471001
चलते ट्रक से दालों की बोरियों की चोरी, फिल्मी स्टाईल में चोरी की घटना को दिया अंजाम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बडामलेहरा थाने के साठिया घाटी में दाल से भरे ट्रक से फिल्मी स्टाइल में चोरी हो गई। बदमाशों ने चलते ट्रक से 15 हजार रुपये कीमत की अरहर दाल की पांच बोरियां चुरा लीं और चोरी के लिए इस्तेमाल की गई कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है और उसकी पहचान के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर समाहरणालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पारदर्शी सेवाओं पर जोर
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल कैमूर समाहरणालय में डीएम का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश लोक शिकायत, एनआईसी और आरटीपीएस शाखा का जायजा लेकर जिला अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी कार्य के निर्देश दिए। कैमूर स्थित समाहरणालय परिसर में जिला अधिकारी (डीएम) द्वारा विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने लोक शिकायत निवारण शाखा, एनआईसी (NIC) और आरटीपीएस (RTPS) सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों का विस्तृत भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, सरकारी फाइलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति, अभिलेखों के सही रख-रखाव और आम जनता के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटल पर कार्यरत कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनके कार्यों की प्रगति जानी तथा काम के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को भी समझा। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आम जनता की सेवाओं और सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने और जन-सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन का यह औचक निरीक्षण कार्यालयों में कार्यकुशलता, जवाबदेही और बेहतर जन-सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा कदम माना जा रहा है।0
0
Report
जमशेदपुर: 59 किलो गांजे के साथ 6 आरोपी गिरफ्तारी; ओडिशा नेटवर्क खुलासा
Jamshedpur, Jharkhand:नशे के खिलाफ अभियान में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में देर रात चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 59 किलो गांजा के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो और बाइक समेत तीन हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। चेकिंग देखकर भागने लगे थे आरोपी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्लान-बी के तहत लLit्टी चौक पर रात 2 बजे से 4 बजे तक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान करीब 2:25 बजे एग्रिको गोलचक्कर की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग करते देख बाइक सवारों ने चेकिंग स्थल से पहले ही बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया。 पुलिस जवानों ने जब उनका पीछा किया, तो उसी दिशा में एक सफेद रंग की बोलेरो भी भागने लगी। पुलिस टीम ने दोनों ओर से घेराबंदी कर बोलेरो और बाइक को रोक लिया। भागने की कोशिश कर रहे छह लोगों को सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। ओडिशा से गांजा लाकर जमशेदपुर में करते थे सप्लाई पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बोलेरो में गांजा रखा हुआ था। वे इसे ओडिशा से जमशेदपुर लाकर शहर के खुदरा कारोबारियों को बेचते थे। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में बोलेरो की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 59 किलो गांजा बरामद हुआ。 पुलिस ने मौके से एक सफेद बोलेरो, एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 3 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं。 छह आरोपियों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार राव उर्फ अप्पा, मोतीलाल तांती उर्फ सूरज, गणेश निषाद, संतोष कुमार, लालचंद दास और राकेश प्रधान के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू कुमार राव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि अन्य आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट और उत्पाद अधिनियम समेत विभिन्न मामले पूर्व में दर्ज रहे हैं। सिदगोड़ा थाना में बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा से गांजा लाकर जमशेदपुर में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाता था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
