471001
छतरपुर में अवैध उत्खनन पर केंद्रीय मंत्री ने खनिज अधिकारी को लगाई फटकार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को जनसुनवाई के दौरान कड़ी फटकार लगाई। सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह ने अवैध रेत और मुरम उत्खनन की शिकायत की थी, लेकिन खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई के बजाय उल्टी शिकायतकर्ता पर ही कार्रवाई की जा रही थी। मंत्री ने अवैध उत्खनन बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर के बिचोला़ गांव में बाइक साइड को लेकर फायरिंग, एक घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बाइक साइड लगाने को लेकर फायरिंग, गांव में अफरा-तफरी धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के बिचोला गांव में बाइक को साइड लगाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कल बाइक साइड लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। आज एक पक्ष शिकायत करने के लिए पहुंचा तो मौके पर विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मनियां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस पूरे झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच में जुटी है0
0
Report
Dr Nighat Yasmeen ने जम्मू-कश्मीर में निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं का पद संभाला
Aram Pora, Ganderbal, Dr Nighat Yasmeen assumed the charge of Director Health Services,Kashmir.0
0
Report
उनियारा में पहले चरण के लिए मतदान दल रवाना, ईवीएम सामग्री के साथ
Tonk, Rajasthan:उनियारा (टोंक) प्रथम चरण के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय से मतदान केंद्र पर से हुए रवाना मतदान दल रवाना। रवानगी स्थल से अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त कर ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रहे मतदान दल रवाना। नगर पालिका उनियारा के 20 मतदान केंद्रों के लिए 80 सक्रिय कार्मिक तथा 24 आरक्षित कार्मिक लगाए।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के 9 निकायों के प्रथम चरण के मतदान की सुरक्षा और सुविधाएं पूरी
Jhunjhunu, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव प्रथम चरण के 9 निकायों के लिए मतदान दल रवाना 9 सितंबर को होगा प्रथम चरण का मतदान मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, रैंप और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था क्रिटिकल बूथों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ईवीएम खराब होने पर 25% अतिरिक्त मशीनें रिजर्व, 10 मिनट में बदलने की तैयारी झुंझुनूं जिले के निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा- निष्पक्ष और निर्भीक मतदान की पूरी तैयारी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को जिले के 9 नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में नगर परिषद झुंझुनूं तथा नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में मतदान 9 सितंबर को होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पानी और रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी लाने-ले जाने की व्यवस्था रहेगी। मतदान कार्मिकों के ठहरने तथा बिजली-पानी जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता रहेगा, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, आरओ-एआरओ और एरिया मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करेंगे। डॉ. गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं शहर में 60 भवनों में 104 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान दलों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए हर 5 से 10 मिनट में संबंधित अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इस बार इस्तेमाल होने वाली मतदान मशीन में मत डालने में सामान्य से 3 से 4 सेकंड अधिक समय लग सकता है। यह मशीन की कार्यप्रणाली का हिस्सा है, इसलिए मतदाता किसी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति में न आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची में नाम देखने वाले कार्मिकों और मतदान कक्ष में वोटिंग कम्पार्टमेंट के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। जहां बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है, वहां जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।ईवीएम को लेकर भी प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। डॉ. गर्ग के अनुसार ईवीएम की तीन स्तरों पर जांच के बाद उन्हें तैयार किया गया है। इसके बावजूद प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी के पास 25 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्डवार अलग-अलग मशीन और मतपत्र होने के कारण संबंधित वार्ड की रिजर्व मशीन उपलब्ध रहेगी। किसी मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने पर आरओ के माध्यम से तत्काल मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है और करीब 10 मिनट में वैकल्पिक मशीन भेजने का प्रयास किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विश्वास जताया कि प्रशासन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच प्रथम चरण का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।0
0
Report
