471001
छतरपुर में दिनदहाड़े यात्री बस को दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में राजनगर थाना क्षेत्र कुटने डैम के पास महोबा सतना बस में कि लूटपाट। अपराधियों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े बस में लूट। दो हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने सुबह सात बजे वारदात को अंजाम दिया। महोबा से सतना बस जा रही थी, राजनगर के पास कट्टे की नोक पर लूट हुई। बस में सवार यात्रियों से सोने, चांदी और पैसे लुट कर अपना बाइक छोड़कर भागे। घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकुला नगर निगम के नए मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह आज इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में
Panchkula, Haryana:पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज गुरुवार 28 मई को सेक्टर-5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू होगा। समारोह में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री Vipul Goel भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर नगर निगम पंचकूला के नवनिर्वाचित मेयर और सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और नगर निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है।0
0
Report
पूर्णिया में 15 लाख की लग्जरी कार से बकरी चोरी, CCTV में कैद चोर
Purnia, Bihar:पूर्णिया से बकरी चोरी का गजब का मामला सामने आया है। यहां चमकते लग्जरी कार से बकरी की चोरी की जा रही है। कार सवार चोरों ने एक गांव में जाकर बकरी चोरी कर ली है। कार सवार 15 लाख की लग्जरी कार से आए, और बकरी चुकाकर साथ ले गए। लग्जरी कार से बकरी चोरी करने वाले शातिर चोरों की ये सारी करतूत गांव में लगे CCTV में कैद हो गई। लग्जरी कार से बकरी चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव यादव टोली का है। गांव में दुकान के बाहर एक बकरी बांधकर रखी थी। देर शाम तक बकरी नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक-दो दिन तक तलाश करने के बाद जब सोमवार को गांव में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरी घटना सामने आ गई। CCTV फुटेज के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक हुंडई कार गांव में पहुंची। कार में सवार लोग पहले गांव की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। गांव वालों को लगा कि किसी अधिकारी या सम्मानित व्यक्ति की गाड़ी आई है, इसलिए किसी ने शक नहीं किया। इसी दौरान मौका मिलते ही कार से उतरे बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में बकरी को पकड़ा और गाड़ी में डालकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कार में काला शीशा लगा हुआ था, जिसकी वजह से अंदर बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं से इलाके के पशुपालकों में डर का माहौल है। गांव वालों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है।0
0
Report
छोटीसादड़ी में दो दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर शुरू, रोग रोकथाम के लिए योग का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी नगर में योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में योग साधकों, महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास किए। योग शिविर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव के लिए नियमित योग को जरूरी बताया गया। हरिश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग ऋषि स्वामी रामदेव के शिष्य एवं भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाकर कई गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, एलर्जी, दमा, अस्थमा, माइग्रेन, मानसिक तनाव, डिप्रेशन एवं जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के निवारण के लिए विशेष योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्मरण शक्ति और एकाग्रता में सुधार तथा बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति, पतंजलि महिला योग समिति एवं युवा भारत तहसील छोटीसादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में यू-टर्न विवाद: पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यू-टर्न को लेकर पुलिस, कार सवारों में विवाद! पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी पुलिस पर युवकों के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल! कार सवार युवकों ने पुलिस लगाया आरोप! पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया! युवकों का दावा, पुलिस ने मोबाइल भी तोड़ा! लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
झालावाड़-कोटा मार्ग पर बस पलटने से 7 घायल, 21 यात्री थे सवार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ बस पलटने से 7 घायल, 21 यात्री थे सवार। हादसा झालावाड़-कोटा मार्ग एनएच 52 पर सहरावदा के समीप आज सुबह भोपाल से जयपुर जा रही निजी यात्री बस में हुआ। बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलस मौके पर पहुंची और 7 गंभीर घायल को झालावाड़ के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक की नींद लगने से हादसा होने की संभावना बताई जा रही है। बस में कुल 21 यात्री सवार थे।0
0
Report
नींदर बांध पर डूबे युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था
Karauli, Rajasthan:नींदर बांध में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, मंडरायल। क्षेत्र के नींदर बांड में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ बांध पर नहाने गया था। हादसे के बाद साथियों और ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने ठेकरा गौशाला में पौधारोपण व गौपूजन से संरक्षण संदेश दिया
Karauli, Rajasthan:देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे ठेकरा गौशाला, पौधारोपण और गौपूजन कार्यक्रम में लिया भाग, मासलपुर । वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने करौली दौरे के दौरान ठेकरा स्थित गौशाला में पौधारोपण एवं गौ-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।0
0
Report
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बकरीद पर भाईचारे और 15 किमी सीमा सुरक्षा का स्वागत किया
Patna, Bihar:बihar के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पुरे देश के लोगो को बकरीद की शुभकामना दी... उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्बानी का पर्व है बड़ा पवित्र त्योहार है.. त्याग की भावना और बुराई छोड़ने की भावना है... बुरे काम से अलग रहने की भावना जागृत करना है... अपने अंदर की बुराई को अपने से दूर करना है... गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बॉर्डर इलाके में 15 किलोमीटर तक जांच और चौकसी बढ़ाने के फैसले पर कहा कि बर्डर पर 15 KM तक गलत गतिविधि को प्रबंध करना और निराली रखना देशहित के लिए सही बात है... गलत हरकत कही भी हो इसे रोकना चाहिए... संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखने की जरूरत है.. दुश्मन का षड्यंत्र न हो इसलिए ये स्वागत योग्य फ़ौसला है... कर्नाटक मे सरकार बदलाव को लेकर कहा की कांग्रेस की अंदरूनी बात है.. MLC चुनाव पर तैयारी है सभी पंच दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे... मांझी डिमांड पर कहा कि सब लोग मांगते हैं और सब लोग अपनी बात को रखते हैं.. आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तो बल्लेबाजी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव हमारे गृह जिले के लाल है सरकर की शुभकानाए है... बचा हुआ रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे मे सबसे आगे निकलेंगे बिहार और समस्तीपुर का नाम रौशन होगा... SIR को लेकर कहा है....बिहार मे चुनाव होने वाले थे गलत फहमी फौलाई गई.. मुसलमान के बीच गलत अफवाह फैसले गई. हमने कहा था एक उदहारण दें कोई नहीं दें पाया.. कोर्ट ने साफ ताला लगा दिया... बंगाल मे भी विपक्ष का मुँह बंद हो गया.. वहां सारे विपक्षी लोगो वहां लगे थे... जितने नाम कटे उसमे हिन्दू मुसलमान सब थे जात धर्म से क्या लेना देना है... इलेक्शन कमीशन भी इसमें अपना पक्ष स्पष्ट कर चूका है... विपक्ष के लोगों ने बिहार में पूरी तरीके से अफवाह फैलाया लेकिन नतीजा क्या हुआ..0
