471001
छतरपुर में बड़ामलहरा में ट्रक और बाइक की हुई टक्कर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा में एक मौली पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना शो रूम ने 2000 तक UPI पेमेंट से इनकार किया
Patna, Bihar:UPI को लेकर पटना के बड़े दुकानदारों ने अभी से UPI से दूरी बनानी शुरू कर दी है. पटना के बेलियरोड स्थित जूता कपड़ों के ब्रांडेड शो रूम ने UPI मशीन काउंटर से हटा दिया है. शो रूम मैनेजर के अनुसार ग्राहक अब जागरूक कर रहे हैं कि 2000 से ऊपर के पेमेंट UPI से नहीं लेंगे, कैश दें. क्योंकि दिनभर में 2000 से ऊपर का पेमेंट होगा तो उनको घाटा होगा. 2000 तक के पेमेंट वे UPI से लेंगे. शो रूम के भीतर UPI कोड का स्टिकर हटाया गया है और UPI मशीन भी काउंटर के अंदर रखी गई है. अब इस जूते की कीमत 1900 है, तो इसका भुगतान UPI से लेंगे; दूसरे जूते की कीमत 2300 है, कैश देना होगा.0
0
Report
कान्हा अस्पताल की लापरवाही से मरीज की हालत बिगड़ी; डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:यह जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कालपी रोड स्थित कान्हा अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही और मरीज से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला उमरारखेरा निवासी अमन मोहन ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। अमन मोहन ने अपनी करीब 55 वर्षीय माता रमाकान्ती देवी को पेट दर्द की शिकायत पर 24 फरवरी 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में पित्त की थैली में पथरी बताई गई और 26 फरवरी को ऑपरेशन किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी दर्द बना रहा और 17 मार्च को दोबारा जांच में पथरी होने की बात सामने आई। इसके बाद मरीज को झांसी के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा कथित तौर पर पथरी के कुछ कण व टुकड़े निकाले जाने की बात कही गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में ऑपरेशन के स्थान पर संक्रमण और मवाद की समस्या हो गई। MRI में गहरा संक्रमण सामने आने के बाद 14 जुलाई को गांठ का दोबारा ऑपरेशन कराया गया, लेकिन शिकायत के मुताबिक कुछ समय बाद फिर गांठ बन गई। Amn मोहन के अनुसार आज तक घाव पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है और लगातार मवाद निकलने तथा दर्द की समस्या बनी हुई है। उन्होंने अस्पताल पर दवाएं व अन्य सामग्री बाहर से मंगवाने और बिल उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया है। शिकायती ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच, इलाज के खर्च की भरपाई, क्षतिपूर्ति तथा मरीज का सरकारी मेडिकल कॉलेज में समुचित उपचार कराने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की है।0
0
Report
मल्लावां के श्यामपुर में शतचंडी महायज्ञ, माता मानदेवी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Madhoganj, Sharda Nagar, Uttar Pradesh:मल्लावां। श्यामपुर स्थित माता मान देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के तहत भाजपा नेता एवं मुख्य यजमान राजेश पाठक ने अपने आवास से माता की ध्वजा लेकर सहयोगियों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर यज्ञाचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजन कराया। इसके बाद माता मान देवी का विधि-विधान से पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के महामंत्री मनोज अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र पाठक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
कासगंज के कॉलेज में जय राम के नारे को लेकर विवाद: शिक्षक के बयान से उग्र प्रदर्शन
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कालेज के कक्षा 9 के छात्रों ने शिक्षक से राम राम और श्री राम बोला इसी बात पर शिक्षक भड़क उठ गए मामला तूल पकड़ गया छात्रों की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कालेज पर प्रदर्शन किया और शिक्षक कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जय श्री राम के नारे लगाए। दरअसल मामला जनपद कासगंज के कस्बा सोरों का है संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्रों द्वारा “जय राम-जय श्रीराम” बोलने को लेकर शिक्षक की कथित आपत्ति का मामला तूल पकड़ गया। छात्रों का आरोप है कि कक्षा में शिक्षक जनार्दन राम ने उनके द्वारा जय राम और जय श्रीराम बोलने पर फटकार लगाई। छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। छात्रों के अनुसार, शिक्षक ने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। शिक्षक का कहना है कि उनकी बात को कहानी और कक्षा में दिए गए उदाहरण के संदर्भ से अलग समझा गया है। हालांकि छात्रों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिक्षक की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रधानाचार्य ने शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब शिक्षक के जवाब और कॉलेज प्रशासन की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही जा रही है। बाइट छात्र बाइट बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे0
