471001
छतरपुर में दो पक्षो में चले लात-घूसे, वीडीयो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में नौगांव एसडीओपी कार्यालय के बगल से घटना सामने आया है जहां एक ही परिवार के दो पक्षों में बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडीयो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडीयो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे चला रहे है। नौगांव एसडीओपी कार्यालय के बगल में लगभग 20 मिनट तक होता रहा झगड़ा और मारपीट, राहगीर तमाशबीन बने रहे। नौगांव पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा के रेस्टोरेंट में हंगामा: शराब के नशे में युवकों ने स्टॉफ से की हाथापाई
Kota, Rajasthan:कोटा के रेस्टोरेंट में युवकों का हंगामा, खाना खाने आए युवकों ने किया हंगामा, काउंटर के सामनों को फेंका, स्टॉफ से की हाथापाई, शराब के नशे में थे युवक, पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक, नान्ता थाना क्षेत्र का मामला, घटना का वीडियो आया सामने0
0
Report
हापुड़- गढ़-मेरठ रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, भैंसा बुग्गी वाले पर जीप सवार ने पिस्टल से की फायरिंग।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। गढ़-मेरठ रोड से सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में भैंसा बुग्गी दौड़ा रहे युवक पर ओपन जीप में सवार युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। गोली की आवाज सुनते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि पहले भैंसा बुग्गी वाले और जीप सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जीप सवार युवक ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था बता दें कि गढ़ गंगा मेले में भैंसा बुग्गी दौड़ पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। इसके बावजूद खुलेआम सड़क पर बुग्गी दौड़ और फायरिंग होना पुलिस के दावों की पोल खोल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
लखनऊ में उम्मीदवारों ने राजभर के आवास के पास चुनाव समय पर कराने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों ने राजभर के आवास के पास पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अरुण भारती ने यूपी संगठन मजबूती के लिए समीक्षा तैयारी की
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: LJP (रामविलास) के MP और राज्य इंचार्ज अरुण भारती कहते हैं, "देखिए, हमारे नेता चिराग पासवान जी उत्तर प्रदेश चुनाव, संगठन को बढ़ाने और खासकर हमारी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के उत्तर प्रदेश में हमारे समुदाय को एकजुट करने और पार्टी को बढ़ाने के काम को और मज़बूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार एक्टिव रहे हैं। आज भी, जब हमारे नेता आ रहे हैं, तो वे आने वाले समय के लिए चल रही तैयारियों का रिव्यू करेंगे। उस रिव्यू के ज़रिए हमारी पूरी उत्तर प्रदेश कमेटी के साथ अलग-अलग ज़िम्मेदारियों पर बातचीत होगी..."0
0
Report
अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्स मैन द्वारा खुली शराब बेचने का किया जा रहा है खेला
गोण्डा, उत्तर प्रदेश:अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्स मैन द्वारा खुली शराब बेचने का किया जा रहा है खेला।हलांकि ये वीडियो किसी ने मुझे उपलब्ध कराया,हमें लगा इसमें सच्चाई है इस लिय खबर बना दिया0
0
Report
टिहरी में बड़ा हादसा: गूलर के पास खाई में गिरी बस, मौत 9, घायल 25
Rishikesh, Uttarakhand:टिहरी से बड़ी खबर: गूलर के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस गिरने का मामला मौत का मृतकों की संख्या 9 हो गई, घायल 250
0
Report
Advertisement
