471001
छतरपुर में किसानो के ब्याज मांफी योजना में घोटाला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में किसान व्याज माफी योजना में गबन करने के मामले वर्तमान समिति प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने की FIR, 3 करोड़ 74 लाख 85 हजार रु का गबन हुआ। पुलिस ने 8 लोगों पर की FIR दर्ज, जिसमें 3 लोग सहकारिता बैंक कर्मी और 5 समिति प्रबंधक पर हुई। ईशानगर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज और जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के कश्मीरी गेट में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या; हमलावर फरार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या पुलिस मौके पर..जांच जारी हमलावर मौके से फरार हत्या की वजह अभी क्लियर नहीं है..लूट और कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है0
0
Report
सहसवान पशु बाजार में डीसीएम से सिपाही को कुचने का प्रयास; वीडियो वायरल
Badaín, Aragón:सिपाही पर डीसीएम चढ़ाने का वीडियो हुआ वायरल बदायूँ के सहसवान में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने पहुंचे एक सिपाही पर डीसीएम से कुचने का प्रयास आरोप है सिपाही को देखकर चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय उसकी रफ्तार से सिपाही तरफ मोड़ दी सिपाही ने भागकर बचाई जान घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया सहसवान के मोहल्ला तकिया का मामला0
0
Report
धौलपुर में एसपी ने अपराध गोष्ठी से लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:एसपी विकास सांगवान ने ली अपराध गोष्ठी, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित सभी वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी और अपराध सहायक राम अवतार बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी सांगवान ने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तुलनात्मक अपराध आंकड़ों, आबकारी, एनडीपीएस, जुआ अधिनियम सहित अन्य अधिनियमों के तहत हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट और राजकार्य में बाधा से संबंधित लंबित प्रकरणों, धारा 173(8) सीआरपीसी/193(9) बीएनएसएस में लंबित मामलों और तीन माह से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों की थाना और वृत्तवार समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित मामलों में अनुसंधान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसी क्रम में 60/90 दिवस में निस्तारण योग्य प्रकरणों, स्थायी वारंट, पीओ और धारा 299 से संबंधित मामलों की भी समीक्षा हुई। एसपी ने फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास करने और लंबित वारंटों की तामील में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में वृत्ताधिकारियों द्वारा नेटकिड के सर्च और लॉगिन, ई-बीट के प्रभावी क्रियान्वयन और सीसीटीएनएस/संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। साथ ही मुल्जिम की गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और कानूनी प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ने ग्राम पंचायतों की संख्या, मतदान केंद्रों, क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केंद्रों तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर निरोधात्मक और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के लिए अभी से प्रभावी पुलिस व्यवस्था और सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के अंत में सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल शर्मा ने बीमा धोखाधड़ी की पहचान, रोकथाम और अनुसंधान विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। उनके साथ सेवानिवृत्त निरीक्षक संग्राम सिंह भी रहे। दोनों अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद इंश्योरेंस फ्रॉड के सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
नीमबाहेड़ा में 18 क्विंटल गांजा: तीन ट्रकों से तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया
Begun, Rajasthan:नीमबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तीन ट्रकों से कुल 1839 किलो 670 ग्राम, यानी 18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को 59 कट्टों में 515 पैकेट के अंदर छिपाकर रखा था। खास बात यह रही कि दो ट्रकों में एशियन पेंट की बाल्टियों और तीसरे ट्रक में नर्सरी के पेड़-पौधों की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह खेप करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय कर तीन राज्यों को पार करने के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर सदर थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान तीनों ट्रक पुलिस की नजर में आए। पुलिस को देखकर ट्रक चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों ट्रकों को रुकवा लिया। कार्रवाई में तीन ट्रक चालक समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लायर और आगे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
बस्तर संभाग में भारी बारिश का कहर: सुकमा-मलकानगिरी मार्ग बंद, स्कूलों में अवकाश घोषित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। सुकमा जिले में शबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से झापरा पुल के ऊपर पानी बह रहा है, जिससे सुकमा-मलकानगिरी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सुकमा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को जलस्तर सामान्य होने तक इस मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी है। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जगदलपुर और कोंडागांव के बाद अब सुकमा जिले में भी कल सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।0
0
Report
रतलाम-जावरा गणेश विसर्जन: सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम और जावरा में इस बार गणेश विसर्जन पुलिस के लिए खास चुनौती बन गया है। रतलाम में पहले से ही विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता में है, लेकिन जावरा में गणेश विसर्जन जुलूस के शुभारंभ मैदान को लेकर उपजे विवाद ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद जावरा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, वहीं अलग से पुलिस की बटालियन भी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जावरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थााओं का निरीक्षण किया। कल होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।0
