471001
ग्राम केडी से शुरू हुई श्रद्धालु यात्रा, बागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के ग्राम केडी से सैकड़ों श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए बागेश्वर धाम पहुंचे। यह यात्रा पिछले वर्ष की तरह इस साल भी निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य गांव और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि लाना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प है। यात्रा शुक्रवार शाम 6 बजे ग्राम केड़ी से शुरू हुई, जिसके पहले गांव में कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मंदिर से की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या में दीपों के महाकुंभ के लिए दीपों की बिछाई युद्ध-स्तर पर जारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:दीपों के महाकुंभ को लेकर अयोध्या में दीपों के बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी।0
0
Report
भोपाल में हनीट्रैप-ब्लैकमेलिंग मामला: तीन गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला मशहूर बिजनेसमैन को कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए निशाना बनाया प्रतिष्ठित बिजनेसमेन को ब्लैकमेल करने का आरोप दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप पहले करीब 40 लाख रुपये लेने का दावा... फिर मांगे डेढ़ करोड़ रुपये महिला, उसके पति और पिता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप कारोबारी की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने दर्ज किया मामला आरोपी महिला रत्नप्रिया देवड़ा, पति राम कुमार धाकड़ और पिता रामकृष्ण देवड़ा गिरफ्तार पहले 5 लाख और फिर 10 लाख रुपये नकद लेने का आरोप शिकायत वापस लेने के नाम पर 25 लाख रुपये के समझौते का दावा चेक, अनुबंध पत्र, कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट को बताया अहम साक्ष्य... डेढ़ करोड़ रुपये नहीं देने पर दोबारा झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी का आरोप... कारोबारी ने पुलिस को सौंपे कथित ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य... 40 लाख की कथित वसूली के बाद डेढ़ करोड़ की डिमांड... बागसेवनिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की...0
0
Report
तृतीय चरण के चुनाव में डीडवाना-कुचामन में मतदान जारी; अधिकारी सुरक्षा निरीक्षण कर रहे हैं
Didwana, Rajasthan:पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर, नावां शहर, पीलवा, मकराना और इटावा बामणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है. मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. अधिकारियों ने नावां क्षेत्र के मिठड़ी और खारड़िया, वहीं मकराना क्षेत्र के जूसरी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. पुलिस और प्रशासन की टीम मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.0
0
Report
Advertisement
सरपंच चुनाव के लिए गांवों में जबरदस्त उत्साह, युवतियाँ भी मतदान में सहभागिता बढ़ा रहीं
Churu, Rajasthan:सरपंच चुनाव को लेकर गांवों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, युवा बेटियां भी लोकतंत्र के पर्व में निभा रहीं भागीदारी सुरतपुरा गांव में युवतियों ने मतदाताओं से की मतदान की अपील, आकांक्षा बोलीं—सही जनप्रतिनिधि का चुनाव ही गांव के विकास की मजबूत नींव सादुलपुर। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में लोकतंत्र का उत्साह चरम पर है। गांव-गांव में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार युवा वर्ग के साथ-साथ युवतियां भी मतदान को लेकर बढ़-ढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। सुरतपुरा गांव में युवा लड़कियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इसी दौरान युवती आकांक्षा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि गांव और क्षेत्र के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी है। सभी मतदाताओं को बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक से योग्य एवं सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए, ताकि गांव का विकास हो और क्षेत्र को नई दिशा मिल सके। आकांक्षा ने कहा कि गांव की समस्याओं को समझने वाला, विकास के प्रति समर्पित और आमजन की आवाज उठाने वाला प्रतिनिधि चुनना बेहद जरूरी है। युवाओं को भी लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, सरपंच चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी और जवान मतदान केंद्रों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।0
0
Report
बुरहानपुर के सराय गाँव में तेंदुआ कुएँ से बाहर सुरक्षित निकला
Burhanpur, Madhya Pradesh:0511ZN_BPL_LEOPARD_R Burhanpur (MP) *बुरहानपुर धूलकोट के सराय गाँव में तेंदुए की दहशत* - पानी पीने आया तेंदुआ कुएं में गिरा ... - रात में खेत पर मोटर चालू करने पहुंचे किसान ने टॉर्च की रोशनी से देखा... - कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ... - वन विभाग और ग्रामीणों ने रस्सी बाँधकर चारपाई के सहारे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला... - तेंदुआ कुएं से निकलते ही जंगल की ओर भाग... (Video)0
0
Report
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया
Indore, Madhya Pradesh:INDORE (MP) दीपावली से पहले एमपी पुलिस ने लगाई अपराधियो की क्लास दीपावली से पहले बदमाशों पर इंदौर पुलिस का शिकंजा... हाथों में रेड नोटिस, चेहरों पर पुलिस कार्रवाई का डर... इंदौर पुलिस ने गुंडे और निगरानी बदमाशों की कराई परेड... परदेशीपुरा, एमआईजी, विजय नगर सहित कई थानों में कार्रवाई... badmash के डोजियर भरवाकर गतिविधियों की ली जानकारी... आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेड नोटिस तामील... kai बदमाशों को जेल भेजा, कुछ पर जिला बदर की कार्रवाई... त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी... शांति व्यवस्था बनाए रखने की बदमाशों को दिलाई शपथ... डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाया गया विशेष अभियान... दीपावली पर हुड़दंग और अपराध करने वालों की खैर नहीं इंदौर पुलिस...0
