icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र में सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब से रोजगार-निवेश के चार चांद

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को अब सोनभद्र नई रफ्तार देने की तैयारी में है। ऊर्जा की राजधानी कहे जाने वाले इस जनपद में जल्द ही सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब विकसित करने की दिशा में काम तेज हो गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न सिर्फ बड़े निवेशकों के लिए नए अवसर खुलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के नए रास्ते भी मिलेंगे। खास बात यह है कि जिलाधिकारी चर्चित गौर ने Zee Media से विशेष बातचीत में इस पूरी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी है। VO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने में अब सोनभद्र की भूमिका और मजबूत होने जा रही है। औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस जनपद में सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब स्थापित करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच रही है। इसके लिए 50 से 100 एकड़ भूमि का चयन कर प्रस्ताव एमएसएमई विभाग को भेजा जा चुका है। इस योजना के जरिए बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्यमियों को भी उद्योग स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे जिले में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। VO: वहीं Zee Media से खास बातचीत करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौर ने बताया कि सरदार पटेल इंडस्ट्रियल हब केवल उद्योग लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, ताकि उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि छोटे उद्यमियों को भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने से लेकर सरकारी योजनाओं और बैंकों के माध्यम से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इतना ही नहीं, विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के लिए उद्यमियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह पूरी योजना स्थानीय उद्यमिता को नई पहचान देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने में सोनभद्र को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। Byte: चर्चित गौर - डीएम, सोनभद्र
0
0
Report

रामपुर जिला अस्पताल में इंटरनेट ठप, मरीजों को परेशानी, ओपीडी पर्चे नहीं बने

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर जिला अस्पताल में नेट ठप,अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, ओपीडी पर्चे न बनने से मरीज घंटों लाइन में रहे, इंटरनेट वायर टूटने से बाधित हुई सेवा,टेक्नीशियन का इंतजार, वॉइसओवर:रामपुर के जिला अस्पताल में सुबह से ही इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं,अस्पताल के कंप्यूटर सिस्टम से बनने वाले ओपीडी पर्चे नहीं बन पाए,जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ पर्चा काउंटर पर जमा हो गई,मरीज इलाज के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्चा न बनने से उन्हें डॉक्टरों तक पहुंचने में देरी हुई,पुरुष अस्पताल में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे,यहां पर्चा काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों का कहना था कि केवल इंटरनेट बंद होने से पूरी व्यवस्था ठप हो गई,कई मरीज गर्मी में परेशान होकर अस्पताल प्रशासन से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग करते दिखाई दिए,वहीं महिला अस्पताल में भी इंटरनेट सेवा प्रभावित रही,लेकिन वहाँ कर्मचारियों ने हाथ से पर्चे बनाकर मरीजों को डॉक्टरों के पास भेजना शुरू कर दिया, इससे महिला मरीजों को कुछ राहत मिली,दूसरी ओर पुरुष अस्पताल में कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें हाथ से पर्चे बनाने की अनुमति नहीं मिली,जिसके कारण मरीजों की परेशानी बढ़ती गई,अस्पताल परिसर में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की कि तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य किया जाए,ताकि भविष्य में ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े, विसुअल्स:1,2,3,4 BYTE:शादाब (जिला अस्पताल)
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी में पिता-पुत्री गैंग का पर्दाफाश; ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार

Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में पिता-पुत्री गैंग का पर्दाफाश मैनपुरी जिला - मैनपुरी 06/07/2026 चलते वाहनों में यात्रियों को निशाना बनाकर बैग से नकदी और जेवरात उड़ाने वाले एक शातिर पारिवारिक टप्पेबाज गैंग का मैनपुरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग में पिता, पुत्री और ऑटो चालक मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, घिरोर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के बैग से 5 हजार रूपये नकद, सोने की चेन और कानों के झाले चोरी कर लिए गए थे। कुरावली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पिता राजवीर सिंह और उसकी पुत्री रेखा को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के टांडा में मंदिर दान पेटी चोरी: क्षेत्र में दहशत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के टांडा गांव स्थित श्री रतनगढ़ महावीर मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकद राशि लेकर फरार हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सुबह जब श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे तो दान पेटी टूटी हुई मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर अर诺द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है。
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर सहित सभी धर्म स्थलों को संघ मुक्त की मांग

NNitinFollow9m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इसमें राम मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से मुक्त कराने की मांग की गई है। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि RSS, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक-दूसरे से जुड़े संगठन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संघ के प्रचारक मुख्य कर्ताधर्ता हैं, जिनमें चंपत राय बंसल भी शामिल हैं। सुमन ने दावा किया कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जमीन खरीद से लेकर निर्माण कार्य और प्राण-प्रतिष्ठा तक लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने इसे राम भक्तों के साथ ठगी और लूट बताया, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ हुआ है और राम मंदिर को भाजपा व संघ का अखाड़ा बना दिया गया है। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने मांग की कि VHP, RSS और भाजपा के कथित 'दान लुटेरों' ने भारतीय जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की। राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार ने कहा कि 'राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को संघ, VHP और भाजपा से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म के धर्माचार्यों को ट्रस्ट में नियुक्त करने की वकालत की। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में गिरीश पटेल एडवोकेट, विनय कुमार सिंह, शिवदर्शन वर्मा, प्रेम चंद वर्मा, करन राजपूत, धर्मेंद्र शर्मा, महेंद्र यादव, मुनेश्वर प्रसाद, कदीर हसन, सर्वेश यादव, राम नरेश वर्मा, दीपक वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, दीपक शर्मा, सुंदर लाल सोनी, योगेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर वर्मा, संदीप तिवारी, संदीप वर्मा, राजेंद्र बहादुर सिंह, आलोक वर्मा, आदित्य वर्मा और अभय सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

अंबामाता में जनसुनवाई: मंत्री ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए

Pratapgarh, Rajasthan:अंबामाता में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश प्रतापगढ़ के अंबामाता में प्रदेश के राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हेमंत मीणा ने जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न गांवों और ढाणियों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व प्रकरणों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में किसी भी नागरिक को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने मंत्री के संवेदनशील रवैये और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top