छतरपुर मे जानलेवा हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला प्रदर्शन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी का पुलिस ने शहर में प्रदर्शन किया। कोतवाली से महल रोड तक आरोपी को पुलिस के साथ ले जाया गया। चार दिन पहले, नमाज पढ़कर जा रहे दो भाइयों को कार से टक्कर मारकर कुचलने में असफल रहे आरोपियों ने फिर फायरिंग की थी। घटना के दो आरोपी फरार हैं, जबकि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को बरामद कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
