471001
छतरपुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र के मजरा-हैदराबाद में एक महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी युवक ने रात के अंधेरे में अकेली महिला के घर में घुसकर यह अपराध किया। पीड़िता को धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ में छठ घाटों की सुरक्षा-स्वच्छता पर आलमगीर आलम के निरीक्षण
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पाकुड़ शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं. इस क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. पूर्व मंत्री ने सबसे पहले कालीभाषाण छठ घाट, टीन बांग्ला पोखर एवं साधु पोखर का निरीक्षण किया. पूजा समितियों के सदस्यों ने बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया और घाटों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया. निरीक्षण के दौरान आलमगीर आलम ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है. इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक छठ घाट पर चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूर्व मंत्री ने सभी छठ पूजा समितियों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ तैयारियां पूरी करने की अपील की, ताकि पाकुड़ में छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. घाटों के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की.0
0
Report
नवादा में जापानी शिक्षिका का छठ व्रत: बिहार की लोक आस्था विदेश तक
Nawada, Bihar:जापान तक पहुंची बिहार की लोक आस्था! नवादा में जापानी शिक्षिका ने शुरू किया छठ व्रत, भारतीय परंपरा में हुईं रममय दो महीने से सात्विक भोजन कर रही हैं काना मियामुरा, गांव की महिलाओं के साथ छठ गीत गाकर कर रहीं सूर्य उपासना बिहार का लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अपनी पवित्रता, परंपरा और आस्था के लिए पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। इस महापर्व की महिमा अब विदेशियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसका एक अनूठा उदाहरण नवादा जिले के पिरौटा गांव में देखने को मिल रहा है, जहां जापान से आई एक शिक्षिका ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से प्रभावित होकर छठ व्रत शुरू किया है। जापानी शिक्षिका काना मियामुरा के इस कदम ने गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाके के लोगों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। आमतौर पर छठ महापर्व बिहार और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की उपासना करते हैं। लेकिन नवादा के पिरौटा गांव में इस बार छठ पूजा इसलिए खास बन गई है, क्योंकि जापान की रहने वाली काना मियामुरा भी पूरी श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत की परंपरा निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि काना मियामुरा ने छठ पूजा की तैयारियां काफी पहले से शुरू कर दी थीं। पिछले दो महीनों से वह सात्विक भोजन कर रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खानपान से लहसुन और प्याज तक का त्याग कर दिया है, ताकि छठ व्रत की परंपराओं और नियमों का पूरी तरह पालन कर सकें। इन दिनों वह गांव की महिलाओं के साथ मिलकर छठ के पारंपरिक गीत भी गा रही हैं। भारतीय महिलाओं के बीच बैठकर छठी मैया की आराधना करना और इस पर्व की परंपराओं को आत्मसात करना उनके लिए एक खास अनुभव बन गया है। काना मियामुरा की यह पहल बताती है कि आस्था और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती। भाषा, देश और सरहदें भले ही अलग हों, लेकिन श्रद्धा लोगों को एक-दूसरे की परंपराओं से जोड़ देती है। नवादा के पिरौटा गांव में जापानी शिक्षिका का छठ व्रत इस बात की खूबसूरत मिसाल बन गया है कि बिहार की लोक आस्था का आकर्षण अब सात समंदर पार तक पहुंच रहा है。0
0
Report
श्री राम जानकी मंदिर के पास पोखरे पर लगा हाई मास्क लाइट, छठ महापर्व पर क्षेत्रवासियों में खुशी
Baisar, Uttar Pradesh:*लेहरा स्टेशन में श्री राम जानकी मंदिर के पास पोखरे पर लगा हाई मास्क लाइट, छठ महापर्व पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बे में स्थित *श्री राम जानकी मंदिर के बगल में स्थित पोखरे के पास* आज दिनांक 13 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को हाई मास्क लाइट लगाई गई। यह हाई मास्क लाइट *फरेंदा विधानसभा के विधायक वीरेंद्र चौधरी* द्वारा विधायक निधि से लगवाई गई है। *ईश्वर यादव की पहल पर लगी लाइट* यह लाइट *उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य एवं PCC Delegate ईश्वर यादव* की पहल पर लगाई गई है। छठ महापर्व को देखते हुए ईश्वर यादव ने विधायक वीरेंद्र चौधरी से मांग की थी, जिस पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक निधि से हाई मास्क लाइट लगवाने का कार्य कराया। *इनका रहा सराहनीय सहयोग* इस कार्य में *ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरगाहपुर बृज बिहारी यादव* और *ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुबौलिया पंकज यादव* का भी सहयोग सराहनीय रहा। *क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर* छठ महापर्व के ठीक पहले पोखरे के पास हाई मास्क लाइट लगने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। अब छठ घाट पर शाम और रात के समय श्रद्धालुओं को अंधेरे में पूजा करने में परेशानी नहीं होगी। स्थानीय लोगों ने विधायक वीरेंद्र चौधरी और ईश्वर यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और घाट पर सुरक्षा भी बढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का आरोप: निर्वाचन पोर्टल बंद रहने से छत्तीसगढ़ के 25,000 नए मतदाता (Gen-Z) सूची में जुड़ने
Bhilai, Chhattisgarh:रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि तकनीकी बाधाओं के कारण राज्य के हजारों युवा (Gen-Z) मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए हैं। कांग्रेस नेताओं और जिला अध्यक्षों के अनुसार, मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया 3 नवंबर तक चली और 6 नवंबर को नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने का अवसर दिया गया था। पार्टी का कहना है कि EPIC नंबर जनरेट करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन निर्वाचन आयोग का पोर्टल 11 नवंबर तक बंद रहा और 12 नवंबर को खुला। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने यह मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि पोर्टल बंद रहने के कारण अकेले भिलाई में लगभग 5,000, रिसाली में 1,200 और पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 25,000 नए मतदाताओं के नाम जुड़ने से रह गए हैं। कांग्रेस ने इसे युवा मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रखने का प्रयास बताते हुए मांग की है कि सभी आवेदक नए मतदाताओं के EPIC नंबर तत्काल जनरेट किए जाएं और उनके नाम आगामी नगरीय निकाय की मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। Congress Alleges Portal Closure Deprived 25,000 New Voters (Gen-Z) of Inclusion in Chhattisgarh Voter List0
0
Report
मध्यप्रदेश में अमूल के बाद सांची ने दूध के दाम बढ़ाए 74 रुपए प्रति लीटर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में अमूल के बाद अब सanchi ने भी बढ़ाए दूध के दाम सanchi दूध 4 प्रति लीटर हुआ महंगा अब एक लीटर दूध के लिए चुकाने होंगे 74 रुपए नई दरें 14 नवंबर से होंगी लागू सanchi दूध की रोजाना औसतन 3 लाख लीटर बिक्री भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड में भी बढ़े दाम0
0
Report
कोसी नदी पर कॉर्मोरेंट प्रवासी स्थानीय पक्षी मौत: वन विभाग ने जांच शुरू की
Ramanagara, Karnataka:विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लैंडस्केप में सर्दियों की दस्तक के साथ ही कोसी बैराज के पास कोसी नदी में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इन दिनों कोसी नदी में काले रंग के जलकौआ यानी कॉर्मोरेंट पक्षियों को बड़ी संख्या में पानी में गोता लगाते और मछलियों का शिकार करते हुए देखा जा रहा है,पानी के भीतर लंबी डुबकी लगाने और कुछ समय तक जलमग्न रहने की क्षमता रखने वाले ये पक्षी नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं. दरअसल सर्दियों के मौसम में कॉर्मोरेंट की कुछ प्रजातियां मध्य एशिया, उत्तरी क्षेत्रों और हिमालय के आसपास के ठंडे इलाकों से अपेक्षाकृत गर्म मैदानी क्षेत्रों की ओर रुख करती हैं,ऐसे में कोसी नदी और आसपास के जलीय क्षेत्र इनके लिए अनुकूल आवास बन जाते हैं,हालांकि यह समझना जरूरी है कि कोसी नदी में दिखाई देने वाले सभी कॉर्मोरेंट प्रवासी नहीं हैं, क्योंकि इस पक्षी की कुछ प्रजातियां स्थानीय स्तर पर भी पाई जाती हैं,इसी बीच शुक्रवार सुबह कोसी नदी किनारे एक कॉर्मोरेंट पक्षी मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में भी हलचल मच गई,पक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने भी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया के मुताबिक प्रथम दृष्टया पक्षी की मौत आपसी संघर्ष के कारण होने की संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग की ओर से जांच की जा रही है. अब देखना होगा कि जांच में पक्षी की मौत की असल वजह क्या सामने आती है, सर्दियों में कोसी नदी पर बढ़ती पक्षियों की मौजूदगी के बीच इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान भी आकर्षित किया है.0
0
Report
Advertisement
