icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर के कंपनी बाग की बदहाली: शौचालय, लाइटें और सुरक्षा संकट

Alwar, Rajasthan:अलवर सेहत बनाने आते हैं लोग, लेकिन बदहाली से जूझ रहा कंपनी बाग! कहीं बंद शौचालय, कहीं टूटी लाइटें, तो कहीं कुत्तों-बंदरों का आतंक एंकर इंट्रो अलवर में अगर सुबह की शुरुआत करनी हो, सेहत बनानी हो, योग करना हो या फिर अपनों के साथ कुछ सुकून के पल बिताने हों, तो शहर के सबसे बड़े पार्क कंपनी बाग यानी पुरजन विहार से बेहतर जगह भला क्या होगी! लेकिन जनाब, तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। यहां लोग अपनी सेहत बनाने आते हैं, मगर सवाल यह है? कि जिस पार्क में लोग स्वस्थ होने आते हैं, उसकी अपनी सेहत का जिम्मेदार आखिर कौन है? खूबसूरत शिमला, हरियाली और सुबह की चहल-पहल के पीछे बदइंतजामी की ऐसी कहानी छिपी है, जिसे देखकर लगता है? कि पार्क की खूबसूरती तो बरकरार है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं खुद मॉर्निंग वॉक पर निकलने से कतरा रही हैं। बंद शौचालय, खराब लाइटें, कुत्तों-बंदरों का आतंक और बदहाल फाउंटेन... तो आइए, आज मुद्दा जनता का में दिखाते हैं अलवर के कंपनी बाग की वो तस्वीर, जो शायद जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों से अब तक ओझल है। कंपनी बाग की जिम्मेदारी पहले नगर विकास के पास थी अब यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है? । पैकेज एंकर/वीओ 1 — कंपनी बाग की सुबह और बदहाली का विरोधाभास अलवर का कंपनी बाग... यानी पुरजन विहार! सुबह होते ही यहां जिंदगी दौड़ने लगती है। कोई योग करके निरोग रहने की कोशिश कर रहा है, कोई लाफ्टर कैंप में ठहाके लगा रहा है, तो कोई बुजुर्ग भजन-कीर्तन में मन लगाकर दिन की शुरुआत कर रहा है। महिलाएं हों या पुरुष, युवा हों या बुजुर्ग... हर किसी की अपनी वजह है यहां आने की। और पार्क के भीतर बना शिमला तो आकर्षण का ऐसा केंद्र है, जिसे देखकर लगता है कि शहर की खूबसूरती का पूरा ख्याल रखा गया है。 लेकिन ठहरिए... तस्वीर इतनी भी खूबसूरत नहीं है, जितनी दूर से दिखाई देती है। क्योंकि इस हरियाली के बीच समस्याओं की ऐसी झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनकी छंटाई शायद जिम्मेदारों की प्राथमिकता में ही नहीं है। लोग यहां अपनी सेहत सुधारने आते हैं, मगर पार्क की बदहाली देखकर सवाल उठता है कि जब शहर के प्रमुख पार्क का यह हाल है, तो आम सुविधाओं की उम्मीद किससे की जाए? वीओ 2 — शौचालय है, लेकिन सुविधा की गारंटी नहीं! शुरुआत करते हैं पार्क के बाहर बने शौचालय से। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के पास है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अक्सर बंद मिलता है। कभी सुबह सात बजे खुलता है, तो कभी आठ बजे। और खुल भी जाए, तो पानी मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं! यानी मॉर्निंग वॉक पर निकलिए तो सेहत बनाने का समय जरूर तय कर लीजिए, लेकिन शौचालय की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह भगवान भरोसे छोड़ दीजिए। यहां गार्ड की तैनाती भी है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है? कि सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के बजाय कुछ गार्ड बाहर खड़े होकर बीड़ी-सिगरेट पीते नजर आते हैं। सवाल यह है? कि जब सुविधा और निगरानी दोनों ही सवालों के घेरे में हैं, तो व्यवस्था संभाल कौन रहा है? वीओ 3 — पार्क में वॉक या कुत्तों-बंदरों से बचने की कवायद? अब बात उस खतरे की, जो पार्क में आने वाले लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। यहां कुत्तों और बंदरों का आतंक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके हमलों और काटने की घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं। सुबह की सैर हो या शाम की वॉक, लोगों को अपनी सेहत के साथ सुरक्षा की चिंता भी सताती है। पार्क में लोग तनाव कम करने आते हैं, लेकिन अगर हर कदम पर कुत्तों और बंदरों से सतर्क रहना पड़े, तो सुकून मिले भी तो कैसे? आखिर पार्क में आने वाले लोगों को योग और व्यायाम के साथ खुद को बचाने की ट्रेनिंग भी लेनी पड़ेगी क्या? वीओ 4 — चुग्गा स्थल की हालत, हादसे का इंतजार? कंपनी बाग में पक्षियों के लिए बना चुग्गा स्थल भी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। इसकी हालत देखकर स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं। आसपास