471001
छतरपुर में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अफवाहें फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखे हुए है। एडिशनल एसपी ने शहर में फैल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या: पोस्टमार्टम में हार्ड एंड ब्लंट इंजरी की पुष्टि
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। वह चौंकाने वाली है। इस संबंध में जो मेडिकल टीम पोस्टमार्टम की थी, उस टीम ने अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है।जिसके बाद सिविल सर्जन ने जो रिपोर्ट दिया है। वह काफी गंभीर है। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी मल्टीपल इंजरी से मरें थे। उनके सर पर गंभीर चोट था उसके अलावा उनके गर्दन की दोनों हड्डियां टूट गई थी। जिस कारण उनका सांस रुक गया था। उनके सीने के दोनों तरफ की पसलियां बुरी तरह टूट गई थी। इसके अलावा, उनका लिवर फट गया था। विमल कुमार के गले का थायराइड बन पूरी तरह से टूट चुका था। लेकिन उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार का निशान नहीं था। आंतरिक रक्तस्राव होने से उनका हृदय काम करना बंद कर दिया। साथी फेफड़ा में भी गंभीर चोट थे। सिविल सर्जन ने बताया कि सासाराम में जो पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार हार्ड एंड ब्लंट इंजरी है। जिसमें शरीर में कोई धारदार चीज भोका या गोली नहीं मारा गया। लेकिन शरीर का लगभग सभी मेजर पार्ट्स एंजॉयड निकला है। सिर पर भारी चीज से प्रहार है। जिससे रक्त श्राव हुआ है। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी का लंग, लीवर, सीना, फेफड़ा, गला सभी जगह गंभीर जख्म है।0
0
Report
सोपोर में CASO के दौरान सुरक्षा बलों ने 45 स्क्रैप शेल जब्त किए—जाँच जारी
Srinagar, Uttarakhand:सोपोर में सिक्योरिटी फोर्स ने CASO के दौरान 45 स्क्रैप शेल ज़ब्त किए श्रीनगर, 5 अगस्त। बुधवार को SOG सोपोर, 177 Bn CRPF और 52 RR ने सोपोर के घाट निंगली और शीर कॉलोनी इलाकों में एक जॉइंट घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन इलाके में रेगुलर सिक्योरिटी उपायों के तहत अमरगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में शुरू किया गया था। सर्च के दौरान, सिक्योरिटी वालों ने सोपोर के शीर कॉलोनी के रहने वाले शाहबाज़ अज़ीज़ डार, बेटे अब्दुल अज़ीज़ डार के घर से 45 स्क्रैप शेल ज़ब्त किए। पुलिस ने कहा कि ज़ब्त किए गए शेल स्क्रैप के थे। मटीरियल को टेक्निकल जांच के लिए कस्टडी में ले लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रिकवरी से जुड़ी सभी डिटेल्स का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।0
0
Report
सतीश महाना: हंगामे के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही रिकॉर्ड पर, जनता लाइव देख रही
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य विधानसभा की कार्यवाही पर, उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने कहा, “भले ही मैंने उनसे सदन को चलने देने और अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया, अगर उनका बोलने का कोई इरादा नहीं था और इसके बजाय सदन में हंगामा करने का एजेंडा था, तो यह सब खुलेआम है, है ना? यह सबको दिख रहा है। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। जनता इसे लाइव देख रही है। यह जनता को तय करना है कि लोकतंत्र पर बहस हुई है या नहीं, क्योंकि सब कुछ पब्लिक डोमेन में है। ये चर्चाएं बंद दरवाजों के पीछे नहीं हुईं… जैसा कि मैंने कल कहा था, आइए इस पर चर्चा करें… वे चर्चा चाहते हैं, फिर भी वे असल में इसमें शामिल नहीं होंगे।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: चांदी-सोना लूट मामले में 5 गिरफ्तार, एक फरार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा और थाना ईकोटेक-1 की संयुक्त टीम ने चांदी व्यापारी से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा माल बरामद किया गया है।इस दौरान भारी मात्रा में सोने चांदी बरामद किया गया है।इस लूट का खुलासा करने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया और 2 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि 4/5 अगस्त 2026 की रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक चांदी व्यापारी से लूट की वारदात हुई थी, जिसमे सोने की अंगूठियां चांदी के बिस्किट्स और अन्य सामान लूट लिया गया।कार से लूट करने के बाद बदमाश दोनों पीड़ितों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं, इस दौरान करीब 2000 सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। टीटी -- रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अंकुर, अमित, रोहित/सहित बसंत, हिमांशु और कमलकांत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12.138 किलोग्राम सफेद धातु, 5 हार, 2 मंगलसूत्र, 29 पेंडल, 56 महिला अंगूठियां, 34 पुरुष अंगूठियां, 18 लॉकेट और 42 जोड़ी झुमकी बरामद की गई हैं। बरामद माल का कुल वजन करीब 635 ग्राम चांदी के आभूषण बताया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की कार भी पुलिस ने बरामद की है।इस माल की कीमत करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। टीटी रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा पुलिस पूछताछ के मुताबिक गिरोह पहले व्यापारियों की रेकी करता था। आरोपियों ने दिल्ली की चांदनी चौक स्थित चांदी की दुकानों के आसपास रेकी कर व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद व्यापारी का पीछा करते हुए ग्रेटर नोएडा तक पहुंचे।