471001
छतरपुर में अच्छी बारिश के लिए गधा-गधाईया का अनोखा विवाह
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अच्छी बारिश के लिए टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। जिले में औसत बारिश न होने से परेशान सर्व धर्म के लोगों ने अपने पूर्वजों के टोटके को अपनाते हुए शहर के चौराहे पर गधा-गधाईया का विवाह संपन्न कराया। इस अनोखे विवाह में स्थानीय लोग बाराती बने और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया। विवाह से पहले गधे की बारात ढोल-नगाड़ों के साथ चौक बाजार लाई गई थी फिर गधा-गधाईया को माला पहनाई गई, साल उठाया गया, और मुंह मीठा कराते हुए बेसन के लड्डू खिलाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीधी में बुजुर्ग के साथ पटवारी का अमानवीय बर्ताव, वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:Sidhi (MP) वाह पटवारी साहब!बुजुर्ग को घोड़ा बनाया पटवारी ने वीडियो आया सामने - सीधी जिले के ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है... - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पटवारी नाला पार करने के लिए बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट को घोड़ा बनाकर उसकी पीठ पर सवार होकर नाला पार करते हुए देखा जा रहा है... - वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है... - वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है, जो नाला पार करने के दौरान बुजुर्ग लल्ला केवट की पीठ पर सवार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उसकी गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे गांव और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है。 (वीडियो)0
0
Report
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कल से तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Nauder, Uttar Pradesh:चहानिय।ा स्थानीय क्षेत्र की रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं एवं आशीर्वाद लेते हैं इसके बाद संस्कृति कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए मेले का भी लुप्त लेते हैं लगभग लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है जो अपने-अपने कार्य में जुट गई है सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मचारी भी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं एवं तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं जल निगम बिजली विभाग से लेकर हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी समय-समय से पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं एवं कमी को पूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं कल भगवान सूर्य की पहली किरण से बाबा कीनाराम का जन्म उत्सव शुरू होगा जहां लाखों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं0
0
Report
श्री नितिन नबिन ने हल्द्वानी में उत्तराखंड भाजपा की स्टेट वर्किंग कमिटी बैठक को संबोधित
Noida, Uttar Pradesh:Shri Nitin Nabin addresses Uttarakhand BJP Extended State Working Committee Meeting in Haldwani0
0
Report
Advertisement
अमेठी के बाजार में अखाड़ा: दो सांडों की लड़ाई, एक घायल, बाइक-कार नुकसान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-बीच बाजार बना अखाड़ा,दो सांडों में जबरदस्त लड़ाई, लड़ाई में एक व्यक्ति हुआ मामूली रूप से घायल,एक पान की दुकान का नुक़सान,साथ ही तीन बाइक और एक कार हुई छतिग्रस्त,आधे घंटे तक बाजार में मची रही भगदड़,जामों कस्बे के वारिसगंज रोड का मामला।0
0
Report
नगर निकाय चुनाव: कोटा ग्रामीण में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Kota, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव: एसपी सुजीत शंकर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिए सख्त निर्देश सुल्तानपुर, सांगोद, इटावा और रामगंजमंडी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, आमजन से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील कोटा। नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने क्षेत्र के विभिन्न निकायों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और अन्य इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया。 एसपी सुजीत शंकर ने नगर पालिका सुल्तानपुर, सुकेत, रामगंजमंडी, सांगोद और इटावा सहित कई प्रमुख मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस जाब्ते और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली तथा क्षेत्र के माहौल का जायजा लिया。 ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि सभी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए。 पुलिस अधीक्षक ने आमजन से निर्वाचन नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कोटा ग्रामीण पुलिस निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार मुस्तैद है。0
0
Report
