icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नालंदा रेलवे फाटक पर गोलीबारी, घायल युवक ICU में भर्ती

Pariaunna, Bihar:बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। घायल के पिता सतपाल सतनाम ने बताया कि जितेंद्र कुमार कुछ साल पहले एक युवक की हत्या के मामले में आरोपित था। करीब एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था। परिजनों को आशंका है कि इसी मामले को लेकर उसे गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ICU में इलाज चल रहा है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों और बदमाशों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर में मेले के बाद प्रेम प्रसंग के कारण युवक को गोली

Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर मे मेला देख कर घर लोटने के दौरान युवक को गोली मारने की आशंका,प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारे की आ रही बात,अस्पताल मे चल रहा जख़्मी आशिक का इलाज Anchor- मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मेला देख कर घर लौटते वक्त रास्ते में बाईक सवार अपराधियों ने यूवक को गोली मारी है.प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है.देर रात मोहनपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास ग्रामीण सड़क पर अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आशिक कुमार को गोली मार दी.वारदात के बाद लोगों को आते देख दोनों बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया.पुलिस ने घटनास्थल से अपाची बाइक बरामद कर ली है और प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.जख्मी आशिक कुमार ने बताया कि वह मानपुर स्कूल के पास पहुंचा था,तभी अपाची बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे.बाइक चला रहे व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी और इसके बाद दोनों अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए.आशिक के अनुसार वह हमलावरों को पहचान नहीं सका.उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति से गांव में किसी बात पर विवाद हुआ था,हालांकि उसने इस पुरानी घटना का इस हमले से सीधा संबंध होने की पुष्टि नहीं की है.एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने मामले की जानकारी देते हुए रात के समय बोचहां थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास एक युवक को गोली मारकर जख्मी किए जाने की सूचना मिली.पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोहनपुर निवासि जख्मी आशिक कुमार को अस्पताल पहुंचाया.घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है और फोरेंसिक यानी एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं.एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है तथा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.बाइट- आशिक कुमार, घायल युवकबाइट- अलय वत्स, SDPO -1,पूर्वी*इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report

राजनी चौक दुर्गा पूजा: 50 लाख के पंडाल में लेजर शो से भक्तों की भीड़

Purnia, Bihar:शहर के रजनी चौक पर दुर्गा पूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को भक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पूजा के 50वें साल को यादगार बनाने के लिए यहां 50 लाख रुपए की लागत से भव्य पंडाल तैयार किया गया है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा पंडाल पर दिखाई जा रही लेजर लाइट की है। आधुनिक तकनीक से तैयार इस शो में रोशनी और दृश्यों के जरिए मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं। सप्तमी को मां का पट खुलते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। रजनी चौक पूजा समिति ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए नोएडा से लेजर शो की विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए आधुनिक उपकरण और तकनीकी विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। पंडाल पर सीधे प्रदर्शित होने वाले इस शो में दुर्गा स्तुति और शिव तांडव की प्रस्तुति के साथ मां के विभिन्न स्वरूपों को दिखाया जा रहा है। हर पांच मिनट में होने वाली इस प्रस्तुति को देखने के लिए श्रद्धालु पंडाल के सामने रुक रहे हैं। समिति के अनुसार, लेजर शो रोज शाम 6 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। इससे शाम के समय पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ देर रात तक आने वाले लोग भी इसे देखने का मौका पाएंगे। पंडाल के भीतर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ मां काली के दर्शन की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर मां के अलग-अलग रूपों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। पंडाल की भव्यता बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष सजावटी लाइटें मंगाई गई हैं। पूजा स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्तों पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है। इससे शाम होते ही रजनी चौक और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठता है।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में महानवमी की रात: पंडालों में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Khunti, Jharkhand:स्लग - महानवमी की रात्रि को उमड़ा जनसैलाब। खूँटी शहर के सभी पंडालों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँचे . जहाँ अनुमानत: पांच लाख से अधिक लोगों ने पंडालों की खूबसूरती को देखा । वहीं आकर्षक साज-सज्जा के साथ निर्मित पंडाल और प्रतिमा को एक टुक निहारने कर लिए लोग बेताब दिखे । चाहे वो किसी भी जगह कोई भी पंडाल हो । जहाँ लाखों की संख्या में भीड़ न हो । महिला हो या पुरुष या बच्चे, सभी ने पूजा पंडाल को देखा । एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल को लोगों ने अपने कैमरे मे कैद कर लिया तो वहीं लोगों ने मेला घूमने की यादगार तस्वीरें भी खिंचाई । इस दौरान सभी जगह धार्मिक गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
0
0
Report

