471001
छतरपुर पर पुलिस पर पथराव कांड का आरोपी गिरफ्तार, अबतक 48 आरोपी पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पथराव कांड के सिलसिले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज के आधार पर की गई इस गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 48 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों समेत 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई लगातार जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सनवर पटेल ने उज्जैन की मस्जिद का निरीक्षण कर मीनार निर्माण के निर्देश दिए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शाही मस्जिद का किया निरीक्षण, मस्जिद के दूसरे भाग में निर्माणाधीन नई मीनार को उच्च तकनीक से बनाने के दिए निर्देश, चौडीकरण में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिमजनो द्वारा हटाने का कार्य जारी, मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि से मस्जिद का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे और बेहतर तकनीक से बनाया जाएगा, सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मसले पर चर्चा की, शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतेक़ाल पर परिजनो से की मुलाकात, मस्जिद ध्वस्त करने की अफवाह पर कहा की मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है, साफ दिखाई दे रही है, राजनीति चमकाने वालों ने मस्जिद को अपना जरिया बना रखा है, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने भड़काना ही अपना व्यवसाय बना रखा है ऐसे लोगों की बातों में कोई ना आए, पत्थर बाजी में बेगुनाह लोगों को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा, वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शनिवार को उज्जैन की शाही मस्जिद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिद परिसर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित लोगों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मस्जिद के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन नई मीनार को आधुनिक और उच्च तकनीक के माध्यम से तैयार करने के निर्देश दिए। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हटाने का कार्य जारी है। इसी दौरान मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि के कारण मस्जिद के अन्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। पटेल ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से को अब पहले से बेहतर तकनीक और मजबूत निर्माण पद्धति के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि मस्जिद की संरचना सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के बाद सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। दोनों के बीच मस्जिद से जुड़े निर्माण कार्य, चौड़ीकरण और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई। पटेल ने शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतकाल पर उनके परिजनों से भी मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की。 मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चल रही अफवाहों पर पटेल ने स्पष्ट किया कि मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौके पर मस्जुद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और इसे लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी को लेकर पटेल ने कहा कि कुछ लोगों ने मस्जिद को राजनीति चमकाने का जरिया बना रखा है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोगों ने लोगों को भड़काना ही अपना व्यवसाय बना लिया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे ऐसे लोगों की बातों में न आएं और किसी भी मामले में तथ्य एवं वास्तविक स्थिति को देखकर ही प्रतिक्रिया दें। पत्थरबाजी की घटना का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों की पहचान तथ्यों और जांच के आधार पर होनी चाहिए, ताकि बेगुनाह लोगों के साथ अन्याय न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और समाज के लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मस्जिद के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया गया।0
0
Report
झाँसी-इलाहाबाद स्नातक MLC सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों के
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी इलाहाबाद-झाँसी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान सपा समर्थकों के साथ उनका काफिला कुंजवाटिका (बस स्टैंड) के पास से रवाना हुआ। काफिला जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह और बीकेडी होते हुए कमिश्नरी पहुंचा। यहां डॉ. मान सिंह यादव ने अपने प्रस्तावक के साथ मंडलायुक्त न्यायालय कक्ष में पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
झोटवाड़ा में जनसुनवाई: मंत्री राठौड़ ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर झोटवाड़ा में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनसुनवाई। क्षेत्रवासियों के साथ पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी की मुलाकात। कर्नल राठौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों से किया संवाद। आवश्यक मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों को लेकर लोगों ने जताया आभार। सड़क और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की लोगों ने की सराहना। कर्नल राठौड़ बोले राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा। डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास। जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की विकास यात्रा जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
मानगो जिउतिया पर्व के दौरान नदी में डूबे दो बहनों में एक की मौत
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर जिउतिया पर्व की खुशियों के बीच मानगो में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मानगो गांधी घाट के पास नदी में नहाने के दौरान दो बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं. स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बच्ची ज्योति कुमारी को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसकी 9 वर्षीय बहन पूनम कुमारी पानी के तेज बहाव में बह गई. देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की बेटियां हैं. जिउतिया पर्व के अवसर पर वे अपनी मां के साथ मानगो गांधी घाट के पास नदी में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और तेज बहाव की चपेट में आ गईं. दोनों बच्चियों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद ज्योति कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया गया. उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं 9 वर्षीय पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गई. स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंधेरा हो जाने के कारण खोज अभियान में भी परेशानी आई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मामले की सूचना उपायुक्त को दी. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लापता बच्ची की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की. घटना के बाद संतोष ठाकुर के परिवार में कोहराम मचा है. जिउतिया पर्व पर हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं. अब परिजनों की निगाहें पूनम की तलाश पर टिकी हैं.0
0
Report
दाहा नदी में डूबे दो बच्चों की मौत, बरईपट्टी में मातमी माहौल
Gopalganj, Bihar:जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में शनिवार को दाहा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी महंत साह के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और प्रमोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चे दाहा नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। करीब एक घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।0
0
Report
बिहार में आचार संहिता के बीच शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू
