471001
छतरपुर में बस कारखाने में चोरी के चलते सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी की वारदात
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में महेश टाकीज के सामने स्थित बांडी मेकर धनीराम के कारखाने में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में रैगजीन पहने एक चोर नई बसों की वायरिंग और डैशबोर्ड को तोड़ता दिखाई दे रहा है। चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान किया। एक चोर और एक मोटरसाइकिल को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है। बाद में चोरों ने सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल और लीवर उलट-सुलट, सफल फूड पाइप ऑपरेशन; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से मुफ्त इलाज
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਫਿਲਮਾਂ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕੀ ਤੁਸੀ ਕਦੇ ਹਕੀਕਤ ਵਿਚ ਸੁਣਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਇਨਸਾਨ ਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਹੋਵੇ ਤੇ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦੈਣ, ਪਰ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਲੋਂ ਇਕ ਅਜਿਹੇ ਹੀ ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦੀ ਸਰਜਰੀ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰਾ ਇਲਾਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਮੁਫਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਮਰੀਜ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਥੱਕ ਨਹੀਂ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਾਸ਼ੂ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਇਹ ਮਰੀਜ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੱਸੋਵਾਲ ਕੁਲਾਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦਾ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਹੋਣਾ ਸੀ। ਪਰ ਇਸਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਆਪਣੀ ਸਹੀ ਜਗਾਂ ਦੀ ਬਜਾਏ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੇ ਇਸਦੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰੀ ਸਫਲਤਾ ਨਾਲ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ। ਓਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾਕਿ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦਾ ਸਾਰਾ ਖਰਚਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਰੀਜ ਬलਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਦਿਲੋ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਤੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਓਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਰੁਪਇਆ ਵੀ ਖਰਚ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ।0
0
Report
जांजगीर चांपा: महंत स्थित चंडी मंदिर चोरी का आज खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चांपा 3 दिन पहले हुआ महंत स्थित चंडी मंदिर परिसर में लाखों का चोरी का आज होगा खुलासा,, शातिर चोरों ने माता की मंदिरों से चुराये थे श्रृंगार,, मंदिर में 9 बहनों के श्रृंगार पर किया था हांथ साफ,, मुख्य आरोपी के घुठिया गांव में स्थित घर के सेफ्टी टंकी ने छिपाया था जेवर,, 20 किलो से अधिक चांदी और सोने का झुमका और 2दान पेटी बरामद,, जबकि कुछ सोने को सामग्री अब भी नहीं हो सकी जप्त,, 4आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अब चल रही जांच,,0
0
Report
तेंदुए के हमले से सतना के गुलुवा में भेड़ों के समूह में हड़कंप, 8 मृत
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलुवा में तेंदुए के हमले से भेड़ों के झुंड में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ें घायल बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, भेड़ें रामसोहन पाल उर्फ बिद्दू की बताई जा रही हैं。0
0
Report
Advertisement
आवारा मवेशी घुसपैठ से किसानों ने गौठान निर्माण की तेज मांग की
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के ग्राम कुरेली में आवारा मवेशियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खेतों में तैयार हो रही फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में गौठान निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गौठान नहीं होने के कारण दो सौ से ढाई सौ तक आवारा मवेशी खुलेआम खेतों में घुस रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कलेक्टर ने कहा है कि गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्राम कुरेली से पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से लेकर रात तक मवेशी खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कुछ प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, वहां गौठान निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और किसानों को राहत मिल सके。0
0
Report
ऑनलाइन ठगी के साइबर ठग को सपोटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार — आईफोन भी जब्त
Karauli, Rajasthan:सपोटरा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को किया गिरफ्तार सपोटरा। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक आईफोन भी जब्त किया गया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाता था。0
0
Report
11 महीने बकाया वेतन के लिए कर्मचारियों ने चेतावनी दी; भुगतान नहीं तो बहिष्कार
Karauli, Rajasthan:नगर परिषद के अग्निशमन सेवा केंद्र, सफाई वाहन चालकों और रेन बसेरा कर्मियों ने की वेतन की मांग, करौली। नगर परिषद के अग्निशमन सेवा केंद्र, सफाई वाहन चालकों और रैन बसेरा कर्मियों ने 11 माह का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने नगर परिषद आयुक्त के नाम जिला कोलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
भाजपा का राज्य स्तरीय अभियान: गुरु रविदास जयंती पर कलश यात्रा का स्वागत
Hisar, Haryana:गुरु रविदास जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के छह माह के राज्य स्तरीय अभियान के तहत गुरुग्राम से हिसार पहुंची भव्य कलश यात्रा का बीजेपी कार्यालय में जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़ ने यात्रा का स्वागत करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता और समानता का संदेश देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन सिर्फ शहरों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचेगा, जिसके अंतर्गत संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मभूमि वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी को सभी मंडल अध्यक्ष हर गांव और घर-घर तक ले जाएंगे। इस पावन मिट्टी को अगले वर्ष गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पौधों, गमलों और खेतों में प्रवाहित कर संत रविदास जी के विचारों को सांस्कृतिक व सामाजिक स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। आशा खेदड़ ज़िला अध्यक्ष बीजेपी0
0
Report
