471001
छतरपुर के जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 लाख की संपत्ति जब्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजगढ़ जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर बमीठा थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि छह फरार हो गए। आरोपियों से 40 हजार नगद, दो कारें, चार मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल जब्त किए गए। कुल मिलाकर 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस अब फरार जुआरियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झीरम हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले पर ब्रजमोहन अग्रवाल का तीखा पलटवार
Begun, Rajasthan:रायपुर झीरम हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान- कांग्रेस के आरोप पर किया पलटवार.. कोर्ट का फैसला आ गया दोषी करार दिया गया है. दुर्भाग्य जनक है राजनीतिक दल के नेताओं की हत्या हुई. कांग्रेस के नेता झीरम का प्रमाण जेब में लेकर घूमते थे. साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए हम लोग भी चाहते है.. घटना के कारण पूरी पीढ़ी चली गई सच सामने आना चाहिए. देर आए दुरुस्त आए न्यायालय का धन्यवाद देते है.. कांग्रेस पार्टी के बोलने से नहीं होता है. लोवर कोर्ट ने निर्णय दिया है हाईकोर्ट जा सकते है. बाइट- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद0
0
Report
सिवनी पुलिस ने 24 घंटे में 1 करोड़ से अधिक डकैती का खुलासा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नेशनल हाईवे में एक करोड़ से अधिक रुपए की डकैती का खुलासा कर एक करोड़ 11 लाख का रुपए का शत प्रतिशत मशरूका जप्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 04 सितम्बर को प्रार्थी योगेंद्र बघेल ने बताया कि 3 सितम्बर को बंडोल बाजार में सोना चांदी की दुकान का सामान अपने साथ लेकर वह अपने घर वापस लखन वाला आ रहा था, तभी शाम लगभग 6:00 बजे NH 44 में ग्राम भोंगाखेड़ा गीता वेयरहाउस के सामने प्रार्थी को मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल सामने अड़ाकर प्रार्थी की आंखों में मिर्ची फेंक कर और चाकू दिखाकर उसे डरा धमका कर करीब 26 किलो चांदी एवं करीब 320 ग्राम सोना कुल कीमत 1 करोड़ 8 लाख के जेवर एवं नगदी लूटकर फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बंडोल थाना में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पृथक पृथक 10 पुलिस टीम गठित कर लगभग 200 स्थान की सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलग-अलग स्थान में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से शत प्रतिशत मशरूका जप्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।0
0
Report
झीरम घाटी मामले में NIA जाँच सही, अदालत 16 सितम्बर को सज़ा सुनाएगी
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा झीरम घाटी मामले में NIA जांच सही साबित: विजय शर्मा झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अदालत ने दोषियों की सजा पर फैसला 16 सितंबर को सुनाने की बात कही है。 इसी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के NIA जांच पर उठाए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि NIA ने जो जांच की थी, वह सही साबित हुई है। जांच के आधार पर ही अदालत ने 10 लोगों को दोषी ठहराया है। ऐसे में जांच पर आपत्ति कैसी विजय शर्मा ने कहा कि अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद फैसला दिया है और अब दोषियों को क्या सजा मिलेगी, यह न्यायालय 16 सितंबर को तय करेगा.0
0
Report
Advertisement
राजवाही में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग जख्मी, एक की मौत
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के यादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव में झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोग झुलस गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हैं जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया है. घटना शनिवार शाम की है. भैस चराने दियरा में गये लोग एक झोपड़ी के अंदर छुप रहे थे तभी तेज बारिश के बीच बिजली गिर गई. मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, अन्य चार घायल हैं जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया है.0
0
Report
पखांजूर के बड़गांव में स्मार्ट मीटर से बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर पखांजूर क्षेत्र के बड़गांव इलाके में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज राज्यपाल के नाम पटवारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने, बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने और गलत बिलों में सुधार की मांग की है। इसके साथ ही शिकायतों के निराकरण तक विद्युत कनेक्शन नहीं काटने और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाए जाने की मांग भी की गई है।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया。 बाइट 01 – रुपसिंह पोटाई बाइट 02 – दुर्गा प्रसाद पाल बाइट 03 – ललिता शर्मा बाइट 04 – इंद्रजीत बिश्वास बाइट 05 – सियाराम पुड़ो0
0
Report
छत्तीसगढ़: 5वें सेमेस्टर के छात्रों को राहत, प्रोविजनल एडमिशन संभव
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को लेकर बड़ी खबर.. छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के हित मे लिया बड़ा फैसला.. 5वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को सरकार की बड़ी राहत प्रथम-द्वितीय सेमेस्टर में 1-2 पेपर में फेल छात्रों को मिलेगा प्रोविजनल एडमिशन छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बचेगा अध्यादेश में जरूरी संशोधन करेगी सरकार संसोधन से सीधे 35 हजार छात्रों को मिलेगी राहत.. उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने संसोधन की कही बात.. युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार संवेदनशील उच्च शिक्षा विभाग नियमो में कर रहा संसोधन.. छात्रों का साल खराब न हो, इसके लिए लिया गया फैसला छात्रों की समस्या के समाधान के लिए कमेटी भी तैयार की जाएगी एक सप्ताह के भीतर नियमो में किया जाएगा संसोधन.. TT- टंकराम वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री0
0
Report
Advertisement
सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डी एम और एस पी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
Sawayajpur, Uttar Pradesh:संपूर्ण समाधान दिवस में 87 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण डीएम ने कहा- निस्तारण में न हो खानापूर्ति हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 87 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर शिकायत की वास्तविकता की जांच करें और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली में और सुधार लाने तथा शिकायतकर्ताओं को समय से राहत दिलाने पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम शिवानी सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
फल चुन रहा आदमी: ताजा दृश्य सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:MAN PICKING THE FRUIT0
0
Report
लकड़ी काट रहे व्यक्ति की तस्वीर: क्या मामला है?