0
Report
Advertisement
रामपुर में मिलावटखोरों पर एसडीएम का एक्शन: 350 कुंतल दूध बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले रामपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ एसडीएम का महा एक्शन, छापेमारी में पकड़ा गया मिलावटी दूध का बड़ा जखीरा, शाहाबाद में पानी और मिल्क पाउडर से तैयार हो रहा था दूध-खोया, एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ मारा छापा, रामपुर में 350 कुंतल संदिग्ध दूध बरामद, तीन लोग हिरासत में, त्योहार की मिठास में जहर घोलने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, दरअसल पूरा मामला रामपुर की शाहाबाद तहसील का है, यहां एसडीएम आदेश कुमार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोग पानी और मिल्क पाउडर मिलाकर मिलावटी दूध और खोया तैयार कर रहे हैं, सूचना मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और सीओ तथा पुलिस फोर्स को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दी, छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जब परिसर की तलाशी ली तो वहां कई ड्रमों में बड़ी मात्रा में दूध भरा हुआ मिला, प्रशासन की ओर से करीब 350 कुंतल मिलावटी दूध बरामद किए जाने की बात सामने आई है, मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई, प्रशासन ने बरामद दूध को लोगों की सेहत के लिए खतरा मानते हुए मौके पर ही नष्ट करा दिया, त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है, अब जांच रिपोर्ट आने के बाद दूध में मिलाए गए पदार्थों और उसकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी, साथ ही पुलिस और प्रशासन हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं, फिलहाल प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, लोगों से भी अपील है कि दूध, खोया और मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें0
0
Report
धार्मिक स्थलों की धमकी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- मथुरा, अयोध्या और काशी जैसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। धमकी के मद्देनजर नेपाल सीमा से सटे महराजगंज में भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। करीब 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त गश्त के साथ आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। धार्मिक नगरी मथुरा, अयोध्या और काशी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 84 किलोमीटर लंबी खुली भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीमावर्ती चेक पोस्टों पर सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीमें संवेदनशील स्थानों पर नियमित और अचानक चेकिंग कर रही हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनाए हुए है।0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपित गिरफ्तार, 8 लाख नकद समेत 8 मोबाइल बरामद
Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर अपराध थाना की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8 लाख 13 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी APK ऐप और PhonePe कैशबैक का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। पहली कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में बबलू अंसारी के घर पर की गई। यहां से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और 8 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दूसरी कार्रवाई करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड स्थित आमबगान के पास की गई। यहां से पुलिस ने पप्पू मंडल और प्रकाश कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रेडिट कार्ड की समस्या दूर करने के नाम पर लोगों को फोन करते थे और उनके मोबाइल पर 'Rumyee App' नामक फर्जी APK फाइल भेजते थे। ऐप इंस्टॉल होते ही मोबाइल की जानकारी हासिल कर ठगी की जाती थी। इसके अलावा PhonePe पर 1,999 रुपये कैशबैक मिलने का मैसेज भेजकर लोगों को Accept करने के लिए कहा जाता था। इसके जरिए भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 71/26 और 72/26 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पप्पू मंडल और प्रकाश कुमार मंडल का पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में नाम सामने आ चुका है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2025 के अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, खटाल हटाने पर सरकार पर तीखा हमला
Deoghar, Jharkhand:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा अर्चना की. सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें गर्भगृह ले जाया गया. धनबाद में खटाल हटाए जा रहे हैं इसे लेकर उन्होंने समर्थन जताया. जिला अधिकारी ने खटाल नहीं हटाने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने भी एक भी व्यक्ति को खटालों से नहीं हटाने की बात कही. पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा अराजकता फैल रही है; डबल इंजन सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री अनपढ़ हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए कहा कि वह संत नहीं, राम और कृष्णा पर टिप्पणी की, ऐसी संत की बयानबाजी शोभनीय नहीं है; ऐसे संत को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए. उनके प्रतिनिधि जसडीह थाने में भी मामला दर्ज कराएंगे.0
0
Report
पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला कर भाजपा-राजनीति पर तीखी टिप्पणी की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बुधवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुँचे थे। बारामुड़ी खटाल के लोगो के समर्थन में जिला प्रशासन का विरोध जताते हुए आंदोलन किया था। वही पूर्णिया सांसद झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के आवास पहुँच औपचारिक मुलाकात किया था। सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार, बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र नाथ शास्त्री, बिहार सरकार व अनन्त सिंह, हाल ही बिहार एलएलसी चुनाव, केंद्र सरकार द्वारा लागू MMDR विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दिया। केंद्र सरकार पर SIR, दिल्ली में हुए CJP आंदोलन, कांग्रेस के रैली सहित अन्य मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दिया। वही अनन्त सिंह को माफिया और हाल ही बिहार में हुए एमएलसी चुनाव को लेकर धनराशि के उपयोग की बात कही। वही MMDR बिल से झारखंड के योजनाओं को बाधित करने और उधोगपति लोगो को फायदा दिलाने की बात कही। बागेश्वर बाबा द्वारा भगवान कृष्ण पर किये गए बयान पर अपनी नाराजगी जताई। पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर उनकी कथित विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जतायी। उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया। आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ऐसे बाबाओं को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के नाम पर किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है। कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए वह आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। उनकी मांग है कि धार्मिक कथावाचकों और बाबाओं के लिए सरकार सख्त कानून बनाये उनके लिए निश्चित मानदंड और आचार संहिता तय होनी चाहिए, ताकि धर्म के नाम पर विवादित बयान देने और लोगों की भावनाओं को आहत करने की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं बिहार की राजनीति पर भी पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार एमएलसी चुनाव से लेकर सांसद और विधायक के चुनाव तक में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में एमएलसी चुनाव की व्यवस्था ही समाप्त कराई जाएगी। अनंत सिंह माफिया है। SIR में घुसपैठियों के हटाने के भाजपा के बयान पर कहा कि 12 साल से सत्ता में भाजपा है। 12 साल में घुसपैठियों को नहीं हटाया भगा सके। वही केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए MMDR विधेयक को लेकर कहा कि MMDR से झारखंड के विकास सरकार की योजनाएं बाधित होगी। यह विधेयक केवल उधोगपति लोगो को फायदा पहुचाने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं को राज्य में बन्द कर देना चाहिए।0
0
Report
हरिद्वार महिला उद्यमी के साथ 8 करोड़ का गबन; जमीन नहीं मिली, धमकी जारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार महिला उद्यमी के साथ करोड़ों का फ्रॉड उत्तर प्रदेश में नया इंडस्ट्रियल पार्क लगाने वाली हरिद्वार की महिला उद्यमी के साथ 8 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि रुड़की निवासी जितेंद्र वर्मा ने उन्हें मुजफ्फरनगर में 180 बीघा जमीन दिलवाने का भरोसा दिलवाया था इसके बाद 25 लोगों के खाते में 8 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई। 2024 से लेकर जनवरी 2026 तक यह लेनदेन खातों में चलता रहा और अब महिला उद्यमी को ना तो जमीन मिल रही है और ना ही पैसे वापस दिए जा रहे हैं ।महिला उद्यमी अभिलाषा सिंह मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है ।महिला उद्यमी अभिलाषा सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ठेस जनक रहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों और सख्त नीतियों के बावजूद भी भू माफियाओं ने उनके साथ इतना बड़ा फ्रॉड कर दिया और अब अपनी जमीन मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
AISF के नेतृत्व में झारखंड में छात्रवृत्ति रोक के विरोध में इस्तीफे की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पिछले करीब तीन वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्रों का आक्रोश अब सड़क पर देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर आज AISF के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कल्याण विभाग का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्र विभाग के मुख्य गेट के पास बैठ गए हैं और राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आर्थिक तंगी के चलते कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। इससे न केवल छात्रों, बल्कि उनके परिवारों पर भी मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। कुछ छात्रों ने पढ़ाई छूटने और भविष्य को लेकर गहरी निराशा की बात भी कही है। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कल्याण मंत्री की ओर से लगातार छात्रवृत्ति की राशि जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद अब तक उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। छात्रों का कहना है कि जब विभाग छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है, तो मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बेरमो कथारा में कोयला ढेर धसने से 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के कथारा में कोयला का ढेर धसने से 3 महिला की मौत और 4 घायल मामले में बेरमो SDPO का बयान।0
0
Report
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:अंकिता भंडारी की मां ने दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, कल राजघाट पर धरने के दौरान पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को उठाया जिसके बाद अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ गई। अंकिता की मां ने कहा कि पुलिस के लोगों ने अस्पताल में भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि आप लोग नौटंकी कर रहे हो क्या अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करना उनके अपराधियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करना नौटंकी हो गया है।0
0
Report
Advertisement