कोलकाता में BJP दावत पर भिड़ंत, दो गुटों के बीच लात-घूंसे
Noida, Uttar Pradesh:मटन-मछली और बवाल! कोलकाता में दावत पर भिड़े BJP के दो गुट, चले लात-घूसे रविवार को कोलकाता के आनंदपुर में भाजपा के दो गुटों में दावत को लेकर झड़प हो गई... इस झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट भी लगी है.0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी के ललित आर्य इंटर कॉलेज में अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह ने मचाई दहशत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं। देखते ही देखते स्कूल में डर का माहौल बन गया और कई छात्राएं रोते हुए घर जाने लगीं। इसी बीच छात्राओं पर भूत-प्रेत की बाधा होने की अफवाह भी फैल गई। करीब चार से पांच छात्राओं के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया। छात्राओं की स्थिति देखकर स्कूल प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। डर का माहौल बढ़ता देख स्कूल की छुट्टी कर दी गई और छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेजा गया, घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं पर कथित भूत-प्रेत की बाधा होने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई। हालांकि, स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने साफ किया कि मामला भूत-प्रेत का नहीं था। उनके मुताबिक, कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद अन्य छात्राओं में अचानक घबराहट फैल गई, जिसके चलते अफरा-तफरी की स्थिति बनी। स्कूल प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया। फिलहाल स्कूल की ओर से भूत-प्रेत की किसी भी तरह की बात से इनकार किया गया है और घटना को छात्राओं के बीच अचानक पैदा हुई घबराहट से जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
झांसी के नए एसएसपी विकास कुमार ने कार्यालय का निरीक्षण किया, डिजिटलाइजेशन पर जोर
Jhansi, Uttar Pradesh:एसएसपी विकास कुमार ने झांसी के नए एसएसपी के रूप में चार्ज संभाल लिया है। इससे पहले वे बलरामपुर के एसपी के रूप में तैनात थे। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले, विकास कुमार ने एसएसपी का चार्ज लेने के बाद सोमवार को दफ्तर का निरीक्षण किया और पुलिस लाइन की सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि झांसी में जो विकास कार्य चल रहे हैं वह निर्बाध रूप से चलता रहे और उसमें कोई अवरोध नहीं आए, उसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग के डिजिटलाइजेशन पर विशेष काम किया जाएगा。0
0
Report
भागवत कथा के बाद हुआ विशाल भंडारा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। संस्कार वेंकट हॉल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद सोमवार को गंगा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिसकी लोगों ने सराहना की। कथा के समापन अवसर पर मुख्य यजमान सुमन रस्तोगी एवं सुनील रस्तोगी ने विधि-विधान से हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई। कथा व्यास पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा श्रवण के साथ धार्मिक नियमों और विधि-विधान का पालन करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और नियमपूर्वक कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने का माध्यम है। कथा विश्राम के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गंगा वेलफेयर सोसाइटी के रमेश सिंह सभासद, गोपाल, अवधेश सक्सेना, आरके सिंह, प्रदीप सिंह, हरिंदर सिंह, लल्लन तिवारी, हरेंद्र सिंह सिरोही, जसवीर सिंह, अजय सिंह, रामनाथ राठौर, मिथिलेश श्रीवास्तव, परमानंद, राहुल गुप्ता, सचिन रस्तोगी, दिव्या भूषण राय, अनिल, हरिप्रसाद यादव, हंसनाथ शाह, प्रमोद गुप्ता, संजय गुप्ता, अंकित गुप्ता, राकेश प्रजापति, राजू श्याम रस्तोगी, डॉ. गगनजीत सिंह, सोमपाल सिंह, शेखर रस्तोगी, काकू, अनुज रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
इनवर्टर के रिटर्न करंट से रामू चपेट में, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि इनवर्टर से आए रिटर्न करंट की वजह से रामू करंट की चपेट में आया...हालांकि बिजली लाइन में काम के दौरान रिटर्न करंट पहुंचने की स्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं...0
0
Report
द्वारका के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी
