471001
छतरपुर में उल्टी-दस्त से दो बच्चों की जान जाने के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय
Jhansi, Madhya Pradesh:छतरपुर के गंगवहां गांव में उल्टी और दस्त से दो बच्चों की जान जाने के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया है। सीएमएचओ ने अपनी टीम के साथ गंगवहां पहुंचकर जान जाने की वजह का पता लगाया। पीड़ित ग्रामीणों को ओआरएस और उबला पानी पीने की सलाह दी गई है और कुएं के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है सीएमएचओ ने बताया कि हाल ही में परिवार ने मछली का सेवन किया था और बीमारी की वजह मछली का सेवन भी हो सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ में एनसीओआरडी की संयुक्त बैठक से नशे के खिलाफ अभियान तेज
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी एनसीओआरडी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने की। जिला कलक्टर ने शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया। बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं, उपचार सेवाओं और पुनर्वास गतिविधियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।0
0
Report
गाजियाबाद के खोड़ा में गाड़ी खड़ी को लेकर हिंसक संघर्ष, वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की प्रताप विहार कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूसों से हमला कर दिया। पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इरशाद और शादाब खोड़ा कॉलोनी की प्रताप विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला करना शुरू कर दिया। पास में मौजूद अन्य व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पुलिस ने शादाब और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड बिल्डिंग पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण शुरू - एलडीए की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:अलीगंज अग्निकांड बिल्डिंग पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू Lucknow (Uttar Pradesh): LDA Carries Out Demolition Action Against Aliganj Fire Incident Building /Updated Visuals0
0
Report
Advertisement
UPSC ने 828 पदों के लिए बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
New Delhi, Delhi:UPSC ने निकाली 828 पदों पर बंपर भर्ती.दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के खाली पदों पर भर्ती होगी. आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू. आवेदन की अंतिम तारीख: 14 अगस्त 2026 सरकारी स्कूल में बड़े पद पर नौकरी करने का सुनहरा मौका.0
0
Report
अयाना के शिक्षा मंदिर पर चोरों का निशाना, कार्यालय-रसोई के गेट टूटे
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा अयाना में चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना राजकीय सीनियर महात्मा गांधी अयाना में बीती रात को कार्यालय और रसोई के टूटे गेट ऑफिस में सामान बिखरे लेकिन ले जाने में नहीं हुए सफल स्कूल स्टॉफ ने अयाना पुलिस को दी सूचना0
0
Report
लाडपुरा में कल्पनादेवी देवी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा लाडपुरा कोटा खेड़ारामपुर स्कूल में विधायक कल्पनादेवी देवी ने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देस विधायक कल्पनादेवी द्वारा खेड़ारामपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया एवं लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रिंसिपल गिरिराज सिंगल ने बताया कार्यक्रम की मुख्यातिथि लाडपुरा विधायक कल्पनादेवी व अध्यक्षता सीबीईओ ममता चौधरी ने की। कार्यक्रम की शुरुवात विधायक कल्पनादेवी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के आगे दिप प्रज्वलित कर पूरे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर व पेन भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक कल्पनादेवी ने लोगो को पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का आवाहन किया। एवं पौधों की देख रेख व सार सम्माल करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही कल्पनादेवी द्वारा विधायक निधि से 30 लाख की राशि कक्षा कक्ष बनाने के लिए घोषणा की एवं बालिकाओं के लिए नवीन शौचालय बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा विधायक से गांव में व्याप्त समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर विधायक कल्पनादेवी ने मौके पर गई समस्याओं का निस्तारण किया। विधायक कल्पनादेवी ने विद्यार्थियों से सवांद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की बात कही एवं विद्यार्थियों को पेन पेंसिल व स्टेशनरी वितरित की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नागर,विधायक प्रतिनिधि महेश खंडेलवाल, भगवती कुशवाह,प्रशांत व्यास,धनराज अजमेरा, बद्रीलाल कुशवाह, महावीर सैनी, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी
Mumbai, Maharashtra:आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा भोजपुर जिले में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को ले डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। और छात्रों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं, रहन-सहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, छात्रों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से अपनी बात रखें तथा किसी भी भ्रामक सूचना, अफवाह या बहकावे में आकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। इसके उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा आरा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्लेटफॉर्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित सुरक्षा कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में प्रस्तावित छात्रों के धरने प्रदर्शन को ले काफी सतर्कता देखी जा रही है। जगह जगह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सके। साथ ही साथ आरा रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है。0
0
Report
धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक और पत्नी को जमानत मिली
Shamli, Uttar Pradesh:एंकर ...शामली जनपद के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में जिला न्यायालय से बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में नामजद आयुष मलिक की कथित पत्नी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। जबकि इसमें अभी भी कई आरोपी गिरफ्तार होने बाकी हैं आपको बता दे कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में दवा व्यापारी के बेटे आयुष मलिक द्वारा धर्मांतरण के मामले में जहां उसके पिता देवराज सिंह मलिक ने 10 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पिता-पुत्री की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों को राहत मिल गई है। गौरतलब है कि आयुष मलिक शामली नगर के दवा व्यवसायी देवराज मलिक का पुत्र है। देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का प्रॉपर्टी के लालच में कथित रूप से माइंडवॉश कर धर्मांतरण कराया गया। इस मामले ने जिले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसे लेकर प्रदर्शन किए थे। अब जिला न्यायालय से चांदनी कुरैशी और इस्लाम कुरैशी को जमानत मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, मुकदमे की सुनवाई और अन्य कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।0
0
Report
सीतामढ़ी में थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में संचालित नया सवेरा अभियान थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आमजन से अपील की गई कि मानव तस्करी, बाल तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बरडीहा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील नकली तेल- मसाला से खतरे में
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मिड डे मिल (मध्याहन भोजन) में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप सामने आए हैं। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीन कुमार ने मौके पर जाँच कर सेमरी गाँव के पीएम श्री विद्यालय और आदर गाँव के सरकारी विद्यालयों में परोसी जाने वाली सरसो के तेल और मसाले की जाँच की; दोनों उत्पाद नकली पाए गए। तेल असल नहीं बल्कि मोबिलयुक्त प्रतीत होता है और मसाला भी नाम मात्र का है। बीडीओ ने दोनों सैम्पल जप्त कर खाद्य विभाग को गहन जाँच के निर्देश दिए। अभिभावकों ने कहा कि अगर बच्चों को नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। पूर्व में एक वर्ष पहले भी इस इलाके से पानी में खट्टा करने के लिए हार्पिक मिलाने और गुपचुप के आटे को गुदने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने व्यापक रूप से देखा और हंगामा हुआ था।0
0
Report
शेखपुरा के बरबीघा में पेट्रोल पम्प लूट: बदमाश मारपीट कर दो लाख नकद ले गए
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ बीते देर रात अपराधियों ने पेट्रोल पम्प को निशाना बना दो लाख रुपया लूट की बड़ी बारदात को अंजाम दिया। और विरोध करने पर कर्मियों को मारपीट कर जख्मी कर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर को अपने साथ ले गए। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर के पास स्थित मेसर्स चन्देश्वर एंड संस फिलिंग स्टेशन की है जहां शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे के करीबी एक कार पर तीन बदमाश आए और पेट्रोल पम्प के कर्मियों के साथ मारपीट कर काउंटर में रखे दो लाख रुपया नगद और सीसीटीवी के डीवीआर को उठाकर ले गए। घटना के बाद कर्मियों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। कर्मियों ने बताया कि एक कार में सवार तीन बदमाश आए और पेट्रोल पम्प के ऑफिस में पहुंचे, जिसके बाद मारपीट कर काउंटर में रखे दो लाख रुपये ले लिया और सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर को उठाकर ले गए। घटना के बाद कर्मियों में दहशत है। मैनेजर ने बताया कि पहले भी रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर शेखपुरा एसपी, एसडीपीओ को आवेदन दिया गया था, जिसके बाद आज घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मौके पर पहुंचे मामले की जांच की जा रही है और जल्द उद्भेदन की बात कही गई है।0
