471001
छतरपुर में मौलाना ने पत्थरबाजी के चलते दिया बयान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पत्थरबाजी की घटना के बाद नूरानी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जुमाउद्दीन ने घोर निंदा की। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अमन चैन बनाए रखना चाहिए और सरकार व मुख्यमंत्री के साथ हैं। पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजासर के पशु चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कलेक्ट्रेट पहुँची भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर भोजासर में कार्यरत पशु चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीण लामबंद कलेक्ट्रेट पर पहुंचे सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किया प्रदर्शन आरोप लगाया, ड्यूटी पर नहीं आती चिकित्सक, देती है धमकियां दो दिन पहले भी एक ग्रामीण पर दर्ज करवाई एफआईआर प्राइवेट पशु सहायकों के भी वीडियो बनाकर कार्रवाई की धमकी का आरोप ग्रामीण बोले, नहीं हटाया डॉक्टर को, तो करेंगे उग्र आंदोलन कलेक्ट्रेट पर लगाए प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है जैसे नारे झुंझुनूं जिलाे के भोजासर गांव के राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. विनीता कुमारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। भोजासर से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच और पूर्व सरपंच के साथ प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉ. विनीता कुमारी पिछले करीब 6-7 वर्षों से भोजासर में कार्यरत हैं और उनके कार्य व्यवहार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर नियमित रूप से समय पर ड्यूटी पर नहीं आतीं और पशुओं को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले पशुपालकों के साथ भी कथित तौर पर सही व्यवहार नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब कोई व्यक्ति अपने गाय या भैंस को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लेकर जाता है तो कई बार उसका इलाज नहीं किया जाता। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध या शिकायत करने पर उन्हें छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को भी कई बार मामले से अवगत करवाने का दावा ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद जिला संयुक्त निदेशक को भी ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों نے मंडावा विधायक कुमारी रीता चौधरी को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि डॉ. विनीता कुमारी का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए और भोजासर पशु चिकित्सालय में नए पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े। भोजासर निवासी प्राइवेट पशु वेटरनरी सहायक रवि ने भी कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत रखी। उनका आरोप है कि जब वे गांव में किसी पशु का उपचार करने जाते हैं तो डॉ. विनीता द्वारा उनकी वीडियो बनाने और वहां पशुओं को नहीं देखने की बात कही जाती है। रवि के अनुसार, उन्हें कई बार एफआईआर करवाने की चेतावनी भी दी गई।0
0
Report
लुधियाना में बाबा बागेश्वर की पांच दिवसीय कथा महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-पंजाब के लुधियाना में आज से भक्ति और आस्था का भव्य संगम होने जा रहा है। बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के लिए लुधियाना पहुंच चुके हैं। आज से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बाबा बागेश्वर के लुधियाना पहुंचने पर स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर विशाल पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए लंगर सहित तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान बाबा बागेश्वर श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कथा एवं महिमा का रसपान कराएंगे। आयोजन के दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार भी आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई थी। बताया जा रहा है कि पंजाब की धरती पर बाबा बागेश्वर की यह दूसरी कथा है। इससे पहले करीब तीन वर्ष पूर्व पठानकोट में आयोजित कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। अब एक बार फिर लुधियाना में होने वाले इस आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
बेगूं से 307 किलो 470 ग्राम अफीम समेत 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 25 सितंबर की रात बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड पर गोपालपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जाट निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद समद और 19 वर्षीय राहुल भाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक की मौत कर दी; चालक मौके से फरार
Siwan, Bihar:सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक की मौत कर दी; चालक मौके से फरार। मृतक की पहचान दरौंदा के रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी के रूप में हुई है। वह साइकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था; उसी दौरान दुर्घटना घट गई। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप की है। हादसे के बाद स्थानीय भीड़ जुट गई और दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची; शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
80 साल बाद शिकरा गांव अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा
Sidhi, Madhya Pradesh:आजादी के 80 साल बाद भी शिकरा गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सड़क नहीं, बिजली नहीं और बीमारी के वक्त अस्पताल तक पहुंचना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती है। बदहाल व्यवस्था से परेशान सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर सीधी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्तों की वजह से आवागमन मुश्किल है, रात के समय बिजली नहीं रहने से परेशानी बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सके, यह भी चुनौती बन जाता है। विकास के दावे के बीच शिकरा के ग्रामीण आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करेंगे? सीधी जिले के मझौली विकासखंड की मड़वास तहसील का शिकरा गांव, जहां ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से सीधी पहुंचे। पहले ग्रामीण सीधी वीथिका भवन पहुंचे और इसके बाद पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति खराब है। ऐसे में रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रात के समय बिजली की समस्या परेशानी को और बढ़ाती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी मांग के लिये ग्रामीण शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद प्रशासन की ओर से जल्द मौके की स्थिति देखने का आश्वासन दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजीव पांडेय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को भेजकर दो दिन के भीतर गांव की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद शिकरा गांव की तस्वीर कितनी बदलती है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब कितना इंतजार करना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।0
0
Report
कोटा में उपमहापौर चुनाव के लिए भाजपा का एकजुट प्रत्याशी विवेक राजवंशी
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा उपमहापौर चुनाव के बीच भाजपा पार्षदों की एकजुटता का वीडियो सामने आया。 उपमहापौर प्रत्याशी विवेक राजवंशी के साथ भाजपा के विधायक और सभी पार्षद एक जगह मौजूद नजर आए वीडियो में विवेक राजवंशी ने कहा— सभी एकजुट रहकर काम करेंगे कोटा नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा की ओर से विवेक राजवंशी का एक ही नामांकन दाखिल हुआ है। कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है और उसकी ओर से नामांकन नहीं आया है0
0
Report
Advertisement
जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे, भाजपा में क्रॉस वोटिंग नहीं होगी
Jaipur, Rajasthan:इधर जयपुर में डिप्टी मेयर के पद पर बीजेपी के सामने कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतार दिया है कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा में क्रॉस वोटिंग होगी यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा के पार्षद अनुशासित हैं पूरी पार्टी एकजुट है और डिप्टी मेयर के चुनाव में कोई भी क्रॉस वोटिंग नहीं होगी बाइट झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री0
0
Report
कन्नौज में सिपाही दंपति ने राइफल से शीशा तोड़कर 5 लोगों की जान बचाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कन्नौज में सिपाही दंपति की जांबाजी, राइफल के बट से शीशा तोड़कर बचाई 5 जिंदगियां कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज क्षेत्र में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और उनकी पत्नी ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार में फंसी 5 जिंदगियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। अनियंत्रित होकर पलटी थी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण गीली सड़क पर एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर व रेलिंग के पास पलट गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी दरवाजे जाम हो गए, जिससे कार सवार 5 लोग अंदर ही फंस गए। सिपाही और पत्नी ने दिखाई सूझबूझ उसी दौरान वहां से गुजर रहे यूपी पुलिस के सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह की नज़र पलटी हुई कार पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिपाही दंपति ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। Car के दरवाजे न खुलने पर सिपाही अमित तेवतिया ने अपनी सर्विस राइफल के बट से कार का शीशा तोड़ा। इसके बाद अन्य राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी 5 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वर्दी के फर्ज की हो रही सराहना समय पर मिली इस त्वरित मदद से कार में आग लगने या अंदर दम घुटने जैसे बड़े खतरे से सभी यात्रियों की जान बच गई। सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह के इस साहसिक कदम व कर्तव्यनिष्ठा की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना की जा रही है。0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीतकर खिताब बरकरार रखा
Noida, Uttar Pradesh:A golden triumph for India in Kabaddi!\n\nCongratulations to the entire Indian Women’s Kabaddi Team on winning the Gold Medal at the Asian Games 2026 and successfully defending their title.\n\nRemaining unbeaten throughout the campaign, the team displayed remarkable strength, discipline and determination on the mat.\n\nA proud achievement for Indian sport and a memorable moment for Bharat.\n\nJai Hind!0
0
Report
Advertisement
वाराणसी से सपा नेता अवधेश पाठक की दबिश, फर्जी दस्तावेजों से हेराफेरी की छानबीन
