icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुल्लू के बाजार में राखियों की धूम, 10 से 500 रुपये तक की रंगीन वैरायटी

Kullu, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला मुख्यालय कुल्लू के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों के अलावा विभिन्न स्थानों पर राखियों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों के साथ अन्य सामान की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डोरी राखी, मोती राखी, चंदन राखी, रुद्राक्ष राखी और पीली डोरी वाली राखियां शामिल हैं। बच्चों के लिए बाजार में 20 से 70 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियाँ बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार छोटे बच्चे अपनी पसंद के कार्टून वाली राखियाँ लेने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, बड़े भाई-बहनों के लिए मोती, चंदन और रुद्राक्ष वाली राखियों की भी मांग है।
0
0
Report

फरीदकोट जेल में पिता से मिलने आई महिला के पास 20 ग्राम पदार्थ बरामद

Kot Kapura, Punjab:ਐਂਕਰ : ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਆਈ ਇੱਕ ਔਰਤ ਕੋਲੋਂ ਜੇਲ੍ਹ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 20 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟੇ ਵਰਗਾ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਹਾਇਕ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਭਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਪੱਤਰ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਹੋਛਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਨਮੋਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਜੋ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ, ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕ ਪੈਣ ’ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਜੇਲ੍ਹ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਕਰੀਬ 20 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟੇ ਵਰਗਾ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 431 ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਾਈਟ : ਡੀ.ਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ
0
0
Report

टिकमगढ़ में बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, सड़कों पर घुटनों तक पानी

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, वही बारिश के पानी की नकासी व्यवस्था नहीं होने के चलते बारिश का पानी शहर की निचली बस्तियों में बने लोगों के घरों में घुस गया, तो वही पाश कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक लोगों का पहुंचना हुआ मुश्किल, जिसके चलते शहर में नदी नाले जैसे बहने के दृश्य आये नजर, वही स्थानीय लोगों का आरोप है की नगर पालिका द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही सड़के जलमग्न हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement

कांडा एक्सप्रेस से प्याज की आपूर्ति बढ़ी, मंडियों में दाम गिरना शुरू

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दरों पर प्याज बेचने और कांडा एक्सप्रेस ट्रेन से स्टॉक मंगाए जाने के बाद अब कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है. आज ZEE MEDIA की टीम जब दिल्ली के प्रसिद्ध ओखला मंडी पहुंची तो वहां पता चला कि जो प्याज के थोक विक्रेता है उन्होंने कहा सरकार के द्वारा जो प्याज बाजार में भेजा जा रहा है इसके वजह से आप ब्याज के दामों में भारी गिरावट हो गया है. अब प्याज 35 से ₹40 प्रति किलो बाजारों में बिकेगा. ओखला प्याज मंडी के प्रधान मोहम्मद बिलाल बताते है कि देखिए आज से प्याज बाजारों में 35 से ₹40 प्रति किलो बिकेगा और अधिकतम ₹45 प्रति किलो बिकने की संभावना है क्योंकि अब प्याज के दाम में गिरावट हुआ है क्योंकि सरकार की तरफ से जो प्याज भेजा जा रहा है उसके वजह से मंडियों में अब माल खूब आ गया है कोई कमी नहीं है प्याज की इसलिए प्याज के रेट में गिरावट देखा जा रहा है. बाजारों में प्याज के दाम बढ़ने का मुख्य कारण रहा प्याज की बारिश के दौरान लोडिंग नहीं हो पाना जिसकी वजह से जो प्याज मंडियों में पहुंचना था वह पहुंच नहीं पाया यही कारण रहा प्याज के दाम में बढ़ोतरी का. ओखला मंडी के प्याज विक्रेता की वही हम आपको बता दे सरकार के हस्तक्षेप, कांडा एक्सप्रेस के जरिए सस्ती दरों पर प्याज की आपूर्ति और नई फसल के आगमन से मंडियों में प्याज के दामों में 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आनी शुरू हो गई है. सरकार ने नाफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) के जरिए mobile वैन और भारत ब्रांड आउटलेट्स पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू किया है.
0
0
Report