जयपुर RTO राजस्व लक्ष्य से पीछे, दौसा-अलवर आगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के RTO, राजस्व में पिछड़े! परिवहन विभाग की अगस्त में 9 फीसदी ग्रोथ पिछले साल की तुलना में अत्यधिक कम ग्रोथ अगस्त तक की रैकिंग में दौसा RTO अव्वल सालों बाद अलवर RTO टॉप 3 में शामिल जयपुर RTO द्वितीय 9वें, RTO प्रथम 10वें पर राजस्व लक्ष्य हासिल करने के मामले में परिवहन विभाग इस बार काफी पीछे दिख रहा है। परिवहन विभाग राज्य सरकार के राजस्व अर्जन करने वाले विभागों के कुल औसत से भी पीछे रहा है। वहीं जयपुर के दोनों आरटीओ लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। यह रिपोर्ट देखिए— राज्य सरकार का राजस्व जुटाने वाले 5 प्रमुख विभागों में परिवहन विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग इस सूची में पिछड़ता नजर आ रहा है। दरअसल राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की पिछले साल अगस्त की तुलना में राजस्व ग्रोथ 15 फीसदी रही है। इसमें सबसे अधिक ग्रोथ 31 फीसदी खान विभाग की रही है। आबकारी विभाग की ग्रोथ 11 फीसदी, जबकि परिवहन विभाग की ग्रोथ महज 9 फीसदी रही है। इसे राज्य सरकार के वित्त विभाग ने चिंताजनक माना है। रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग को अगस्त 2026 तक 3665.26 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वसूली 3095.50 करोड़ रुपए ही हो सकी है। यानी कुल उपलब्धि 84.46 प्रतिशत रही है। विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा गया है, ऐसे में शुरुआती महीनों की धीमी रफ्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बेहतर प्रदर्शन दौसा RTO ने किया है, जिसने 90.72 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अलवर दूसरे और अजमेर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। जयपुर RTO द्वितीय 9वें पर, 257.72 करोड़ में से 217.14 करोड़ प्राप्ति, जयपुर RTO प्रथम 10वें पर, 595.36 करोड़ टारगेट में से 491.73 करोड़ प्राप्ति, बाकी जिलों के आंकड़े में क्रम सहित—0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में मतदान केंद्रों का कड़ा निरीक्षण, निष्पक्ष मतदान की तैयारी तेज
Begun, Rajasthan:नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. मंजू ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के साथ कुंभानगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गाड़िया लोहार स्कूल और महाराणा प्रताप महाविद्यालय के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया और अब तक हुए मतदान की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। डॉ. मंजू ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।0
0
Report
Hanumangarh चुनाव: वार्ड 23 बूथ पर भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट के आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान मारपीट का आरोप, वार्ड 23 के बूथ पर भाजपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप,पंचायत समिति के पूर्व प्रधान की बहन लड़ रही है इसी वार्ड से चुनाव,पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल से मारपीट का आरोप,पूर्व विधायक बलवान पूनिया भी सूचना पर पहुंचे मौके पर,भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप0
0
Report
बैंक में नौकरी का झांसा देकर 6.13 लाख ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:बैंक में नौकरी का झांसा देकर 6.13 लाख ठगने वाला शातिर गिरफ्तार नयापुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चढ़ा हत्थे जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयापुरा थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। झांसा देकर हड़पे 6.13 लाख रुपये सिविल लाइन्स (गांवड़ी) निवासी पीड़ित दुर्गालाल मेघवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उनके बेटे को बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने पीड़ित से 4.50 लाख रुपये व 13 हजार रुपये के दो चेक प्राप्त कर भुना लिए तथा पोत्रे हर्षवर्धन से 1.50 लाख रुपये नकद ले लिए। लगातार तकाजा करने के बावजूद आरोपी टालमटोल कर झूठे आश्वासन देता रहा, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी मनोज कुमार (43) निवासी देवनारायण मंदिर वाली गली, बालिता रोड (कुन्हाड़ी, कोटा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से ठगी की राशि बरामद करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कजरीतीज पर्व की तैयारियों को लेकर दुःख हरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरी
Gonda, Uttar Pradesh:कजरीतीज पर्व की तैयारियों को लेकर दुःख हरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण गोंडा।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार आगामी कजरीतीज पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रमुख शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जितेंद्र गौतम तथा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने दुःख हरण नाथ मंदिर, शहर गोण्डा तथा पृथ्वीनाथ मंदिर, खरगूपुर पहुंचकर मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरयू घाट करनैलगंज से पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर तथा सरयू घाट करनैलगंज से दुःख हरण नाथ मंदिर, शहर गोण्डा तक मार्ग के किनारे विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने, पर्याप्त पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर व्यवस्थित करने तथा प्रमुख स्थानों पर कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कजरीतीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं होगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना है।0
0
Report