इसमें चार लोग फाइनेंस का काम करते है और उन्होंने अपने जानकारों से करोड़ों का कर्जा लिया जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे,उसी लिए उन्होंने यह योजना बनाई और आगरा के व्यापारी की कई हफ्ते तक रेकी की और पाया कि वह एक ही गाड़ी से आगरा से चांदी चौक दो लोग भारी मात्रा में सोना चांदी लेकर आते है। टीटी -- डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम दरअसल जब यह लोग चांदाी चौक से माल लेकर आगरा जा रहे थे तभी इन्होंने इनका पीछा करना शुरू कर दिया और जब यह लोग यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर रुके तो इंडिगो उन लोगों को ओवरपावर करके लूट की वारदात को अंजाम दिया,इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया गया है एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।0
0
Report
मानेसर नगर निगम बैठक में हंगामा, मेयर-सीनियर डिप्टी मेयर के आरोप-प्रत्यारोप
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - मानेसर नगर निगम कि सदन कि बैठक में हंगामा मामला मेयर इंद्रजीत यादव ने सभी आरोपों को बताया निराधार सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव केवल अपनी राजनीति के लिए इस तरह कि हरकत कर रहे है - इंद्रजीत यादव सदन कि बैठक में सभी वार्ड के विकास कार्यों को शामिल किया गया था प्रवीण यादव कि कि मंशा और ऐसा कदम बीजेपी पार्टी कि छवि ख़राब करती है अगली सदन कि बैठक 10 अगस्त को होगी मेरा उद्देश्य मानेसर का विकास करना, बीजेपी पार्टी के सिद्धांतों पर काम कर रही हूँ - मेयर इंद्रजीत यादव सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने महिला पार्षद से कि थी अभद्रता - मेयर एंकर मानेसर नगर निगम में सदन कि बैठक में हंगामें के बीच मामला थाने तक पहुँच गया है एक तरफ सीनियर डिप्टी मेयर ने मानेसर मेयर के ऊपर आरोप लगाया है... दूसरी तरफ मेयर इंद्रजीत यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए....कहा है कि सदन कि बैठक में हंगामा करके खुद सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने सदन कि बैठक और अध्यक्ष का अपमान किया है..... उन्होंने कहा कि मैं मानेसर कि जनता के विकास कार्यों को प्राथमिकता देती हूँ और बीजेपी पार्टी का जों सिद्धांत है सबका साथ सबका विकास उसी तर्ज पर सभी वार्ड का समान विकास कार्यों को कराया जा रहा है लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर अपनी किस मंशा और फायदे के लिए ऐसा करते है कि जिससे जनता के विकास कार्यों में बाधा आ रही है साथ ही पार्टी कि छवि भी खराब होती है.....0
0
Report
UPI शुल्क पर बहस तेज, आम जनता बोले—लेनदेन सरलता बनी जरूरी
New Delhi, Delhi:देशभर में यूपीआई भुगतान पर संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यूपीआई आज हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है और इस पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए। लोग का कहना है कि यूपीआई के आने से भुगतान करना बेहद आसान हो गया है। पहले नकद भुगतान के लिए लोगों को पैसे निकालने पड़ते थे, छुट्टे की समस्या होती थी और लेन-देन में काफी समय लग जाता था। वहीं अब कुछ ही सेकंड में मोबाइल से भुगतान हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है और काम भी तेजी से निपट जाता है।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: संदीपनि योजना, बसों की कमी से बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूल जाते हैं
Vidisha, Madhya Pradesh:इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने संदीपनि विद्यालय योजना शुरू की थी। उद्देश्य था कि दूर-दराज़ गांवों के मेधावी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उन्हें स्कूल तक पहुंचाने के लिए सुरक्षित परिवहन भी उपलब्ध कराया जाए। लेकिन विदिशा में इस महत्वाकांक्षी योजना की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां स्कूल बसों की कमी के चलते नौनिहालों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सवाल यह है कि क्या प्रदेश का भविष्य अब ट्रॉली के भरोसे स्कूल पहुंचेगा? वॉयस ओवर-1 ये तस्वीरें विदिशा जिले के नटेरन स्थित संदीपनि विद्यालय की हैं। सुबह-सुबह दूरस्थ गांवों से आने वाले बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर स्कूल पहुंचते दिखाई देते हैं। जिन बच्चों के लिए कभी सरकारी स्कूल वाहन चलते थे, अब वे गांव तक नहीं पहुंच रहे। मजबूरी में अभिभावकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लिया है। वॉयस ओवर-2 सरकार ने संदीपनि विद्यालयों की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। लेकिन वाहनों की संख्या कम होने से अब वही बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं। बच्चों का कहना है कि पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे, चाहे ट्रॉली से जाना पड़े या किसी और संघर्ष का सामना करना पड़े। बाइट – छात्र वॉयस ओवर-3 अभिभावकों का कहना है कि जब सरकारी बसें बंद हो गई हैं तो उनके पास बच्चों को ट्रॉली से भेजने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। उनका कहना है कि