Noida, Uttar Pradesh:MAN CUTTING THE WOOD0
0
Report
Advertisement
पांडा और उसकी देखभाल करने वाले की दिलचस्प कहानी
Noida, Uttar Pradesh:PANDA AND HIS CARETAKER0
0
Report
आदमी घास साफ कर रहा है—नया दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:MAN CLEANING THE GRASS0
0
Report
बारिश से रणथंभौर के झरनों में भीड़, पिकनिक स्पॉट पर उमड़ गया उत्साह
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur जिले में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश, बारिश के चलते रणथंभौर के जंगलों से फूट झरने, आज देर शाम बारिश धीमी होने के चलते पिकनिक स्पॉट पर पहुंची लोगों की भीड़, जिले के अमरेश्वर महादेव, झोझेश्वर महादेव व सीता माता पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोग, बड़ी संख्या में स्थानीय व बाहरी लोगों ने उठाया झरने का लुत्फ, महिला, बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने भी लिया झरने का लुत्फ, कल रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में बाहरी लोग पहुंचेंगे पिकनिक मनाने。0
0
Report
Advertisement
चूरू में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: CCTV से पहचान के चलते आरोपी की तलाश जारी
Churu, Rajasthan:8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पीड़िता के नाना की रिपोर्ट पर महिला थाना में मामला दर्ज. चूरू के सदर थाना इलाके में दूसरी कक्षा की 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के नाना की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया. महिला थाना अधिकारी कुसुम लता ने बताया कि पीड़िता के नाना ने थाने में रिपोर्ट दी कि उनकी 8 वर्षीय दोहिती शुरू से ही उनके पास रहती है, वह कक्षा दूसरी की छात्रा है. मासूम अपने नाना के पैतृक घर से पीछे की गली में बन रहे निर्माणाधीन मकान जा रही थी कि तभी गली के अंदर मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया और 500 रुपए का लालच देकर उसके साथ गंदी बातें और गंदी हरकते की. मासूम के मना करने पर भी आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की, जिसके बाद आठ वर्षीय नाबालिग रोते हुए अपने नाना के पास पहुंची और आप बीती बताई. तब नाना पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे. पीड़िता के नाना की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. परिजनों ने गली मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी की पहचान की, तो आरोपी वही गली का एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति निकला. पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया और पीड़िता का राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाने की प्रक्रिया की गई.0
0
Report
समुद्र तट पर रेत की नई चहक: पर्यटन की नई खोज
Noida, Uttar Pradesh:BEACH AND SAND0
0
Report
बंधन बैंक सक्ती में 1.42 लाख के धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sakti, प्रार्थी मोनीष देवांगन निवासी झुलकदम सक्ती द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि बंधन बैंक सक्ती में लोन की राशि 1,42,550-रूपये जमा किए जाने के बावजूद बैंक खाते में जमा नहीं की गई तथा खाता धारक को मृत दर्शाकर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से राशि प्राप्त कर खाता बंद करने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमलेश सिंह पिता श्रीराम सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाया गया। आरोपी कमलेश सिंह घटना के बाद से फरार था तथा विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। जिसे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उसके सकुनत जावलपुर, थाना बलौदा में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया गया कि बंधन बैंक सक्ती में कार्यरत रहने के दौरान पुरुषोत्तम देवांगन एवं उर्मिला देवांगन के संयुक्त बैंक खाते में जमा होने वाली 1,42,550- रूपये लोन राशि को खाते में जमा नहीं किया गया और उक्त राशि को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर आपस में बांट लेना बताया गया। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि राशि जमा किए जाने संबंधी रसीद खाता धारक को प्रदान की गई थी तथा खाता धारक उर्मिला देवांगन को मृत दर्शाने संबंधी दस्तावेज का उपयोग कर राशि को खाते में जमा नहीं किया गया। प्रकरण में आरोपी के कथन एवं विवेचना से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धोखाधड़ी एवं आपराधिक कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी कमलेश सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।0
0
Report
Advertisement