वैशाली दुर्गापूजा में सुरक्षा चाकचौबंद, रातभर पुलिस-प्रशासन ने गश्त की

Hajipur, Bihar:वैशाली में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस دوران लोगो के साथ कुछ हादसा ना हो जाए इसके लिए वैशाली पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी।जिसके तहत एसएसपी शुभांक मिश्रा और तीनों अनुमंडल के एसडीएम और एसडीपीओ रात भर सड़क पर गश्त लगाते रहे।एसएसपी शुभांक मिश्रा,एसडीएम विशाल और सदर एसडीपीओ जहाँ हाजीपुर अनुमंडल में रात भर हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय दिखे वहीं महुआ और महनार अनुमंडल क्षेत्र में एसडीएम और एसडीओपी ने मोर्चा संभाल रखा था।जिसका नतीजा है कि अष्टमी और नवमी को भारी भीड़ के बावजूद किसी को कोई परेशानी नहीं है और लोगो ने दुर्गापूजा मेले का जमकर आनंद उठाया।जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल क्षेत्र में लोग देर रात तक पूजा पंडालो में घूमते रहे और किसी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।बता दे कि पूरे जिले में 460 जगहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी को तैनात किया गया था जिसकी मोनिटरिंग एसएसपी स्तर से की जा रही थी वहीं कंट्रोल रूम भी लगातार काम करता रहा।कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग खुद सदर एसडीएम कर रहे थे तो वहीं महुआ और महनार अनुमंडल क्षेत्र में लोगो के श्रद्धा पूर्वक त्योहार मनाया।
0
0
Report

प्रयागराज में आयोजित हुआ नवरात्रि गरबा ग्लो डांडिया नाइट 2.0

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow51m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 18 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के उल्लास को गरबा और डांडिया की थाप के साथ मनाने के लिए मकून्स किड्स अनप्लग्ड, चाका, नैनी, प्रयागराज द्वारा नवरात्रि गरबा ग्लो डांडिया नाइट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर, रविवार को शाम 6.00 बजे से आयोजित हुआ,कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षण रहे: • ढोल की थाप और लाइव डीजे पर गरबा • डांडिया डांस, स्नैक्स और उत्सवपूर्ण माहौल • गरबा पर आकर्षक पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन एंकर ऐश्वर्या ने किया। इस आयोजन के को-स्पॉन्सर माँ शारदा ज्वेलर्स, होटल मध्वम इन, रामबाग प्रयागराज और माँ शारदा इलेक्ट्रिकल, चाका, प्रयागराज हैं। डायरेक्टर नवनीत अग्रहरी के अनुसार, डांडिया नाइट 2.0 का उद्देश्य परिवारों और बच्चों को नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते हुए मनोरंजन का एक यादगार मंच प्रदान करना है। संपर्क: ईमेल: chaka.prayagraj@makoons.com मोबाइल: +91 63888 08845, 88878 70679
0
0
Report
Advertisement

