471001
छतरपुर में स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा की धूम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में प्रशासन ने स्कूली छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर मनाव श्रृखंला बनाई। देश भक्ति के तरानों को बैंड की धुन पर गुनगुनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान में शहर में स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक होते हुए महल रोड पुलिस लाइन होते हुए वापस स्कूली प्रांगण में पहुंची। जहां पुलिस बैंड ने देशभक्ति के गीत से समा बांध दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़े का बड़ा संकट
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। नगर परिषद के 168 सफाई कर्मचारी पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर हैं, और अब शहर पर कूड़े का संकट मंडराने लगा है। गलियों से लेकर बाजारों तक कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे आमजन का जीना दूभर हो गया है। हरियाणा प्रदेश में अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। चरखी दादरी नगर परिषद के कर्मचारी कार्यालय में धरने पर डटे हुए हैं और साफ चेतावनी दे चुके हैं—अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार सरकार और प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करवा चुके हैं। उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। अब कर्मचारियों का सब्र टूट चुका है और नाराजगी खुलकर विरोध में बदल गई है। हड़ताल के दौरान झज्जर जिले में एक सफाई कर्मचारी और दमकल विभाग के कर्मचारी की मौत का मुद्दा भी गरमा गया है। मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे-दमकल विभाग के कर्मचारी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजे- एक आश्रित को पक्की सरकारी नौकरी अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल पूरे प्रदेश में फैल जाएगी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।0
0
Report
पटना में मौसम बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू
Patna, Bihar:पटना में मौसम का अचानक बदला मिजाज राजधानी पटना में तेज बारिश की शुरुआत हो गई है। बारिश के साथ तेज हवा चल रही है और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आने वाले 8 मई तक राज्य के मौसम इसी तरीके से बदले रहेंगे 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी... उत्तर और दक्षिणी हिस्से में बारिश को लेकर अलर्ट है तो वहीं राज्य के मध्य हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट…0
0
Report
मोहम्मदाबाद गोहना (कैलेंडर तिराहा): बस ड्राइवर से मारपीट, 54 यात्री परेशान
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मोहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड के सामने मामूली विवाद में बस ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार बस के सामने आकर खड़ा हो गया और बिना टक्कर हुए ही ड्राइवर से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने ड्राइवर निजामुद्दीन खान का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसके दो साथी भी पहुंच गए और तीनों ने मिलकर ड्राइवर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट तक तू-तू मैं-मैं और हंगामा चलता रहा। इस दौरान बस में सवार 54 यात्री काफी देर तक परेशान रहे। स्थिति बिगड़ती देख कंडक्टर राघवेंद्र कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने शांति भंग में आरोपियों का चालान कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में अनंत सिंह के समर्थकों पर FIR, हथियार दिखाने का वीडियो वायरल
Gopalganj, Bihar:अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं; गोपालगंज पुलिस ने उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज की है. अनंत सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपराधी गुड्डू राय गोपालगंज आये थे जहाँ उनके स्वागत में उनके समर्थकों ने रायफल लहराया था और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए थे. 