471001
कोलकाता की घटना से सबक लेकर छतरपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर और एसपी ने किया औचक निरीक्षण
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में कलेक्टर और एसपी ने कोलकाता की घटना से सबक लेते हुए जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने आदेश दिया कि अस्पताल की बिल्डिंग में डॉक्टरों की ड्यूटी रोजाना डिस्प्ले के माध्यम से देखी जाएगी और पूरी बिल्डिंग में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल की सुरक्षा में लगे प्राइवेट गार्ड्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रैक्टर टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Vidisha, Madhya Pradesh:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम विदिशा में बैरसिया रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी धीरेंद्र मीणा घायल हो गया। दिनेश खामखेड़ा में समिति के बैंक में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ग्राम गुरारिया सेमरा के पास से विदिशा आ रहे थे, तभी खेत से सड़क पर आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और दोनों सवारों को ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटता ले गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने आगे जाकर बाइक और घायलों को हटाया और मौके से फरार हो गया। हादसे के करीब दो घंटे बाद घायलों को इलाज मिल सका। उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया, जबकि धीरेंद्र का इलाज जारी है। आज मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया。0
0
Report
जयपुर में राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर कुमारी का पलटवार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर दिया कुमारी का पलटवार राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद कहा- राहुल गांधी ऐसी बातें करते हैं जिनका कोई मतलब नहीं फोन टैपिंग की आशंका है तो जांच करवाएं राहुल गांधी बिना ठोस आधार के हवा में बातें नहीं करनी चाहिए प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित बनाने के लिए कर रहे काम देश की जनता सरकार के कामकाज को देख रही है0
0
Report
हल्द्वानी में 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; कीमत 64.8 लाख
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड को नशामukt बनाने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार, निवासी गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है और अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के मामले में जेल भी जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है,0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के ललिया तालाब में डूबकर बालिका की मौत, शव बरामद
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे घर के सामने तालाब बना काल, पैर फिसलने से बालिका की डूबकर मौत,दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तालाब से बरामद हुआ शव बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के ललिया गांव में घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार शाम बर्तन साफ करने के बाद गंदा पानी तालाब में फेंकने गई बालिका का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गई। काफी तलाश के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव तालाब से बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ललिया गांव निवासी निशा सोमवार शाम करीब छह बजे घर में खाना बनाने के बाद बर्तन साफ कर रही थी। बर्तन धोने के बाद बचा हुआ गंदा पानी फेंकने के लिए वह घर के सामने स्थित तालाब के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही बालिका की मां मीना ने ललिया थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में बालिका की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे बालिका का शव तालाब से बरामद किया गया। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से उसके पिता राजकिशोर वर्मा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
कालूराम जाट ने राजस्थान की 14 वर्ष बालक टीम के लिए राष्ट्रीय चयन जीता
Jaipur, Rajasthan:बोरियापुरा के कालूराम जाट का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव की खबर है। रायपुर क्षेत्र के छोटे से गांव बोरियापुरा के होनहार खिलाड़ी कालूराम जाट ने वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कालूराम का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग की राजस्थान की राज्य स्तरीय खिलाड़ी टीम में हुआ है। अब वे 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रायपुर क्षेत्र के बोरियापुरा निवासी कालूराम पुत्र नारायण जाट ने खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कालूराम का चयन राजस्थान की टीम में हुआ है। कार्यालय निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 वर्ष आयु वर्ग की बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का खिलाड़ी दल 22 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए 14 और 15 नवंबर को चयन परीक्षण आयोजित किया गया, जबकि 16 से 20 नवंबर तक सीकर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस शिविर में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। कालूराम अब राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।0
0
Report
टोंक GMC में एंटीमायक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक्स के सुरक्षित उपयोग पर जोर
