icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

IGMC शिमला में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, रॉन्ग साइड आने वाले युवकों पर जांच

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में रविवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर IGMC के मेन गेट पर रॉन्ग साइड से पहुंचे और गाड़ी वहीं पार्क कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका, तो कथित तौर पर उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को शिकायट दी। शिकायत मिलने पर सदार थाना पुलिस रात में IGMC पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल भी करवाया है। शिकायतकर्ता ने युवकों पर मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में अस्पताल भवन निर्माण की मांग पर छह दिन से धरना, अलोदा तिराहे पर चक्काजाम

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी में सांवलपुरा रोड पर अस्पताल भवन बनाने की मांग को लेकर दो घंटे तक रहा चक्काजाम। अलोदा तिराहे पर चक्काजाम। SDM अमृता खंडेलवाल, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, ईओ सहदेव दान चारण और डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने समझाइश दी। प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धालुओं के हित में जाम खोला। धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन SDM को सौंपा। सांवलपुरा रोड पर लगातार धरना छह दिन से जारी है। उपजिला अस्पताल भवन निर्माण की मांग को लेकर धरना छठे दिन भी जारी रहा। अलोदा तिराहे पर दो घंटे का चक्काजाम कर रास्ते बाधित किए गए, जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा, इसके बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खोला गया। धरनार्थियों ने अस्पताल भवन निर्माण के साथ अन्य मांगों को लेकर भी ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन: सागर में घी के जार जब्त

Sagar, Madhya Pradesh:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन, सागर में घी की हुई सेंपलिंग. नकली खाद्य सामग्री को लेकर सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश भर में खाध सुरक्षा विभाग सक्रिय है और प्रदेश भर से कार्यवाही की खबरें आ रही हैं. प्रदेश के सागर में भी लगातार कार्यवाहियों का दौर चल रहा है तो इस बीच एक और बड़ी कार्यवाही सामने आई है जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सागर की मशहूर कृष्णा एंटरप्राइजेज पर छापेमार कार्यवाही की, यहाँ ब्रांडेड देशी घी में मिलावट की शिकायतें आ रही थी जिसके बाद टीम ने जांच पड़ताल की और बड़ी मात्रा में घी के जार जब्त किए है जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक ये छापेमारी लगातार जारी रहेगी.
0
0
Report

बस्तर दशहरे का आगाज: पाट जात्रा से शुरू होगी रस्में, 600 साल पुरानी परंपरा

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हर वर्ष की तरह इस साल भी दशहरे का आगाज हरेली अमावस को पाट जात्रा की रस्म से होगा, बुधवार 12 अगस्त को पहली रस्म के तौर पर पाट जात्रा का विधान पूरा किया जाएगा, बस्तर दशहरा रथ निर्माण की पहली लकड़ी जगदलपुर पहुंच चुकी है, इसे स्थानीय बोली में ठुरलु खोटला कहा जाता है, बस्तर दशहरे के लिए तैयार किए जाने वाली रथ निर्माण की पहली लकड़ी ग्राम बिलौरी से जगदलपुर लाई गई, रथ निर्माण करने वाले कारीगरों एवं ग्रामीणों मांझी चालाकी, मेंबरीन के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुधवार को रस्म की अदायगी की जाएगी इस दौरान परंपरागत तरीके से पूजा विधान एवं बकरे की बलि के साथ पाट जात्रा की रस्म संपन्न होगी, बता दें कि बस्तर में दशहरा पर्व मनाने का इतिहास 600 साल पुराना है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में जनसुनवाई और 513 पट्टा वितरण, प्रतिमाओं की स्थापना की घोषणा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में कुल 513 पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए गए। लंबे समय से पट्टे मिलने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान विधायक धाकड़ ने नगरवासियों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने नगर पालिका क्षेत्र में महाराणा प्रताप, भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में एसडीएम अंकित सामरिया, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, तहसीलदार गोपाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