2 मई को विधायक अनंत सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव पहुंचे थे जहाँ कुख्यात गुड्डू राय के घर जनेऊ में दो दिनों तक रुके वही अनंत सिंह ने मुजरा का आनंद लिया था. उनके कदमों में बार बालाओं ने मुजरा किया था इस दौरान अनंत सिंह ताली बजाते नजर आए थे. अश्लील गानों पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा था जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था. गोपालगंज एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और अश्लील गानों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी जांच की गई जिसमें अवैध प्रतिबंधित व लाइसेंसी हथियार चल रहे थे और वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया था. मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/26 दिनांक 04/05/2026 दर्ज किया गया. सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर हथियार लहराकर अश्लील गानों का प्रदर्शन किया गया था जिसमें 9 लोगों की पहचान हुई है और नामजद किया गया है; अन्य अज्ञात के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसपी ने कहा है साइबर पुलिस निगरानी कर रही है और ऐसे कृत्यों से परहेज करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
डूंगरपुर वन गणना: लेपर्ड 36, मोर घटे; जंगलों में बदलाव
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में वन विभाग की ओर से 1 से 2 मई तक करवाई गई वन्यजीव गणना के आंकड़े सामने आए है। इस वर्ष की गई वन्य जीव गणना में पिछले साल की अपेक्षा लेपर्ड व लोमड़ी का कुनबा बढ़ा है। गणना में 36 लेपर्ड व 71 लोमड़ी नजर आए है। जबकि मोर सहित अन्य वन्यजीव गणना में कम नजर आए है। 42 वॉटर हॉल्स पर 110 वनकर्मियों की ओर से 24 घंटे में वन्यजीव गणना पूरी की। इसके बाद वन विभाग ने वन्य जीव गणना के आंकड़े भी जारी कर दिए है। उपवन संरक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि इस बार करवाई गई वन्यजीव गणना में 8019 जानवर दिखाई दिए है। 2025 के मुकाबले इस बार 1500 वन्यजीव कम देखने को मिले। हालांकि लेपर्ड की संख्या में बढ़ोतरी को वन विभाग बेहतर मान रहा है। वन विभाग के अनुसार इस बार 15 लेपर्ड की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 36 लेपर्ड देखे गए है। इन वन्यजीवों की बढ़ी संख्या, ये आए कम नजर बुद्ध पूर्णिमा पर करवाई गई वन्यजीव गणना में लोमड़ी, मगरमच्छ, बिज्जू छोटा, नीलगाय, जंगली सूअर, सेही वन्यजीव की संख्या में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है | वही सियार, जरख, जंगली बिल्ली, लंगूर, मोरो की संख्या कम देखने को मिली है | जिले में कोई नया पशु देखने को नहीं मिला। तीन वर्ष के वन्यजीव गणना के आंकड़े वर्ष वन्यजीव दिखे 2024 6426 2025 9597 2026 8019 ये बोले वन विभाग के अधिकारी डूंगरपुर जिले के उपवन संरक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि कुछ अन्य वन्यजीवों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कमी देखी गई है। इसका मुख्य कारण इस वर्ष हुई अच्छी बारिश माना जा रहा है। बारिश के कारण वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवासों के भीतर ही पानी उपलब्ध हो गया, जिससे वे मुख्य वाटरहोल्स पर कम आए, जहाँ गणना की जा रही थी। वही उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग वन्यजीवों के पूर्ण संरक्षण और शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। विभाग का लक्ष्य जिले के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाए रखना है।0
0
Report
उदयपुर में CM भजनलाल शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ समीक्षा बैठक, तैयारियाँ जोर पकड़ें
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर दौरे पर, जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, जिला कलेक्ट्रेट और जिला परिषद परिसर के बाहर किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, परिसर के दोनों गेट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा, वैध दस्तावेजों को देखने के बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में दिया जा रहा प्रवेश, बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारी की पूरी दोपहर दो बजे उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम शर्मा, एयरपोर्ट से आएंगे जिला परिषद सभागार जिला परिषद में बैठक के बाद जाएंगे प्रतापगढ़0
0
Report
Advertisement
बुरहानपुर में CM मोहन यादव के उद्यमी संवाद से उद्योग विकास की राह साफ