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में श्री राम कथा आज शुरू; रामदेव व शास्त्री मौजूद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम ग्राम में आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो रहे 9 दिवसीय श्री राम कथा के पहले दिन आज मंगलवार को योग ऋषि बाबा रामदेव,बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ अयोध्या और देश के कई संत शामिल होंगे। जहां एक साथ मंच पर शामिल होकर पूज्य राजन जी महाराज की कथा का शुभारंभ करेंगे। कथा शुभारंभ के बाद लगभग 1 घंटे तक योग ऋषि बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अयोध्या और देश के कई बड़े संतो के साथ मंच पर मौजूद रहे करके राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा सुनेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव के हेलीकॉप्टर लैंड होने को लेकर के श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज द्वारा अपने जयप्रभा ग्राम पोखर स्थित आवास के पास हेलीपैड बनवाए है। इसी पर दोनों के हेलीकॉप्टर लैंड करेंगे और फिर यहां से सीधा कथा स्थल जाकर के शामिल होंगे। इस कथा को लेकर के लगभग 200 बीघा में कथा पंडाल और एक बड़ी वीवीआईपी टेंट सिटी बसाई गई है। जहां कथा पंडाल के नीचे बैठकर के एक साथ जमीन पर 2 लाख लोग कथा सुन सकते हैं। इस तरह की व्यवस्था की गई किसी भी व्यक्ति के बैठने के लिए कोई भी कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई है। बशर्ते जो अयोध्या और देश के बड़े संत आएंगे उनके बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की गई है। जो भी लोग दूर दराज के हैं कथा में आने के लिए उनके पास संसाधन नहीं है। उनके घरों तक और उनके गांव तक 100 से अधिक बसों को साथ ही साथ 50 से अधिक गाड़ियों को भेजा जा रहा है। जिसके माध्यम से लोग आकर के कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन महंत आलोक दास जी महाराज ने बताया कि आज से श्री राम कथा शुरू हो रही है। योग ऋषि बाबा रामदेव,पंडित धीरेंद्र के शास्त्री के साथ अयोध्या और देश के कई बड़े संत आ रहे हैं। कथा का उद्देश्य वही है कि सनातन के पास लोगों को जानकारी हो सकें।0
0
Report
धान-मक्का की भयंकर आवक से मंडी में हलचल, आज नीलामी नहीं होगी
Baran, Rajasthan:ठसाठस हुई मंडी, धान और मक्का की आवक पर आज रोक बारां। कृषि उपज मंडी में सोमवार को मक्का तथा धान की बम्पर आवक हुई, जिससे मंडी ठसाठस हो गई। मंडी में करीब 2.25 लाख बोरी मक्का तथा 1.40 लाख बोरी धान समेत अन्य जिंसों की करीब पौने चार लाख कट्टे की आवक हुई। बम्पर आवक के कारण मंडी में सड़क पर भी ढेरियां लगानी पड़ीं, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा कई वाहन फंस गए। अन्य वाहनों को निकलने के लिए लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में आवक के बाद भी भाव अच्छे स्तर पर बने रहे। सोमवार को धान उच्चतम 4790 रुपए प्रति क्विंटल तो वहीं मक्का 2926 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में करीब 4 लाख कट्टे जिंस की आवक होने के कारण मंगलवार को धान तथा मक्का की नीलामी नहीं होगी। आज सिर्फ अन्य जिंसों की ही नीलामी होगी।0
0
Report
बीकानेर मुद्रा महोत्सव में पुराने सिक्के-नोटों की कीमतें चौंकाती हैं
Bikaner, Rajasthan:मुद्रा महोत्सव में पुराने सिक्कों और नोटों की अनोखी कीमत ब्रिटिश दौर का एक रुपये का चांदी का सिक्का 3 लाख में बिका सिक्के पर ब्रिटेन के अंतिम शासक जॉर्ज षष्ठम की तस्वीर 2007 में बना 5 रुपये का खास सिक्का 2500 रुपये तक में बिका 10 रुपये का पुराना नोट 20 हजार और 100 का नोट 5100 रुपये में बिका क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जेब में रखा एक रुपये का सिक्का लाखों रुपये की कीमत पा सकता है? बीकानेर में आयोजित मुद्रा महोत्सव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया ब्रिटिश हुकूमत के दौर का एक रुपये का चांदी का सिक्का 3 लाख रुपये में बिका, तो वहीं आजाद भारत के कुछ खास सिक्कों और पुराने नोटों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। बीकानेर के गंगाशहर रोड स्थित अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन किया गया इस महोत्सव में देश के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में मुद्रा संग्रहकर्ता पहुंचे जहां मुगलकालीन दौर से लेकर रियासतकाल और आजाद भारत तक के दुर्लभ सिक्कों और पुराने नोटों का संग्रह देखने को मिला यहां अलग-अलग दौर की मुद्राओं ने Not only history की झलक दिखाई, बल्कि उनकी कीमतों ने भी लोगों को हैरान कर दिया बीकानेर के मुद्रा महोत्सव में इस बार पुराने सिक्कों और नोटों