471001
छतरपुर की प्रसूता से नर्स ने मांगी 2100 रुपये की रिश्वत, मामला वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सरवई स्वास्थ्य केंद्र की नर्स आरती अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक प्रसूता के पति से 2100 रुपये की रिश्वत मांगते हुए कैद हुई। प्रसूता के पति ने इस वीडियो को बनाकर शिकायत की, जिसके बाद गौरिहार के बीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की। सीएमएचओ ने कहा कि अगर जांच में नर्स दोषी पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। धनबाद में गैंगस्टर के भाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सड़क पर परेड कराया। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बंटी खान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। एसएसपी ने कहा बंटी खान के निशानदेही पर उसी जगह भेजेंगे ताकि गैंग संचालन से जुड़े हथियार सहित बाकी सामान बरामद किया जा सके। बंटी खान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भागने की तैयारी में था। पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। धनबाद पुलिस इससे पहले प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विदेश में सक्रिय प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क और उसके वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस बंटी खान को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।0
0
Report
लखनऊ में EVM-FLC प्रशिक्षण: 33 जिलों के अधिकारी ले रहे फर्स्ट लेवल चेकिंग
Lucknow, Uttar Pradesh:लोकेशन- लखनऊस्लग- 33 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की कार्यशाला एंकर:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित 'रूपाम' (डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) में EVM और वीवी पैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की विशेष उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में प्रदेश के सात मंडल, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन के 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और FLC सुपरवाइजर हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में 21-21 जनपदों के अधिकारियों को ये प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के मानक दिशा-निर्देशों, तकनीकी और प्रशासनिक नियमों के तहत आयोजित की जाए। चुनाव में गुणवत्ता और शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को FLC के हर चरण की जानकारी दी जाएगी और उनकी सहभागिता के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाइट- मनीष गर्ग, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग बाइट- नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश0
0
Report
सिमडेगा में गोवंशीय मांस बेचने के आरोपी की गिरफ्तारी; 40 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- बांसजोर ओपी क्षेत्र के रेंगारबेड़ा गाड़ाटोली में गोवंशीय पशु की हत्या कर मांस बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय सहाय कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने 28 अगस्त को छापेमारी कर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था और मौके से करीब 40 किलो संदिग्ध गोवंशीय मांस बरामद किया था। मामले में फरार चल रहे सहाय कुल्लू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
जनपुरा गांव की बदहाली: 2 किलोमीटर में सिमटी 15 किमी दूरी
Pariaunna, Bihar:नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र का जनपुरा गांव आज भी विकास की राह देख रहा है। करीब दस हजार की आबादी वाले जनपुरा, डुमरावां और रमिया बिगहा गांवों को जोड़ने वाली महज 500 मीटर कच्ची सड़क बरसात में कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि बीमार लोगों को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न सड़क है और न ही स्वास्थ्य सुविधा और न ही नली गली का निर्माण हुआ है। बारिश में नाले का पानी घरों में घुस जाता है और लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण और जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बन जाने से करीब 15 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 2 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और वरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर समाधान का भरोसा दिया।स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने कहा कि यह गांव आज भी ब्रिटिश काल की याद को ताजा करता है।बुनियादी सुविधा नदारद है。0
0
Report
बरेली में पहली स्वदेशी गिर कैटल एसएनपी चिप का लोकार्पण,देशी गोवंश के आनुवंशिक सुधार पर मंथन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली फतेहगंज पश्चिमी स्थित बीएल कामधेनु में दो दिवसीय कैटल जीनोमिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण, आनुवंशिक क्षमता बढ़ाने और उन्नत कृषि एवं टिकाऊ डेयरी विकास को लेकर विशेषज्ञों ने मंथन किया।समिट के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने गोवंश संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीनोमिक चयन, आधुनिक प्रजनन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रयोगशाला आधारित अनुसंधान के जरिए देशी पशु नस्लों की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भारत की पहली स्वदेशी गिर कैटल एसएनपी चिप का लोकार्पण किया। इसके बाद भारत-ब्राजील सहयोग पर पैनल चर्चा हुई। इसमें गिर नस्ल के संरक्षण, आनुवंशिक सुधार और पशुधन विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। समिट में अगले दो दिनों तक देशी गोवंश के संरक्षण और जीनोमिक तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।0