झुंझुनूं की 24 कोसीय परिक्रमा में भक्तों का आस्था का सैलाब, लोहार्गल लौटेंगे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 24 कोसीय परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब बाबा मालखेत के जयकारों से गूंज रही अरावली की वादियां किरोड़ी, शाकंभरी, भगोवा, शोभावती में श्रद्धालुओं ने किया रात्रि विश्राम जगह-जगह सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे लोग बुधवार से लोहार्गल लौटना शुरू होंगे श्रद्धालु, सूर्यकुंड में करेंगे स्नान झुंझुनूं इन दिनों लोहार्गल की अरावली की वादियां भक्ति और आस्था के रंग में रंगी हुई हैं। चारों ओर “म्हारो हेलो सुणोजी बाबा मालखेत”, “बाबा मालखेत की जय” और शाकंभरी-लोहार्गल धाम के जयकारे गूंज रहे हैं। शाकंभरी से लेकर नीमड़ी घाटी तक परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से अटा पड़ा है। हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर बाबा मालखेत की 24 कोसीय परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग की सबसे कठिन चढ़ाई नीमड़ी घाटी की मानी जाती है। दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर श्रद्धालु सावधानी से कदम बढ़ाते हुए चढ़ाई पार करते हैं। कठिन चढ़ाई के कारण कई श्रद्धालुओं की सांसें फूल जाती हैं और शरीर पसीने से तर-बतर हो जाता है। चढ़ाई पूरी करने के बाद श्रद्धालु पहाड़ी पर कुछ देर विश्राम कर फिर अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ऐसा है कि दुर्गम रास्ते भी उनके कदम नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि जहां एक ओर प्रकृति की कठिन परीक्षा है, वहीं दूसरी ओर सेवा और समर्पण की भावना भी देखने को मिल रही है। नीमड़ी घाटी जैसे दुर्गम स्थान पर भी सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को पानी, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने किरोड़ी, शाकंभरी, भगोवा, टपकेश्वर महादेव, बारह तिबारा और शोभावती में रात्रि विश्राम किया। रात के विश्राम के बाद मंगलवार सुबह ठाकुरजी की पालकी शोभावती से आगे के लिए रवाना होगी। मंगलवार रात खोरी कुंड में पालकी का रात्रि विश्राम होगा और बुधवार को त्रयोदशी के दिन ठाकुरजी की पालकी लोहार्गल पहुंचेगी। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लगे सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए सहारा बने हुए हैं। स्थानीय लोग भी पूरे सेवाभाव से परिक्रमार्थियों की आवभगत कर रहे हैं। कहीं भोजन कराया जा रहा है तो कहीं पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के प्रति ग्रामीणों का यह सेवाभव परिक्रमा की धार्मिक आस्था को और भी भावपूर्ण बना रहा है। एकादशी के दिन परिक्रमा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु धीरे-धीरे अपने पड़ाव पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार रात से परिक्रमार्थियों का लोहार्गल लौटना शुरू हो जाएगा। लोहार्गल पहुंचने के बाद श्रद्धालु सूर्यकुंड में स्नान करेंगे। एकादशी पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के भी अमावस्या तक लोहार्गल पहुंचने की संभावना है। अरावली की शांत वादियों में गूंजते बाबा मालखेत के जयकारे, कठिन पहाड़ी रास्तों पर बढ़ते श्रद्धालुओं के कदम और जगह-जगह चल रही सेवा—इन सबने लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा को आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम बना दिया है।0
0
Report
दरभंगा में EOU ने BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर छापेमारी खत्म बताई
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म हो गई है। छापेमारी खत्म होने के बाद EOU के DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की। DSP ने बताया कि मिली शिकायत और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित BDO के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं। तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंकों के ATM कार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है। EOU की टीम ने BDO के कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की। DSP के मुताबिक, शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है।0
0
Report
Advertisement
मोदी की मेमो ट्रेन धार-आलीराजपुर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली बड़ी सौगात
Alirajpur, Madhya Pradesh:धार और अलीराजपुर को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मेमो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, क्षेत्र में खुशी की लहर क्षेत्रीय विकास और रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से आज का दिन धार और अलीराजपुर जिले के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर धार-अलीराजपुर रेल मार्ग पर नई मेमो (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सौगात के बाद से ही क्षेत्र के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली यात्रा में लोगों का उत्साह ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही पहली बार इसमें सफर करने वाले यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधा की जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। रोजगार और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों का मानना है कि मेमो ट्रेन की शुरुआत से जिले में आवागमन सुलभ होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, बड़े शहरों से सीधा संपर्क जुड़ने के कारण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।0
0
Report
