471001
छतरपुर में केक खाने से छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर केक खाने से आधा दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया, जिसके बाद प्राची अग्रवाल, काजल कुशवाह और नैना असाटी सहित कई छात्राओं की हालत गंभीर हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी अनुभव तिवारी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ निमंत्रण से फोन करके बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी के परिजनों ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर बीते 26 अगस्त को आरोपी अनुभव तिवारी के खिलाफ वजीरगंज थाने में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। जहां वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा आज शुक्रवार शाम 6 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुभव तिवारी को डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग के पास से गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया और इसके बाद गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी अनुभव तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोप है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक निमंत्रण में गई हुई थी और जब जानकारी अनुभव तिवारी को मिली। तो उन्होंने फोन करके दबाव डालकर 15 वर्षीय किशोरी को बुलाया और फिर उसके साथ इन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी जब इस घटना के बाद अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी जिसके बाद परिजन वजीरगंज थाने लेकर के पहुंचे। जहां 26 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 15 वर्षीय किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया था इसके साथ ही साथ पूरे मामले की जांच करके वजीरगंज थाने की पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने 15 वर्षीय किशोरी का बयान दर्ज करवाने में जुटी हुई है।0
0
Report
शाहजहांपुर में राखी बंधवाने गए दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे हैं दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सड़क के किनारे खड़े खंबे से बाइक टकराने के बाद दोनों चचेरे भाइयों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरी घटना थाना निगोही क्षेत्र के हरसोली गाँव के पास की है। बताया जा रहा है कि गांव के पास खेत के पास लगे बिजली के खंभे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक में सवार लक्ष्मीकांत और अरुण कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे और काम से वापस लौट कर अपनी बहनों से राखी बंधवाने जा रहे थे। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़, गोली से घायल गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर थाना पुलिस और अम्बेडकरनगर एसओजी (SOG) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर स्थित रामधारी मौर्य के बाग के पास पुलिस और एक शातिर इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नगपुर में भर्ती कराया गया है. सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम करीब 5:40 बजे (17:40 बजे) जैतपुर पुलिस व एसओजी टीम की ग्राम जैतपुर में बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ और पकड़ा गया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान पप्पू पुत्र चंद्रिका प्रसाद, निवासी ग्वारी चमारन का पुरवा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है. सीओ ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा, चोरी की एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठी 1750 रुपये नकद बरामद किए हैं.0
0
Report
Advertisement
चमकौर साहिब: आम आदमी पार्टी ने जसबीर सिंह गढ़ी को हलका इनचार्ज बना दिया
Rupnagar, Punjab:Ropar ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ- ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਅੰਦਰ ਨਵਾਂ ਵਿਵਾਦ ਛਿੜ ਗਿਆ ਹੈ।ਮੋਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਦੁਬਾਰਾ ਵਿਚਾਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ।ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਬਿਨਾਂ ਕੋਈ ਸਲਾਹ ਕੀਤੇ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਇਹ ਸਹੀ ਫੈਸਲਾ نہیں لیا।ਜਦ ਕਿ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉੱਨਾਂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਪਿੱਛੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੇ ਪੰਪ ਤੱਕ ਵੇਚ ਦ’ਤੇ ਹਨ।ਉੱਨਾਂ ਸਿੱਧੇ ਤੋਰ ਤੇ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਜਿੱਥੇ ਡਿਊਟੀ ਲਗਾਵੇਗੀ ਉਹ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ।ਪਰ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਉੱਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਥੋਂ ਚੋਣ ਲੜਾਉਣ ਦਾ ਸੰਕੇਤ ਜ਼ਰੂਰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਅਸਰ ਵੀ ਮੋਰਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਿਫਾਰਸ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਟਾਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਦੇਣ ਲਈ ਅੱਜ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ ਪੁੱਜੇ ਹੀ ਨਹੀਂ ਜਿਸ ਤੋ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੇ ਨਰਾਜ਼ਗੀ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਗ੍ਰਾਂਟਾਂ ਉੰਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਆ ਜਾਣਗੀਆਂ।ਪਰ ਇਸ ਤੌ ਬਾਅਦ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਇਹ ਸੰਕੇਤ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਹੁਣ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਦੇ ਹੱਥ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਮਾਨ ਹੋਵੇਗੀ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਗੜ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਲੈ ਆਈ ਹੈ。 ਬਾਈਟ-ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਡਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ -ਵਿਧਾਇਕ0