0
Report
हनुमानढ़े अस्पताल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना पोस्ट, कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) जिला अस्पताल के नाम से चल रही फर्जी फेसबुक आईडी का मामला गरमाया,भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय के नाम से सोशल मीडिया पर संचालित की जा रही कथित फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर जिला डेंटल एसोसिएशन के बैनर तले दंत चिकित्सकों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन का आरोप है कि इस आईडी के माध्यम से जिला अस्पताल और डॉ. पवन जैन के संबंध में पोस्ट एवं टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने 3 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जिला चिकित्सालय के नाम से अज्ञात व्यक्ति की ओर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने की जानकारी दी थी。0
0
Report
शकुंतला रावत ने पुलिस की भाजपा से मिलीभगत का आरोप, निकाय चुनाव पर हलचल
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस प्रत्याशियों के घरों पर कार्रवाई कर रही है।पूर्व मंत्री और बानसूर पूर्व विधायक शकुंतला रावत ने निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। शकुंतला रावत ने वीडियो जारी कर कहा - पुलिस कांग्रेस प्रत्याशियों के घर जा-जाकर उन पर दबाव बना रही है। उन्हें धमका रही है और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा रही है।ये अधिकारी और कर्मचारी सरकार के लिए काम कर रहे हैं या भाजपा के लिए। थानाधिकारी, डीएसपी सब बिक गए हैं। अगर डबल इंजन की सरकार है तो क्यों डर रहे हैं ये हमसे। क्यों ये हमारे प्रत्याशियों के घर जा रहे हैं। उनके खिलाफ वारंट जारी कर रहे हैं।जनता की सेवा के लिए पुलिस होती है ना कि पार्टी के लिए। इन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शर्म की बात है।शकुंतला रावत ने प्रत्याशियों से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वह ढाल बनकर उनके साथ खड़ी हैं。0
0
Report
Advertisement
अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर प्रोजेक्ट्स में केंद्र-राज्य देनदारी और माइनिंग-ड्रग्स पर कार्रवाई की मांग की
Bilaspur, Chhattisgarh:उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर स्थित बचत भवन में आयोजित दिशा कमेटी बैठक की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अध्यक्षता की। केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं सहित सांसद निधि से करवाए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, नैनादेवी विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, उपायुक्त राहुल कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को फोरलेन, रेलवे व एम्स जैसी सौगातें दी जाने की बात कही, मगर प्रदेश सरकार अपनी हिस्सेदारी चुकाने से पीछे दिखाई दे रही है। उन्होंने बिलासपुर-भरे रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि इस सामरिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र के प्रति हिमाचल सरकार को 2,192 करोड़ की अपनी हिस्सेदारी देनी है और कई बार आग्रह करने पर इस प्रोजेक्ट को रुकने से बचाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि केंद्र के प्रति जल्द से जल्द अपनी देनदारी को चुकाए और बिलासपुर से बैरी तक जमीन अधिग्रहण को पूरा करें ताकि इस प्रोजेक्ट को पूरा कर बिलासपुर से आगे मनाली व लेह तक ले जाया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा करने और कार्यक्रमों में सांसद व विधायकों को निमंत्रण तक न देने की बात कहते हुए नाम पट्टिकाओं में से सांसद, विधायक तक की सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का पैसा केंद्र से मिलता है और सांसद के अनुशंसा के बाद ही इसे अनुमोदन मिलती है, बावजूद इसके मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र के समक्ष झूठी रिपोर्ट पेश कर सांसद व पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाम होने की बात कही जाती है जो सांसद व पीडब्ल्यूडी मंत्री के तौहीन के बराबर है। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार से Mining mafias व Drug mafias के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि खनन के कारण प्रदेश की सड़कें व संसाधनों पर असर पड़ता है और नशे के खिलाफ सिर्फ दौड़ करवाने से समस्या कम नहीं होगी, उनके इस बयान के अनुसार करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बाइट - अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद, हमीरपुर संसदीय सीट।0
0
Report
*अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, एक यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर*
