icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परवल में घर पर भीषण आग: शादी का सामान जलकर राख, पीड़ित परिवार परेशान

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- भीषण अग्निकांड में शादी के सामान सहित सबकुछ जलकर हुआ राख...! एंकर :--- देहरादून के परवल क्षेत्र में देर रात एक घर मे भीषण आग लग गई... नदी किनारे बस्ती में मौजूद इस घर में लगी भीषण आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया... आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा -तफरी मच गई... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस आग ने शांत होने से पहले ही सब कुछ जलाकर राख कर दिया... पीड़ित शफीक मजदूरी का काम करता है और बरसों की मेहनत से तिनका- तिनका जोड़ शफीक ने अपनी बिटिया की शादी के लिए लाखों रुपए और शादी का सामान जुटाया हुआ था... 2 महीने बाद बिटिया की शादी होने वाली थी लेकिन शादी के सामान सहित घर मे रखा गुजर-बसर करने का सब सामान जलकर राख हो गया... आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है... फिलहाल पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार के खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं... बाईट :--- शफीक (पीड़ित )
0
0
Report

झुंझुनूं समेत 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट: तेज हवाओं और आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं में मोबाइल पर सायरन के साथ आया इमरजेंसी अलर्ट अचानक मोबाइल पर अलर्ट आने से लोगों में मची हलचल अगले 3 घंटे में अत्यंत गंभीर मौसम गतिविधियों की दी चेतावनी 90-100 किमी रफ्तार की हवाएं, आंधी-ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई अलर्ट के जरिए झुंझुनूं समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी आज शाम 7:07 बजे तक प्रभावी रहेगा अलर्ट मौसम विभाग ने भी झुंझुनूं सहित कई इलाकों के लिए जारी किया रेड अलर्ट आज शाम अचानक झुंझुनूं के मोबाइल उपभोक्ताओं के फोन पर तेज सायरन की आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्राप्त हुआ। अचानक शांत रखे मोबाइलों में जब तेज अलर्ट आया तो एक बार हड़कंप मच गया। लेकिन लोगों ने इस अलर्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किए है। दरअसल इस अलर्ट में झुंझुनूं सहित बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर और सीकर जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान अत्यंत गंभीर मौसम गतिविधियों की चेतावनी दी गई। अलर्ट के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने, 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी आने, ओलावृष्टि, मध्यम बारिश तथा बिजली गिरने के साथ गंभीर तूफान की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी 30 मई को शाम 4:07 बजे से 7:07 बजे तक की अवधि के लिए जारी की गई। यह संदेश राजस्थान के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से प्रसारित किया गया, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने भी झुंझुनूं समेत शेखावाटी और आसपास के कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
0
0
Report

शामली के लिलोन गांव में ज्वलनशील पदार्थ गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लिलोन गांव में ज्वलनशील पदार्थ के गोदाम में आग लग गई। आग सुबह से ही जलती रही। गोदाम मालिक और ज्वलनशील पदार्थ रखने वाले बैटरी व्यवसाय ने दोपहर बाद दमकल विभाग को सूचना दी। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन गोदाम में रखे पदार्थ जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के टीम इंचार्ज ने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ आबादी में रखना गैरकानूनी है और इतनी लंबी आग का कारण भी यही बताया गया। मामला लिलोन गांव के है, जहां सुदर्शन बैटरी के मुनीम अमित कुमार के यहां केमिकल रखने का गोदाम बना हुआ था। कल शाम करीब 400 केमिकल के कट्टे उतार कर रखे गए थे, आग सुबह से रुक-रुक कर लग रही थी। मुनीम अमित कुमार और सुमित ने आग को खुद बुझाने की कोशिश की, पर हाथ नहीं आया। दोपहर बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और लगभग डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। केमिकल रखने वाले लोगों के मुनीम अमित ने बताया कि कल रात एक बड़े ट्रक में करीब 400 केमिकल के कट्टे आए थे, जिनमें 60 कट्टे भिजवा दिए गए, शेष 340 कट्टे सुबह से ही जल रहे थे। 20 कट्टे बाहर निकाले गए, पर अगलगी रुकी नहीं। नियमों के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ आबादी क्षेत्र में रखना गैरकानूनी है। फायर ब्रिगेड की टीम के इंचार्ज सुदेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी, तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँच कर आग को रोकने का प्रयास किया गया; आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं पाया गया। अमित कुमार का कहना है कि इसमें बैटरी के कोयले हैं, जबकि ऐसी आग केमिकल के बिना नहीं लगती।
0
0
Report
Advertisement