रामलीला में अहिल्या उद्धार लीला का हुआ मंचन

Deepak DixitDeepak DixitFollow1h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने रविवार रात अहिल्या उद्धार, गंगा तट आगमन का मंचन किया । लीला की शुरुआत उस प्रसंग से हुई, जब ऋषि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण मार्ग में एक निर्जन आश्रम में पहुंचे। वहां न तो पक्षियों का कलरव था और न ही पशुओं की चहल-पहल। श्रीराम ने आश्रम का रहस्य पूछा तो विश्वामित्र ने बताया कि यह गौतम ऋषि का आश्रम है, जिनकी पत्नी अहिल्या श्राप से शिला बन गई हैं। कथा के अनुसार, श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या पुन: नारी बन गईं। अहिल्या उद्धार का प्रसंग देखकर दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद दोनों भाई गंगा तट पर पहुंचे। जहां गंगा स्नान का दृश्य मंचित किया गया। इसके उपरांत वे जनकपुर की अमराई में विश्राम करते हैं। उनके आगमन का समाचार पाकर राजा जनक स्वयं अपने गुरु सतानंद के साथ पहुंचे और स्वागत किया। उन्होंने तीनों को सम्मानपूर्वक सुंदर सदन में विराजमान कराया। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम और लक्ष्मण नगर दर्शन के लिए निकले। जनकपुर के बालकों ने उन्हें नगर की गलियों में घुमाया। यह दृश्य अत्यंत रोचक रहा। नगर भ्रमण के बाद दोनों भाई गुरु के पास लौटे। इस मौके पर रामसहाय कुशवाहा ,राम मोहन, मुनेंद्र आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

जालौन | दीपावली से पहले गुटखे की खेप पर पुलिस की कार्रवाई, गोदाम के बाहर पकड़ी पिकअप,

AdityaAdityaFollow5h ago
Orai, Uttar Pradesh:🚨 ब्रेकिंग जालौन | दीपावली से पहले गुटखे की खेप पर पुलिस की कार्रवाई, गोदाम के बाहर पकड़ी पिकअप निझाई में करीब 50 बोरी काशी गुटखा मिलने की जानकारी, एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई 📍 जालौन, उत्तर प्रदेश। दीपावली से पहले जालौन नगर के निझाई इलाके में गुटखे की बड़ी खेप को लेकर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक गोदाम के बाहर गुटखे से लदी पिकअप को चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने पकड़ लिया। पिकअप में करीब 50 बोरी काशी गुटखा होने की बात कही जा रही है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी पकड़े जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप पर पुलिस की नजर पड़ने के बाद कार्रवाई की गई। बड़ी मात्रा में गुटखा मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई। गोदाम किसका है? कहां से आई गुटखे की खेप? इस कार्रवाई के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। गुटखा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और गोदाम का मालिक कौन है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने �
0
0
Report

श्री झूलेलाल मंदिर में नवरात्रि का भव्य समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नवरात्रि के नौवें दिन जगह-जगह पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।मंदिर में पिछले करीब 20 वर्षों से नवरात्रि के दौरान विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।नौ दिनों तक रोजाना पूजा और आरती के साथ डांडिया और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नवरात्रि के नौवें दिन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हवन कराया गया। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में बच्चों ने भगवान के विभिन्न स्वरूप धारण कर धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु उत्साह के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए। झूलेलाल मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर मंदिर में इसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में चिराग शर्मा ,रुद्र श्रीवास्तव, हर्ष दीक्षित और शिवा सैनी एवम् सभी माता के भक्त जनों के सहयोग से सम्पन्न किया गया ।
0
0
Report
Advertisement