ऑनलाइन डिवाइस बुकिंग के बदले गिरा गोबर, युवक ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। युवक ने अपने काम के लिए ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था इसके लिए उसने वेबसाइट के जरिए पूरी रकम का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया लेकिन जब सोमवार शाम करीब 5 बजे कोरियर से पैकेट घर पहुंचा तो युवक ने उसे खोला तो उसके होश उड़ गए, पैकेट में एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था। पीड़ित युवक आकाश नगर के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था बुकिंग के दौरान उन्होंने डिवाइस की पूरी कीमत ऑनलाइन जमा कर दी थी उन्हें उम्मीद थी की तय सीमा पर कोरियर के जरिए डिवाइस घर पहुंच जाएगा। आकाश नागर ने जैसे ही पैकेट खोला तो उसमें डिवाइस नहीं था बल्कि गोबर भरा हुआ था।यह देख उनके होश उड़ गए ,इसके बाद युवक ने ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर अपने साथ धोखाधड़ी किए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत की है और पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का इस पूरी मामले में कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए वेबसाइट भुगतान से जुड़े विवरण और डिलीवरी प्रक्रिया समेत अन्य मामलों की जांच की जा रही है जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रसोइया ने जनसुनवाई में हंगामा मचाया, जांच का आश्वासन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की रसोइया ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता संतोष कुमारी वर्मा ने रोते हुए बताया कि वो 15 साल से छात्रावास में रसोइया का काम कर रही थी, लेकिन 2 साल पहले उसे काम से हटा दिया गया। महिला ने छात्रावास की वार्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन उससे जबरन तेल मालिश करवाती थी और विरोध करने पर उसे निकाल दिया गया। महिला 2 साल से न्याय के लिए भटक रही है। साथ ही महिला ने जनसुनवाई कर रहे DPC पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका शिकायती आवेदन फेंक दिया और कहा मुख्यमंत्री के पास चले जाओ। वहीं महिला के गंभीर आरोप पर जिला शिक्षाधिकारी का कहना है कि इस मामले में कहा कि महिला के सभी आरोपों की जाँच की जाएगी। अंदर भीड़ ज्यादा होने से बाहर सुनवाई की जा रही थी, किसी को भगाया नहीं गया। जाँच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
द्वारका के मधु विहार में सीवर ओवरफ्लो से जलभराव, सफाई कब होगी?
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड के बी और सी ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से सैकड़ों लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर का गंदा पानी गलियों और आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे जलभराव और दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड में कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सातों ब्लॉकों में बड़ी सीवर सफाई मशीनों से नियमित सफाई कराने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इसके अलावा दूषित पेयजल की आपूर्ति रोककर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और गलत पानी के बिलों को दुरुस्त करने की भी मांग की गई है। लोगों ने 27 अप्रैल 2022 को शुरू किए गए डीप सीवर सिस्टम का काम भी जल्द पूरा कराने की मांग उठाई है, जो निर्धारित समय के बाद भी लंबित है। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को रुके हुए कार्य शुरू कराने के लिए 15 दिनों का अंतिम समय दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि तय समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
पटना में बाढ़ गम्भीर, गंगा और दरधा जलस्तर से स्थिति चिंताजनक
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बाढ़ पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बड़ा बयान। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पटना में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे से घट रहा है, लेकिन भागलपुर और सुल्तानगंज में पानी फिलहाल स्थिर है। जब तक गंगा, पुनपुन और दरधा नदी का जलस्तर नहीं घटता, तब तक हालात गंभीर रहेंगे। फरक्का बराज को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि गंगा में गाद की वजह से बिहार की समस्या बढ़ रही है। फरक्का समझौते के नवीकरण में बिहार के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बिहार के हित में एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाने की अपील की। वहीं, विधान परिषद की eight सीटों पर विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए आपसी सहमति से सीटों का फैसला करेगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। साथ ही कहा कि जेडीयू में कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है。0
0
Report