जांजगीर-चांपा पुलिस ने राखी साइबर जागृति से गोल्डन बुक रिकॉर्ड दर्ज कराया

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पुलिस ने रचा इतिहास एक राखी साइबर जागृति की” अभियान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को दिया गया प्रदान. जांजगीर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से अभियान का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ. जांजगीर के ऑडिटोरियम में कलेक्टर जन्मेजय मोहाबे, एसपी विजय पांडेय और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के छत्तीसगढ़ प्रभारी थे उपस्थित. एक राखी साइबर जागृति की अभियान के जरिए साइबर अपराध के खिलाफ जिलेभर में चला बड़ा जनजागरण अभियान. 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को बांधी गई साइबर जागृति की राखी. 432 गांवों सहित शहरी क्षेत्रों में एक साथ गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश. राखी के पवित्र बंधन के साथ लिया गया संकल्प साइबर ठगी से सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे. राखी का बंधन, साइबर सुरक्षा का संकल्प सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
0
0
Report

रतलाम के ढोढ़र में निर्माणाधीन मकान तलघर से प्रेमी जोड़े के शव, सुसाइड नोट चर्चा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के ढोढ़र में एक निर्माणाधीन मकान के तलघर से महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान कालालिया गांव निवासी ईश्वरलाल प्रजापत और राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी चंदा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ढोढ़र में किराये के मकान में साथ रहते थे। तलघर से दोनों के शव मिलने के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। वहीं, शवों के पास से जहरीला पदार्थ भी मिला है, हालांकि पुलिस ने इसके बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

कांदिवली निर्माण साइट पर क्रेन का हिस्सा गिरा, एक बाइक क्षतिग्रस्त

Mumbai, Maharashtra:कांदिवलीत निर्माणाधीन साइटवर क्रेनचा भाग कोसळला मुंबईतील कांदिवलीच्या साईनगर परिसरात निर्माणाधीन इमारतीच्या साइटवर काम सुरू असताना मोठ्या क्रेनचा एक भाग अचानक खाली कोसळल्याची घटना घडली. या घटनेनंतर परिसरात काही काळ एकच खळबळ उडाली. घटनेची माहिती मिळताच अग्निशमन दल आणि पोलिसांचे पथक तातडीने घटनास्थळी दाखल झाले. जवानांनी परिस्थितीचा आढावा घेतला, तर पोलिसांकडूनही घटनास्थळी पाहणी करण्यात आली. पोलिसांच्या प्राथमिक माहितीनुसार, या दुर्घटनेत सध्या कोणतीही जीवितहानी झाल्याचे समोर आलेले नाही. तसेच क्रेनच्या ढिगाऱ्याखाली कोणी अडकले असल्याचीही माहिती नाही. मात्र, क्रेनचा भाग खाली कोसळल्याने जवळ उभी असलेली एक दुचाकीचे नुकसान झाले आहे. या घटनेमुळे निर्माणाधीन साइटवरील सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा एकदा ऐरणीवर आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के संस्कृत स्कूलों में विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी नियुक्ति

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के संस्कृत स्कूलों में विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी नियुक्त होंगे। रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा। विद्यालयों में नामांकन और शिक्षकविहीन/एकल शिक्षक के आधार पर आकलन किया जाएगा। संपूर्ण/संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड कक्षाओं को रिक्त पदों के प्रस्ताव में प्राथमिकता दी जाएगी। 29 अगस्त तक निदेशालय संस्कृत शिक्षा को प्रस्ताव भेजने होंगे। शिक्षकों की कमी वाले संस्कृत विद्यालयों को विद्या संबल योजना से राहत मिलेगी।
0
0
Report

नेपाल आपदा के बाद राजस्‍थान मंत्री जोराराम कुमावत बोले- सभी यात्री सुरक्षित

Jhunjhunu, Rajasthan:नेपाल में आपदा के बाद देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत बोले- सभी यात्री सुरक्षित. नेपाल में अतिवृष्टि और जलप्रलय से हुई जनहानि के बाद राजस्थान से नेपाल गए वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के परिजनों में चिंता का माहौल है। इस बीच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्री कुमावत ने बताया कि राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी कराए जाते हैं। करीब 1333 वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को नेपाल भेजा गया था। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद विभाग लगातार यात्रियों से संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र काठमांडू और पशुपतिनाथ से करीब 150 किलोमीटर दूर है। काठमांडू में स्थिति सामान्य है। अधिकांश यात्री सुरक्षित हैं, जबकि कुछ यात्री अपनी इच्छा से नेपाल में रुके हुए हैं, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है। सभी यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हवाई मार्ग से सुरक्षित वापस लाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में होगा द्वितीय के.के. अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: बी.बी.एल. पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड शाखा में द्वितीय के.के. अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक बी.बी.एल. पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड, बरेली में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बरेली जिला बैडमिंटन संघ एवं बी.बी.एल. पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 अगस्त को प्रातः 9 बजे अनुष्का वर्मा (I.P.S.) द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 31 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।आयोजन सचिव विनय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली जनपद के सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. विद्यालयों की लगभग 27 टीमों के 352 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बैडमिंटन प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों में खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर विद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बरेली में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
0
0
Report