मढ़ी शुगर मिल में नया नेतृत्व: समीर भक्ति बने अध्यक्ष, जीतूBaamani उपाध्यक्ष

Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લાના બારડોલી તાલુકાની મઢી સુગરમિલમાં પ્રમુખ અને ઉપપ્રમુખની વરણી કરવામાં આવી છે. મઢી સુગરમિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિમાં પ્રમુખપદે સહકાર પેનલના સમીર ભક્તની વરણી કરવામાં આવી છે. જ્યારે કિસાન પરિવર્તન પેનલના જીતુ બામણીને ઉપપ્રમુખની જવાબદારી સોંપવામાં આવી છે. બારડોલી નાયબ કલેકટરની અધ્યક્ષતામાં યોજાયેલી વરણી પ્રક્રિયામાં ભાજપ દ્વારા આપવામાં આવેલા મેન્ડેટના આધારે બંને હોદ્દેદારોના નામ જાહેર કરવામાં આવ્યા હતા. પશ્ચિમ ભાજપના અધિકારીઓમાં વરણી પર ચર્ચા થઈ હતી. ઉલ્લેખિત સિઝનમાં શેરડીના પૂરવઠા અંગે પડકારોનો આ સમયની માંગ સાથે સંબંધ રહેવાનો આશય દેખાયો. વરણી પ્રક્રિયા દરમિયાન સહકાર પેનલના સમીર ભક્તને પ્રમુખપદે વારણી આપવામાં આવી હતી. કિસાન પરિવર્તન પેન્કલમાંથી જીતુ બામણીને ઉપપ્રમુખની જવાબદારી સોંપવામાં આવી હતી. સુગરમિલની ચૂંટણીમાં સહકાર પેનલને બહુમતી મળી હતી. કિસાન પરિવર્તન પેનલના ડિરેક્ટરોની પસંદગી હલચાલમાં આવી હતી. પ્રમુખ અને ઉપપ્રમુખની વરણી બાદ સુગરમિલના સભાસદોમાં ખુશીનો માહોલ જોવા મળ્યો. આગામી પિલાણ સિઝનમાં શેરડીના પુરવઠા અંગે પડકારોનો સામનો કેવી રીતે કરવો, આ અંગે નવી વ્યવસ્થાપક સમિતિના સભ્યોના વિચારવામાં આવશે.
0
0
Report