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर 06/05/2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एकदिवसीय बुरहानपुर दौर पर रहे। जहाँ पर सीएम ने सबसे पहले उद्यमी संवाद में शामिल होकर उद्यमियों से वन टू वन चर्चा की। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर,सीएम डॉ मोहन यादव ने विजय उत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वही सीएम ने झाड़मुडी का भी स्वाद चखा। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक अर्चना चिटनिस सहित कार्यकर्ताओं ने झाड़मुडी खाकर जीत का जश्न मनाया, वही सीएम ने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि निमाड़ में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। जिससे उद्योगों का विकास और रोजगार में विकास होगा।0
0
Report
वैशाली में पति ने पत्नी व ससुराल अत्याचार के खिलाफ सड़क पर मदद मांगी
Hajipur, Bihar:महिलाएं ससुराल में पति और ससुराल वालों द्वारा अक्सर प्रताड़ित होती है और पुरुष प्रधान इस समाज हर रोज महिलाओं के प्रताड़ना की नई कहानी सामने आती है लेकिन वैशाली में एक पति अपनी पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर प्रताड़ित हुआ कि अब वह मरने की दुआ मांग रहा है और पुरूषों से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है। आलम यह है कि हाथ में पोस्टर लिए बीच सड़क बैठकर यह व्यक्ति अपनी पत्नी और ससुराल के प्रताड़ना की पूरी कहानी बयां कर रहा है। पोस्टर में इसने लिखा है कि अगर पत्नी अच्छी मिली तो जीवन स्वर्ग जैसा लगेगा लेकिन अगर पत्नी गलत मिल गई तो जीवन नरक लगने लगेगा। दरअसल वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के राजेन्द्र चौक पर बैठे इस व्यक्ति का नाम शैलेश कुमार है जो मुजफ्फरपुर जिले के पताही का रहने वाला है। पीड़ित पति ने बताया कि 2018 में हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला की रहने वाली पिंकी से शादी हुई थी और शादी के एक साल बाद तक सबकुछ ठीक था लेकिन फिर पत्नी और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि मेरे पास पक्का मकान और पैसे नहीं है। उसने बताया कि पति पत्नी के विवाद को लेकर 2023 में फैमिली कोर्ट में केस किया लेकिन पत्नी के भाईयों ने झूठ बोल कर समझौता करवा लिया। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने भाईयों के साथ साथ मोहल्ले के लड़कों से भी मेरी पिटाई करवाई और पार्टनरशिप में खोले गए दुकान से भी बेदखल कर दिया गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने धोखा दे कर शादी की और यह नहीं बताया कि उनकी बेटी की पहले भी एक शादी हो चुकी है। पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी चार बार घर से भाग चुकी है और वह दर दर की ठोकर खा रहा है लिहाजा अब उसने यह कदम उठाया है। बहरहाल हाजीपुर शहर में बीच सड़क बैठा यह सख्श ना सिर्फ मरने की दुआ मांग रहा है बल्कि लोगो से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है ऐसे में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान यह व्यक्ति न्याय की गुहार लगा रहा है। इस देश मे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के लिए कानून है, आयोग भी है लेकिन पतियों पर होने वाले अत्याचार के लिए ना तो कोई कानून है और ना ही कोई आयोग ऐसे में बड़ा सवाल है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इस पति को न्याय कैसे मिलेगा.0
0
Report
Tarun Chugh ने पंजाब ब्लास्ट पर CM के आरोपों को सख्ती से पलटा
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ में मुख्यमंत्री मान पर किया पलटवार पंजाब में ब्लास्ट को लेकर बीजेपी पर लगाये के मुख्यमंत्री के आरोपों पर तरूण चुघ का बयान भंगवत मान की ओर से दिया गया ये झूठा आरोप वाला बयान अपनी नालायकी को छपाने वाला बयान है मान सरकार हर फ़्रंट पर फेल है पंजाब मे 22 से ज्यादा ग्रेनेड हमले पुलिस स्टेशन में हो गये मंदिर में ग्रेनेड हमले हो रहे हैं पुलिस हेडकावर्टर पंर मिसाइल हमला हो रहा है अपनी नालायकी को छुपाने के लिये मनघडंध झू्ठे हास्यास्पद आरोप लगा रहे हो अपनी नाकामी और नालायकी छुपाने के लिये ये आरोप लगा रहे हो शर्म को खुद से कुछ हो नहीं रहा और आरोप केन्द्र सरकार पर लगा रहे हो0
0
Report
Advertisement