0
Report
कानपुर देहात में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, भिड़ंत के बाद मचा कोहराम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा。 शिवली में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत。 कानपुर-बिधूना मार्ग पर रूरा मोड़ के आगे हुआ हादसा。 हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। उन्नाव निवासी 30 वर्षीय राज की हादसे में मौत। सिमरामऊ बनीपारा निवासी 27 वर्षीय दिवाकर की भी मौत。 राज रसूलाबाद से बहन के घर से लौट रहा था। दिवाकर चार दिन ससुराल में रुककर घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था。 शिवली कोतवाली क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में मामूली विवाद ने सास की जान ली, आरोपी बहू गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:रिश्तों की डोर जब गुस्से की आग में जल जाए...तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी तस्वीर बिजनौर से सामने आई है...जहां घर के काम को लेकर हुई मामूली कहासुनी में बहू ने सास की जान ले ली जिस रिश्ते में मां जैसा सम्मान होना चाहिए था...वही रिश्ता गुस्से और विवाद की भेंट चढ़ गया...फिलहाल आरोपी बहू पुलिस की गिरफ्त में है0
0
Report
अमरोहा के रहरा में तंदूर रोटी पर थूकने वाला आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के रहरा थाने क्षेत्र के ग्राम गंगवार स्थित मदीना होटल पर तंदूर की रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगी पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि गंगवार निवासी नदीम मदीना होटल का संचालन करता है, जहां गांव का ही अरमान काम करता है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में अरमान तंदूर की रोटी बनाते समय उस पर थूककर उसे सेकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की जांच के बाद रहरा थाने की योगी पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।0
0
Report
जळगाव में गणेश मूर्तियाँ बाजारों में भीड़ के साथ गणपति का आगमन उत्साह
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव शहरात गणरायाच्या आगमनाचा उत्साह शिगेला पोहोचला आहे. आज लाडक्या बाप्पाचे आगमन होत असल्याने शहरातील गणेशमूर्तींच्या बाजारपेठेत भावიკांची मोठी गर्दी पाहायला मिळत आहे. आकर्षक आणि विविध रूपांतील गणेशमूर्ती खरेदी करण्यासाठी नागरिकांची लगबग सुरू झाली आहे. विशेष म्हणजे, बाप्पाच्या स्वागतासाठी लहान मुलांपासून ज्येष्ठ नागरिकांपर्यंत सर्वच जण सहकुटुंब मूर्ती खरेदीसाठी बाजारात दाखल झाले आहेत. आपल्या आवडत्या गणरायाची मूर्ती निवडताना भाविकांमध्ये मोठा उत्साह पाहायला मिळतो. मूर्ती खरेदीनंतर ढोल-ताशांच्या गजरात आणि गणपती बाप्पा मोरयाच्या जयघोषात बाप्पाला घरी नेऊन विधिवत स्थापना केली जात आहे. त्यामुळे संपूर्ण शहरात भक्तिमय आणि उत्साहाचे वातावरण निर्माण झाले आहे.0
0
Report
Advertisement
सीजीपीएसी परीक्षा में गड़बड़ी; कांग्रेस CBI जांच की मांग और इंटरव्यू रोकने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस. पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला सहित अन्य कई नेता मौजूद. सीजीपीएसी की परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया आरोप. 2024 की सीजीपीएसी परीक्षा में कॉपी जांच में गड़बड़ी का लगाया आरोप. गड़बड़ी कर अपने लोगों को उपकृत करने का लगाया आरोप. सीबीआई जांच की मांग की. आरटीआई के जरिए निकाली गई उत्तर पुस्तिका की कॉपी के हवाले से लगाया आरोप. बैज ने कहा- एक ही सवाल में सही उत्तर देने पर एक छात्र को 2 में 2 नम्बर मिला और दूसरे छात्र को 2 में 0 नम्बर मिला. इसी तरह कुछ अन्य प्रश्नों में भी गलत उत्तर में भी सही उत्तर लिखने वालों से ज्यादा नम्बर दिए गए. एक ही उत्तर पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों को अलग-अलग नम्बर दिए गए. जिसने गलत उत्तर लिखा है उसे भी नम्बर दिए गए, जबकि जीरो नम्बर मिलना चाहिए. भारी गड़बड़ी की गई है और अपनों को उपकृत किया गया है. 2025 की भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका है. 2025 के सीजीपीएसी परीक्षा में 265 पद पर परीक्षा लिया गया, इसके लिए 795 अभ्यर्थी इंटव्यू में जाना चाहिए नियमों के तहत लेकिन 608 लोगों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. सरकार से कांग्रेस की मांग है कि इंटरव्यू प्रक्रिया तत्काल रोके जाए, 187 अभ्यर्थियों को जिन्हें अयोग्य बताया गया है उनकी उत्तर पुस्तिका सरकार सार्वजनिक करे. इसकी भी सरकार जांच करे वहीं तारा कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस करेंगी आंदोलन. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जल्द ही इसे लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी0
0
Report
रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान विवाद, दो घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में दो गांवों के युवक-युवती के करीब 8 दिन पुराने शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, अब मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के बाद और बढ़ गया। दोनों के शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए थे, जहां दोनों पक्षों के परिजनों भी पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा। आरोप है कि मृतक युवती के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ही मृतक युवक के परिजनों पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