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र अंतर्गत संझवल गांव के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में गिर गई।दुर्घटना के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। बस में यात्रा कर रहे, बलरामपुर पूरब टोला निवासी आवेश खान(40) पुत्र अजीज को गंभीर चोटें आने की खबर है।जिसे नजदीकी अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बलरामपुर डिपो की अनुबंधित बस लखनऊ के लिए जा रही थी। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर संझवल गांव के पास चालक प्राइवेट बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित गड्ढे में चली गई।प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें, तो सड़क किनारे बड़ी झाड़ियां होने के कारण बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।0
0
Report
डिंडौरी में 126 मेधावी छात्रों को स्कूटी, पढ़ाई के रास्ते खुले
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर: डिंडौरी में मेधावी विद्यार्थियों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। रायपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर के करीब 126 होनहार विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी गई। जैसे ही विद्यार्थियों के हाथों में स्कूटी की चाबी पहुंची, उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बनी。 यह स्कूटी सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने और अपने सपनों को पंख देने का जरिया भी बनी है। विद्यार्थियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया。 वीओ: रयपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी की चाबी मिलते ही विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा。 सरकार की इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूटी मिलने से कॉलेज और पढ़ाई के लिए आने-जाने में काफी आसानी होगी。 बाइट — कमलेश, छात्रा वीओ: मेहनत, लगन और सफलता की इस खुशी में परिवार भी विद्यार्थियों के साथ नजर आया। छात्राओं ने कहा कि स्कूटी मिलने से न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि पढ़ाई जारी रखने में भी मदद मिलेगी。 बाइट — सोनवती यादव, छात्रा वीओ: कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है。 बाइट — ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा विधायक वीओ: वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की。 बाइट — चमरू सिंह नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष डिंडोरी एंड लाइन: कुल मिलाकर डिंडौरी में 126 विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सिर्फ स्कूटी मिलने की खुशी का दिन नहीं, बल्कि उनके सपनों की राह को थोड़ा और आसान बनाने वाला दिन रहा।0
0
Report
Advertisement
मेल से जुड़ी ताज़ा खबरें
Begun, Rajasthan:0
0
Report
रामपुर के साइबर ठगी नेटवर्क के चार आरोपी गिरफ्तार, 1.13 लाख कैश जब्त
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में आधार के बहाने खुलते थे फर्जी खाते, फिर होता था साइबर खेल, साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 29 सिम, 7 एटीएम, लैपटॉप-बायोमेट्रिक समेत 1.13 लाख कैश बरामद, ये मामला रामपुर के पसियापुरा गांव की रहने वाली मधु से जुड़ा है, पुलिस अधीक्षक रामपुर को शिकायत देकर बताया था कि उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोला गया है और उस खाते में साइबर फ्रॉड की रकम का लेन-देन किया जा रहा है, मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम थाना रामपुर ने जांच शुरू की और तकनीकी संसाधनों की मदद से पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाई, पुलिस के मुताबिक, गिरोह का तरीका बेहद शातिर था, आरोपी आम लोगों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के नाम पर बुलाते थे, इसके बाद ई- केवाईसी के जरिए उनके नाम से ऑनलाइन बैंक खाता खोल लिया जाता था, इतना ही नहीं, खाताधारक के नाम से लिया गया सिम और एटीएम किट भी आरोपियों के कब्जे में रहती थी, यानि जिस व्यक्ति के नाम पर खाता खुला, उसे इसकी भनक तक नहीं लगती थी और खाते का पूरा संचालन आरोपी खुद करते थे, पुलिस जांच में सामने आया कि रामपुर के गुदराना निवासी मनीष कुमार, जो किरा डाकखाने में बीपीएम के पद पर कार्यरत बताया गया है, आम लोगों के आधार कार्ड बनवाने के दौरान उनके अंगूठे का दोबारा इस्तेमाल कर एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाता था, इसके बाद इन खातों में साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी, वहीं, आरोपी अजय कुमार फर्जी तरीके से खोले गए खातों में सिम कार्ड लगाने और उनके एक्सेस को अपने पास रखने का काम करता था, पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में मिलक क्षेत्र का अनीस भी शामिल था, जो जनसेवा केंद्र के जरिए लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाने का काम करता था, जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों को आगे दूसरे आरोपियों तक पहुंचाया जाता था, पुलिस के अनुसार, इन खातों में आने वाली साइबर ठगी की रकम का इस्तेमाल आगे यूएसडीटी में किया जाता था, साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों मनीष कुमार, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा और अनीस को गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क से जुड़ा एक अन्य आरोपी अमन खान अभी वांछित है, जिसकी तलाश की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किए तीन आईफोन, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड, दो चेकबुक, 11 बैंक अकाउंट किट, एक बैंक मोहर, एक लैपटॉप, एक बायोमैट्रिक डिवाइस और 1 लाख 13 हजार रुपये नकद, बरामद सामान को पुलिस ने साइबर अपराध के नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाने वाला महत्वपूर्ण सामान बताया है, फिलहाल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है, अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खातों की भी जांच कर रही है, Bio: एक वरिष्ठ अधिकारी0