0
Report
रक्षाबंधन त्योहार,अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार के पास टेंट लगाकर की सम्पूर्ण व्यवस्था
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति,प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागार प्रतापगढ़ के प्रांगण में जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी के निर्देशन में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों एवं परिजनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनों की सेवा करना मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है तथा बहनों के सम्मान, सहयोग और उनके सुख-दुख में साथ देना हमारा कर्तव्य है। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन हमें केवल रक्षा का वचन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। बहनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना परिवार एवं समाज को मजबूत बनाती है।इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान एवं सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कारागार में बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों को जलपान तथा बच्चों को बिस्कुट आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, डिप्टी जेलर शारदा देवी जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्य रसीद अहमद,आशीष कुमार खरे,आयुष श्रीवास्तव,मो आकिब,प्रदीप कुमार,संजय कुमार,अरशद आशिफ अली,शिवेंद्र कुमार महिला टीम कल्पना मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रेम, सम्मान, सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।0
0
Report
6 मील के पास ब्यास नदी में जीप गिरने से चालक लापता, तलाश जारी
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:6 मील के पास ब्यास नदी में जा गिरी जीप, चालक लापता, तलाश जारी लाहुल से पंजाब गोभी लेकर जा रहा था जीप नंबर एचपी 66 ए 6528 पंडोह के साथ लगते 6 मील के पास बीती रात को हादसे का शिकार हो गई। हादसे का पता तब चला जब जीप पंजाब नहीं पहुंची और चालक की तलाश शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार कांढ़ी गांव निवासी चालक रमेश चंद पुत्र जगत राम गोभी लेकर पंजाब जा रहा था। हणोगी के पास इसकी पंजाब के आढ़ती से फोन पर बात हुई और बताया कि उसने हणोगी क्रॉस कर दिया है और सुबह तक पंजाब पहुंच जाएगा। इसके बाद रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। लेकिन इस हादसे का किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब जीप पंजाब नहीं पहुंची तो आढ़ती ने रमेश चंद को फोन करना शुरू किए। रमेश चंद का फोन तो बजता रहा लेकिन किसी ने उठाया नहीं। ऐसे में उसे रमेश के बड़े भाई बालक राम से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि जीप हादसे का शिकार हो गई है। जीप का एक हिस्सा पानी में समा गया है जबकि कुछ हिस्सा और ले जाई जा रही गोभी नदी के बाहर झाड़ियों में बिखरे हुए हैं। जीप चालक का मोबाइल और लाईसेंस बरामद कर लिए गए हैं। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने एसडीआरएफ की मदद से लापता रमेश चंद को तलाशने के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता जीप चालक को तलाश किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
भाई-बहन के रिश्ते में धर्म और जाति नहीं देखी जाती, सांसद इमरान मसूद 30 वर्षों से बंधवा रहे राखी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:पूजा भाटिया ने सांसद की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इमरान मसूद ने बताया कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से पूजा भाटिया से राखी बंधवा रहे हैं। भाई-बहन के रिश्ते में धर्म और जाति नहीं देखी जाती, बल्कि यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व से जुड़ा होता है। रक्षाबंधन समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला सुंदर पर्व है। पूजा भाटिया ने कहा- इमरान मसूद पिछले 30 वर्षों से भाई होने का रिश्ता बखूबी निभा रहे हैं। ऐसा कोई रक्षाबंधन या भाई दूज नहीं हुआ, जब इमरान भाई उनसे मिलने और त्योहार मनाने नहीं पहुंचे हों। इस दौरान दोनों के बीच भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की तस्वीर देखने को मिली।0
0
Report
चंदौली गैंग: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के आरोप में 4 गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - नौकरी-मकान का झांसा देकर महिलाओं को बंधक बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा... - अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और धन उगाही करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार... - गिरोह का सरगना विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी समेत 3 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार... - आरोपी अंजली गुप्ता खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़िताओं को डराती-धमकाती थी... - महिलाओं को डहिया स्थित मकान में बंधक बनाकर वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी का आरोप... - पुलिस के मुताबिक परिजनों से फिरौती मांगने के साथ फोन-पे से भी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी... - 8 मोबाइल, ₹72,300 नकद, 9 एटीएम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पासबुक-चेकबुक समेत टॉर्चर किट बरामद... - पल्सर बाइक और स्कूटी भी बरामद, पुलिस ने मुकदमों में धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की... - मुगलसराय पुलिस,साइबर सेल एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई... बाइट: आकाश पटेल, एसपी चंदौली...0
