471001
छतरपुर मे बुल्डोजर कारवाई पर सपा ने उठाये सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के कोतवाली थाने के पथराव मामले में आरोपी के घर पर पुलिस की बुल्डोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारती ने कहा कि बुल्डोजर चलाना पुलिस का काम नहीं, यह नगरपालिका का काम है। यदि मकान अवैध था, तो इतने सालों तक नगरपालिका के अधिकारी कहां थे, और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यश भारती ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मांग की कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाड़ोल के थानाधिकारी बुद्धਾਰाम विश्नोई सड़क हादसे में निधन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत, जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी पर गए थे विश्नोई, लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, हादसे में कार चालक सुनील भी हुआ घायल, दो माह पूर्व ही झाड़ोल हुई थी पोस्टिंग, जोधपुर के पास देर रात हुआ हादसा0
0
Report
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ, भक्तों में आस्था जागी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, " बाबा की नगरी में आकर हर भक्त अपने आपको यहाँ नतमस्तक करता है। काशी आना हमारी परंपरा में है और पहले भी कई बार यहाँ आने का मौका मिला है लेकिन पिछले दिनों काशी विश्वनाथ का ये कॉरिडोर जो पूरी तरह से भव्य निर्माण हुआ तो आज सभी श्रद्धालु को अच्छा लगता है। हम सबके लिए बाबा का दर्शन अद्भुत होता है इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बधाई। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को आपने भव्य और अलग आकृति दी है।"0
0
Report
सुल्तानपुर: वांछित मुकेश वर्मा के मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की अखंडनगर थाना पुलिस की आज सुबह कुंदा भैरवपुर के पास वांछित चल रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश वर्मा के साथ मुठभेड़ हो गई। मुकेश वर्मा के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर धारा में मामले दर्ज हैं। बीते 5 अक्टूबर को भी अखंड नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटे आई थी इस मामले में भी मुकेश वर्मा वांछित था। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश वर्मा कुंदा भैरवपुर के रास्ते कहीं जाने की फिराक में है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस से घिरता देखते मुकेश वर्मा ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुकेश वर्मा के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकेश वर्मा के पास से मोटरसाइकिल जिससे वह जा रहा था और उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। बाइट विनय गौतम सीओ कादीपुर0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के मासूम परिवार की मदद: पिता-माता के बिना दादी के सहारे पांच बच्चें
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर माता-पिता का साया उठा, बुजुर्ग दादी के सहारे पांच मासूम कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले पिता और पांच दिन पहले मां की मौत।चार बेटियां और एक बेटा अब दादी के सहारे, परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर।नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। एंकर सीकर जिले के कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले बीमारी से पिता शैतान सिंह की मौत और पांच दिन पहले मां विमला देवी के निधन के बाद चार बेटियों और एक बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अब पांचों मासूम बुजुर्ग दादी के सहारे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और इलाज में जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है।मासूमों की मदद के लिए समाज के लोग और भामाशाह आगे आ रहे हैं। आज नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने परिवार को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान रवि मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सांवरमल मीणा, जयचंद मीणा और सुरेश सेन मौजूद रहे। इससे पहले काशीराम वर्मा ने भी 51 हजार रुपए तथा आनंदीलाल, प्रकाश और महेश कुमार ने 10-10 हजार रुपए की सहायता की। समाज के लोगों की मदद से परिवार को राहत मिल रही है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए अभी और सहयोग की जरूरत है.0
0
Report
रतलाम के रावटी इलाके में झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र में खेत के बीच बनी एक झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर रावटी पुलिस ने खेत में दबिश दी, जहाँ झोपड़ी के अंदर बड़ी मात्रा में बीयर और देशी शराब का अवैध रूप से संग्रहण मिला। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 24 हजार रुपये बताई जा रही है। जिस खेत में यह शराब मिली, वह सरवन भूरिया का बताया जा रहा है। पुलिस की दबिश के बाद से सरवन भूरिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़ी मात्रा में शराब आखिर किसके इशारे पर यहां जमा की0
0
Report
नशे में पति ने डंडे से पत्नी हत्या कर दी; शव मिला घर के अंदर