0
Report
सर्पदंश से मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Jalaun, Uttar Pradesh:सर्पदंश से मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में औरैया के मोहल्ला बीदीचंद निवासी 40 वर्षीय मजदूर शहीद मंसुरी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहीद की मौत से उनके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, शहीद मंसुरी जालौन जिले के उरई में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे उन्हें एक सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शहीद मंसूरी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की मौत से उनके चार बच्चों की परवरिश और परिवार के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में कांग्रेस प्रदर्शन: टूटी सड़कों के मुद्दे पर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली टूटी खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पैदल march करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय Reach तक पहुँच कर सौपा ज्ञापन खराब सड़के बनाने की मांग मैंनूपुर मार्ग को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने खड़े किए सवाल0
0
Report
काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: युवाओं के लिए टैबलेट योजना जल्द लागू
Jaspur, Uttarakhand:슬ग - काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में कुंडश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 10 अगस्त से अभी तक लगातार सभी छात्रों के साथ 11वीं और 12वीं के छात्रों के साथ मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होगा इस पर संवाद चर्चा और बातचीत शुरू की है। पूरे प्रदेश में इस विषय पर 2 लाख 67 हजार 744 छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखें, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ लिखने वाले छात्र-छात्राओं को कल संवाद के लिए बुलाया था। उनको पुरस्कृत भी किया गया। हमारे जो छात्र-छात्राएं हैं उनके अंदर बहुत ज्ञान है उनको हम आगे बढ़ा रहे हैं। अच्छी दिशा उनको मिलनी चाहिए इसके लिए हम प्रयासरत हैं। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देहरादून में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि जल्दी ही टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे ऐसे हैं जो गरीब हैं और आजकल की तेज दौड़ भाग वाली दुनिया में कहीं वह पीछे ना रह जाए इसके लिए सरकार उन्हें टैबलेट प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा सही दिशा में जा रहे हैं उनकी मांग सुननी चाहिए और उनकी मांगे माननी चाहिए तथा तार्किक रूप से चर्चा करनी चाहिए। युवाओं के लिए हम काम कर रहे हैं और उनके लिए अवसर बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पहले तारों में दिखाई देता था लेकिन अब हमारे राज्य में युवा हर जगह दिखाई देता है, चाहे वह स्टार्टअप हो या सरकारी नौकरियां हो या स्वरोजगार की दिशा में हो हर जगह युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। उत्तराखंड का जो तेजी से विकास हुआ है उसमें युवाओं को बहुत योगदान है। बाइट - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
धनबाद हत्याकांड: अदालत ने हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह को बरी किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया अदालत का फैसला साक्ष्य के आभाव में हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ़ मामा केस से बरी रंजय हत्याकांड में अदालत के आनेवाले फैसले पर सबकी निगाहेँ टिकी थी नौ वर्ष तक चली लंबी सुनवाई के बाद आज आया कोर्ट का फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया फैसला कोर्ट ने फैसले की तारीख आज 19 सितंबर को मुकर्र की थी पहले पांच सितंबर को ही आना था फैसला,लेकिन कानूनी बिंदुओं पर बहस के लिए समय मांगे जाने के कारण 19 सितंबर को फैसला सुनाने की नई तारीख निर्धारित की गई थी अदालत के आदेश पर आरोपी हर्ष सिंह सशरीर न्यायालय में हुए थे उपस्थित,वहीं, दूसरे आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है.वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया था हाजिर फैसला को लेकर कोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी रही, इधर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गए थे. बता दें कि रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 की शाम धनबाद में बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ के समीप गोली मारकर कर दी गयी थी.0
0
Report
Advertisement