Patna, Bihar:शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से मांगा गया दिशानिर्देश दिशा निर्देश मिलते ही शुरू होगी सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगा है विभाग की ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है आयोग की स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की नई तिथि जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी राज्य में विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। अब चुनाव आयोग का दिशा निर्देश प्राप्त होते ही सामान्य स्थानांतरण की तारीख घोषित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - जंगल में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग जांच में जुटा।
Badrinath, Uttarakhand:हापुड़ में जंगल मे तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी। अज्ञात कारणों के चलते तेंदुए की हुई मौत... सुनसान जंगल में पड़ा मिला तेंदुए का शव... वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया... पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तेंदुए का शव... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका... वन विभाग के टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी... गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला...0
0
Report
नालंदा में नशे की हालत में फायरिंग, तीन घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा: माधोपुर सबनहुआ गांव में नशे की हालत में दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने से तीन लोग जख्मी हो गए। गोली लगने से सोहन बिंद और मुकेश बिंद घायल हुए, जबकि सुनीला देवी को गोली छूकर निकल गई। सभी जख्मी गांव के रहने वाले हैं। जख्मी के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में लगातार फायरिंग कर रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दुर्रस्त अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना के पीछे का कारण पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी लखनऊ में टिका था आरोपी सऊदी अरब के रास्ते भारत आया था बांग्लादेशी नागरिक सज्जाद, फैजाबाद में की थी कोर्ट मैरिज फर्जी पहचान पत्र बनाने वाला जन सेवा केंद्र संचालक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने 2 पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त कंप्यूटर जब्त किया0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर से नदी में डूबे युवक की पहचान मुन्ना राजभर के रूप में
Kushinagar, Uttar Pradesh:- हिरण्यवती नदी में तैरता मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव - मृतक की पहचान मुन्ना राजभर निवासी गुड़िया गोपाल टोला के रूप में हुई - नशे की हालत में नदी में गिरने से हादसे की आशंका - सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया - पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - पुलिस की जांच-पड़ताल में जुटी - कसया थाना क्षेत्र के गुरमियां माफी टोला का मामला0
0
Report
कुशीनगर में नदी में किशोर डूबा, खड्डा थाना क्षेत्र में हादसा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - जीवित्पुत्रिका के दिन बुझ गया घर चिराग़ - नदी में नहाने के दौरान किशोर डूबा - मां के साथ छितौनी घाट पर नहाने गया था किशोर - स्नान करने के दौरान ड्रेन में डूबा किशोर - खड्डा थाने के कोप जंगल की घटना0
0
Report
नैनीताल में ट्रैफिक प्लान लागू, पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम तेज
Haldwani, Uttarakhand:तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते शुक्रवार को ही करीब एक लाख पर्यटकों के नैनीताल जिले में पहुंचने की जानकारी है। ऐसे में अब रविवार को पर्यटकों की वापसी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को खुद फील्ड में उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अधीनस्थ पुलिसकर्मी की बाइक पर सवार होकर काठगोदाम से भीमताल तिराहे तक पहुंचे और रास्ते में यातायात के दबाव के साथ ही पुलिस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पर्यटकों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं और शनिवार देर शाम से लेकर रविवार तक पर्यटकों की वापसी का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल और भीमताल से लौटने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता के साथ एग्जिट कराया जाएगा। वहीं, नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों को फतेहपुर से वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी मार्ग से भेजने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए शटल सेवा भी संचालित की जा रही है। इसके जरिए पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि निजी वाहनों का दबाव कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। लंबे वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार का दिन नैनीताल पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पुलिस का फोकस पर्यटकों की सुगम आवाजाही, ट्रैफिक जाम से राहत और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर रहेगा।0
0
Report
Advertisement
एशियाड में अमन सहरावत का गोल्ड, बिरोहड़ में जमकर मना जश्न
Jhajjar, Haryana:एशियाड में 57 किलो भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में अमन सहरावत के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके पैतृक गांव बिरोहड़ में खुशी का माहौल है। अमन की शानदार उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गांव की व्यायामशाला में एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने गांव के मासूम बच्चों के साथ गुलाल खेलकर एक-दूसरे को अमन की जीत की बधाई दी। अमन सहरावत की जीत की खबर मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की व्यायामशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों तथा गुलाल के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर जश्न में हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अमन सहरावत के दादा मांगेराम को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर गोल्ड मेडल की बधाई दी। पोते की इस बड़ी उपलब्धि पर दादा मांगेराम खुशी से सराबोर नजर आए। उन्होंने कहा कि अमन की मेहनत और लगन का परिणाम आज पूरे गांव के सामने है। ग्रामीणों ने कहा कि अमन सहरावत का गोल्ड मेडल जीतना केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि बिरोहड़ गांव, झज्जर जिले, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अमन ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से गांव का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने अब अमन से 2028 के ओलंपिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि एशियाड में मिली यह सफलता अमन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी और उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना होना चाहिए। अमन के ताऊ ने भी उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अमन ने जिस तरह मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है, उससे गांव के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब परिवार और ग्रामीणों की नजर अमन के अगले बड़े लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड पर है। अमन सहरावत की इस उपलब्धि के बाद बिरोहड़ गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण उन्हें आगे भी देश के लिए बड़े पदक जीतते देखने की उम्मीद कर रहे हैं।0
0
Report
इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन 2–4 अक्टूबर 2026
एंकर पुराना किला में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक समागम 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सायंकाल 6:30 बजे से है और देश के जाने-माने कलाकार भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं भाषा व पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा होंगे। दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने वाले इस महोत्सव में सभी कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोग्राम का आज दूसरा दिन है जिसमें विविध कला और नृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं।0
0
Report
सुमेरपुर थाना इलाके में फिर गुड़ई का वीडियो वायरल,एक दर्जन युवकों ने घेरकर युवक को बेहरमी से पीटा।
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर थाना इलाके में एक बार फिर गुड़ई का वीडियो वायरल, एक दर्जन युवकों ने घेरकर युवक को बेहरमी से पीटा, लाठी डंडे और लात घूसों से जमकर मारपीट, मारपीट का लाइव वीडियो कैमरे में हुआ रिकॉर्ड, एक के बाद एक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, सुमेरपुर थाना इलाके के पशु बाजार के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