की कीमतों ने खासा आकर्षण पैदा किया सबसे ज्यादा चर्चा ब्रिटिश हुकूमत के समय जारी हुए एक रुपये के चांदी के सिक्के की रही, जो 3 लाख रुपये में बिका इस सिक्के पर भारत में ब्रिटिश शासन के अंतिम सम्राट जॉर्ज षष्ठम की तस्वीर अंकित है सिक्के का कुल वजन एक तोला यानी 11.66 ग्राम है और इसमें 9.6 प्रतिशत चांदी बताई गई है वहीं आजाद भारत के दौर के सिक्के भी कलेक्टरों की पसंद बने साल 1982 में जारी एक रुपये का सिक्का निकल धातु से बना है और इसका वजन 6 ग्राम है एक और खास सिक्का रहा साल 2007 में बना 5 रुपये का स्टील का सिक्का। इसका वजन भी 6 ग्राम है इस सिक्के पर बना क्रॉस का निशान ‘विविधता में एकता’ की थीम पर आधारित डिजाइन है मुद्रा महोत्सव में इस सिक्के की कीमत 2500 रुपये तक पहुंची。 पुराने नोटों की बात करें तो यहां 10 रुपये का एक नोट 20 हजार रुपये में बिका, जबकि 100 रुपये के एक नोट को 5100 रुपये की कीमत मिली यानी जिन नोटों और सिक्कों को कभी सामान्य लेन-देन का हिस्सा समझा जाता था, आज वही संग्रहकर्ताओं के लिए बेशकीमती बन रहे हैं। मुद्रा महोत्सव में सामने आई ये कीमतें बताती हैं कि पुराने नोट और सिक्के सिर्फ मुद्रा नहीं, बल्कि अपने दौर के इतिहास और विरासत को भी संजोए हुए हैं। यही वजह है कि इनके संग्रह का शौक रखने वाले लोग इन्हें हासिल करने के लिए लाखों रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं。0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने 12 लाख के जमीन मामले में दीपक झा को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दूसरे की जमीन को अपना बात कर 12 लाख ₹ में सौदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला दुर्ग जिले के खम्हरिया का है जहां आरोपी दीपक झा से जयदीप झा ने वर्ष 2021 में अमलेश्वर के ग्राम खमरिया कृषि भूमि 6 हजार 244 वर्ग फीट का सौदा किया आरोपी दीपक ने जमीन को अपना बताते हुए 12 लाख में बेचने का अनुबंध कर दिया और 6 दिसंबर 2021 को प्रार्थी के पक्ष में इकरार नामा भी कर दिया लेकिन जैसे ही जयदीप झा ने भूमि का अवलोकन औऱ सर्च कराया तो भूमि किसी दूसरे के नाम पर रिकॉर्ड में दर्ज की दर्ज थी इसके बाद जयदीप ने दीपक झा से बात की तो दीपक झा उसे धमकी देने लगा जयदीप को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है उसने फौरन लिखित में शिकायत और अपने साथ हुई धोखाधड़ी के दस्तावेज और साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किया गया न्यायालय ने मामले को बारीकी से अवलोकन कर पेश किये गए साक्ष्य आए दस्तावेज के आधार पर मामला सही पाया गया जिसके बाद न्यायालय ने दीपक झा ले खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया आदेश मिलते ही पुलिस ने दीपक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.0
0
Report
INDIA BLOCK बनाम पीएम: सोनिया गांधी की लंच पार्टी में Amarinder सिंह मौजूदगी चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Shahjahanpur (Uttar Pradesh): Narendra Kashyap (Minister, UP) on INDIA bloc meeting / Captain Amarinder Singh's participation in Sonia Gandhi's lunch party इंडिया ब्लॉक करना क्या चाहता है? केवल प्रधानमंत्री जी को गाली देना, उनकी माता जी को गाली देना, उनके स्वर्गीय पिताजी पर अमर्यादित टिप्पणी करना। यदि यह नीति इंडिया ब्लॉक की होती है, तो मान लेना चाहिए कि देश की जनता इंडिया ब्लॉक को आने वाले वक्त में राजनीति के हाशिए पर ले जाने का काम करेगी। सोनिया गांधी की लॉन्च पार्टी में रात कैप्टन अरमिंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे, क्या मान रहे हैं? कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, सिक्कों पे हमले। ऐसे इमरजेंसी को लागू करना, देश का बटवारा करना, जिस पार्टी ने भारत को और भारत की अखंडता को खंडित किया हो, भारत की अर्थव्यवस्था को कमजे करने का काम किया हो, अब उस पार्टी में कौन शामिल होता है, कौन जाता है, लोग इस पर नोटिस नहीं लेते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी अपने वजूद को खोती जा रही है।0
0
Report
टिहरी गढ़वाल में बस हादसा: 22 घायल, 2 मृत, हालत गंभीर