वे बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देना चाहते, लेकिन सुरक्षा को लेकर चिंता भी लगातार बनी हुई है। बाइट – सीताराम, परिजन। "बस नहीं चल रही है, इसलिए मजबूरी में बच्चों को ट्रॉली से भेजना पड़ रहा है।" वॉयस ओवर-4 यह पहली बार नहीं है जब विदिशा की शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। हाल ही में पलोंह गांव का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें स्कूली बच्चे नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए स्कूल पहुंच रहे थे। अब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करती ये तस्वीरें एक बार फिर ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। वॉयस ओवर-5 उधर, शिक्षा विभाग का कहना है कि संदीपनि विद्यालयों के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या कम है। विभाग का दावा है कि संसाधनों के अनुसार व्यवस्था संचालित की जा रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। बाइट – नरेंद्र अहिरवार, शिक्षा अधिकारी0
0
Report
कलश रथ यात्राओं से समाज में समरसता का संदेश फैलेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य नेताओं ने 25 कलश रथ यात्राओं को रवाना किया। ये रथ प्रदेश के सभी लोकसभा, विधानसभा, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पहुंचकर समरसता का संदेश देंगे। जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 25 कलश रथ यात्राओं को रवाना किया। पवित्र रज का वितरण प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों तथा मंदिरों तक भी यह पवित्र रज पहुँचाई जाएगी। समरसता संकल्प सभा में राज्यभर से आए साधु-संतों के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 कलश रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाई। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा और 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी पवित्र रज। मदन राठौड़ ने कहा कि कलश रथ यात्रा समाज में समरसता का संदेश देगी और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भुलाने का प्रयास किया गया है; मुगलों ने हमारी गौरवगाथा को गुलाम वंश बताकर पढ़ाने का काम किया, आजादी के बाद महापुरुषों और ऋषियों के बारे में पढ़ाने का क्रम पुनः शुरू किया गया। कलश रथ यात्रा स्थानीय निकाय और पंचायतों में जाएगी और समाज में समरसता का संदेश देगी। लाल सिंह आर्य ने कहा कि 7 महीने तक संत रविदास जी के विचार लोगों तक पहुंचाए जाएंगे; विपक्ष के लोग चुनाव से जोड़कर बात करते हैं, पर राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव नहीं हैं; यह हमारी श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति संतों का सम्मान करती है और संत रविदास जी के विचार प्रदेशभर में पहुँचाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर है और संत रविदास जी के मानवता के मूल्यों को फैलाने के लिए प्रदेश के youths तक विचार पहुँचाए जाएंगे। बाइट — मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। समरसता संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास जी की जयंती मनाई जाएगी ताकि विचार समाज में फैले; 7 महीने तक रविदास जी के विचार लोगों तक पहुंचेंगे, छात्रावासों में भी विचार पहुँचेंगे; रविदास जी और अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष चुनाव से जोड़ता है, पर राजस्थान में कोई विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हैं; यह हमारी श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, हमारी संस्कृति संतों का सम्मान करती है और उनके मानवता के मूल्यों को प्रदेशभर में फैलाएंगे; प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। उनकी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है; 2013 से पहले देश में तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति थी, पर अब परिवर्तन आया है; गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं के साथ देश सुरक्षित है। बाइट — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।0
0
Report
श्योपुर में कीचड़ भरे मार्ग से मंदिर भक्तों की यात्रा कठिन, प्रशासन से समाधान मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के जैनी गांव में आस्था और बदहाल व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्रपाल बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी कीचड़ के बीच महिलाएं दंडवत करते हुए अपनी धार्मिक परंपरा निभाती नजर आईं。 बताया जा रहा है कि सावन और धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षेत्रपाल बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर तक जाने वाला रास्ता कीचड़ से लथपथ होने के कारण श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद महिलाएं अपनी आस्था और श्रद्धा के चलते कीचड़ भरे रास्ते में ही दंडवत करती हुई मंदिर तक पहुंच रही ہیں。 ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई बार सड़क और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि क्षेत्रपाल बाबा मंदिर तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।0
0
Report
Advertisement