0
Report
Advertisement
झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल के वैवाहिक समारोह में सुरक्षा के बीच शादी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ गैंगस्टर मैनपाल का विवाह। दुलीना स्थित फार्म हाउस में एक सादे वैवाहिक समारोह में मैनपाल ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कंबोडिया निवासी मेटाचान के साथ फेरे लिए। पारंपरिक वेशभूषा में बहू मेटाचान को देख फूले नहीं समाई मैनपाल की मां रोशनी ने कहा: 8 साल के बाद मिल रही हूं बेटे मैनपाल से। बहु मेटाचान के जल्द ही परिवार में घुल मिल जाने की जताई मां रोशनी ने उम्मीद। परिणय सूत्र में बंधने के बाद मेटाचान भी दिखाई दी काफी खुश। तीन बच्चों के संग झज्जर पहुंची मेटाचान के चेहरे पर दिखाई दी अलग खुशी कहा: पति मैनपाल के साथ और ससुराल वालों के साथ रहेंगी काफी खुश। पूर्ण विवाह समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
पंचकूला में गन कल्चर पर नियंत्रण कड़ा, पुलिस ने अपराध रोकने के ठोस कदम उठाए
Panchkula, Haryana:पंचकूला में गन कल्चर और डिजिटल अरे अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम तथा जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में आज पंचकूला पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, सीसीटीवी निगरानी, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, क्राइम यूनिटों की कार्रवाई तथा फील्ड पुलिसिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर ने थाना स्तर पर विभिन्न प्रकार के मामलों की समीक्षा की और अपराध के आंकड़ों को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों, विशेषकर महिला विरुद्ध अपराधों पर विशेष ध्यान देने तथा मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरा रिपोर्ट भी चैक की गई तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर क्राइम के इस वर्ष के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। इस वर्ष अब तक साइबर अपराध के 103 मामले दर्ज हुए हैं तथा पुलिस द्वारा इस वर्ष 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुना आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा 7,94,19,086 (करीब 8 करोड) रुपये की राशि होल्ड करवाई गई है, जबकि 4,61,42,258 रुपये शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाए जा चुके हैं। शेष राशि भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर जागरूकता पर अधिक जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक अपराध शाखा की दोनों इकाइयों के आंकड़ों की समीक्षा की गई। पुलिस ने इस वर्ष आर्थिक अपराध से जुड़े 50 मामलों में कार्रवाई करते हुए 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को मामलों की प्रभावी जांच करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। क्राइम यूनिटों के सितंबर माह के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। क्राइम टीमों ने इस माह अब तक चोरी, स्नैचिंग, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, सेंधमारी जैसी आपराधिक वारदातों के 27 मामलों को सुलझाते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध शराब, चोरी किए गए 18 दुपहिया वाहन, 2 कार तथा अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक है। इस दौरान पुलिस ने 4 देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर ने अकेले रह रहे बुजुर्गों के सत्यापन के बाद पुलिस टीमों को निर्देश दिए कि सत्यापन तक ही सीमित न रहें, बल्कि अब नियमित रूप से ऐसे बुजुर्गों से मिलें, उनसे संवाद करें और जरूरत के समय उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन के साथ निरंतर संपर्क और सहयोग भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों पर और अधिक चौकसी बरतने के आदेश दिए। बॉर्डर नाकों पर बेरिकेडिंग समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को जोड़ा गया है, जिनकी पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वयं जांच भी की गई। उन्होंने अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर द्वारा गन कल्चर, रंगदारी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई अभेद्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके परिणामस्वरूप पुलिस टीमों द्वारा अब तक 1,230 लोगों को ऐप के बारे में जागरूक किया गया तथा 215 लोगों के फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाई गई है। अंत में पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिस टीमों को फील्ड में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा लोगों से निरंतर मिलकर आमजन की आवाज बनने के निर्देश दिए। उन्होंने गश्त बढ़ाने से लेकर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर निरंतर नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसिंग का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारियों को अपने थाना परिसरों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा एसीपी स्तर के अधिकारियों को अपने अधीन थाना क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह, सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिटों के प्रभारी, दोनों ट्रैफिक थाना प्रभारी तथा विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे。0
0
Report
आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता से ट्रेन के पास गिर रहे बच्चे की जान बची
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता और तत्परता से एक बच्चे की जान बच गई। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया और उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तस्वीरें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 की हैं, जहां आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 10 बजकर 42 मिनट पर गाड़ी संख्या 12919 प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची। करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन रवाना होने लगी। इसी دوران एक यात्री अपने बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ गया, जबकि उसकी पत्नी ट्रेन में नहीं चढ़ सकी। ट्रेन चलने के बाद यात्री अपने बच्चे को नीचे उतारने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बच्चा चलती ट्रेन से गिरने की स्थिति में पहुंच गया। खतरे को भांपते ही प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने बिना समय गंवाए बच्चे को पकड़ लिया। कांस्टेबल कुलदीप की तत्परता से बच्चा ट्रेन के नीचे जाने से बच गया। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।0