0
Report
AAP claims: BJP-Congress leaders may contest in Hanumangarh council election if not given tickets
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में AAP का दावा: भाजपा-कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, टिकट नहीं मिला तो लड़ सकते हैं चुनाव हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पीआर अकेडमी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी की तैयारी सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की है। उन्होंने कहा कि किसी वार्ड में यदि आप का कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं है और भाजपा या कांग्रेस का कोई बागी पार्टी के निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है, तो उसे भी आप की ओर से टिकट दिया जा सकता है। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा ने दावा किया है कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता पार्टी के संपर्क में हैं। दोनों प्रमुख दलों से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में इनमें से कई लोग आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बग्गा ने कहा कि राजस्थान की जनता अब आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देखने लगी है। पार्टी जहां सत्ता में रही है, वहां किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया गया। इसी संदेश के साथ पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी, प्रदेश सचिव एवं जिला चुनाव प्रभारी राजवीर माली ने बताया कि आप ने जिले में छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रदेश स्तर से मंजूरी मिलने के बाद दूसरी और तीसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
कच्चे पुल पर हादसा: नदी में गिरे पति-पत्नी और 2 साल के मासूम डूबे
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाइक फिसलने से कच्चे पुल से नदी मे गिरे पति पत्नी और 3 बच्चे...... पति और 2 बच्चों का हुआ रेस्क्यू जबकि पत्नी और 2 साल का मासूम डूबा, पत्नी और तीन बच्चे कों लेकर ससुराल से रक्षाबंधन मनाकर वापस आ रहे बाइक सवार गांगन नदी मे गिरे, हादसे के वक्त बाइक पर सवार थे 5 लोग जिसमे पति पत्नी और 3 बच्चे, गांगन नदी पर नया मुरादाबाद मे हर्बल पार्क के पीछे गांवो कों जोड़ने वाले कच्चे पुल से बाइक स्लीप होने से नदी मे जा गिरे सभी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मझोला थाना पुलिस, मौके पर पहुंचे प्राइवेट गोताखोरो ने पति एवं 6 साल के प्रियांशु एवं 3 साल की काफ़िया कों किया रेस्क्यू, हादसे मे पत्नी और 2 साल का मासूम नदी मे डूबे, मौके पर प्राइवेट गोताखोर दोनों माँ बेटे की बरामदी कों रेस्क्यू मे लगे, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
सिर्रंगपटना की भिक्षुणी सावित्री के घर से 2.45 लाख का चमत्कार, गांववालों ने उसकी देखभाल तय की
Noida, Uttar Pradesh:Case of large amounts of money found in the house of Savitri, a beggar from Srirangapatna... A two-day counting process was conducted for the coins collected by the beggar. ₹62,000 was counted from 10 sacks of coins. ₹1.85 lakh was counted from two sacks of currency notes. In total, elderly Savitri had accumulated ₹2.45 lakh through begging. Savitri had become a lakhpati (someone possessing over ₹1 lakh) solely from the money she collected through alms. Volunteers deposited the counted money in a Karnataka Bank branch in the town. Local residents are currently taking care of the elderly woman and have provided her with a place to stay. The elderly woman wants to use her money to repair her house. The municipal authorities have already cleaned her house as a humanitarian gesture. Locals have decided to use ₹20,000 from her funds for repairing her house. It has been decided that the remaining money will be used for her care and other necessities for the rest of her life. After her death, any remaining funds will be used for social causes such as organizing community marriages.0
0
Report
CID ने मुंगेर गोलीकांड की नई जांच शुरू की, आरोपियों के बयानों पर ज़ोर
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर बिहार के बहुचर्चित मुंगेर गोलीकांड में करीब पांच वर्ष बाद CID (CID) ने एक बार फिर अग्रतर अनुसंधान (Further Investigation) शुरू कर दिया है। वर्ष 2020 में बड़ी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस की कथित गोली से जान गंवाने वाले 18 वर्षीय युवक अनुराग पोद्दार की मौत के इस हाईप्रोफाइल मामले में CID की विशेष टीम वर्ष 2022 में ही पटना हाईकोर्ट में अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंप चुकी थी। इसके बावजूद मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब अचानक नए सिरे से शुरू हुई जांच और इसके आदेश को लेकर भी कानूनी व प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अग्रतर अनुसंधान के सिलसिले में CID के DSP सह अनुसंधानकर्ता मोह. फैजल मुंगेर पहुंचे। उन्होंने