Tonk, Rajasthan:टोंक GMC टोंक में विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह (18 से 24 नवंबर) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एंटीबायोटिक्स के अनावश्यक एवं गलत उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों और एंटीमायक्रोबियल रेजिस्टेंस की बढ़ती वैश्विक चुनौती पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के फार्माकोलॉजी विभाग से प्रोफेसर डॉ. चारू जैन, प्रोफेसर डॉ. उमा अडवानी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा शर्मा ने अतिथि वक्ताओं के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. चारू जैन ने एंटीबायोटिक उपभोग रिपोर्ट और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के AWaRe वर्गीकरण (Access, Watch एवं Reserve) के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. उमा अडवानी ने पारंपरिक हर्बल औषधियों, एथ्नोफार्माकोलॉजी और एंटीबायोटिक्स के उचित उपयोग के महत्व को समझाया। डॉ. नेहा शर्मा ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रमुख कारणों और इसकी रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक और अनुचित उपयोग भविष्य में उपचार की प्रभावशीलता के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक्स का विवेकपूर्ण उपयोग करने, बिना चिकित्सकीय सलाह के इनका सेवन नहीं करने तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूक करना और इसके नियंत्रण के लिए जिम्मेदार दवा उपयोग को बढ़ावा देना रहा।0
0
Report
Advertisement
महासमुंद जेल से फरार चार में से एक गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस ने दबोचा
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, सरायपाली से पुलिस ने दबोचा。 महासमुंद जिला जेल से फरार चार बंदियों में से एक आरोपी गिरफ्तार。 जांजगीर-चांपा निवासी पंचराम निषाद को सरायपाली से पुलिस ने पकड़ा。 पंचराम पिता गणेश राम निषाद चोरी के आरोप में पिछले कुछ महीनों से महासमुंद जिला जेल में बंद था。 16 नवंबर की अलसुबह करीब 3 से 4 बजे चार बंदी, जेल की 20 फीट से अधिक ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे。 घटना के बाद पुलिस की कई टीमें फरार बंदियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है。 फरार चार बंदियों में दो मध्यप्रदेश, एक राजस्थान और एक जांजगीर-चांपा निवासी बताया गया था。 जांजगीर-चांपा निवासी पंचराम निषाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन अब भी तीन फरार बंदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।0
0
Report
9 घंटे सूना बूथ, बुजुर्ग की वोट से बरौली ने लोकतंत्र को जगाया
Dholpur, Rajasthan:1711ZRJ_DHOL_ELDERLY_R 9 घंटे सूना पड़ा था बूथ, फिर लाठी टेकते हुए आया लोकतंत्र का सिपाही सरमथुरा के बरौली की कहानी जिसने सबको झकझोर दिया सरमथुरा सोचिए, एक बूथ जहां सुबह से शाम तक कोई वोट डालने ही नहीं आया। ईवीएम खामोश, कर्मचारी मायूस, गांव उदास। लोकतंत्र जैसे हार मानने लगा था। तभी लाठी की ठक-ठक के साथ एक झुकी हुई कमर, कांपते कदमों वाला बुजुर्ग आया, जिसने अकेले ही पूरे गांव की किस्मत बदल दी। गांव में वोटिंग होने के बाद आखिर चुन ही गया गांव का सरपंच यह कहानी है सरमथुरा के बरौली के सुगनलाल की, जिन्होंने 9 घंटे के सन्नाटे को तोड़ा, पहले वोट से गांव को जगाया और शाम तक बूथ को 684 वोटों से भर दिया। एक वोट की ताकत क्या होती है, यह बरौली ने कल पूरी दुनिया को दिखा दिया。 पंचायत चुनाव के चौथे चरण कल सरमथुरा क्षेत्र के बरौली गांव में लोकतंत्र की एक ऐसी कहानी लिखी गई, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया。 सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक, पूरे 9 घंटे तक बूथ सूना पड़ा रहा। एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। हूबहू एक फिल्म की तरह जिसमें एक बुजुर्ग लाठी लेकर वोट डालने जाता है उसी तरह रियल लाइफ़ में फिर एक बुजुर्ग आया और शाम होते-होते उसी बूथ पर 649 वोट पड़ गए。 सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे... वक्त बीतता गया, लेकिन बरौली के पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। मतदान कर्मी इंतजार कर रहे थे, पुलिसकर्मी बूथ पर तैनात थे。 तभी दूर से लाठी की ठक-थक सुनाई दी। सफेद धोती-कुर्ता पहने बुजुर्ग सुगनलाल लाठी के सहारे धीरे-धीरे बूथ की ओर बढ़ रहे थे। उम्र ने कमर झुका दी थी, पैरों ने साथ छोड़ दिया था, पर हौसला आज भी जवान था。 बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने जब यह नजारा देखा तो वह आगे बढ़ी। उसने रस्सी हटाई, सुगनलाल के कागजात लिए और हाथ पकड़कर सहारा देकर उन्हें मतदान केंद्र के अंदर तक पहुंचाया। सुगनलाल उस दिन के पहले मतदाता बने。 जैसे फिल्मों में होता है, एक बुजुर्ग के आगे आने से पूरा गांव जाग जाता है, कल बरौली में भी हकीकत में ऐसा ही हुआ। सुगनलाल के वोट डालते ही गांव में हलचल मच गई। जो लोग घरों में बैठे थे, वे बाहर निकल आए। देखते ही देखते बूथ पर मतदाताओं की लाइन लग गई。 शाम को जब मतदान समाप्त हुआ तो आंकड़ा सबको हैरान कर गया। बरौली बूथ पर कुल 649 वोट पड़े। 9 घंटे तक जो बूथ शून्य पर था, वह शाम को 649 वोटों तक पहुंच गया, सिर्फ एक बुजुर्ग के जज्बे की वजह से。 बरौली के लोगों का कहना है कि सुगनलाल ने सिर्फ वोट नहीं डाला, बल्कि पूरे गांव को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है0
0
Report
घंसौर रेलवे यार्ड: नया मैप, 10–20% प्रभावित से बचे 80% परिवार कौन?