इंसाफ की कांवड़: तरुण खटीक के लिए मुजफ्फरनगर में न्याय का अनोखा संगम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में आस्था और न्याय की मांग का अनोखा संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे अरुण खटीक अपने दिवंगत भाई तरुण खटीक की प्रतिमा के साथ कांवड़ यात्रा करते नजर आए। उनके साथ खटीक समाज के सैकड़ों युवा भी शामिल रहे, जिन्होंने "तरुण खटीक को इंसाफ दो" के नारे लगाए। अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की मुस्लिमो ने हत्या कर दी थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली है。 उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि अपने भाई के लिए न्याय की पुकार है। हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ उठाकर और भाई की प्रतिमा साथ लेकर उन्होंने प्रशासन व सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंचने पर यात्रा में शामिल युवाओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोगों ने परिवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई。 भाई की प्रतिमा के साथ निकाली गई इस अनोखी 'इंसाफ की कांवड़' ने राहगीरों और अन्य कांवड़ श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।0
0
Report
नूंह के दो बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने पांच हजार रुपये रंगे हाथ पकड़ा
Nuh, Haryana:Story :- 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली निगम के दो कर्मचारी एसीबी के हत्थे चढ़े। बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फारुख निवासी गुलालता और सलमान निवासी सियापनकी के रूप में हुई है। फारुख की ड्यूटी उजीना फीडर पर बताई जा रही है, जबकि सलमान की नूंह के दफ्तर में क्लर्क के पद पर तैनाती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक महिला से लाइनमैन फारुख ने काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों कर्मचारी उससे सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर नूंह शहर में गोशाला रोड पर जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित फारुख अपने साथी सलमान की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और महिला से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य कड़ियों को भी खंगाला जाएगा。0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
श्रावण में सोनभद्र के शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: श्रावण मास के साथ ही सोनभद्र का प्राचीन शिवद्वार धाम एक बार फिर शिवभक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही समेत आसपास के कई जनपदों और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे और चौथे सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने स्वयं शिवद्वार मंदिर और मंदिर मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्रोन, सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल के जरिए पूरे मेले क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। VO: सोनभद्र का ऐतिहासिक शिवद्वार धाम श्रावण मास में शिवभक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंच रहे हैं। श्रावण के तीसरे और चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। सोनभद्र के ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए शिवद्वार धाम पहुंच रहे हैं। वहीं मिर्जापुर से गंगाजल लेकर भी हजारों शिवभक्त कांवड़ यात्रा के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। इसके अलावा आसपास के कई जिलों और अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा मंदिर तक जाने वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि ड्रोन कैमरे के जरिए भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स, ट्रैफिक पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे। लोक निर्माण विभाग को मंदिर मार्ग दुरुस्त रखने और बैरिकेडिंग मजबूत करने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी तैनात हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि शिवभक्तों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर सके। Byte: अभिषेक वर्मा - SP सोनभद्र0
0
Report
सहारनपुर में डूबी होंडा सिटी कार का सफल रेस्क्यू; कोई जनहानि नहीं
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बुधवार सुबह हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में डूबी एक होंडा सिटी कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला, जिससे किसी जनहानि की आशंका समाप्त हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह 08:08 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हलालपुर-चिलकाना रोड पर बड़ी नहर में एक कार डूब गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी (मॉडर्न डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल) टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर कर्मियों ने तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लाइफ सेफ्टी उपकरणों और एमडीआरवी के विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद होंडा सिटी कार (वाहन संख्या UK12B-2255) को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद फायर कर्मियों ने वाहन की गहन तलाशी ली, लेकिन उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस फायर स्टेशन लौट गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। लोगों ने विषम परिस्थितियों में फायर सर्विस और पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की। समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान से एक संभावित बड़े हादसे की आशंका भी टल गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नहरों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें।0
0
Report
Advertisement
विपक्ष का संसद भवन प्रदर्शन; अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग
New Delhi, Delhi:कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों का संसद भवन में प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन0
0
Report
उत्तराखंड ग्रामीण सड़क योजना: फेस-4 के 184 मार्गों की टेंडर मंजूर
Dehradun, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने जानकारी दी है कि फेस 4 के लिए 184 सड़कें केंद्र ने मंजूर की थी। जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल का कहना है की नई योजनाओं के प्रपोजल भी केंद्र को भेज दिए गए हैं नई सड़कों को लेकर भी जल्द ही सौगात मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
आजमगढ़ में सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मातम
Azamgarh, Uttar Pradesh:घऱ में सो रही छात्रा की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मठिया जप्ती माफी गांव के एक घर में सो रही 12 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बेटी की असमय मौत से मां सुनीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। आजमगढ़ जिले में अतरौलिया थाना क्षेत्र के मठिया जप्ती माफी निवासी चंदन कुमार की 12 वर्षीय पुत्री राजनंदनी रात अपनी मां सुनीता और छोटी बहन श्रेयांशी के साथ घर में बेड पर सो रही थी। जहां तड़के करीब चार बजे वह अचानक बेड से नीचे गिर गई। मां ने उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बालिका के दाहिने पैर में सर्पदंश जैसे निशान देखे, जिसके बाद उसे तत्काल जनपद अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजनंदनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय उपटापार बांसगांव में कक्षा छह की छात्रा थी। पड़ोसी ने बताया कि चिकित्सकों ने सर्पदंश के कारण मौत होने की पुष्टि की।0
0
Report
Advertisement