अनुराग के पिता अमरनाथ पोद्दार, मां और बहन से दोबारा विस्तृत बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान मुख्य रूप से एक अजीबोगरीब बिंदु पर फोकस रहा कि अनुराग दाएं हाथ से काम करता था या बाएं हाथ से (Right-handed or Left-handed)। इससे पूर्व, CID के वरिष्ठ DSP सह अनुसंधानकर्ता सत्यकाम ने मुख्य गवाह गौरव कुमार को नोटिस जारी कर 7 जुलाई 2026 को CID मुख्यालय, पटना तलब किया था और उसका भी पुन: बयान लिया गया। मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ओम प्रकाश पोद्दार ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के कठोर निर्देश के बाद कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में CID की विशेष जांच टीम (SIT) का गठन हुआ था। टीम ने लगभग 15 माह तक विभिन्न तकनीकी व फोरेंसिक पहलुओं पर जांच पूरी करने के बाद 12 जुलाई 2022 को अपनी अंतिम रिपोर्ट हाईकोर्ट में समर्पित कर दी थी। गौरवतलब है कि 26 अक्टूबर 2020 की रात मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान हुई पुलिस फायरिंग में विसर्जन यात्रा में शामिल अनुराग पोद्दार के सिर में गोली लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों श्रद्धालु गोली व लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के ठीक दो दिन बाद जिले में बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान था। उस समय लिपि सिंह मुंगेर की पुलिस अधीक्षक (SP) थीं। परिजनों ने पुलिस पर सीधे तौर पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। अब पांच साल बाद CID की नई सक्रियता से यह केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में महिला सुरक्षा के लिए पिंक स्कूटी: बड़ा कदम
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों को ‘पिंक स्कूटी’ प्रदान की गई है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों और ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड के लिए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। लखीसराय पुलिस लाइन परिसर से पिंक स्कूटी को रवाना किया गया।इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों ने पिंक स्कूटी के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से जागरूकता मार्च निकाला। मार्च के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पिंक स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को गश्ती और ड्यूटी के दौरान त्वरित आवाजाही में सुविधा होगी।महिलाओं और युवतियों से जुड़ी शिकायतों, छेड़खानी, स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी में इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इससे जरूरतमंद महिलाओं तक पुलिस सहायता समय पर पहुंचने के साथ महिला सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होगा।0
0
Report
पटना: VB-GRAMG पेमेंट सिस्टम सुधार के लिए नेताओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात
Patna, Bihar:पटना। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय एवं पंच-सरपंच संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने संयुक्त रूप से बताया कि पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी की समस्याओं तथा VB-G RAM G की जटिल भुगतान प्रक्रिया को लेकर मुख्य सचिव, बिहार से मुलाकात की गई। प्रतिनिधि संगठन ने VB-G RAM G की भुगतान प्रणाली में सुधार करने तथा भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्रखंड स्तर पर ही रखने की मांग की। भुगतान में देरी होने पर जिम्मेदारी तय करने और कानून के अनुसार पेनाल्टी लगाने की भी मांग रखी गई। साथ ही सभी तकनीकी कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात कही गई।0
0
Report
रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनुपम नजारा
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को सेवराई तहसील क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने पूजा की थाल सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाइयों पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार एवं मिठाई भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। तहसील क्षेत्र के सेवराई, सतरामगंज बाजार, मनियां, देवकली, गोडसरा, भदौरा, मिश्रवलिया, देवल, लहना, बकसड़ा, गहमर, करहियां, बकैनियां समेत दर्जनों गांवों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बहनें सज-धजकर भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचती रहीं। कई बहनें दूर-दराज क्षेत्रों से अपने मायके पहुंचीं, जबकि कुछ भाइयों ने अपनी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई। रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर में पूजा-अर्चना के बाद मिठाई खिलाने का सिलसिला चलता रहा। भाइयों ने बहनों को उनकी पसंद के अनुसार उपहार देकर पर्व की खुशियां बढ़ाईं। दूर रहने वाली बहनों द्वारा डाकघर और कोरियर के माध्यम से भेजी गई राखियां भी कई भाइयों तक पहुंचीं। इससे दूर रहकर भी भाई-बहन के रिश्ते में पर्व की आत्मीयता बनी रही। मिठाई और राखी की दुकानों पर रही भीड़ रक्षाबंधन को लेकर सतरामगंज बाजार समेत क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भी विशेष रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं राखी, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपनी बहनों और भाइयों के लिए राखी, मिठाई तथा उपहारों की खरीदारी की। पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहन के स्नेह और भावनाओं ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया।0
0
Report
Advertisement