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: एक्सीडेंट में घायल हुए पंकज ने कहा, "ड्राइवर बहुत तेज़ गाड़ी चला रहा था। मैंने ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने को भी कहा था। मैंने झपकी ली, और फिर मुझे नहीं पता क्या हुआ... पैसेंजर्स ने उसे दो-तीन बार धीरे चलाने को कहा, लेकिन वह पूरी स्पीड से गाड़ी चला रहा था..." टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: AIIMS के नोडल ऑफिसर, डॉ. मधुर उनियाल ने कहा, "हमें एडमिनिस्ट्रेशन से एक बस एक्सीडेंट की जानकारी मिली, जिसके बाद सुबह 6:30 बजे से घायल लोग हमारी फैसिलिटी में आने लगे। अब तक, 22 घायल मरीज़ों को लाया गया है; 2 को मृत लाया गया। इसके अलावा, 5 और लोगों को अभी लाया गया है—उन्हें भी मृत लाया गया—और हमारे डॉक्टर अभी उनकी जांच कर रहे हैं कि उनमें ज़िंदगी के कोई लक्षण तो नहीं हैं। घायलों की जांच चल रही है। शुरुआती जांच के आधार पर, 6 लोगों की हालत गंभीर पाई गई है... हमें 22 मरीज़ मिले हैं, जिनमें से 2 को मृत लाया गया। 20 घायल लोग हैं, जिनमें से ज़्यादातर को गंभीर चोटें आई हैं।"0
0
Report
Advertisement
लखनऊ केजीएमयू में MBBS फर्स्ट ईयर की रैगिंग का मामला सामने आया
Lucknow, Uttar Pradesh:केजीएमयू लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया गर्दन झुका कर छात्र चल रहे है इनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है...वीडियो वायरल...0
0
Report
पेटवाड़ के चार सरकारी स्कूलों के पानी की गुणवत्ता सुरक्षित
Hansi, Haryana:हांसी चार सरकारी स्कूलों के पेयजल सैंपल पास, पानी की गुणवत्ता मिली सही जनस्वास्थ्य विभाग ने 12 नवंबर को चार स्कूलों से र Random सैंपल, रिपोर्ट में टीडीएस भी सुरक्षित सीमा के भीतर हांसी। सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत विभाग ने 12 नवंबर 2026 को पेटवार गांव के चार सरकारी स्कूलों से पानी के रैंडम सैंपल लिए थे। अब इन सैंपलों की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें चारों स्कूलों के पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि विभाग की जिम्मेदारी है कि विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य से पेटवार गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय (बॉयज) और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय से पानी के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि चारों स्कूलों की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता सही पाई गई है। पानी में किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी नहीं मिली। टीडीएस की मात्रा भी निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर है। रिपोर्ट के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीडीएस 325 मिलीग्राम प्रति लीटर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटवार में 298 मिलीग्राम प्रति लीटर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 310 मिलीग्राम प्रति लीटर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 290 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया है। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में भी विभाग की ओर से नियमित रूप से पानी के सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन अब विशेष ध्यान ग्रामीण और दूरदराज के गांवों के सरकारी स्कूलों पर दिया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हर स्कूल, शहर और गांव तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचे। इसके लिए लगातार सैंपलिंग और जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में भी विभिन्न स्थानों पर पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।0
0
Report
उत्तराखंड: सीएम धामी ने CM आवास से मेडिकल मोबाइल केयर यूनिट रवाना किया
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off the Medical Mobile Care Unit from the CM residence premises/Visuals देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर से 'मेडिकल मोबाइल केयर यूनिट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।0
0
Report
Advertisement