बांके बिहारी मंदिर के पास मांस टुकड़े से हड़कंप, शुद्धिकरण के साथ पुलिस जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश, शिव मंदिर का हुआ शुद्धिकरण मथुरा।विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिलने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। इस संवेदनशील घटना से हिंदू धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं शनिवार सुबह हिंदूवादी संगठनों और गौभक्तों ने मंदिर परिसर का शुद्धिकरण कराया。 गंगाजल और यमुनाजल से हुआ शुद्धिकरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की बांके बिहारी चौकी के अंतर्गत सरदार गेस्ट हाउस के समीप स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार शाम मांस के टुकड़े देखे गए थे। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और गौकशी विरोधी अभियान के गौभक्त बबंडर बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल एवं यमुनाजल से पूरे मंदिर परिसर को धुलवाकर उसका शुद्धिकरण कराया और विशेष आरती की。 बबंडर बाबा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बांके बिहारी मंदिर जैसे अति संवेदनशील और पवित्र धार्मिक क्षेत्र में ऐसी घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस से आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोषियों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की。 अस्थाई कूड़ा डलावघर पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मंदिर के निकट बने अस्थाई कूड़ा डलावघर (कचरा स्थल) को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहाँ नगर निगम द्वारा बनाए गए डलावघर के कारण आए दिन गंदगी रहती है और आशंका है कि आवारा पशु या कुत्ते कचरे से अवशेष खींचकर मंदिर के पास ले आए। लोगों ने नगर निगम से इस डलावघर को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है。 जाँच के बाद साफ होगी स्थिति: क्षेत्रीय पार्षद मामले पर क्षेत्रीय पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम को घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद शनिवार को बबंडर बाबा के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी संभव है कि किसी शरारती तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए अवशेष फेंके गए हों या फिर कोई जानवर उन्हें वहां तक खींच लाया हो। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 > पुलिस प्रशासन का रुख: > पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है ताकि सच सामने आ सके。 1. सुमित गौतम (क्षेत्रीय पार्षद) 2. बबंडर बाबा (गौभक्त)
0
0
Report
Advertisement

खोर कॉलोनी में किशोर की हत्या: 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): TEEN STABBED TO DEATH OVER AN ARGUMENT IN KHORA COLONY, MORTAL REMAINS TAKEN FOR LAST RITES/ VISUALS FROM DECEASED VICTIM'S RESIDENCE/ REAX 5 लोगो की खिलाफ केस दर्ज हुआ है 3 की गिरफ़्तारी हुई है 2 आरोपी अभी फ़रार है इनकी मांग है इनकी सुरक्षा की जाए, प्रशासन - पुलिस की ट्रैफिक से सारी मांगे मान ली गई है बहुत जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा पुलिस टीम लगाई गई है गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: खोरा कॉलोनी में कहासुनी को लेकर एक किशोर(टीन) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। इस पर DCP धवल जायसवाल ने कहा, "28 तारीख को एक दुखद घटना हुआ थी जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। परिवारजनों ने 5 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके संदर्भ में पुलिस द्वारा 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवारजनों को सौंप दिया था। आज परिवारजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
0
0
Report
Advertisement

सीपीआईएम ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग पर भिवानी में प्रदर्शन