मोहाली इंडस्ट्री में बिजली कट से उत्पादन और डिलीवरी प्रभावित, उद्योगपतियों ने राहत मांगी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:'ਸਾਡਾ ਹੱਕ' ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਨੇ ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਠੱਪ, ਆਰਡਰਾਂ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਚਿੰਤਤ ‘ਸਾਡਾ ਹੱਕ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮੋਹਾਲੀ ਇੰਡਸਟਰੀਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਭਾਰੀ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਰਾਹਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬੇ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਸੂਚਨਾ ਵਾਲੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਉਤਪਾਦਨ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਰਡਰਾਂ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਪਾ ਰਹੇ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਕਿ ਕਿਹੜੇ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਕਿੰਨੀ ਦੇਰ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲੱਗੇਗਾ। ਇਸ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਉਹ ਉਤਪਾਦਨ, ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਅਤੇ ਲੇਬਰ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਦਾ ਰੋਡਮੈਪ ਤਿਆਰ کر ਲੈਂਦੇ ਸਨ। ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਅਜਿਹਾ ਕੋਈ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਦਯੋਗਾਂ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਪੂਰਵ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਬੰਦ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਉਤਪਾਦਨ ਰੁਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵਾਧੂ ਵਿੱਤੀ ਬੋਝ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਆਰਡਰ ਪੂਰੇ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਗਾਹਕਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ。 ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨੂੰ ਨਿਰੰਤਰ ਬਹਾਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੇਬਰ ਸੰਕਟ ਵੀ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਕੰਮ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਲੇਬਰ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਈ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਖੜ੍ਹੀ ਹੋਵੇगी。 ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੁਝਾਅ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲਗਾਉਣੇ ਹੀ ਹਨ ਤਾਂ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਇੱਕ ਜਾਂ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸ਼ਡਿਊਲ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਰੱਖਣੀ ਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇੱਕ ਜਾਂ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸ਼ਡਿਊਲ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਤਪਾਦਨ ਅਤੇ ਲੇਬਰ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਉਸੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਤੈਅ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਵਿੱਤੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨੂੰ ਘੱਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਬਿਨਾਂ ਸੂਚਨਾ ਵਾਲੇ ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਕੱਟਾਂ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਮੁੜ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर नगर निगम चुनाव: पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से निगरानी शुरू
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर एसपी मृदुल कच्छावा ने पुलिस जवानों की ब्रीफिंग कर दिए सख्त दिशा-निर्देश एसपी बोले- स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बीकानेर नगर निगम चुनाव में करीब 1800 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती करीब 450 मतदान केंद्रों पर प्रत्येक बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी भी रहेगी तैनात आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 60 मोबाइल पार्टियां रहेंगी लगातार एक्टिव सीओ, एसएचओ और सुपरवाइजरी अधिकारी भी पूरे दिन फील्ड में रहेंगे साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी लगातार निगरानी करेगी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी विशेष नजर कुल 25 प्रतिशत मतदान बूथ संवेदनशील श्रेणी में, यहां अतिरिक्त 1-4 का जाब्ता तैनात पूरे शहर में 24 पिकेट पॉइंट लगाए गए, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम आरएसी की कंपनियां बाहर से मिलीं, मोबाइल पार्टियों में की गई तैनाती एसपी मृदुल कच्छावा की आमजन से अपील- अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान0
0
Report
6-7 तारीख की रात विक्रम सिंह के साथ मारपीट, मौत, 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:6-7 तारीक की रात 1:30 बजे हमे पीसीआर कॉल मिली थी लड़ाई झगड़े की, स्पॉट पर पहुँच कर पता चला कि विक्रम सिंह नाम के विक्टिम के साथ मारपीट हुई हैं. जिस के बाद इनका बेटा इन्हें अस्पताल लेकर गया था और इलाज के दौरान सुबह 7:30 इनकी मौत हो गई. जांच शुरू की गई तो पता चला की 6-7 seven तारीख़ की रात 11:30 से 12 बजे कि बीच इनकी गाली में कुछ लोगों के साथ शोर शराबे को लेकर कहाँ सुनी हुई जहाँ कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की अब तक की इन्वेस्टीगेशन में हमने कुल सात लोगों को गिरफ़्तार किया हैं और 1 माइनर को apprehend किया हैं. रेसिस्म पर कहा की हर पहलू पर फ़िलहाल जांच जारी है. आरोपियों का मेडिकल करवाया हैं. सभी आरोपी आसपास में ही रहते और काम करते थे. अब तक कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया हैं.0
0
Report
सीतापुर के स्कूली छात्रा के वायरल वीडियो मामले में नेशनल से जवाब मांगा गया
Sitapur, Uttar Pradesh:राजा गणपति आर डीएम सीतापुरस्कूली छात्रा के वायरल वीडियो मामले में नेशनल से0
0
Report
Advertisement