Dwarka, Gujarat:પવિત્ર શ્રાવણ મહિનાના બીજા સોમવારે દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં આવેલા વિશ્વ પ્રસિદ્ધ નાગેશ્વર જ્યોતિર્લિંગ ખાતે શ્રદ્ધાળુઓનું ભારે ઘોડાપૂર ઉમટી પડ્યું છે. વહેલી સવારથી જ દૂર-દૂરથી આવતા હજારો શ્રિવભક્તો ભગવાન નાગેશ્વરના દર્શન કરવા માટે લાંબી કતારોમાં ઉત્સાહભેર ઊભેલા નજરે પડ્યા હતા. શ્રાવણ માસના બીજા સોમવારે ભગવાન નાગેશ્વરને 'નાગ-નાગિનની જોડ' ચડાવવાનો વિશેષ અને અનેરો ધાર્મિક મહિમા રહેલો છે. એવી લોકમાન્યતા છે કે અહીં નાગ-નાગિનની જોડ ચડાવવાથી શ્રદ્ધાળુઓના કાલસર્પ દોષ સહિત અન્ય નાગ દોષોમાંથી મુક્તિ મળે છે, જેને લઈને ભક્તોમાં અદભુત આસ્થા નજરે મળી હતી. આજે પવિત્ર દિવસે શિવભક્તોએ પવિત્ર જળ, દૂધ અને પંચામૃતથી ભગવાન શિવનો જળાભિષેક અને રૂદ્રાભિષેષ કર્યો હતો. શિવાલય 'હર હર મહાદેવ' અને 'બોલે નાગેશ્વર કી જય'ના નાદથી ગુંજી ઉઠ્યું હતું અને ભક્તોએ કલાકો સુધી રાહ જોઈને પણ શિવજીની પૂજા-અર્ચના કરી ધન્યતા અનુભવી હતી. भक्तોની અતિશય ભીડને ધ્યાનમાં રાખીને મંદિર ટ્રસ્ટ દ્વારા વિશેષ વ્યવસ્થાઓ ગોઠવવામાં આવી હતી. દર્શનાર્થે આવતા તમામ શ્રદ્ધાળુઓ માટે મંદિર પરિસરમાં મહાપ્રસાદ અને પીવાના પાણીની સુચારુ વ્યવસ્તા ટ્રસ્ટ દ્વારા ઉપલબ્ધ કરાવવામાં આવી હતી, જેથી કોઈને અગવડ ન પડે. પ્રથમ સોમવારની જેમ જ આજે બીજા સોમવારે પણ નાગેશ્વર જ્યોતિર્લિંગના દિવ્ય દર્શન કરીને શ્રદ્ધાળુઓ ધન્ય બન્યા હતા. શ્રાવણ માસના આ પાવન પર્વ પર શિવમય બનેલા વાતાવરણમાં ભક્તિભાવનું અદ્ભુત દ્રશ્ય સર્જાયું છે.0
0
Report
रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज में महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा, चंडीगढ़-दिल्ली में भी
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा रोडवेज में महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा, चंडीगढ़-दिल्ली में भी0
0
Report
Advertisement
जयपुर बीजेपी कार्यालय में चुनाव तैयारी की बैठक, रोडमैप और प्रचार रणनीति पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक election management committee की बैठक चुनाव संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चाnational मंत्री रोहन गुप्ता, मंत्री जोगाराम पटेल सहित प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा आगामी चुनावों के रोड मैप को लेकर चर्चा संपर्क अभियान, युवा सम्मेलन सहित चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा0
0
Report
बिसाऊ के टांई में जलभराव: अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ के टांई में अंतिम सफर के रास्ते में गंदे पानी का जलभराव हो रहा है, जिससे श्मशान घाट तक पहुंचना कठिन हो गया है। अंतिम यात्रा के लिए अर्थी के बजाय ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेकर श्मशान घाट पहुंचना पड़ा। घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच सोनिया पत्नी देवकरण स्वामी के निधन के बाद परिजन व ग्रामीण शव को श्मशान घाट तक ले गए। नाले का पानी निकासी के अभाव में सड़क पर जमा रहता है, जिसकी वजह से कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। 9 जून को ग्रामीण जिला कलेक्टर से मिले थे, जहां 15 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। ग्रामीण प्रशासन से जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार के समय भी ऐसी दिक्कतें न आएं।0
0
Report
जमवारामगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन के अभाव से नामांकन घटा
Jaipur, Rajasthan:jamwaramgarh(जयपुर) एंकर- शिक्षा के अधिकार और सरकारी योजनाओं के दावों के बीच जमवारामगढ़ ब्लॉक के गोकल्यावाला गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछले 13 वर्षों से अपने भवन का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2013 में शुरू हुआ विद्यालय आज भी कभी मंदिर तो कभी ग्रामीणों के घरों में संचालित हो रहा है। स्थायी भवन नहीं होने से सुविधाओं का अभाव बना हुआ है और इसका सीधा असर नामांकन पर पड़ा है। स्थिति यह है कि विद्यालय में फिलहाल महज 5 विद्यार्थियों का नामांकन रह गया है। कोरोना के बाद से अब यह स्कूल यहां गांव के मंदिर में संचालित है। वहीं इससे पहले एक निजी घर में संचालित था। ग्रामीणों का कहना है कि भवन नहीं होने के कारण अभिभावक बच्चों का दूसरे स्कूलों में प्रवेश करा रहे हैं, जिससे हर साल नामांकन बढ़ने के बजाय घटता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के नाम 3 बीघा भूमि पहले ही आवंटित हो चुकी है, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि गोकल्यावाला गांव में संचालित राप्रावि विद्यालय शुरू होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, ग्रामीणों को छोटे बच्चों की शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते13 वर्ष बाद भी स्कूल को स्वयं का भवन नसीब नहीं हो सका। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द विद्यालय भवन का निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके तथा विद्यालय में फिर से नामांकन बढ़ सके। बाईट- गजानंद जाट, अध्यापक, राप्रावि गोकल्यावाला0