तिगरी गंगा मेले की तैयारी पर कमिश्नर निरीक्षण, 4000 पुलिसकर्मी तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:स्लग 1311ZUP_AMR_GANGA_MELA एंकर अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले का कमिश्नर ने किया निरीक्षण , 4000 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, कमिश्नर से कहा व्यवस्था और सुरक्षा में चूक बर्दास्त नहीं होगी अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने मेला स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्नान घाटों, महिलाओं के चेंजिंग रूम, शौचालयों और सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर डीएम और एसपी को जरूरी निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाएं दुरस्त रखने के साथ स्नान घाटों पर गोताखोरों और नावों की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। मेले की सुरक्षा में 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। वहीं, पहली बार तिगरी और गढ़ गंगा मेले को जोड़ने के लिए गंगा पर पांटून पुल बनाया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी。 बाइट सुनीता सिंह कमिश्नर मुरादाबाद मंडल रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
फरीदाबाद रोड रेज के विवाद में गोली चला देने वाला आरोपी गिरफ्तार, घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद-- रोड रेज को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को गोली मारी गई - आरोपी गिरफ्तार घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती ! फरीदाबाद खेड़ी पुल थाना क्षेत्र की भारत कॉलोनी के पास रोड रेज को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी कार में सवार युवक ने पहले गाली-गलौज की और फिर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रशांत (27) और प्रिंस (23) नाम के दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर 21 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में एक युवक जसवंत पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। भारत कॉलोनी निवासी पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई प्रिंस और प्रशांत व उसके साले के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ बुआ को लेने के लिए जा रहे थे। घर से निकलते ही 100 मीटर दूर सेंट्रल बैंक के पास कई गाड़ियां खड़ी हुई थी। जहां पर कार के निकलने के लिए रास्ता नहीं था। घायल के पिता: उन्होंने वहां पर खड़ी एक ब्रेजा कार से निकलने के लिए साइड मांगी तो कार चला रहे युवक ने उनके सामने कार को लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कार से निकलकर उनको गालियां देने लगा और उनके ऊपर पिस्टल तान दी। इस दौरान विवाद में उसने पिस्टल से तीन गोलियां चला दी। इनमें से दो गोलियां उनके दोनों भाइयों को लगीं। गोली उनके भाई प्रशांत को गर्दन के पास और प्रिंस को छाती में लगी। गोली चलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-21ए स्थित एशियन अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों को भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी जसवंत को राउंडअप कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
लखनऊ: मलिहाबाद बस हादसा टला, 60 यात्री सुरक्षित; ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मलिहाबाद के हिम्मत खेड़ा - कसमंडी रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई。 बस में करीब 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बड़ी घटना होते-होते टल गई और किसी भी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई。 यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिसके बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और एक यात्री चालक के ऊपर गिर गया。 बताया जा रहा है कि सभी यात्री मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व की तैयारी पूरी, 15 नवंबर को होगा संध्या अर्घ्य
Kurukshetra, Haryana:छठ महापर्व की तैयारी पूरी, 15 नवंबर को होगा संध्या अर्घ्य कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दौरान विशेष आरती और भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। इसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। 15 नवंबर को श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर घाट पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस دوران विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा की ओर से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भोजन के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। छठ पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए यूपी और बिहार से प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो 15 नवंबर की शाम से पूरी रात छठ गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। वहीं, संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से ब्रह्मसरोवर घाट पर नशा करके नहीं आने का आग्रह किया गया है, ताकि पर्व के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बना रहे।0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत: क्लीन चिट के बाद कौन जिम्मेदार?
Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत का मामला, सभी दवाओं के जांच सैंपल सही निकले, सबसे बड़ा सवाल आखिर प्रसूताओं की मौत का जिम्मेदार कौन?, औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा दर्जनभर से अधिक दवाओं के लिए थे सैंपल, दवाओं के स्टॉक को होल्ड पर रखा था, अब मिली क्लीन चीट, मामले में डॉक्टरों को मिल चुकी क्लीन चीट, 2026 में अब तक मई में 5, अक्टूबर में 4 एवं नवंबर में 2 प्रसूताओं की हो चुकी मौत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रसूता महिला मृत्यु प्रकरण में बनाई जांच कमेठी, कार्यवाहक निर्देशक RCH डॉ रोमेश सिंह कोटा आकर रेफरल व्यवस्था एवं प्रकरण की करेंगे जांच0
0
Report
रामपुरा-डाडड़ी में नया पुलिस थाना: 21 ग्राम पंचायतों के लिए सुविधा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर रामपुरा-डाबड़ी में अब जल्द खुलेगा नया पुलिस थाना. चौमूं, हरमाड़ा,दौलतपुरा थाना इलाके की सीमाओं में हुआ बदलाव तीन पुलिस थानों से 21 ग्राम पंचायतो को अलग कर बनाया गया नया थाना टाटियावास टोल प्लाजा के पास बनेगा नया थाना, रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाने की अधिसूचना हुई जारी 21 गांवों और औऱ कॉलोनी के लोगों नहीं जाना पड़ेगा चौमूं, दौलतपुरा, हरमाड़ा चौमूं थाना इलाके से टांटियावास, जाहोता और डाबड़ी हुआ अलग नया थाना शुरू होने से पुलिस व्यवस्था को मिलेगी मजबूती0
0
Report
Advertisement
रेवटी चौकी के पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग-- रिश्वत लेते पुलिसकर्मी कैमरे में हुआ कैद, वर्दी पर उठे सवाल चौकी परिसर में पुलिसकर्मी रुपये लेते दिखा, वीडियो हुआ वायरल, रातभर वाहनें से चेकिंग के नाम अवैध वसूली के लगे आरोप, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जिले के रेवटी पुलिस चौकी का मामला,0
0
Report
21 नवम्बर को आप सासंद संजय सिंह का शहीदी धरती पर होगा आगमन: जिलाध्यक्ष
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मधुबन इलाके में स्थित पाती मैदान में 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का आगमन हो रहा है जिसको लेकर जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहीदी धरती पर सांसद संजय सिंह का आगमन हो रहा है जिसमें काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा होगा। वही कहा कि वोटचोरी, कटान और लोगों की समस्याओं को लेकर जनसभा होगी।0
0
Report
खूँटी के अंतिम साप्ताहिक बाजार में छठ महापर्व पर सूप-दउरा की बिक्री तेज
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर अंतिम साप्ताहिक बाजार में आज सूप, दउरा और डलिया की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. छठ व्रत करने वाले परिवारों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारम्परिक सामानों की जमकर खरीदारी की. मांग बढ़ने के कारण सूप की कीमतों में तेजी देखी गई. बाजार में एक सूप 200 रुपये तक बिका. वहीं दउरा और डलिया के दाम भी ऊंचे रहे. छठ महापर्व को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक से सूप-दउरा बनाने और बेचने वाले कारीगरों एवं विक्रेताओं का कारोबार भी अच्छा रहा. छठ महापर्व में सूप और दउरा का विशेष धार्मिक महत्व है. भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए इन पारंपरिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि पर्व से पहले खूँटी के अंतिम साप्ताहिक बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी. बाजार में बांस से बने सूप, दउरा और डलिया की खूब बिक्री हुई. लोग अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार पूजा की सामग्री खरीदते नजर आए. मांग अधिक होने के कारण सूप 200 रुपये तक बिके, जबकि दउरा और डलिया की कीमतों में भी बढ़ोतरी रही. बाजार में उमड़ी भीड़ से स्थानीय विक्रेताओं के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली。0
0
Report
Advertisement