पूर्व पति ने पत्नी की खुशी के लिए प्रेमी से उसकी शादी करा दी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेबरी गांव से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर और जबरन सम्बंध निभाने के बजाय पत्नी की खुशी की खतिर उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी। पति ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में पत्नी की शादी प्रेमी अवधेश से कराकर उसे खुशी से विदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, डेबरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद की शादी 21 साल पहले फूलमती के साथ हुई थी। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से फूलमती का झुकाव गांव के ही अवधेश नाम के युवक की तरफ हो गया था। करीब दो महीने पहले फूलमती अपने पांचों बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी अवधेश के साथ चली गई थी। परिवार और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जब महिला वापस लौटी, तो पति बुद्धिराम ने आपसी विवाद और रोज-रोज की कलह को खत्म करने का अनोखा रास्ता निकाला। बुद्धिराम ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में अपनी पत्नी फूलमती की शादी प्रेमी अवधेश से करा दी और हंसी-खुशी उसे विदा भी कर दिया। इस अनोखी शादी की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। इस फैसले पर बुद्धिराम का कहना है पत्नी गांव के बगल के एक युवक से प्रेम करने लगी। जब उसका मन मेरे साथ नहीं लग रहा था, तो उसकी खुशी के लिए मैंने उसकी शादी प्रेमी से करा दी। बाइट- बुद्धिराम निषाद, पहला पति बाइट- फूलमती, पत्नी0
0
Report
राजस्थान विवि में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर भारी प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में जुटे छात्र राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जता रहे विरोध अक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों से पुलिस ने की समझाइश विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकले छात्र पुलिस ने छात्रों को रोकने का किया प्रयास और पुलिस से हुई झड़प पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया0
0
Report
जहानाबाद में जलजमाव रोकने के लिए DM का आक्रामक निरीक्षण, लेवलिंग का कड़ा निर्देश
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां शहरवासियों को जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम और जलनिकासी व्यवस्था की ज़मीनी hकीकत का जायजा लिया। डीएम ने शहर के राजा बाजार रेलवे अंडरपास, सत्संग नगर, काली मंदिर के पीछे, बत्तीस भवरिया रेलवे अंडरपास, काली नगर, नया टोला, कुत्तवनचक नाला और फिदा हुसैन रोड समेत कई संवेदनशील स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। राजा बाजार रेलवे अंडरपास में चल रहे निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान डीएम ने काम की धीमी गति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही इस्तेमाल हो। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। बत्तीस भवरिया अंडरपास में पानी के जमाव को स्थायी रूप से रोकने के लिए जल्द से जल्द लेवलिंग कार्य पूरा करने का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को स्टॉर्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सभी नालों की वैज्ञानिक ढंग से लेवलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नालों को आपस में इस तरह जोड़ा जाए जिससे बारिश के पानी का निकास बिना किसी रुकावट के हो सके। मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया, शहर में जारी बुडको के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए यह निरीक्षण किया गया था। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। जिन जगहों पर एलाइनमेंट या लेवल सही नहीं पाया गया है, वहां बुडको को सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं। छूटे हुए इलाकों को भी एडिशनल एस्टीमेट तैयार कर प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। डीएम ने नगर परिषद और सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को नालों के निर्माण के साथ-साथ शहर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जहानाबाद को एक स्वच्छ, सुंदर और जलजमाव-मुक्त शहर बनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज के सफाई कर्मी 7वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सफाई कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी समाहरणालय परिसर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी 3 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी ने बताया कि वे आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं साथ ही सेवा नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के द्वारा अपना काम कराया जाता है साथ ही सफाई कर्मियों को साबुन व अन्य संसाधन नहीं मिलता है।0
0
Report
छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में 76 नामांकन के बाद छात्राओं के आवास पर दबाव बढ़ा