0
Report
Advertisement
पखांजूर मार्ग पर भारी वाहनों से सड़क खराब: कांग्रेस का धरना-चक्का जाम
Pakhanjur, Chhattisgarh:Place -- पखांजूर एंकर, महाराष्ट्र के सूरजागढ़ माइंस से लौह अयस्क लेकर पखांजूर क्षेत्र से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। पखांजूर के पुराना बाजार चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ चक्काजाम किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कम क्षमता वाली सड़क पर रोजाना सैकड़ों भारी वाहन दौड़ रहे हैं, जिसके चलते महज तीन महीने में सड़क की हालत खराब हो गई है। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। घंटों चले चक्काजाम के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को हटाया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि माइंस की भारी वाहनों की आवाजाही पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट — बसंत यादव, जिला अध्यक्ष कांग्रेस (गले में माला) बाइट — हरपाल सिंह, अध्यक्ष क्रांतिकारी विचार मंच (पीला टी-शर्ट) बाइट — केतन भुआर्य, तहसीलदार पखांजूर0
0
Report
कांवरियों की सेवा में जुटी महाकाल सेवा समिति
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। श्रावण महोत्सव के अंतिम सोमवार से पहले नगर के प्रमुख मार्गों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्न ग्रामों से आने वाले शिवभक्त कांवरियों की सुविधा के लिए महाकाल सेवा समिति 0712 की ओर से रामलीला मंच पर लगाए गए सेवा शिविर में विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई। शिविर में समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत कर सेवा भाव से उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया। समिति के संरक्षक अमित अग्रवाल (डब्बू) ने बताया कि पूरे श्रावण माह शिविर संचालित कर कांवरियों को भोजन व विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी धार्मिक आयोजनों के दौरान इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी। सेवा शिविर में प्रमुख समाजसेवी सेठ प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष गौरव मित्तल, हरवंश गुप्ता, सचिव सचिन अग्रवाल, अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, उपाध्यक्ष कुंवरसेन मौर्य, राहुल साहू, स्वाति कुमार, जिला मंत्री शिवम शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, अनमोल गर्ग, सुरेंद्र तोमर, पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुर्मी, हनी गुप्ता, स्वाति गंगवार, पंडित मनोज शर्मा, निर्पेंद्र गंगवार, नितिन अग्रवाल, कमलजीत बग्गा, निशीथ गंगवार, ओमप्रकाश पिपलानी, हनी सक्सेना, राजीव रस्तोगी, महामंत्री मुदित गर्ग, उपाध्यक्ष ललित चंद्र, सार्थक गर्ग व अरुण गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्थाओं में प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग रहा।0
0
Report
मौलासर में सत्यनारायण झूलता मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ रहा उत्साह
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के मौलासर में आस्था, भक्ति और मनोरंजन का संगम देखने को मिल रहा है। श्री सोमानी ट्रस्ट सोसायटी, मौलासर की ओर से आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान का झूलता मेला–2026 का आज बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा, रवींद्र सोमानी सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले के शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचने लगे। मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूलों के साथ धार्मिक अनुष्ठान, लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और मनोरंजन के आयोजन किए जा रहे हैं। जोधपुर और जयपुर के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मेले में आने वाले लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से डीडवाना और कुचामन सिटी से मौलासर तक अतिरिक्त रात्रिकालीन बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 24 से 28 अगस्त तक चलने वाला यह मेला प्रतिदिन शाम 5 बजे से शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ झूले, खेल, व्यापार और मनोरंजन के कार्यक्रम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