जयपुर चुनाव प्रचार समाप्ति का काउंटडाउन: धर्मसिंह सिंघानिया का रोड शो और कई नेता मौजूद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर चुनाव प्रचार समाप्ति का काउंटडाउन प्रत्याशी आख़िरी वक़्त तक लगा रहे जोर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी निकाले रोड शो मानसरोवर में धर्मसिंह सिंघानिया का हुआ रोड शो पुष्पेंद्र भारद्वाज रामस्वरूप निठारवाल समेत कई नेता रहे मौजूद0
0
Report
छपरा के होटल पैशन में पुलिस की छापेमारी, नौ संदिग्ध हिरासत में
Chapra, Bihar:छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की वीआईपी गली स्थित होटल पैशन में बुधवार को पुलिस ने अचानक छापेमारी की। एएसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और सभी कमरों की सघन तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से पांच महिलाएं और चार पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई। टीम ने होटल के कमरों के अलावा परिसर के अन्य हिस्सों की भी जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एएसपी राम पुकार सिंह के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल में कमरों की बुकिंग किस आधार पर की गई थी और होटल प्रबंधन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के बाद होटल को सील करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा सकती है। जांच में अगर होटल मालिक या प्रबंधन की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि होटल पैशन इससे पहले भी पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा है। करीब दो वर्ष पहले भी पुलिस ने यहां छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा करने का दावा किया था और होटल को सील किया गया था। अब करीब दो साल बाद दोबारा हुई पुलिस कार्रवाई से होटल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए नौ लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नौबतपुर के आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार आठ हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Danapur, Bihar:₹8 हजार रिश्वत लेते नौबतपुर के आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार जनवितरण दुकानदार से हर माह ऑडिट के नाम पर मांगी थी रिश्वत, कार्यालय में ही निगरानी टीम ने दबोचा नौबतपुर। नौबतपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) विनोद कुमार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई शिकायत के सत्यापन के बाद की। गिरफ्तारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय से ही की गई। निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज ने बताया कि नौबतपुर प्रखंड के बारा गांव निवासी जनवितरण प्रणाली दुकानदार अवधेश शर्मा के भतीजे कृष्णकांत कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जनवितरण प्रणाली की दुकान का प्रत्येक माह ऑडिट किया जाता है। इसी ऑडिट के सिलसिले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार द्वारा जनवितरण दुकानदार अवधेश शर्मा से आठ हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी पदाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को निगरानी की टीम निर्धारित कार्रवाई के तहत नौबतपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची। बताया गया कि जैसे ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ने शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। निगरानी विभाग की टीम आरोपी पदाधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, रिश्वतखोरी के मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, निगरानी विभाग की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा तेज कर दी है।0
0
Report
कौशांबी में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, चालक फरार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, जिसमे भतीजे की मौत हो गयी, वही चाचा का इलाज़ चल रहा है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरइन का पुरवा पुल के पास क्रेटा कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार रामआसरे और बचान सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रामआसरे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने क्रेटा कार को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
औरैया में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। थाना बेला पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना बेला के ग्राम ज्ञानी पट्टी का है। 4 सितंबर 2026 की शाम को तेजराम राजपूत ने थाने में लिखित तहरीर दी कि उनके दामाद प्रमोद राजपूत ने उनकी बेटी रेखा, उम्र 35 वर्ष की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना बेला में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी औरैया के निर्देश पर एडिशनल एसपी और सीओ बिधूना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और घटना के अनावरण के लिए 3 टीमों का गठन किया गया था। आज इस हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने भदौरा मोड़ के पास से अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र राम नारायण जो मृतका का पति भी है गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त गमछा पहले ही फील्ड यूनिट द्वारा बरामद किया जा चुका है। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। बाइट:अभिषेक भारती एसपी औरैया0
0
Report
Advertisement