जीप में इतने लोग बैठने पर वायरल वीडियो लोग हैरान कर गए
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान जीप में बैठे लोगों की संख्या खींचती है. छोटी सी गाड़ी में कई लोग एक साथ सफर करते दिखाई दे रहे हैं. कोई जीप के ऊपर बैठा है तो कोई इधर-उधर लटक रहा है. और इस सफर में सारे लोग खुश नजर आते हैं. आगे से लेकर पीछे तक लोग नजर आते है. और पूरा नजारा देखकर लगता है की जीप में इतने लोग भी बैठ सकते हैं.....इसी वजह से वीडियो देखने वाले लोग इसे मजेदार बता रहे है. एक जीप पर पूरा मोहल्ला वीडियो देख लोग हैरान0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के सातों नगर निकायों के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नतीजों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणाम के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बीजेपी की जीत का श्रेय संगठन की मेहनत को दिया। विधायक आक्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद सीपी जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कांग्रेस की ओर से सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर आक्या ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस आरोप लगा रही है, जबकि बीजेपी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और जनता ने बहुमत दिया। चार निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत पर उन्होंने कहा कि कुछ निर्दलीय बीजेपी की विचारधारा से जुड़े हैं और पार्टी के संपर्क में हैं। आक्या ने दावा किया कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने जा रही है और शहर के विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से खास बातचीत की हमारे संवाददाता अभिषेक शर्मा ने।0
0
Report
बोड़ला की बेटी गीता यादव ने जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रचा
Kawardha, Chhattisgarh:बोड़ला की बेटी गीता यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत बना जूनियर एशिया कप चैंपियन कबीरधाम के बोड़ला वार्ड नंबर-14 की बेटी गीता यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जिले का नाम रोशन किया है। चीन में आयोजित विमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में गीता यादव भारतीय टीम का हिस्सा रहीं और पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की खूब चर्चा रही। पिछले मुकाबले में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान भी मिला था। फाइनल में 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांती माने ने फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। भारत ने 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीता। गीता की उपलब्धि से बोड़ला सहित पूरे कबीरधाधम में खुशी और गर्व का माहौल है।0
0
Report
टोंक निकाय चुनाव: कांग्रेस का बोर्ड बना, मालपुरा में बीजेपी का दबदबा, निर्दलीय निर्णायक
Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव में पायलट-कन्हैया का जलवा बरकरार एंकर..टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत, मालपुरा क्षेत्र में बीजेपी का बोर्ड तय; निवाई में निर्दलीय निर्णायक टोंक। टोंक जिले के नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने जिले की सियासत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए अलग-अलग तस्वीर पेश की है। जिले की एकमात्र नगर परिषद टोंक में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। नतीजों को सचिन पायलट के प्रभाव और कांग्रेस के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया है। मालपुरा के साथ टोडारायसिंह, डिग्गी और लांबा हरिसिंह नगर निकायों में भी बीजेपी बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इन निकायों के परिणामों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिली है। ऐसे में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के प्रभाव वाले क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है。 देवली, दूनी और पीपलू में भी बीजेपी का पलड़ा भारी जिले के देवली, दूनी और पीपलू नगर निकायों में भी बीजेपी बोर्ड बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। इन निकायों में बीजेपी के पक्ष में आए परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है。 उनियारा में कांग्रेस को बढ़त उनियारा नगर पालिका में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है और यहां कांग्रेस बहुमत हासिल करने की स्थिति में है। ऐसे में जिले के अलग-अलग निकायों में दोनों प्रमुख दलों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है निवाई में निर्दलीय निभाएंगे निर्णायक भूमिका वहीं निवाई नगर पालिका के परिणामों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। बोर्ड गठन में निर्दलीयों का समर्थन सत्ता की चाबी साबित हो सकता है。 कुल मिलाकर टोंक जिले के निकाय चुनाव परिणामों में टोंक नगर परिषद में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत की है, जबकि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के निकायों में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। अब निगाहें उन निकायों में बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद के लिए होने वाली आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं。0
0
Report
Advertisement