Chapra, Bihar:छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में नए सत्र में 76 छात्राओं के अतिरिक्त नामांकन के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्थित लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज छपरा में छात्राओं के सामने आवासन की समस्या खड़ी हो गई है। एक कमरे में दो छात्राओं को रखने के निर्देश के बाद छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्राओं का कहना है कि एक कमरे में दो छात्राओं के रहने से न तो पर्याप्त प्राइवेसी रहेगी और न ही वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगी। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। मामले की हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले का रियलिटी चेक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू हुए इंजीनियरिंग कॉलेज में दो गर्ल्स हॉस्टल हैं। इनमें एक पुराने गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 120 छात्राओं की है, जबकि नए गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 202 छात्राओं की है। नए हॉस्टल में फिलहाल छात्राओं की संख्या पूरी हो चुकी है। वहीं, पुराने हॉस्टल में वर्ष 2024 से छात्राओं को रखा जा रहा है। प्राचार्य के अनुसार इस भवन का पहले छात्रावास के रूप में इस्तेमाल नहीं होता था। छात्राओं की संख्या बढ़ने के बाद मजबूरी में इसका उपयोग शुरू किया गया। इसकी क्षमता 120 छात्राओं की है, लेकिन जर्जर स्थिति के कारण फिलहाल यहां करीब 85 छात्राएं ही रह रही हैं। 76 नए नामांकन से बढ़ी परेशानी कॉलेज में दो नई फैकल्टी बढ़ने के बाद 76 और छात्राओं का नामांकन हुआ है। इन छात्राओं के रहने की व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले से मौजूद हॉस्टल में दो-दो छात्राओं को एक कमरे में रखने का अनुरोध किया। लेकिन छात्राएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही जर्जर भवन में मुश्किल परिस्थितियों के बीच रहकर पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में एक कमरे में दो छात्राओं को रखने से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। रियलिटी चेक में सामने आई जर्जर तस्वीर जी मीडिया की टीम ने कॉलेज प्रबंधन के साथ पुराने छात्रावास का मुआयना किया। छात्राओं की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के अंदर की निजी व्यवस्थाओं को कैमरे पर नहीं दिखाया गया। हालांकि, भवन की स्थिति देखकर साफ नजर आया कि यह पुराना और जर्जर भवन छात्राओं के लिए आदर्श हॉस्टल नहीं है। प्राचार्य के मुताबिक, भवन में छत से पानी टपकने की समस्या सहित कई खामियां थीं, जिन्हें कॉलेज के विकास मद से दूर करने का प्रयास किया गया है। लेकिन भवन की मूलभूत स्थिति में सुधार के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य की जरूरत है। प्राचार्य ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से हॉस्टल के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्राक्कलन स्वीकृत किया गया है। कॉलेज प्रशासन लगातार भवन निर्माण विभाग और सरकार से पत्राचार कर रहा है। सुरक्षा और प्राइवेसी भी बड़ी चुनौती कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्राओं को हॉस्टल से बाहर रखना भी आसान नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा, उनकी गोपनीयता और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना कॉलेज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में कॉलेज के सामने तत्काल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए सत्र में नामांकित 76 छात्राओं को आखिर रखा कहां जाए। प्राचार्य के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया अभी भी जारी है और छात्राओं की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में समस्या और गंभीर हो सकती है। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही सीमित सुविधाओं में अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में रहकर भी किसी तरह पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन अब एक कमरे में दो छात्राओं को रखने की व्यवस्था उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगी। कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। लेकिन इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—जब कॉलेज में 76 अतिरिक्त छात्राओं का नामांकन लिया गया है, तो उनके रहने की स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था कब होगी? क्या छात्राओं को जर्जर भवन और सीमित सुविधाओं के बीच ही पढ़ाई पूरी करनी होगी, या सरकार और भवन निर्माण विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द करेगा? फिलहाल, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन की नजर सरकार की ओर है और छात्राएं बेहतर हॉस्टल सुविधा का इंतजार कर रही हैं。0
0
Report
बरेली पुलिस ने जुलाई में बरामद किए 455 गुम और चोरी के मोबाइल,91 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस ने जुलाई 2026 में CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 455 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, साइबर टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यह सफलता हासिल की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, इज्जतनगर, सिरौली, शाही, आंवला, भमोरा, फरीदपुर, भुता, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और क्योलड़िया के साथ साइबर टीम को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक कुल 6,180 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक कुल 3,048 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये है0
0
Report
Advertisement
