बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर ने बांग्लादेशी हिंदुओं के हालात पर बड़ा बयान दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:न्यूजीलैंड से भारत लौटे बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बांग्लादेशी हिंदुओं की स्थिति और भारत के हिंदुओं के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि बांग्लादेश के हिंदू भारत आकर शरण लेंगे, लेकिन यदि भारत में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो भारत का हिंदू कहां जाएगा, हिंद महासागर, अटलांटिक या हिमालय? उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए हम हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