Bhiwani, Haryana:भिवानी पैट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ सीपीआईएम का प्रदर्शन लघु सचिवालय के बाहर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं व नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम बढ़ी कीमतों को वापिस लेने का सौंपा ज्ञापन वर्ष2014 से अब तक केंद्र सरकार ने 75 लाख करोड़ रूपये के टैक्स एकत्रित किए, अब एक्साईज ड्यूटी को कम कर ईंधन दामों को सरकार करे नियंत्रित : कामरेड ओमप्रकाश ईंधन के दाम बढऩे से परिवहन होगा महंगा, विभिन्न वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे लोगों की क्रय क्षमता घटेगी इससे बेरोजगारी व महंगाई में होगी बढ़ोत्तरी : सीपीआईएम नेता उद्योगपतियों का खजाना भरने की बजाए देश की जनता को राहत दे सरकार : मा. वजीर सिंह सीपीआईएम नेता भिवानी, 30 मई : देश में आए दिन बढ़ रहे पैट्रोल व डीजल के दामों को वापिस लेने की मांग को लेकर सीपीआईएम द्वारा हाथों में झंडे-बैनर लेकर भिवानी के विभिन्न चौराहों से होते हुए विरोध प्रदर्शन कर ईंधन के दामों को वापिस लेने की मांग की गई तथा लघु सचिवालय के नाम प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा। सीपीआईएम नेता कामरेड ओमप्रकाश व मास्टर वजीर घणघस ने कहा कि जिस प्रकार देश में पैट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़े है। उसका अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। ईंधन के दाम बढऩे से अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे, परिवहन महंगा होगा, इससे लोगों की क्रय क्षमता घटेगी। जिससे बेरोजगारी व महंगाई में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में ईंधन के दामों को कम किया जाना चाहिए। ताकि देश की अर्थव्यवस्था बची रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार ने 75 लाख करोड़ के विभिन्न टैक्स इक_े किए है। अब पैट्रोल-डीजल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ा दी। ऐसे में सरकार पैट्रोल कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। जिस समय क्रूड ऑयल के दाम सस्ते थे, तब भी पैट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं किया गया। ऐसे में उनक मांग है कि पैट्रोल-डीजल के दामों को कम किया जाए, ताकि आमजन को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सकें तथा उन पर महंगाई की मार ना पड़े। सीपीआईएम नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी विदेशी नीति सही नहीं है। क्योंकि जब विश्व स्तर पर युद्ध शुरू हुआ तब भारत की जिम्मेवारी बनती थी कि वह ब्रिक्स व शंघाई संगठन में युद्ध समाप्त करने को लेकर अपनी भूमिका निभाता तथा वैश्विक स्तर पर ईंधन की समस्या नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री खुद हैदराबाद व बड़ोदरा में पैट्रोल-डीजल कम खर्च करने, सोना ना खरीदने तथा तेल से बनने वाले खाने वाले पदार्थो का प्रयोग कम करने की बात कहकर खुद विदेश चले जाते है। ऐसे में उनकी मांग है कि देश के नागरिकों को महंगाई से राहत दी जानी चाहिए। बाईट : सीपीआईएम नेता कामरेड ओमप्रकाश , संतोष देशवाल
0
0
Report
Advertisement

NEET UG पेपर लीक पर संदीप दीक्षित का दावा, शिक्षा मंत्री पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANDEEP DIKSHIT (CONGRESS) ON AAP NATIONAL CONVENOR ARVIND KEJRIWAL’S STATEMENT/ SUPREME COURT VERDICT ON NEET UG 2026 PAPER LEAK CASE/ GOVERNMENT ASKS OIL COMPANIES TO BUILD 30-DAY LPG RESERVES AMID WEST ASIA CRISIS दिल्ली: NEET (UG) पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित कहते हैं, "...सबसे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि गलती हुई है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। पिछले सात-आठ दिनों में, हमने जवाबदेही तय करने का कोई भी सच्चा प्रयास नहीं देखा है। हालांकि, परोक्ष रूप से सरकार ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है, क्योंकि मूल रूप से इस पूरे मामले की जांच किसे करनी चाहिए? शिक्षा मंत्री को? फिर भी, जब प्रधानमंत्री ने दखल देते हुए कहा कि वह—न कि शिक्षा मंत्री—व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी और देखरेख करेंगे, तो इससे कई सवाल खड़े हो गए। सबसे पहले तो, प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर इसकी निगराणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है... निगरानी में आया यह बदलाव इस बात का संकेत है कि सरकार का शिक्षा मंत्री पर से भरोसा उठ गया है, और मुझे नहीं लगता कि इसके बाद उनका अपने पद पर बने रहना कोई समझदारी की बात है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top