भोपाल शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन: DPI कार्यालय के सामने धरना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में आज शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन DPI कार्यालय के सामने वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों का धरना हजारों की संख्या में जुटेंगे उम्मीदवार “जॉइनिंग दो” की मांग हुई तेज 2022 से चल रही भर्ती, 2026 में भी नियुक्ति नहीं सितंबर 2025 रिजल्ट के बाद भी प्रक्रिया अटकी चॉइस फिलिंग और पात्र-अपात्र सूची लंबित 10,700 चयनित अभ्यर्थी कर रहे इंतजार UPDATE प्रदर्शन हुआ शुरू0
0
Report
रवि शंकर का हमला: ममता पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
Danapur, Bihar:बीजेपी सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने कहा कि हार को ममता दीदी विनम्रता से स्वीकार्य कीजिए अब आप बुरी तरह से हार गई है खुद हार गई है क्या मतलब है इसका लोकतंत्र को आप कितना कमजोर करना चाहती हैं कभी आपको देश माफ नहीं करेंगे वैसे भी संविधान के मुताबिक 8 तारीख को बैंक विधानसभा में समाप्त हो जाएगा विधानसभा खत्म हो गया तो आप भी खत्म हो गई, विधानसभा सभा से बाहर भी चुकी है0
0
Report
अमित शाह के एंटी डोज से मुर्शिदाबाद के लोग बोले—दंगे रोकथाम में असरदार
Brahmapur, Odisha:दंगाइयों का का एन्टी डोज अमित शाह बॉर्डर वाले एरिया के लोग बोले - वो मुर्शिदाबाद दंगा के लिए बदनाम उस जिले के रहवासी पर सुरक्षित महसूस करने लगे...मुर्शिदाबाद के लोग अमित शाह के मुरीद हो गए... - दंगाइयों का एंटी डोज अमित शाह...बॉर्डर के लोगो ने कहा अमित शाह दंगाइयों, महिला अपराध करने वालो को ईरानी स्टाइल में उल्टा चौराहे पर लटका कर इलाज... - देश को सुरक्षित करने में ग्रह मंत्री अमित शाह का बड़ा योगदान है...TMC वाले अमित शाह के डर से भाग गए है...देश को और हिन्दुओ को एकजुट करने के लिए शाह के फैन हुए बंगाली बॉर्डर के लोग... - 70% हिन्दू मुर्शिदाबाद की आबादी अब अमित शाह के नारे लगा रही है...अब दंगो और दंगा बाजो से नही डर रही है...ममता बनर्जी को कैंसर हुए बीमार बंगाल की दवाई अमित शाह को बताते हुए नारेबाजी...जंहा ढूढने से कैमरे पर बोलने तैयार नही होते थे वंहा के लोग अब बाजार में एकजुट नजर आ रहे है...0
0
Report
Advertisement
मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, अभिषेक व सागर फरार; दो तमंचे कारतूस बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे हुए घायल गुड्डू व अमर मुठभेड़ मे हुए घायल लुटेरे अभिषेक व सागर हुए फरार कल की थी बाइक सवारों ने लुट 2 तमंचे कारतूस व बाइक बरामद नई मंडी पुलिस के साथ हुई मुठभेड0
0
Report
तारिक अनवर बोले- ममता बनर्जी के साथ अन्याय हुआ, केंद्र बीजेपी पर हमला
Danapur, Bihar:पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने ममता बनर्जी के इस्तीफा पर बोलते हुए कहा की ममता बनर्जी के साथ अन्याय हुआ है. केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का फुरपयोग करते हुए उनको सत्ता से जिस तरह से हटाने का काम किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि 100 सेट लूट ली गई है, केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थाओं के द्वारा मिलकर ममता बनर्जी के खिलाफ लूटने का काम किया है उन्होंने यह कहा कि जिस तरह से बिहार में भूत लूट होता था उसी तरह से बंगाल हुआ है वही निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने के मामले में उन्हें बधाई दिया हैं बाईट तारिक़ अनवर, कांग्रेस सांसद0
0
Report
पोपली बोले भाजपा निगम चुनाव में भारी जीत की उम्मीद, कांग्रेस पर सेंध
Hisar, Haryana:हिसार के मेयर और सोनीपत के बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रवीण पोपली ने आज कहा कि भाजपा निगम के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगी। आज हिसार में ज़ी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि बंगाल, पुडुचेरी और असाम जीतने के बाद भाजपा कॉंफिडент है। निगम चुनाव को लेकर सोनीपत में क्या कांग्रेस के घर में बीजेपी सेंध लगा पाएगी। हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी केवल नाम के लिए ही चुनाव लड़ रहा है। नगर निगम में पिछले 5 दिनों से चल रही निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने निगम कर्मचारियों से हड़ताल से वापस आने की अपील की और साथ ही कहा कि सरकार से बातचीत के रास्ते खुले हैं और बातचीत जारी है।0
0
Report
Advertisement