की सीढ़ियों पर मिट्टी के ढेर जमा हैं। सीढ़ियां मौजूद हैं, लेकिन उनकी साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। जिस जगह पर पक्षियों को दाना डालने के लिए लोग आते हैं, वहां की स्थिति ऐसी हो कि लोगों को ही संभलकर चलना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार इसकी सुध कब लेते हैं—किसी हादसे के बाद या उससे पहले ही? वीओ 5 — टूटी लाइटें, अंधेरे में मॉर्निंग वॉक कंपनी बाग की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है खराब पड़ी लाइटें। सुबह अंधेरे में आने वाले लोगों और शाम को टहलने वालों के लिए पार्क के ट्रैक पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने की शिकायत है। कई लाइटें खराब हैं, तो कुछ टूटी पड़ी हैं。 अब सवाल यह है कि जब लोग अंधेरे में ट्रैक पर चलेंगे, तो ठोकरों से बचेंगे कैसे? सुबह की ताजी हवा का आनंद लें या पहले रास्ता तलाशें? पार्क में रोशनी की व्यवस्था करना कोई चांद-तारे तोड़ने जैसा काम नहीं, लेकिन यहां तो लाइटों का जलना ही बड़ी उपलब्धि बनता नजर आ रहा है कंपनी बाग विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण महावर सहित अन्य लोगों का कहना है कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार शिकायत की जाती है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा。 बाइट — श्रवण महावर अध्यक्ष सहित अन्य , कंपनी बाग विकास समिति (WT-01) वीओ 6 — महिलाओं का आक्रोश, लाफ्टर कैंप में भी चिंता पार्क में रोजाना योग और लाफ्टर कैंप में शामिल होने आने वाली महिलाएं भी व्यवस्थाओं को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि कुत्तों और बंदरों की वजह से भय का माहौल बना रहता है। जिस जगह पर महिलाएं सुबह अपनी सेहत और मानसिक सुकून के लिए आती हैं, वहीं सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है。 लाफ्टर कैंप में लोग हंसने और तनाव दूर करने आते हैं, लेकिन अगर पार्क की समस्याओं को लेकर ही चिंता बनी रहे, तो इन ठहाकों के पीछे की परेशानी को भी समझना होगा。 बाइट — पार्क में आने वाली महिलाएं (WT-02) वीओ 7 — फाउंटेन हैं, पानी नहीं; कुत्तों के लिए आरामगाह! कम्पनी बाग में फाउंटेन भी लगाए गए हैं। इनका मकसद पार्क की खूबसूरती बढ़ाना और लोगों को आकर्षित करना रहा होगा। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये फाउंटेन अक्सर चलते नजर नहीं आते। हालात ऐसे हैं कि पानी की धाराओं से गुलजार होने वाले फाउंटेन अब कुत्तों के आराम करने की जगह बनते दिखाई देते हैं。 (फाउंटेन में कुत्ते के लेटे होने का विजुअल) जरा विडंबना देखिए... जिन फाउंटेन से पार्क की रौनक बढ़नी चाहिए, वहां पानी का इंतजार है और कुत्तों को आराम की जगह मिल गई है। पर्यावरणविद् मुरारी पाराशर और सोनू यादव सहित अन्य लोगों ने भी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए नाराजगी जताई。 बाइट — मुरारी पाराशर/सोनू यादव (WT-03) वीओ 8 — महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, पुरुषों के हिस्से में इंतजार! पार्क के भीतर पुरुषों के लिए शौचालय होने के बावजूद उसके अक्सर बंद रहने की शिकायत है। दूसरी ओर, महिलाओं के लिए नया पिंक टॉयलेट बनाया गया है। महिलाओं के लिए यह अच्छी पहल है, लेकिन पुरुषों को लघुशंका के लिए बाहर जाना पड़े, तो पार्क में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर सवाल तो उठेंगे ही。 शौचालय बनाना एक बात है और उसे नियमित रूप से चालू रखना दूसरी। आखिर जनता को सिर्फ इमारत चाहिए या इस्तेमाल करने लायक सुविधा भी? Wt 04 वीओ 9 — अब सुनिए जिम्मेदार अधिकारी का जवाब इन तमाम शिकायतों के बीच हमने उद्यान अधीक्षक संतराम से भी बात की। उनका कहना है कि कुत्तों और बंदरों की समस्या को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा गया है। लाइटों को ठीक करने का काम चल रहा है। शौचालय और फाउंटेन की स्थिति भी चेक करवाकर उन्हें ठीक कराने की बात कही गई है। अधीक्षक संतराम ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पार्क के भीतर कुत्तों और बंदरों को खाने के लिए कुछ न दें। साथ ही उन्होंने ताश खेलने की आड़ में जुआ खेलने वालों पर भी आपत्ति जताई。 यानी जिम्मेदारों की तरफ से समाधान का भरोसा तो है, लेकिन अब जनता यह जानना चाहती है कि इन वादों का असर जमीन पर कब दिखाई देगा。 बाइट — संतराम, उद्यान अधीक्षक
0
0
Report