0
Report
जाखम-भँवर सेमला बाँधों की सुरक्षा के लिए मानसून पूर्व तैयारी तेज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मानसून से पहले जल संरक्षण एवं बांधों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने जाखम बांध एवं भँवर सेमला बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संरक्षण कार्यों, बांधों की वर्तमान स्थिति और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जाखम बांध की जल भराव क्षमता, वर्तमान जल स्थिति एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण एवं रखरखाव का कार्य पूरी गंभीरता और नियमानुसार किया जाए। साथ ही जल संरचनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आने वाले समय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। भँवर सेमला बांध के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने वहां चल रहे विकास एवं जल संरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मानसून से पहले बांध के गेटों की कार्यप्रणाली की जांच करने, आवश्यक मरम्मत कार्य एवं ऑयलिंग समय पर पूर्ण कराने तथा सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्र में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में ईद-उल-अजहा पर जुलूस और ईदगाह में सामूहिक नमाज़
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिलेभर में मुस्लिम समुदाय की ओर से कुर्बानी का दिन ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जा रहा है। इसी के तहत मुस्लिम समाज की ओर से शहर में ईदगाह तक जुलूस निकाला गया। वही ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर स्थित ईदगाह पर सैकड़ो सिर खुदा की इबादत के लिए झुके। शहर काजी अतहर जमाली की सदारत में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा करते हुए देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईधर नमाज के बाद अब घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है। वही ईद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।0
0
Report
दिल्ली के आनंद पर्वत हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य संदिग्ध राजस्थान गया
Noida, Uttar Pradesh:थانہ आनंद पर्वत, दिल्ली के हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार एवं एक CCL को पकड़ा गया। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान भाग गया था। इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में, एसीपी राजकुमार की देखरेख तथा डीसीपी हर्ष इंदोरा के समग्र मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया0
0
Report
मोबाइल विवाद बना खूनी संघर्ष: दंपति पर हमला, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:मोबाइल विवाद बना खूनी संघर्ष: पड़ोसियों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बराड़ा में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एक दंपति पर लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अलवर रेफर किया गया है। घायल दंपति के पुत्र भरत लाल के अनुसार, गांव के ही गौरव, सौरव और कोमल सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पिता देशराज जाटव और मां ललिता पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस होकर आए और घर के बाहर घेरकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दंपति के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कठूमर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों ने बताया “पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने अचानक हमला कर दिया। मेरे माता-पिता को बुरी तरह पीटा गया है, उनकी हालत गंभीर है। हमें न्याय चाहिए。”0
0
Report
Advertisement
अलवर में युवक ने तेजाब पीकर मौत, मानसिक तनाव बनी वजह
Alwar, Rajasthan:अलवर में युवक ने पी लिया तेजाब, मानसिक तनाव बन मौत की वजह अलवर शहर के दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक द्वारा तेजाब पीने से उसकी मौत हो गई। मामला अखेपूरा थाना क्षेत्र के गंगा मंदिर के पास का है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अनिल जाटव, जो टायर रिपेयरिंग का काम करता था, पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने कथित रूप से तेजाब का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर घटना का पता चला। गंभीर हालत में उसे तुरंत सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अखेपूरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ब्रेकिंग: सूरजपुर के जंगल में भीषण आग, वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ काबू पाया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर जंगल में लगी भीषण आग, आग से इलाके में मचा हड़कंप, दूर-दूर तक दिखीं लपटें, सड़क किनारे तक पहुंची आग की लपटें, आवागमन रहा प्रभावित, राहगीरों को हुई भारी परेशानी, कुछ समय के लिए बाधित रहा रास्ता, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, ओड़गी इलाके के इन्दरपुर गाँव का मामला0
0
Report
समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी के शव की संदिग्ध मौत, परिजन हत्या की आशंका
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी का घर से 200 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला शव, रातभर तलाश करते रहे परिजन, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें घर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक पेट्रोल पंप पर नोजल मैन और मैनेजर के तौर पर काम करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के क्योटा गांव के कनपुर वार्ड नंबर 15 का है, जहां त्रिवेणी राय के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार राय का शव उनके घर से करीब 200 मीटर दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक का छोटा भाई ने कहा, हमने पांच भाई हैं। भाई पेट्रोल पंप पर नोजल मैन और मैनेजर का काम करते थे। उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक थी। कल रात वो घर नहीं लौटे तो हम लोग पेट्रोल पंप गए। वहां बताया गया कि रात 10:30 बजे वो घर के लिए निकल गए थे। इसके बाद रात भर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि एक चौर में शव पड़ा है। वहां पहुंचे तो देखा कि शव मेरे भाई का था। मेरे भाई की हत्या की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद अहमद का बताना है कि क्योटा गांव में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
