icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow9 Sept 2024, 09:14 am

छतरपुर में स्टेडियम के कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने किया बहिष्कार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:

छतरपुर के पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक व मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के उद्घाटन के समय विवाद हो गया। जहां राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार व स्थानीय अधिकारियों के सामने खिलाड़ियों ने विरोध जताते हुए कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। आरोप है कि अब मैदान में प्रवेश के लिए चार्ज देना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। खिलाड़ियों के विरोध के बाद हड़कंप मच गया। वहीं उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। यहां पहले राजनीतिक सभाएं व रावण दहन होता था जो अब बंद हो सकता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फरीदकोट: फ्लिपकार्ट कर्मी से लूट, CCTV से आरोपियों की तलाश जारी

Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों द्वारा तेजधार हथियार दिखाकर 4.30 लाख रुपये की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में कार्यरत विक्रम सिंह बुधवार शाम करीब 4 बजे कार्यालय से 4.50 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर स्कूटी पर बैंक जा रहा था। वह कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाया और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

शहापुर गोणे नगर में घर पर भीषण आग, लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं

Thane, Maharashtra:शहापूरातील गोণে नगर मध्ये दुपारी साधारण तीन वाजताच्या सुमारास भास्कर मडके यांच्या घरात अचानक आग लागली. भास्कर मडके यांच्या घरामध्ये आग लागल्याने घराला वेढले. सुदैवाने त्या वेळी घरात कोणी नसल्याने जीवितहानी झाली नाही, मात्र घरातील फर्निचर, कपडे, इलेक्ट्रॉनिक वस्तू, धान्य आणि इतर संसारोपयोगी साहित्य या आगीत पूर्णपणे जळून खाक झाले असून लाखो रुपयांचे नुकसान झाले आहे. आगीने रौद्र रूप धारण केले असून आगीवर नियंत्रण मिळवण्यासाठी शर्थीचे प्रयत्न सुरू आहेत. पाहता पाहता आगीने संपूर्ण घराला वेढले. घरातून मोठ्या प्रमाणात धूर निघत होता. स्थानिक नागरिकांनी तात्काळ याची माहिती अग्निशमन दलाला आणि पोलिसांना दिली. आगीवर नियंत्रण मिळवण्यासाठी तीन गाड्यांच्या मदतीने प्रयत्न चालू आहेत. शहापूर पंचायत, जिंदाल कंपनी आणि लिबर्टी ऑईल मिलच्या अग्निशमन दलाच्या गाड्या घटनास्थळी दाखल झाल्या आहेत. जीवन रक्षक टीम आणि पोलिस देखील घटनास्थळी आहेत. आगीचे कारण तपास पोलीस करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

जयंत पाटिल ने कहा—राज्य की कानून-व्यवस्था खतरे में, मंत्री सुरक्षा पर सवाल

Sangli, Maharashtra:राज्यात कायदा व सुव्यवस्थेचं भय राहिला नाही, मंत्र्यांच्या ताफ्यातील वाहनांची मुख्यमंत्र्यांनी दखल घ्यावी - जयंत पाटील. अँकर - अभिनेता टायगर श्रॉफ यांच्या गोळीबार प्रकरणावरून राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाचे आमदार जयंत पाटलांनी राज्यातील कायदा व सुव्यवस्थेवर टीका केली. सिनेमातील कलाकारावर गोळीबार होते म्हणजे कायदा व सुव्यवस्थेचं भय आता राहिला नाही, अशी टीका केली आहे. पोलिसांचा वेळ कायदा व सुव्यवस्था राखण्यापेक्षा, मंत्र्यांचा दौरे त्यांचे प्रोटेक्शन, पुढे मागे गाड्या यातच जात आहे, त्यामुळे मुख्यमंत्रीांना आपले आवाहन आहे. मुख्यमंत्री बिझी असतात त्यांचा विषय नाही पण बाकीचे मंत्री आहेत, त्यांच्या ताफ्यात सुद्धा 50-50 गाड्या फिरत असतील. तर हे चुकीचं आहे, असं जयंत पाटलांनी स्पष्ट केले आहे.
0
0
Report