बीकानेर में मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, फरार आरोपियों के राज उजागर

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों का कथित बड़ा सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच प्रकरणों में फरार आरोपी को पुलिस ने किया दस्तयाब, अलग-अलग जिलों में घोषित था 40 हजार रुपए का इनाम बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी पुलिस को थी शातिर आरोपी की तलाश कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में रहा कामयाब, इस बार पुलिस ने बिछाया जाल नेपाल, गुजरात, नागौर, नोखा और जोधपुर सहित कई जगहों पर काटी फरारी, नाम बदलकर स्कॉर्पियो में भी रहा छिपा एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई, एएसपी चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरवाइज़ में हुई गिरफ्तारी डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र प्रचार, सीओ सिटी अनुज डाल और अनुसंधान अधिकारी गौरव बोहरा की टीम रही कार्रवाई में शामिल, ASI दीपक यादव की रही मुख्य भूमिका आरोपी से गहन पूछताछ जारी, पुलिस को प्रकरणों में सहयोगियों और अन्य खुलासों की उम्मीद
0
0
Report

अमरौहा में आंधी-तूफान: कांकर सराय रोड पर पेड़ गिरे, बिजली गुल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में आंधी-तूफान का कहर, कांकर सराय रोड पर गिरे दो पेड़ और टूटे बिजली के पोल; कई इलाकों की बिजली गुल अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में कांकर सराय रोड पर तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते सड़क पर दो पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के पोल भी टूट गए। पेड़ गिरने से कांकर सराय रोड पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। वहीं, बिजली के पोल टूटने के कारण अमरोहा जनपद के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बामुश्किल रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। आंधी-तूफान के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक। हालत नाज़ुक देख एक युवक को जिला अस्पताल बस्ती के लिए किया गया रेफर। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां में कराया गया भर्ती। दोनों घायल डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव के निवासी। डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर कादिराबाद ईदगाह के पास हुआ हादसा। डुमरियागंज की तरफ से आ रहा था ट्रैक्टर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार।
0
0
Report

डिंडौरी में नाली के भीतर पाइपलाइन, दूषित पानी से पेयजल संकट

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में नगर परिषद क्षेत्र में जिस नाली में गंदगी बहती है, उसी नाली के अंदर से पानी की पाइप लाइन गुजर रही है और इसी पाइप लाइन से लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई की जा रही है। वार्ड क्रमांक 4, 7, 8 और 9 में पेयजल सप्लाई को लेकर दूषित पानी की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली की सफाई के दौरान जेसीबी से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। नगर परिषद ने दो बार मरम्मत तो कराई, लेकिन समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सप्लाई के पानी से दुर्गंध आती है। ऐसे में लोगों के घरों में दूषित पेयजल मिल रहा है। लोगों ने पाइपलाइन को नाली से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। मामले में मुख्य नगर परिषद अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे।
0
0
Report

कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल के बयान पर पलटवार, राहुल गांधी-भागवत पर निशाना

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। राहुल गांधी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर टिप्पणी को लेकर पटेल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने मंत्री को घेरते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी के बयान को अमर्यादित बताते हुए कहा था कि देश उनके आचरण और भाषा को याद रखेगा। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा था। मंत्री के इसी बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने पलटवार किया। जाट ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पर मंत्री ने कोई बयान क्यों नहीं दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने शहीद पूर्व प्रधानमंत्रियों के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रहलाद पटेल की भाषा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। फिलहाल, प्रहलाद पटेल के बयान के बाद कांग्रेस के पलटवार से प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई है। बाइट-प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश बाइट-आनंद जाट, प्रवक्ता, एमपी कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