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के घंसौर में ट्रेन के दोहरीकरण और यार्ड निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि में लगभग 500 मकान और उनमें रह रहे परिवार प्रभावित हो रहे हैं इसको देखते हुए ग्रामीणों ने कल रैली निकालकर डीआरएम और एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा था ग्रामीण चाहते हैं की जो जगह अभी अधिग्रहित की जा रही है इसमें बहुत से लोग प्रभावित होंगे जबकि घंसौर के प्रबुद्ध वर्गों ने वकीलों ने और लोकल राजनेताओं ने भी मिलकर एक नया मैप तैयार कर रेलवे को सौपा है की यदि उनके द्वारा बताई गई जगह पर रेलवे का यार्ड बनाया जाता है तो सिर्फ 10 से 20% लोग ही प्रभावित होंगे और बाकी जो परिवार है वह प्रभावित होने से बच जाएंगे0
0
Report
Advertisement
करनाल से पंचकूला: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च सरकार पर दबाव बनाएगा
Karnal, Haryana:करनाल में कांग्रेस की सियासी हलचल तेज, संजय दत्त ने पदाधिकारियों के साथ बनाई आंदोलन की रणनीति। 26 नवंबर को पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च, प्रदेशभर के दिग्गज कांग्रेस नेता होंगे शामिल बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना, गांव-गांव चौपाल के जरिए जनता तक पहुंचने की तैयारी। करनाल : हरियाणा में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त आज करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा Marche और विशाल रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस ने इस आयोजन को लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ और वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अपने आंदोलन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। चौपाल से सड़क तक सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस अब अपनी लड़ाई को बड़ी रैलीयों और सम्मेलनों से आगे बढ़ाकर गांवों की चौपाल तक ले जाने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि जनता के बीच जाकर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, मजदूरों की परेशानियों, युवाओं के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की लड़ाई है। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर संघर्ष कर रही है। पंचकूला में दिखेगी हरियाणा कांग्रेस की ताकत 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संजय दत्त के मुताबिक, प्रदेशभर के संगठनात्मक पदाधिकारियों को बैठक में बुलाकर कार्यक्रम की तैयारियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। कांग्रेस इस आयोजन के जरिए प्रदेश में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पर पंजाब को लेकर तीखा तंज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में लगातार चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भी संजय दत्त ने निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है तो मुख्यमंत्री का तबादला स्थायी रूप से पंजाब में ही कर देना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार मुख्यमंत्री हरियाणा में समय नहीं दे रहे हैं। संजय दत्त ने अपनी चौपालों का हवाला देते हुए दावा किया कि जब लोगों से मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो एक व्यक्ति ने यहां तक कह दिया कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री को नहीं जानता, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानता है। उन्होंने इसे हरियाणा में सरकार की जनता से दूरी का उदाहरण बताया। आंदोलन को मिल रहा जनता का समर्थन : राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। राव नरेंद्र के अनुसार, पार्टी की ओर से लगातार अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वह पिछले दिन पानीपत में थे और आज कैथल जिले के लाडवा में भी कार्यक्रम किया गया, जहां अच्छा प्रतिसाद मिला। कांग्रेस अब इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 26 नवंबर को पंचकूला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट करेगी。0
0
Report
लुगुबुरू धोरोमगढ़ महोत्सव: सुरक्षा-स्वास्थ्य और यातायात में कड़े इंतजाम तय
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro. संथाल आदिवासियों का सबसे बड़ा धर्म सम्मेलन लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मनोरंजन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। 22 और 23 नवंबर महोत्सव के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा भी उपस्थित थे। इस दौरान 24 नवंबर को मुख्यमंत्री के आारम्भ सहित श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पहाड़ पर एक स्थायी स्वास्थ्य केंद्र तथा नीचे एक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था रहे। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्थानीय युवाओं की रेस्क्यू टीम गठित करें। पहाड़ के दुर्गम एवं ढलान वाले रास्तों पर स्ट्रेचर, रस्सी एवं अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया। 20 नवंबर तक मेला क्षेत्र की सभी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी वाले संकेतक लगने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई न हो। बच्चों के पार्क एवं अन्य दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने के लिए भी दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सांस्कृतिक अनुभव मिल सके, इसके लिए पहाड़ पर यात्रा के दौरान थकान कम करने के लिए मधुर गीत-संगीत, भक्ति गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सांस्कृतिक टीमों का गठन कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करें। