छतरपुर में विधायक के भाई और ड्राइवर पर मारपीट का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के बाजना में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रामसिया के भाई तुलसी लोधी और ड्राइवर चाली यादव पर RSS के उप खण्ड कार्यवाह गोविंद सेन के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बाजना बस स्टैंड पर हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले गोविंद सेन के साथ लात-घूंसों से हमला किया गया। बाजना थाना पुलिस ने फरियादी का चिकित्सीय परीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ BMS की धारा 296, 115(2), 351(2), और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