0
Report
24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश: ओझा बताकर ठगी, तीन गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले का खुलासा जितना तेज़ है, उससे कहीं ज़्यादा चौंकाने वाली है हत्या की वजह। पुलिस के मुताबिक, मृतक खुद को ओझा बताकर लोगों को झाड़-फूंक, धन वर्षा और परी दिखाने का झांसा देता था। जब लंबे समय तक आरोपियों की कथित मनोकामना पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। रांची पुलिस ने खोरहाटोली हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रमेश ठाकुर खुद को तांत्रिक और ओझा बताकर लोगों को करोड़पति बनाने, परी दिखाने और धन वर्षा कराने का लालच देता था। इतना ही नहीं, कथित तांत्रिक प्रक्रिया के नाम पर लोगों को गुमराह कर अप्राकृतिक यौनाचार भी कराता था। आरोपी भी इसी झांसे में लंबे समय से उसके संपर्क में थे और उसकी बताई बातों का पालन कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें कथित परी दिखाई दी और न ही धन वर्षা हुई। इसके बाद तीनों ने फैसला किया कि अगर इस बार भी कुछ नहीं हुआ, तो रमेश ठाकुर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। योजना के तहत तीनों ने प्लास और शीशे के गिलास से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है। डीएसपी संजीव बेसरा और सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया0
0
Report
Advertisement
देहरादून में कारगिल हीरोज मैराथन, धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजस्थानी देहरादून में रन का कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और सीनियर सिटीजन भी नजर आए 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेवा ने कारगिल में विजय पताका फहराई थी। हर साल 26 जुलाई को देश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस से ठीक 1 दिन पहले राजधानी देहरादून में रन का कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया। स्कूल कॉलेज के छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन भी बड़ी संख्या में इस मैराथन में नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भारतीय सेवा ने जब भी देश के लिए जरूरत पड़ी है अपना अदम्य में साहस का परिचय दिया है। देश के जवानों ने अपना बलिदान देकर देश की रक्षा की है। नई पीढ़ी में जोश भरने और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहदजरूरी है बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कारगिल का युद्ध विश्व के इतिहास में सबसे चुनौती पूर्ण युद्ध है। पाकिस्तान ने धोखे की नीयत से विपरीत मौसम में भारत की ऊंची चोटियों पर अपना कब्जा किया। लेकिन भारतीय सेवा ने अपनी वीरता और साहस से दुश्मन को अन चोटियों से मार भगाया। कारगिल विजय दिवस पूरे विश्व को भारतीय सेवा की वीरता से परिचय करने वाला दिन है बाइट गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ा, पटना दियारा में नावों के संकट के बीच सुरक्षा खतरा
Noida, Uttar Pradesh:बारिश के बाद गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब इसका असर पटना के दियारा इलाकों में दिखने लगा है। कई परिवार अपने मवेशियों के साथ नावों से सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे हैं। तेज बहाव के बीच सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की है। कई जगहों पर जर्जर और बिना निबंधन वाली नावें चल रही हैं। वहीं, गंगा में बहकर आ रही जलकुंभी के बड़े-बड़े गुच्छे नावों की आवाजाही को और जोखिम भरा बना रहे हैं। बढ़ते जलस्तर का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा है। दीघा में जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए गंगा पुल के कई पिलर पानी में लगभग डूब गए हैं, जिसके कारण निर्माण एजेंसी ने फिलहाल कई काम रोक दिए हैं। अगर आंकड़ों की बात करें, तो दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर बढ़कर 46.97 मीटर पहुंच गया है। हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से 3.48 मीटर नीचे है। वहीं गांधी घाट पर जलस्तर 46.53 मीटर दर्ज किया गया, जबकि हाथीदह में यह 39 मीटर तक पहुंच चुका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव में नहाने या सेल्फी लेने से बचें, बिना लाइफ जैकेट नाव की सवारी न करें और जर्जर नावों पर सफर करने से परहेज करें।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड इमारत पर LDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अलीगंज अग्निकांड की इमारत पर LDA की कार्रवाई का मामला 15 दिन की ध्वस्तीकरण समयसीमा कल हो रही समाप्त LDA की टीम मौके पर पहुंचकर करेगी विस्तृत निरीक्षण पूरी इमारत की नाप-जोख कर तैयार होगी रिपोर्ट मालिक ने कितना हिस्सा गिराया, इसका होगा सत्यापन अवैध निर्माण का शेष हिस्सा भी किया जाएगा चिन्हित ध्वस्तीकरण की रफ्तार पर LDA रखेगा पैनी नजर तकनीकी टीम मौके पर वास्तविक स्थिति का करेगी आकलन निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी तय नियमों का पालन न होने पर LDA की कार्रवाई संभव0
0
Report
Advertisement
