व के किसान परिवार का बेटा बना IAS, अब यूनिवर्सिटी में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
Chhatarpur, Madhya Pradesh:महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 2023 में UPSC परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले IAS कुलदीप पटेल का एक मोटिवेशनल व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलदीप पटेल ने कहा की निश्चित लक्ष्य वाले ही सफलता प्राप्त करते हैं कठिन परिश्रम सफलता का सूत्र है। उन्होंने आगे कहा कि मौखिक परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत करना चाहिए आत्मविश्वास आपको साक्षात्कार में सफलता दिलाता है। सफलता उन्ही को मिलती है जो दृढ़ संकल्प होकर दूसरों से अधिक मेहनत करते हैं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