पवई में खेलो इंडिया लाइव कार्यक्रम से मोदी समेत युवा उत्साह का दौर

Mumbai, Maharashtra:मुंबई, पवई : आयआयटी पवई येथे आज ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रमाचे थेट प्रक्षेपण मोठ्या उत्साहात आयोजित करण्यात आले. या विशेष कार्यक्रमाद्वारे भारताचे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी देशभरातील नागरिक, युवा आणि विद्यार्थ्यांशी थेट संवाद साधत देशाला संबोधित केले. आयआयटी पवई येथे आयोजित करण्यात आलेल्या या लाईव्ह कार्यक्रमाला केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले यांची विशेष उपस्थिती लाभली. यावेळी आयआयटीचे संचालक, प्राध्यापक, अधिकारी तसेच मोठ्या संख्येने विद्यार्थी उपस्थित होते. ‘खेलो इंडिया’च्या माध्यमातून देशातील युवा शक्तीला प्रोत्साहन देणे, खेळ संस्कृतीला बळकटी देणे आणि भारताला क्रीडा क्षेत्रात अधिक सक्षम बनवणे, हा या उपक्रमाचा प्रमुख उद्देश असल्याचे यावेळी अधोरेखित करण्यात आले. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या थेट संबोधनाचा आयआयटी पवईतील विद्यार्थी आणि उपस्थितांनी मोठ्या उत्साहाने सहभाग घेतला. देशभरातील विविध ठिकाणी या कार्यक्रमाचे थेट प्रक्षेपण करण्यात आले असून, युवकांमध्ये क्रीडा क्षेत्राबाबत नवीन ऊर्जा आणि प्रेरणा निर्माण झाल्याचे चित्र पाहायला मिळाले. पवईतील आयआयटी परिसरात ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रमामुळे उत्साहाचे वातावरण निर्माण झाले होते.
0
0
Report

सोलन मंडी में छोटे सेबों के दाम गिरकर, बड़े आकार के सेबों की डिमांड मजबूत

Solan, Himachal Pradesh:सोलन मंडी में छोटे सेबों की अधिकता से बाजार नरम, प्रीमियम सेब के दाम मजबूत सोलन सेब मंडी में इन दिनों सेब की आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन बाजार में पिछले कुछ दिनों से हल्की मंदी देखने को मिल रही है। एसएफटी शॉप नंबर 112 के कारोबारी मनीष चौहान के अनुसार मंडी में पहुंचने वाले सेब के कुल लॉट में करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा छोटे आकार के सेब का है। आगे की मंडियों में छोटे सेबों की मांग कम होने के कारण इनके दामों पर असर पड़ा है। मनीष चौहान ने बताया कि छोटे आकार के सेब भी फिलहाल सोलन मंडी में 1800 से 2100 रुपये प्रति बॉक्स तक बिक रहे हैं। हालांकि, पिछले चार से छह दिनों की तुलना में सेब के दामों में करीब 300 से 400 रुपये प्रति बॉक्स तक की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि छोटे सेबों की अधिक आवक और आगे के बाजार में अपेक्षाकृत कम मांग के चलते यह स्थिति बनी है। वहीं, बड़े आकार और अच्छी गुणवत्ता वाले प्रीमियम सेबों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है। ऐसे सेब मंडी में 2000 से 2500 रुपये तथा बेहतर गुणवत्ता होने पर 3000 रुपये प्रति बॉक्स तक बिक रहे हैं। कारोबारी के अनुसार उनके व्यापार में बेहतरीन गुणवत्ता वाले सेब शुक्रवार को 2500 से 2700 रुपये प्रति बॉक्स तक बिके। वहीं, रॉयल सेब के अच्छे सब-बॉक्स 800 से 1300 रुपये तक के दाम पर बिक रहे हैं। मनीष चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सोलन मंडी में सेब की कुल आवक कम है। पिछले साल भारी मात्रा में सेब मंडी में पहुंचा था, जिसके मुकाबले इस सीजन में आवक अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। हालांकि, गुणवत्ता के मामले में सोलन मंडी की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अन्य मंडियों की तुलना में सोलन मंडी में अच्छी गुणवत्ता और शानदार सेब पहुंच रहा है। कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में सेब की गुणवत्ता, आकार और बाजार की मांग के आधार पर दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। BITE - मनीष चौहान SFT शॉप न 112
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top