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, वन-वे व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करें। वाहनों के प्रवेश-निकास के लिए अलग मार्ग निर्धारित हों। पार्किंग स्थल व्यवस्थित कर पार्किंग एवं निकासी की उचित व्यवस्था करें और मुख्य मार्गों पर अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाएं। ठंड को देखते हुए मेला क्षेत्र और श्रद्धालुओं की यात्रा वाले स्थलों पर जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य, प्रशासनिक एवं पुलिस शिविरों में शेड, पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पूरे मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं पार्किंग स्थलों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें और सफाई कर्मियों को आवश्यक उपकरणों से तैनात रखें। संवेदनशील स्थलों, गुफा मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। पॉकेटमारी एवं अवांछित गतिविधियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सतर्कता बढ़ाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। उपायुक्त ने महोत्सव स्थल पर व्यवस्थित मीडिया सेल व वर्क स्टेशन स्थापित करने की प्रेरणा दी, जहां पत्रकार बैठ सकें, समाचार, फोटो व वीडियो बन सकें और प्रेस विज्ञप्ति जारी हो सके। वहां कंप्यूटर, प्रिंटर आदि आवश्यक संसाधन उपलबध हों। प्रचार-प्रसार का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित कराना नहीं, श्रद्धालुओं एवं जनता में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास पैदा करना भी है। मेला क्षेत्र में ब्रांडिंग, विद्युत सज्जा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। 21 नवंबर तक मंच, डाइनिंग एरिया एवं अन्य आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। 22 और 23 नवंबर के सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हों। जनजातीय गौरव दिवस, खेलकूद, शिक्षा व अन्य गतिविधियाँ भी कार्यक्रमों में समुचित स्थान पाएं। अतिथियों के आवासन, भोजन व अन्य सुविधाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें और नियमित मॉनिटरिंग के साथ समयबद्ध तैयारी पूरी करें ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।0
0
Report
तहसीलदार की रिश्वतखोरी: रीडर गिरफ्तार, अधिकारी गायब
Sonipat, Haryana:तहसीलदार कीर्ति का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार. तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार. तहसीलदार कीर्ति अपनी सीट छोड़कर हुई गायब. एसीबी की टीम ने की कार्रवाई.0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महासिंह पिपलगवां बंबा लिंक रोड के पास छापेमारी कर अभियुक्त राजकुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी बरानदी, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा सहित थाना सिकंदराराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।0
0
Report
पहले राक्षस हवन पूजा पर हड्डी डालते थे और अब पोस्ट डालते है
Gonda, Uttar Pradesh:पहले राक्षस हवन पूजा पर हड्डी डालते थे और अब पोस्ट डालते है गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री राजन महाराज के राम कथा के पहले दिन पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने कही,उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हमसे राजनीत से मतलब नहीं और न ही नेताओं पर हहम कोई बयान बाजी करेंगे।और यहां से हेली कॉप्टर से प्रतापगढ़ राजा कुंडा के यहां चले गए। गोंडा के इटियाथोक स्थित जयप्रभा ग्राम में संत आलोक दास द्वारा आयोजित राजन महाराज के राम कथा के प्रथम दिन बाबा रामदेव और और धीरेन्द्र शास्त्री के पहुंचने पर जोर दार स्वागत किया गया।धीरेन्द्र शास्त्री ने मंच से अपील भी किया कि 4,5,6 दिसम्बर को कटरा विधान सभा के विधायक बावन सिंह के यहां मेरा दरबार लगेगा,उन्होंने कहा पहले लोगो में यह धारणा थी कि संत मांगते खाते है लेकिन अब संतो का दबदबा कायम हो गया है। यहां कथा 17 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा।0
0
Report
रामकथा के पहले दिन जयप्रभा ग्राम पहुंचे स्वामी रामदेव व धीरेंद्र शास्त्री, बोले- गोंडा बना महाकुंभ
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा( इटियाथोक)। नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन के लिए महाराजगंज (जयप्रभा ग्राम) पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने कहा गोंडा अब महाकुंभ बन गया है।पांडाल में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करना शुरू किया। कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। हमारा सनातन अब आगे बढ़ रहा है। सनातन अब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा संत समाज अब सिर्फ मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला दाता बन गया है। साधु संतों का भी अब दबदबा है। उन्होंने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगवाए। उन्होंने हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे भी लगवाए और कहा कि आपस की तनातनी खत्म कर सच्चे सनातनी बनो। 20 नवंबर को सीएम योगी भी होंगे कथा में शामिल जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो चुका है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन शामिल हुए। अयोध्या समेत देशभर के संत-महात्मा भी आयोजन में पहुंचेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा का श्रवण करेंगे।श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने बताया कि मंगलवार पहले दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