जेजुरी में 42 किलो खंडा तलवार के साथ मर्दानी दसरा, लाखों भक्तों का उत्साह

Rui, Maharashtra:तब्बल १८ तास रंगला जेजुरीचा मर्दानी दसरा “उचलून खंडा तलवार , जय मल्हार बोला” ४२ किलोच्या खंडा तलवारीचे “मर्दानी खेळ” खंडेरायाच्या “मर्दानी दसरा” सोहळ्याची सांगता लाखो भाविकांच्या साक्षीने “मर्दानी दसरा संपन्न” ANCHOR :– उभ्या महाराष्ट्राचे लोकदैवत असणाऱ्या खंडेरायाची जेजुरी नगरीत दरवर्षी पारंपारीक पद्धतीने “मर्दानी दसर्याचे” आयोजन करण्यात येतं, तब्बल १८ तासापेक्षाही जास्त काळ हा सोहळा गडावर संपन्न झाला ,काल सायंकाळी 6 वाजता खंडेरायाची पालखी सीमोल्लान्ग्गानाला गेल्यानंतर सुरु झालेला मर्दानी दसर्याची, खंडा तलवारीचे मर्दानी खेळ संपन्न झाल्यानंतर समारोप झाला ,राज्यातील लाखो भाविक मर्दानी दसर्यासाठी खंडेरायाच्या गडावर दाखल झाले होते , तीनशे वर्षापासून इथ चालू असलेल्या ४२ किलोच्या खंडा तलवारीचे मर्दानी खेळ पाहून सारेच थक्क व्हायेला लागतत..
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के बिल्लौर में पढ़ाई विवाद में चाचा ने भतीजी पर लाठी-डंडे से हमला

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के बिल्लौर गांव में सगे चाचा ने अपनी भतीजी को पढ़ाई करने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बीच लड़की को बचाने के लिए आए उसके भाई और मां का भी सर फोड़ दिया। परिवार में पढ़ाई को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए, जिनका बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। संगीता कुमारी ने बताया कि उसके परिवार में दोनों चाचाओं उसे पढ़ाई करने से मना करते हैं। लेकिन वह बराबर उनके डर से घर में छिपकर पढ़ाई जारी रखे है। आज घर में पढ़ाई करते देखा दोनों चाचा ने लाठी डंडे से उसपर हमला कर दिया। सर में लाठी से गंभीर चोट लगने के बाद उसके भाई और मां बचाने के लिए दौड़े, तब चाचा ने उन पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। संगीता के पिता पटना में मजदूरी करते हैं। जानकारी मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल रात वे अपने गांव आए थे। संगीता की पढ़ाई को लेकर उनका अपने दोनों भाइयों से बहस हुआ। बड़े भाई के नहीं मानने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। आक्रोशित होकर दोनों भाइयों ने लाठी डंडे से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है।
0
0
Report

सूचना मंत्रालय ने निजी चैनलों को कोड पालन और निगरानी कड़ी करने की सलाह

Noida, Uttar Pradesh:सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को 'प्रोग्राम कोड' का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर 'केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995' के तहत कार्रवाई की जा सकती है। चैनलों से कहा गया है कि वे जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें, आतंकवाद-विरोधी अभियानों की लाइव कवरेज से बचें, हिंसक दृश्यों को दिखाने में सावधानी बरतें, यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान गुप्त रखें, भारत के सही नक्शों का ही इस्तेमाल करें और सांप्रदायिक या राष्ट्र-विरोधी सामग्री को प्रसारित होने से रोकें। इस एडवाइजरी में AI टूल्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतने और संपादकीय निगरानी को और मजबूत करने के लिए भी कहा गया है。
0
0
Report
Advertisement

स्वच्छता अभियान 6.0: 6000 करोड़ के रेवेन्यू के दावे के बीच सरकार का नया कदम

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - 'स्वच्छता अभियान 6.0' पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि एक माह का समर्पित विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 चल रहा है, जिसकी शुरूआत वर्ष 2021 में हुई थी। ऐसा नहीं है कि साल के अन्य 365 दिनों तक स्वच्छता नहीं रहती लेकिन अपने आप को फिर इस ओर समर्पित करने की दिशा में ऐसा किया जाता है। एक महीना, महात्मा गांधी जयंती से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक यह जारी है। पिछले अनुभवों के आधार पर हम इस अभियान में कुछ नया जोड़ने का प्रयास करते हैं। पिछली बार हमने इलेक्ट्रॉनिक कचरे और अन्य कचरे को फ्रीज करके लगभग 6000 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित किया। अभी जब हमने इसका आकलन किया तो पिछले 16-17 दिनों तक हमने लगभग 490 करोड़ रेवेन्यू जेनरेट करके सरकारी खाते में दर्ज करवाया था। इससे हमें समझ आया कि बहुत सारा ऐसा सामान है जिसे इस्तेमाल करके छोड़ दिया जाता है, उसकी बहुत कीमत होती है अगर उसे ठीक तरीके से लाया जाए। इस बार हमने GeM पोर्टल का सहारा लेते हुए इसको बढ़ावा दिया है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top