पूजा पंडालों को लेकर भाजपा-टीएमसी के बीच तीखे आरोप

Hooghly, West Bengal:চোরবাগার নিয়ে কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায় বললেন,যে পূজো কমিটি প্যান্ডেল তৈরি করেছে তারা বুদ্ধি জ্ঞানহীনের পরিচয় দিয়েছে।পশ্চিমবঙ্গের ক্ষমতায় এসে সব পুজোগুলোকে হাইজ্যাক করেছে বিজেপি।যাদের দায়িত্ব দিয়েছে তাদের কোন অভিজ্ঞতা নেই।এমন প্যান্ডেল করেছে যেন মনে হচ্ছে খাঁচা বন্দী মানুষকে নিয়ে যাওয়া হচ্ছে।বাইরে কৃত্রিম ভিড় তৈরি করা হয়েছে। বড় পুজো হলে ভীর নিয়ন্ত্রণ করতে হয়।গেট বড় রাখতে হয়।আলো অত্যন্ত কম ছিল।আমরাও তো পূজো করেছি অনেক ভীর নিয়ন্ত্রণ করেছি।পুলিশ কি করছিল। মাকে নিয়ে ছেলে খেলা করা যায় না। ওরা বলতো মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় দুর্গাপূজো করতে দেয়নি।ওদের কথা অনুযায়ী তৃণমূল দূর্গা পূজা করতে দিত না।আর শুভেন্দু অধিকারীর সময় দুর্গাপূজা বন্ধ হয়ে গেল।এই যে অনুষ্ঠান উৎসব সব বন্ধ করতে হলো কার ব্যর্থতার জন্য।মূর্খ লোক যখন সরকার চালায় তখন জ্ঞানী ব্যক্তিদের সহ্য করতে পারে না। পুলিশ কমিশনারের কোন কাজ নেই শুধু শুভেন্দু অধিকারীর পেছনে পেছেন ঘোরা ছাড়া। বিজেপি বিধায়কদের এক হাত নেন কল্যান।বলেন,এরা লিটল বাহিনী হয়ে গেছে।তোলা তুলছে গোঁফে তা দিচ্ছে আর গুন্ডামি করছে।আমাদের কাউন্সিলর এর স্ত্রী গর্ভবতী তাকেও মারধর করেছে।হাইকোর্টে মামলা করেছি।কি করবে মারবে আমাকে।মারুক,মরবো তো একবারই।আমি তো আহত নই। মায়ের কাছে চাইলাম গান দাও শক্তি দাও বুদ্ধি দাও সবাইকে ভাল রাখো মা।অসুরদের বিদায় কর পশ্চিমবাংলার অসুরদের দমন করো তাড়াতাড়ি।এতগুলো অসুর হয়ে গেছে त्यांच्या দমন কর।বাংলার মানুষ নিশ্বাস প্রশ্বাস নিতে পারছে না। আইসি শ্রীরামপুর সব পুজো কমিটিকে ভয় দেখিয়েছে।কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায় যদি আসে তোমাদের গ্রেফতার করা হবে।আমিও বলেছিলাম এতদিন পুজো করি দেখি মা নাও কি না নাও। মা নিয়েছে।গঙ্গার পারে বসে।ভক্তি করে ডাকলে মায়ের কৃপা পাওয়া যায়।জোর করে সনাতনী বললে হয়না。 এবার ধূনুচি নাচ হবে না বাতিল করেছি। এমন একটা অপদার্থ মুখ্যমন্ত্রী হল প্রথম পুজোতেই শোকের বার্তা ছাড়া কিছু নেই। আমি যখন কলেজে পড়ি বাঁকুড়াতে তখন দেখতাম একটা পুজো হতো তার পাশে সিপিএমের বুক ষ্টল হতো।আমরা অনেক সময় ব্যঙ্গ করতাম।হয়তো কোনদিন বই কিনি নি কিন্তু কোনদিন পিছনেও তো লাগেনি।এটা ঠিক না।এটা মতবাদে বিশ্বাসী হতেই পারি।সেই মতকে সম্মান করা উচিত।এভাবে কোনো রাজনৈতিক দলকে শেষ করা যায়না।ওনার একটাই টার্গেট সমস্ত রাজনৈতিক দলকে আমি খমত করব।ভারতবর্ষের দিকে তাকিয়ে দেখুন।কুয়োর ব্যাঙ হয়ে থাকবেন না। হামিদ সোহেলও তাকে ঢাক বাজিয়ে সংবর্ধনা দেওয়া হলো।কি করে নিল? ওনার নৈতিকতায় প্রশ্ন উঠে যাচ্ছে।
0
0
Report

क्रिश्ननगर के आरएसपी बुक स्टॉल पर हमला, पुलिस मौन, सोशल मीडिया में नाराज़गी

Krishnanagar, West Bengal:*কৃষ্ণনগরে RSP-এর বই বিক্রির স্টলে হামলার অভিযোগ, পুলিশের সামনেই ঘটে ভাঙচুর ও ধাক্কাধাক্কি। সামনে দাঁড়িয়ে থেকেও নির্বিকার পুলিশ প্রশাসন।। একের পর এক বই এর স্টলে হামলা কে কেন্দ্র করে নিন্দার ঝড় সোশ্যাল মিডিয়া।* আবারও বামপন্থী দলের বই বিক্রির স্টলে হামলার অভিযোগ। নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জর পোস্ট অফিস মোড়ে RSP এর বই বিক্রির স্টল ভেঙে তছনছ করার অভিযোগ উঠল দুষ্কৃতীদের বিরুদ্ধে। অভিযোগ, স্টলের চেয়ার ভেঙে রাস্তায় ফেলে লাথি মারা হয়। নষ্ট করা হয় বই, পোস্টার, প্যান্ডেলের কাপড়-সহ বিভিন্ন সামগ্রী। পাশাপাশি, বামফ্রন্ট কর্মীদের ধাক্কাধাক্কি ও হুমকি দেওয়ারও অভিযোগ উঠেছে। RSP নেতাদের দাবি, পুলিশের সামনেই এই ঘটনা ঘটতেও কোন ব্যবস্থা নেয়নি পুলিশ। বইয়ের স্টলে হামলা কে কেন্দ্র করে নিন্দার ঝড়।এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top