारी की अनुमति दी थी। रिमांड के लिए इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा。गाजीपुर: बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 16 बाइक के साथ गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 15 मोटरसाइकिलों के साथ एक मोटरसाइकिल का इंजन और अन्य कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। साथ ही 3 मोबाइल व 450 रूपये भी बरामद किया है।
इस बात की पुष्टि एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेन्स कर की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर थाने की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोर गैंग का खुलासा हुआ है। मामले 3 शातिर बाइक चोर व चोरी की 16 बाइक बरामद की गई है। इस गैंग का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। वही उन्होंने बताया कि बरामदगी में कुल 16 दोपहिया वाहनों से संबंधित सामान शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। वहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और आर्थिक फायदा कमाने के लिए उनके पार्ट्स अलग-अलग काटकर बेचते थे।
हालांकि, पूछताछ में सामने आए इन तथ्यों की अभी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश राजभर, अतुल सिंह और नीरज राजभर के रूप में हुई है। तीनों गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के कटया गांव के निवासी बताए गए हैं। चोरी की बाइकों का कनेक्शन गाजीपुर से वाराणसी तक है। बरामद वाहनों में से छह के संबंध में गाजीपुर के विभिन्न थानों और एक मामले में वाराणसी के चौबेपुर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमों की जानकारी मिली है। अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जा
नकारी जुटाई जा रही है। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, बजाज एक्ससीडी और सीबीजेड एक्सट्रीम जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। एक मोटरसाइकिल का इंजन नंबर और चेचिस नंबर अलग-अलग पाए जाने की बात भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ जंगीपुर थाने में मुकदमा संख्या 227/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपियों के खिलाफ पूर्व के मुकदमों का भी उल्लेख है। इस पूरी कार्रवाई को स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बताया गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की प्रक्रिया की ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