पेंड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार टक्कर से युवक की मौत, सड़क-बाईपास पर उग्र नाराजगी

Karhi, Chhattisgarh:पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर पेंड्रा नगर पालिका क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही एक मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का सिर दो टुकड़ों में फट गया और युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोग एवं प्रत्यक्षदर्शी दुर्घटना की वजह खस्ता हालत सड़क और पेंड्रा बाईपास की कमी बता रहे हैं. पेंड्रा रोड के ज्योतिपुर के रहने वाले आशीष माइकल रिवॉल्विंग चेयर रिपेयरिंग का काम करते थे. काम खत्म करने के बाद वे बाइक से ज्योतिपुर से पेंड्रा लौट रहे थे और पेंड्रा के नया बस स्टैंड पार कर ही रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक वाहन ने सामने से टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशीष का सिर दो टुकड़ों में फट गया और मौके पर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल भेज दिया गया. स्थानीय लोगों ने खस्ता सड़क के कारण दुर्घटना होने की बात कही और बाईपास के वास्तविक काम में देरी से प्रशासन पर नाराजगी जाहिर की. पुलिस मर्ग कायम कर मैजिक वाहन चालक की खोज शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

मोतीहारीः डीएम के जनता दरबार में ऑनलाइन जुड़ाव से तुरंत निपटारे

Motihari, Bihar:मोतिहारी के डीएम सुमन सौरभ यादव ने एक नई पहल किया है। अब से होने वाले जनता दरबार में समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अनुमंडल से लेकर प्रखंड तक को ऑनलाइन जुड़ने का निर्देश दिया जिस वजह से आज हुए जनता दरबार में कई मामलों का तत्काल निपटारा हो सका। मोतिहारी में समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे कुल 248 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण और राजस्व विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए। वहीं भूमिहीन लोगों ने अभियान बसेरा के तहत बासगीत पर्चा दिलाने की मांग को लेकर आवेदन भी दिया। खास बात यह रही कि जिले के सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई کرتے हुए समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
0
0
Report

ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना के नाम पर 80 साल की वृद्धा से ठगी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना के लाभ दिलाने के नाम पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर युवती ने बुजुर्ग को फॉर्म भरवाने के बहाने ऑटो में बैठाया और दिनभर शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाती रही। बाद में भीड़ में गहने कटने का डर दिखाकर जेवर उतरवा लिए और थैला लेकर फरार हो गई। झांसी रोड पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी है। शहर के गली नंबर-1 निवासी 80 साल की विद्या बाई कुशवाह घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे दुकान पर अकेली थीं। तभी गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहने करीब 25-26 साल की एक युवती ने नेल पॉलिश लेने आई। बातों ही बातों में उसने पूछा कि आपको लाड़ली बहना योजना का पैसा मिलता है या नहीं, बुजुर्ग ने मना किया तो उसने बताया कि वहां उसका फार्म भरवा देगी इसके लिए उसे बड़ा ऑफिस चलना पड़ेगा। बुजुर्ग उसके झांसे में आ गईं और ऑटो में बैठ गईं। आरोपी युवती पहले उन्हें बहोड़ापुर चौराहे ले गई। वहां कोई सरकारी ऑफिस न दिखने पर बुजुर्ग ने घर छोड़ने को कहा तो वह उन्हें पुरानी छावनी ले गई। विरोध करने पर ऑटो वापस बाड़े की तरफ मोड़ा और सागर होटल वाली गली में ले जाकर उतार दिया। यहां पहुंचकर युवती ने महाराज बाड़ा पर बहुत भीड़ होने की बात बोलकर कहा कि कोई आपके जेवर काट लेगा। इन्हें उतारकर थैले में रख लो। युवती के झांसे में आकर विद्या बाई ने सोने के टॉप्स, सोने के मोतियों वाला मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी की अंगूठी, 200 रुपये नकद, घर की चाबियों के दो गुच्छे और पैन कार्ड, वोटर आईडी समेत सब कुछ एक छोटे थैले में रख लिया। इसी दौरान युवती बातों में उलझाकर जेवरों से भरा थैला लेकर रफूचक्कर हो गए। एक ई-रिक्शा चालक की मदद से बुजुर्ग किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन उन्हें लेकर झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले, जिसमें एक जगह बुजुर्ग के साथ गुलाबी सूट वाली संदेही युवती साफ नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश की जा रही है, पुलिस का कहना कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