0
Report
Advertisement
DUSU कैंपेनिंग के दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज में शिक्षकों का धरना, FIR की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित मोतीलाल नेहरू कॉलेज में DUSU चुनाव कैंपेनिंग के दौरान शिक्षकों के साथ कथित मारपीट के विरोध में टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली में ड्यूसू चुनाव का रिजल्ट आने के बाद टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर। 16 सितंबर का मामला जब कॉलेज में DUSU चुनाव की कैंपेनिंग चल रही थी। इसी दौरान कुछ बाहरी लोग कॉलेज परिसर में हंगामा कर रहे थे और आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि मौके पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने उन्हें रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने शिक्षकों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इस घटना में कई शिक्षकों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया और दिल्ली पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। लेकिन शिक्षকদের का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय मांगने और हमलों पकड़ने के लिए धरने पर बैठे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज शिक्षक अब मोतीलाल नेहरू कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करे, घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज परिसर में ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और चुनावी कैंपेनिंग के दौरान बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे हंगामे पर भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
आजमगढ़ पुलिस ने मृतक परिवारों की मदद के लिए एक माह का वेतन देने का फैसला किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर की शाम को दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी और दो पंडितों को गोली मारी थी और उसके पिता-वही परिवार ने शौर्य नामक नौ वर्षीय बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और शौर्य को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में परिजनों ने दावा किया कि शौर्य की मृत्यु पुलिस की गोली से हुई है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम और घटनास्थल के तथ्यों के आधार पर नकार दिया। घटनास्थल पर एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ ने दिशा-निर्देशन दिया। इस घटनाक्रम के बीच पुलिस ने परी (छह माह की बच्ची) को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी कलाई पर मामूली खरोंच आई। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही हथियार लिप्त इस घटना के बाद पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लेते हुए दो अनाथ बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय किया है। आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने इन बच्चों के लिए अपना एक माह का वेतन और जनपद के लगभग 5000 पुलिसकर्मी का एक दिन का वेतन दान करने की घोषणा की है ताकि दोनों बच्चों की मदद हो सके।0
0
Report
गुरूग्राम सेक्टर-17 में फास्ट फूड दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, बड़ी घटना टली
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम के सेक्टर -17 में सील्डर में ब्लास्ट. दूकान के अंदर सील्डर ब्लास्ट से लगी आग. आग में दूकान के अंदर भयानक आग, सारा सामान जलकर हुआ राख. आगजनी के दौरान दूकान में नही था कोई मौजूद, बड़ा हादसा होने से टला. सेक्टर -17 मार्केट में स्थित थी फास्ट फूड की दुकान. मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आज देर शाम का मामला, घटना में कोई हताहत नही हुआ0
0
Report
Advertisement
बारिश से आवापल्ली-उसूर मार्ग बाधित, पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Vijayapura, Karnataka:ब्रेकिंग लगातार हो रही बारिश से आवापल्ली और उसूर मार्ग बाधित. आवापल्ली से आगे शिव मंदिर के पास मुख्य सडक पर गिरा पेड़. पेड़ गिरने से आवागमन बाधित. बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन पर भी पड़ने लगा असर.0
0
Report
गुरुग्राम में महिला की कार पर रॉड से हमला, आरोपी की पहचान हुई
Gurugram, Haryana:महिला की कार पर रॉड से हमला, मामले में आरोपी की हुई पहचान जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान स्वयं पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी आया नगर, दिल्ली के रूप में की। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल डेंगू के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी की नियमानुसार गिरफ्तारी की जाएगी। गुरुग्राम के AIT चौक के पास 27 अगस्त को महिला की कार को स्कॉर्पियो चालक ने साइड से टक्कर मारी थी आरोप है कि कार चालक ने महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लोहे की रॉड से कार की लाइट तोड़ दी, इसके बाद मौके से फरार हो गया था महिला की शिकायत पर 21 सितंबर को थाना सेक्टर-56 में मामला दर्ज किया गया था0
0
Report
IGU मीरपुर में शिक्षक-छात्रों का धरना: सरकार से 11 मांग, सुविधाओं की डिमांड
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के IGU मीरपुर में सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजी आवाज, शिक्षकों और छात्रों का संयुक्त सांकेतिक धरना.... HFUCTO के बैनर तले गूंजा विरोध: रिक्त पदों पर पक्की भर्ती और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र.... चेतावनी: मांगें न मानीं तो पंचकूला शिक्षा सदन पर होगा राज्य स्तरीय महाआंदोलन.... हरियाणा के रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। HFUCTO के बैनर तले शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि यदि नई शिक्षा नीति में संशोधन कर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे पंचकूला स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।0
0
Report
Advertisement