Surajpur, Chhattisgarh:एक छोटी सी बात...देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई..घर में रखी बकरे की चमड़ी नहीं मिली तो नशे में धुत पति का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी ही पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया..मारपीट में पत्नी की मौत हो गई.. जब परिजन वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर महिला की लाश पड़ी थी..दिल दहला देने वाली ये वारदात सूरजपुर के पलमा गांव की है, जहां पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है..दरअसल, पूरा मामला सूरजपुर के चंद्रा चौकी क्षेत्र के पलमा गांव का है..बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर की दोपहर रिंकू पैकरा ने अपने घर पर बकरा काटा था और गांव में किसी परिचित के घर मटन पहुंचाने चला गया..घर में बकरे की चमड़ी को भूंज कर रखा हुआ था.. कुछ देर बाद रिंकू वापस घर लौटा तो वह नशे की हालत में था और भूंजे हुए बकरे की चमड़ी को तलाशने लगा.. लेकिन जब चमड़ी नहीं मिली तो उसने अपनी पत्नी रामकुमारी से इसके बारे में पूछा..पत्नी ने जानकारी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद रिंकू भड़क गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी..इसी दौरान आरोपी ने डंडे से रामकुमारी पर हमला कर दिया..परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह डंडा आरोपी से छीन लिया..इसके बाद परिजन कुछ देर के लिए वहां से चले गए, लेकिन जब वापस घर पहुंचे तो रामकुमारी अंदर मृत हालत में पड़ी मिली, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले..घटना की सूचना मिलते ही चंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति रिंकू पैकरा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया..पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल की है..आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है..फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर गुस्से और नशे के खतरनाक तालमेल को सामने ला दिया है..बकरे की चमड़ी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला की जान चली गई। एक पल का गुस्सा..और एक परिवार की पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई..0
0
Report
Advertisement
दोहरे हत्या-रेप केस: आज जिला सत्र न्यायालय का फैसला, चारों आरोपी दोषी
Surajpur, Chhattisgarh:चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आज फैसले का दिन, दोषियों को जिला सत्र न्यायालय के फास्ट्रैक कोर्ट में आज सुना जाएगी सजा, हत्या और दुष्कर्म मामले में कुलदीप साहू सहित 4 आरोपी पाए गए हैं दोषी, जिला सत्र न्यायालय ने 28 सितम्बर को दोषी करार देते हुए 8 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखा था, 14 अक्टूबर 2024 को प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या सहित पत्नी से दुष्कर्म कर आरोपियों ने सड़क किनारे नग्न अवस्था में शव फेंका था, पुलिस परिवार सहित स्थानीय लोगों को है फैसले का बेसब्री से इंतजार0
0
Report
बेगमगंज मंडी सचिव पर तलवार से हमला, आरोपी की तलाश तेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज कृषि उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे मंडी सचिव पर तलवार से अचानक जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। हमले में मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी के दोनों हाथों में चोटें आई हैं। मंडी कर्मचारियों और हम्मालों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपी के हमले से बचाया। वारदात के बाद घायल सचिव को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्होंने बेगमगंज थाने पहुंचकर आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी रोजाना की तरह मंडी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी सौरभ शर्मा ने अचानक तलवार से उन पर प्राण घातक हमला कर दिया। सचिव अनुराग ने बचाव के लिए अपने हाथ आगे किए, जिससे दोनों हाथों में चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से मंडी में मौजूद कर्मचारी और हम्माल भी सकते में आ गए हैं। उन्होंने तत्काल बीच-बचाव करते हुए सचिव को आरोपी से दूर किया। इसके बाद घायल सचिव को अस्पताल पहुंचाया गया। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात... मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में जानलेवा हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी द्वारा तलवार से हमला किए जाने और मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है। थाने के टीआई राजीव उईके ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है; मंडी सचिव पर हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ के बाद हमले की वजह पता लगाने में जुटी है। मंडी सचिव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन के विज्ञापन से दो परिवार साइबर ठगी के शिकार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन की तलाश दो परिवारों को महंगी पड़ गई। बेटे और भाई की शादी की चाहत में दो महिलाएं साइबर ठगों के जाल में फंस गईं और जालसाजों ने उनसे 24 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ठग लिए। वीओ- फेसबुक पर अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़कियों से शादी कराने का विज्ञापन,WhatsApp पर सुंदर लड़कियों की तस्वीरें,500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और शादी में दहेज देने का वीडियो दिखाकर ठगों ने ऐसा भरोसा जीता कि पीड़ितों ने अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए,लेकिन जैसे ही महिलाओं ने वीडियो कॉल पर दुल्हन से बात कराने की मांग की,ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिए।मामला ग्वालियर के शब्दप्रताप आश्रम क्षेत्र का है। रामपुरी मोहल्ले में रहने वाली आरती शाक्य और उनकी पड़ोसन पूनम जाटव ने साइबर ठगी की शिकायत की है,दोनों अपने परिवार में शादी के लिए लड़की की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान फेसबुक पर उन्हें एक विज्ञापन दिखाई गया था, जिसमें दावा किया गया था कि शादी के लिए परेशान कुंवारे लड़कों का विवाह अनाथ आश्रम की लड़कियों से कराया जाता है।विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम गौरव शर्मा बताया और इंदौर के 'गुरूनानक अनाथ आश्रम' से जुड़े होने का दावा किया।ठग ने भरोसा जीतने के लिए WhatsApp पर 8 से 9 सुंदर लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। परिवार को लड़की पसंद आई तो आरोपी ने दूल्हे और दुल्हन की तस्वीर साथ लगाकर 500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा दिखने वाला फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मैरिज सर्टिफिकेट का ड्राफ्ट तक भेज दिया।जिसके बदले में 01 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी वसूली गयी।आरोपी ने 2 अक्टूबर को शादी कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे केवल एक घंटे के लिए ग्वालियर आएंगे और शादी कराकर वापस लौट जाएंगे।इसके बाद ठगी का अगला खेल शुरू हुआ। वीओ- आरोपी ने WhatsApp पर एक वीडियो भेजा, जिसमें फ्रिज, अलमारी, कूलर, बाइक और दूसरे घरेलू सामान दिखाई दे रहे थे।दावा किया गया कि अनाथ आश्रम की तरफ से लड़की को शादी में ये सामान दहेज के रूप में दिया जाएगा।लेकिन इसका खर्चा दूल्हा पक्ष को उठाना होगा।इसके बाद एक QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। पहली किश्त के तौर पर 7 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए,जिसमें खाते का नाम गौरव की जगह 'तालिम खान'दिखाई दिया।इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 24 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।महिलाओं को जब दुल्हन से शादी से पहले वीडियो कॉल पर बात करने की इच्छा हुई तो आरोपी ने यह कहकर मना कर दिया कि आश्रम में वीडियो कॉल की अनुमति नहीं है,इसके बाद जब तय तारीख को लेकर महिलाओं ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके नंबर बंद आने लगे।WhatsApp पर दोनों महिलाओं को ब्लॉक कर दिया गया।तब उन्हें एहसास हुआ कि शादी कराने के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। वीओ-पीड़िता आरती शाक्य के मुताबिक उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार ने उधार लेकर ये रकम जुटाई थी। उम्मीद थी कि घर में बेटे की शादी होगी तो बहू आएगी और धीरे-धीरे उधार चुकाया जाएगा।वहीं पूनम जाटव का कहना है कि कम पढ़े-लिखे होने के कारण वे फर्जी दस्तावेज और वीडियो देखकर आरोपी के झांसे में आ गईं। उन्हें उम्मीद थी कि भाई की शादी होगी तो घर मे खुशियां आएंगी। साथ ही अनाथआलय की बेटी को भी परिवार मिल जाएगा। अब दोनों महिलाओं ने आरोपी पर कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। बाइट- आरती शाक्य- पीड़िता वीओ- बहरहाल मामले की शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की गई है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।पुलिस के शिकायत की पुष्टि के बाद जिस मोबाइल नंबर से महिलाओं से संपर्क किया गया था,उसकी डिटेल निकालेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यानी शादी के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे आकर्षक विज्ञापन से सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि एक क्लिक, एक WhatsApp चैट और एक QR कोड ने दो परिवारों से उनकी मेहनत की कमाई छीन ली।0
0
Report
Advertisement
गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव 11-20 अक्टूबर, रामलीला और पटन देवी प्रतिमा आकर्षण
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांधी मैदान में इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास तौर पर रामलीला का मंचन लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। दशहरा महोत्सव के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति की ओर से मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को तैयार किया गया है। रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन और रावण पर विजय की कथा का मंचन किया जाएगा। पटन देवी मंदिर की प्रतिकृति बनेगी आकर्षण इस बार गांधी मैदान में ऐतिहासिक पटन देवी मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति तैयार की जा रही है। करीब 10 फीट ऊंचे मंदिर मॉडल के साथ 5 फीट की देवी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिकृति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी。 आयोजन समिति का प्रयास है कि गांधी मैदान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा महोत्सव के साथ-साथ पटना की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिले। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष फोकस बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गांधी मैदान परिसर में विशेष वॉच टावर बनाए जा रहे हैं, जहां से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी。 इसके अलावा पूरे परिसर में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ के प्रवेश और निकास पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात आयोजन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गांधी मैदान में मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। साथ ही आग से संबंधित किसी भी घटना को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गांधी मैदान परिसर में अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है। साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, इस बार गांधी मैदान का दशहरा महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी खास रहने वाला है। रामलीला, पटन देवी मंदिर की प्रतिकृति और सुरक्षा-सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था के बीच 11 से 20 अक्टूबर तक गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव का रंग देखने को मिलेगा.0
0
Report
हरियाणा की मंडियों में 9 लाख टन धान खुले में सड़ रहे, किसान आत्महत्या कगार
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा की मंडियों में 9 लाख टन धान खुले में सड़ रहा है और किसान आत्महत्या को मजबूर हैं! • खरीद केवल 30% और उठान महज 17% हुआ है। • किसान 15-15 दिनों से मंडियों में भूखे-प्यासे पड़े हैं। • पोर्टल, गेट पास और नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। • घरौंडा (करनाल) में फसल न बिकने पर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मैं "CM नायब सैनी को खुली चुनौती देता हूं कि हाथ में गंगाजल लेकर उन 24 फसलों के नाम गिनाएं, जिनकी खरीद वास्तव में MSP पर हो रही है." जहां-जहां BJP, वहां-वहां खेती-किसानी की बर्बादी की गारंटी!0
0
Report
107 बच्चों पर एक शिक्षिका,एसडीएम के निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील की एसडीएम शिवानी सिंह ने भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया के औचक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। विद्यालय में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष 67 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका गुंजन दीक्षित अवकाश पर थीं, जिससे 107 बच्चों की जिम्मेदारी एक ही शिक्षिका पर मिली। वही बी ई ओ भरखनी ने यहाँ दूसरे शिक्षक की अस्थायी तैनाती भी नहीं की । एसडीएम ने कक्षाओं में बच्चों की शैक्षिक क्षमता परखी। कक्षा तीन की यशस्वी ने बोर्ड पर सवाल हल किया, कुमकुम ने 18 का पहाड़ा सुनाया और कक्षा दो की नंदिनी ने सुलेख लिखकर दिखाया। बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक मिलने पर एसडीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण में विद्यालय का समरसेबल खराब मिला। इंचार्ज अध्यापिका ने बताया कि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई और प्रधान को भी लिखित रूप से अवगत नहीं कराया गया था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रधान मंजू सिंह को समरसेबल ठीक कराने के निर्देश दिए। इंडिया मार्का हैंडपंप से गंदा पानी आने पर भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शौचालय और वॉश बेसिन की खराब टोंटियां दुरुस्त कराने को कहा। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया विद्यालय का संचालन दो कमरों में मिला उनकी भी छत बरसात के समय टपकती हैं बताया कि परिसर में स्थित अतिरिक्त भवन को कंडम घोषित होने के बाद भी अभी तक उसकी नीलामी नहीं की गई है बताया कि वह अपनी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजेंगी।0
0
Report
Advertisement
खुर्जा देहात में रेप आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने हथियार और मोबाइल बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात इलाके में रेप के आरोप में फरार चल रहे आरोपी के साथ खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में रेप का आरोपी पुलिस की पैर में गोली लगने से हुआ घायल, घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। खुर्जा देहात पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शफीक पुत्र रफीक निवासी फैसलाबाद बुलंदशहर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शफीक के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस,मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है।0
0
Report
भोपाल पुलिस महकमे में 1000 पद भर्ती; आवेदन 15 अक्टूबर से 4 जनवरी तक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस महकमे में 1000 पदों पर भर्ती 15 अक्टूबर से आवेदन 4 जनवरी को लिखित परीक्षा ESB ने Phq के प्रस्ताव पर निकाली भर्तियां ड्राइवर आरक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी सिंहस्थ के पहले पुलिस परिवहन को मजबूत करने की कवायद 200 पुलिस SAF और 800 जिला पुलिस के खाली पदों पर भर्ती0
0
Report
हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन में IAF दिवस परेड से 94वीं वर्षगांठ मनाई गई
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एयर फ़ोर्स स्टेशन हिंडन में भारतीय वायु सेना दिवस परेड आयोजित की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
