icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवसारी के रासलोक गरबा महोत्सव में विधर्मी युवक के गरबा विवाद के बाद गिरफ्तार

Navsari, Gujarat:નવસારીના પ્રખ્યાત 'રાસલોક' ગરબા મહોત્સવમાં વિધર્મી યુવક ગરબે રમતો પકડાતાં ભારે હોબાળો મચ્યો. પોલીસે ત્વરિત કાર્યવાહી કરીને מોડી રાત્રે ૨ વાગ્યે મોહસીન મકબૂલ ભટ્ટ નામના યુવક સામે ગુનો દાખલ કર્યો. આરોપી મોહસીન તેના ડૉક્ટર મિત્ર નિશિથ નાયક સાથે ગરબા રમવા આવ્યો હોવાનું સામે આવ્યું. સોશિયલ મીડિયા પર દુબਈમાં ગરબા રમી રહ્યો હોવાની ખોટી પોસ્ટ મૂકનાર મોહસીનનું લોકેશન રાસલોક ગરબા ગ્રાઉન્ડ જ નીકળ્યું. સ્થાનિક યુવક લક્ષિતકુમાર સેનની ફરિયાદના આધારે పోలీసులు ગ્રાઉન્ડ પર પહોંચી מોહસીનને બહાર કાઢી કાયદેસરની કાર્યવાહી કરી. હિન્દુ સંગઠનોની અગાઉથી આપેલી ચેતવણી છતાં વિધર્મીને પ્રવેશ મળતાં આયોજકોની સિક્યુરિટી અને ડૉક્ટરના ભૂમિકા સામે સવાલો ઊભા થયા.
0
0
Report

कुल्लू दशहरा: रघुनाथ मंदिर में भक्तों का आना और दोपहर में रथ यात्रा शुरू

Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर सुबह से ही देवी देवताओं का भगवान रघुनाथ के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भगवान बिजली महादेव बीते कल शाम को ही मंदिर पहुंच गए थे। तो वहीं राज परिवार की दादी माता हिडिम्बा के आने के बाद कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा दोपहर बाद शुरू होगी। उत्सव का आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली जा चुकी है। भगवान रघुनाथ के मंदिर में सुबह से ही देवी देवताओ के आने से माहौल देव धुनों से गुंजायमान हो चुका है। दशहरा उत्सव के लिए देवलू नाचते गाते हुए ढालपुर से सुल्तानपुर तक जा रहे है।
0
0
Report

बihar विधान परिषद एमएलसी चुनाव: 23 अक्टूबर मतदान, 27 अक्टूबर परिणाम

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम होते ही प्रचार का शोर थम जाएगा। चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते यह चुनाव कराया जा रहा है। वहीं, इस चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर सियासी हलचल तेज है। मोकामा विधायक अनंत सिंह नीरज कुमार का विरोध करते हुए अनुज कुमार को समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा कई सीटों पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान और 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं
0
0
Report
Advertisement

पुलिस शहीद दिवस: जालौर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि और देशभक्ति का आयोजन

Jalore, Rajasthan:जालौर पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि जालौर। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जालौर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने परेड के माध्यम से शहीदों को सम्मान दिया। अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के बलिदान, त्याग और सेवा भावना को नमन किया गया। पुलिस शहीद दिवस पर सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश व आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report

कांग्रेस के धरने पर बीजेपी का हमला, राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर: कांग्रेस के धरने पर बीजेपी का हमला, अविनाश गहलोत बोले- राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा जयपुर कमिश्नरेट में रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मंत्री अविनाश गहलोत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा। वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर देश के कानून और संविधान को नहीं समझने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के पास अराजकता फैलाने का ही काम बचा है। उन्होंने कहा कि चुनावों की आचार संहिता लगी हुई है और कांग्रेस को चुनाव में जाना चाहिए। गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को पता है कि वह चुनाव नहीं जीत पाएगी, इसलिए इस तरह का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसी ही कांग्रेस की नीचे की टीम है। कांग्रेस का दूसरा नाम आजकल अराजकता फैलाने वाली पार्टी हो गया है। राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा। वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के कानून और संविधान को नहीं समझना चाहती। चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। फिलहाल, रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। वही, इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस शहीदी दिवस: Hot Springs घटना के बलिदानियों को श्रद्धांजलि