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सपा नेता अवधेश पाठक की तलाश में कानपुर पुलिस ने दी दबिश। • साल 2013 में कंपनी बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन बैनामे के नाम पर करोड़ो के ठगी का आरोप। • सपा नेता अवधेश पठक (pathak) और उनके सगे भाइयों—रमेश व सुरेश पाठक पर कानपुर के कोतवाली थाने में दर्ज है केस。 • लखनऊ निवासी शैलेंद्र वर्मा की शिकायत पर 3 साल पहले कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी。 • आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन, शेयर और प्लॉट के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई。 • कानपुर पुलिस की टीम चौबेपुर स्थित अदिवा गांव में सपा नेता के आवास पर पहुंची。 • दबिश के दौरान परिजनों को नोटिस रिसीव कराया गया और नंबरों की लोकेशन खंगाली गई。 • सपा नेता अवधेश पाठक ने फरार होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे वाराणसी स्थित अपने आवास पर ही मौजूद हैं。 • परिजनों और सपा नेता का कहना है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं。 • कानपुर पुलिस मामले की विवेचना पूरी कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है。0
0
Report
टंडवा में आधार सेवा केंद्र खुला ग्रामीणों को स्थानीय सेवाएं मिलने लगेंगी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के टंडवा वार्ड संख्या-20 में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से टंडवा स्थित विजय कॉम्प्लेक्स में आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ है. यहां नया आधार बनवाने से आधार में सुधार, मोबाइल नंबर लिंक और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इससे ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष सुविधा मिलेगी और आधार संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी. अब लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.0
0
Report
ED ने बुलाया, देहरादून में हम खरामे-खरामे चले आए
Noida, Uttar Pradesh:ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए .... प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय, देहरादून0
0
Report
Advertisement
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Dholpur, Rajasthan:70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरमथुरा वृताधिकारी दुल्लीचंद गुर्जर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वृताधिकारी दुल्ली चंद गुर्जर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। इसलिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। समापन समारोह के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे0
0
Report
अयोध्या में NSG कमांडो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): NSG Commandos inspect security arrangements at Shri Ram Janmabhoomi Temple. एनएसजी कमांडो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। दृश्य0
0
Report
झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर: PWD-PHED के अभाव पर कलेक्टर नाराज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर में PWD-PHED की लापरवाही दोनों विभागों का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा शिविर में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग नाराज कलेक्टर डॉ. गर्ग ने SDM को तुरंत प्रतिनिधि बुलाने को कहा बोले—नोटिस बाद में, पहले जनता को मिले लाभ 77 गिरदावर सर्किलों पर आज से शुरू हुए सेवा सेतु शिविर 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद कलेक्टर बोले—लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं देने पर जोर लंबित प्रकरणों का मौके पर होगा निस्तारण विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले में तीन दिवसीय ग्रामीण सेवा सेतु शिविरों की शुरुआत शनिवार से हुई। जिले के 77 गिरदावर मुख्यालयों पर आयोजित इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में पंचायत समिति झुंझुनूं में आयोजित गिरदावर स्तरीय शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम रामकरण सिंह बिजारणियां भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, यानि PWD और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, यानि कि PHED का कोई प्रतिनिधि शिविर में मौजूद नहीं मिला। महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने एसडीएम को दोनों विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर उनके प्रतिनिधियों को शिविर में बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई या नोटिस बाद में होता रहेगा। लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि शिविर में आने वाले आमजन को सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य ही यह है कि सरकार के विभिन्न विभाग एक ही जगह उपलब्ध रहें और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविर में ई-मित्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों के छोटे-छोटे काम एक ही छत के नीचे हो सकें। लंबित प्रकरणों, वेरिफिकेशन और सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने का काम भी शिविर में किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 77 गिरदावर मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि आज, कल और परसों तीन दिन तक शिविर चलेंगे। एसडीओ शिविरों के प्रभारी रहेंगे, जबकि जिला स्तरीय अधिकारी और ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे। एक तरफ कलेक्टर ने आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ शिविर में PWD और PHED जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी ने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए.0
0
Report
Advertisement