ग्वालियर में पानी के छींटे पर विवाद, रिटायर्ड फौजी ने 3-4 गोलियां चलाई

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी दंपती के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पड़ोसी के घर पर 3-4 गोलियां चला दीं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर राइफल जब्त कर ली है। दरअसल ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित प्रीतम विहार कॉलोनी में देवेश सिंह तोमर अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह राजावत अपने प्लॉट की दीवार पर पानी डाल रहे थे। इसी दौरान देवेश की बेटी सृष्टि वहां से गुजरी तो पानी के छींटे उस पर पड़ गए, जिससे उसके कपड़े गीले हो गए। इस बात को लेकर देवेश सिंह तोमर अपनी पत्नी के साथ पूरन सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पानी डालते समय सावधानी बरतने और देखकर पानी डालने की बात कही। आरोप है कि इस पर पूरन सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने देवेश और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने के बाद पूरन सिंह अपने घर गया और लाइसेंसी राइफल लेकर आया। आरोप है कि उसने देवेश के घर को निशाना बनाकर 3-4 गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। देवेश ने घर के भीतर जाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। फायरिंग की घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले सेवानिवृत्त फौजी पूरन सिंह राजावत को हिरासत में लिया है। उसकी लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बनगाँ पुलिस ने पूजा दर्शन गाइड मैप जारी कर भीड़ नियंत्रण बेहतर किया

Kolkata, West Bengal:বনগাঁ মহকুমার পুজো মণ্ডপগুলিতে দর্শনার্থীদের ভিড় সামলানো এবং নির্বিঘ্নে পুজো পরিদর্শনের সুবিধার্থে গাইড ম্যাপ প্রকাশ করল বনগাঁ পুলিশ জেলা। বনগাঁয় পুজো দেখতে উত্তর ২৪ পরগনা-সহ রাজ্যের বিভিন্ন প্রান্ত থেকে কয়েক লক্ষ মানুষের সমাগম হয়। সেই ভিড় নিয়ন্ত্রণ ও দর্শনার্থীদের সুবিধার কথা মাথায় রেখেই পুলিশের এই উদ্যোগ। শুক্রবার বনগাঁর নীলদর্পণ প্রেক্ষাগৃহে গাইড ম্যাপের উদ্বোধন করেন বনগাঁ পুলিশ জেলার পুলিশ সুপার বিদিশা কালিতা। অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন রাজ্যের খাদ্যমন্ত্রী অশোক কীর্তনীয়া, বনগাঁ দক্ষিণের বিজেপি বিধায়ক স্বপন মজুমদার-সহ পুলিশের একাধিক আধিকারিক। পুজোকে কেন্দ্র করে যানজট এড়ানো এবং নিরাপত্তা সুনিশ্চিত করতে গাইড ম্যাপের পাশাপাশি একগুচ্ছ নির্দেশিকাও জারি করেছে পুলিশ। বনগাঁ শহরে প্রবেশ ও বেরোনোর জন্য যশোর রোড, চাকদা রোড ও বাগদা রোড মিলিয়ে মোট সাতটি ড্রপ গেটের ব্যবস্থা করা হচ্ছে। পুলিশের এই উদ্যোগে পুজোর দিনগুলিতে দর্শনার্থীদের যাতায়াত আরও সুশৃঙ্খল হবে বলে আশা করা হচ্ছে।
0
0
Report

नंदीग्राम और रेजिनगोर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की

Chinsurah, West Bengal:নন্দীগ্রাম ও রেজিনগর উপ নির্বাচনে বিপুল ভোটে জয় লাভ করেছে বিজেপি প্রার্থীরা। সেই খুশিতে মিছিল পান্ডুয়ায়。 পান্ডুয়ার বিজেপি বিধায়ক তুষার মজুমদারের নেতৃত্বে বিজেপি কর্মিরা গেরুয়া আবির মেখে পতাকা নিয়ে জিটি রোড ধরে মিছিলে পা মেলায়। বিধায়ক বলেন,মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী বলেছিলেন রেকর্ড ভোটে নন্দগ্রাম ও রেজিনগরে জিতব।তাই হয়েছে।রেজিনগরে যেখানে সংখ্যা লঘু ভোটের আধিক্য সেখানেও বিশাল জয় হয়েছে।নন্দীগ্রামে লক্ষাধিক ভোটে জিতেছে বিজেপি।মুখ্যমন্ত্রীর উপর আস্থা রেখেছেন দু​-ভবিষ্যৎ মানুষ এরজন্য ধন্যবাদ জানাই।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top