Kishanganj, Bihar:वर्ष 1959 में चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के शहादत की याद में पुलिस दिवस बुधवार को किशनगढ़ के राजकीय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड पर मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने मार्चपास्ट कर पुलिसकर्मियों की शहादत को हवाई फायर कर सलामी दी। साथ ही, पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी वीरता को याद किया। पुलिस शहीद दिवस पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। पूरा परिसर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत हो गया।"
0
0
Report

राजस्थान ATS सेंटर गड़बड़ी: 4–10 सितंबर रिकॉर्ड मांग पर हंगामा

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 ATS फिटनेस केन्द्रों पर मेहरबान परिवहन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर! दरअसल जी मीडिया ने 4 सितंबर को उठाया था पूरा मामला। 'राजस्थान के छोटे-छोटे जिलों में इतने वाहन आ कहां से रहे हैं?' शीर्षक से प्रसारित खबर में बताई थी ATS केन्द्रों की गड़बड़ी। 1 से 4 सितंबर तक फिटनेस के आंकड़ों का उठाया था मामला। बताया था, टोंक में ATS ने 4 दिन में 228 वाहनों की फिटनेस बनाई। भीलवाड़ा के बालाजी फिटनेस सेंटर ने 4 दिन में 232 फिटनेस की। जोधपुर और उदयपुर के फिटनेस केन्द्रों की गड़बड़ी भी बताई। खबर के बाद 1 से 10 सितंबर की फिटनेस का रिकॉर्ड मांगा। ऑल राजस्थान ATS सेंटर्स व्हाट्सएप ग्रुप में मांगा गया था रिकॉर्ड। बाबू सुनील यादव ने ATS संचालकों को लिखा, 1 से 10 सितंबर तक फिटनेस की सूची, वीडियो रिकॉर्डिंग भेजें। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर जगदीश बैरवा ने लिखा, 4 से 10 तक ठीक रहेगी। जब गड़बड़ी 1 से 4 सितंबर के बीच हुई थी। तो फिर 4 से 10 सितंबर की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगने का क्या औचित्य? जांच के बावजूद गड़बड़ी करने वाले ATS बच गए। क्या परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा करेंगे ऐसे अफसरों पर कार्रवाई?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

2028 विधानसभा चुनाव: जीतू पटवारी का दावा—सिंधिया के अपराधों का बदला कांग्रेस लेगी

Noida, Uttar Pradesh:ग्वालियर जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान 2028 में कांग्रेस करेगी सिंधिया के अपराध’ का हिसाब ग्वालियर में जीतू पटवारी का भाजपा सरकार पर हमला शीतला माता हादसे से लेकर जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर उठाए सवाल ग्वालियर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने शीतला माता मंदिर रोड हादसे को लेकर सरकार की संवेदनशीलता प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योति rdा दित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए कहा 2028 के विधानसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद सिंधिया ने जो अपराध किए हैं उसका सुधार कांग्रेस करेगी। शीतला माता मंदिर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर भी जीतू पटवारी ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल किया कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर तेज रफ्तार ट्रक कैसे पहुंचा क्या यातायात और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी उन्होंने कलेक्टर और एसपी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की जा रही है。 वाइट - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
0
0
Report

अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल; जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर मंगलवार रात अमेठी में अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से ट्रेन का गार्ड घायल हो गया, जबकि ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोककर घायल गार्ड को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। गार्ड की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात पत्थरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8:50 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर बिराहिमपुर गांव जाने वाले रास्ते के पास हुई। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या 24203 जब इस स्थान से गुजर रही थी, तभी अज्ञात युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर ट्रेन के गार्ड हरिकेश को लग गया, जिससे वह घायल हो गए। पथराव में ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को जानकारी मिलने पर ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। घायल गार्ड हरिकेश को उपचार के लिए अमेठी सीएचसी भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने जीआरपी को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया。 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन पथराव की घटना के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अमेठी रेलवे स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन रात 8:53 बजे स्टेशन पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद रात 9:14 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top