राज्यव्यापी ITC गड़बड़ियों पर बड़े छापे: कई फर्मों में कर अनियमितता उजागर

Jaipur, Rajasthan:वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई, कई फर्मों में ITC गड़बड़ी का खुलासा जयपुर- वाणिज्य कर विभाग ने कर चोरी, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), फर्जी बिलिंग और अन्य कर अनियमितताओं के खिलाफ सप्ताहांत में राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर सहित विभिन्न जिलों में सर्वे एवं जांच की गई। प्रारम्भिक जांच में निर्माण, वस्त्र, रेस्टोरेंट एवं आतिथ्य, सुरक्षा सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्रों से जुड़े कई मामलों में अनियमितताएं सामने आई हैं। ओसियां की कंस्ट्रक्शन कंपनी में 42 लाख की अनियमितता जोधपुर जिले के ओसियां स्थित मारुधर कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई में पात्रता से अधिक और अपात्र ITC के उपयोग का मामला सामने आया। जांच में करीब 42 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता चिन्हित की गई। करदाता ने कार्रवाई के दौरान करीब 38.57 लाख रुपए स्वेच्छा से जमा कराए। पाली की टेक्सटाइल फर्म में फर्जी फर्मों से ITC पाली स्थित कृष्णा टेक्सटाइल में निरस्त और फर्जी फर्मों से प्राप्त ITC का मामला सामने आया। प्रारम्भिक जांच में करीब 13.97 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता चिन्हित हुई। करदाता ने 1.50 लाख रुपए कर एवं दंड की राशि जमा कराई और शेष राशि जमा कराने के लिए समय मांगा। रतनगढ़ में 50 लाख के अपात्र ITC की जांच चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में करीब 50 लाख रुपए के अपात्र ITC का मामला सामने आया। प्रारम्भिक जांच में निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से ITC लेने के संकेत मिले हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। उदयपुर के रेस्टोरेंट में 11 लाख जमा उदयपुर स्थित ओमेगा लीजर लाउंज प्राइवेट लिमिटेड में रेस्टोरेंट सेवाओं पर अपात्र ITC लेने और रिवर्स चार्ज दायित्व का पालन नहीं करने के संकेत मिले। कार्रवाई के दौरान करदाता ने 11 लाख रुपए स्वेच्छा से जमा कराए। जयपुर में सिक्योरिटी फर्म पर कार्रवाई जयपुर के वैशाली नगर स्थित कर्णी सेफ सिक्योरिटी सर्विसेज में अतिरिक्त ITC लेने और GST रिटर्न में कर देयता कम दर्शाने से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान करदाता ने करीब 10.17 लाख रुपए जमा कराए। सूरतगढ़ में 82.80 लाख के फर्जी ITC का मामला श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित जे.बी. एंड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई में करीब 82.80 लाख रुपए के फर्जी ITC का मामला सामने आया। संबंधित कार्य से जुड़े भुगतानों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सूचना भी दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बीकानेर में भी कई फर्में जांच के दायरे में बीकानेर जिले में श्री राम के मामले में निरस्त पंजीकरण वाली फर्म से खरीद और संदिग्ध ITC से जुड़ी करीब 20 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता सामने आई। वहीं तावरी वायरॉन के मामले में बिक्री एवं स्टॉक से जुड़े लेन-देन, कर देयता के समायोजन और ITC के उपयोग में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। बज्जू स्थित श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी में भी निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से ITC लेने और पात्रता से अधिक ITC का दावा करने का मामला सामने आया। जांच के दौरान करदाता ने 5.54 लाख रुपए स्वेच्छा से जमा कराए। दस्तावेजों की जांच जारी वाणिज्यिक कर विभाग की संबंधित जोनल टीमों द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में करदाताओं के लेखा अभिलेख, खरीद-बिक्री विवरण और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, अपात्र ITC, फर्जी बिलिंग और अन्य कर अनियमितताओं के खिलाफ राज्यभर में अभियान लगातार जारी रहेगा। राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कोटा इलाके के वीडियो में सनरूफ से स्टंट कर रहा युवक, सड़क हादसा जोखिम

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी तक पहुंचता नजर आ रहा है। कोटा थाना क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो में युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कार क्रमांक सीजी 25 बीएस 6552 सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है और युवक कार की सनरूफ से आधे शरीर के साथ बाहर निकलकर बेखौफ अंदाज में स्टंट करता दिखाई देता है। खास बात यह है कि यह पूरा करतब सड़क पर उस समय किया गया, जब आसपास दूसरे वाहन भी गुजर रहे थे। ऐसे में जरा सी असावधानी या वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से गंभीर हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए सड़क पर इस तरह जोखिम उठाना न केवल युवक के लिए खतरनाक है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सड़क पर स्टंटबाजी और सोशल मीडिया के लिए नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो कोटा थाना क्षेत्र का है और मामले में संबंधित युवक तथा वाहन की पहचान के आधार पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में आखिर कब तक युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते रहेंगे।
0
0
Report

हांसी समाधान शिविर में भीड़, पेंशन-आईडी-राशन समस्याओं का तेज़ समाधान का भरोसा

Hansi, Haryana:हांसी समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, पेंशन और फैमिली आईडी में इंकम, राशन की समस्याओं से परेशान लोग, नगराधीश हिमांशु चौहान बोले किसी को नहीं होने दी जायेगी दिक्कत हांसी। हांसी में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। शिविर में पेंशन, फैमिली आईडी में आय बढ़ने, राशन कार्ड और खेतों में बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले एक साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। समाधान शिविर में नगराधीश हिमांशु चौहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया। खरकड़ा निवासी किसान कर्मबीर भी अपनी समस्या लेकर समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले साल खेतों में बरसाती पानी भरने से उनकी फसल खराब हो गई थी। उस समय जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगवाए जाएंगे, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मबीर ने बताया कि बरसात के दिनों में खेतों में पानी भरने की समस्या बनी रहती है और वह पिछले करीब एक साल से पंप सेट लगवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि डीसी के आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। सीटीएम ने कहा कि सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

भूपेश बघेल का निशाना: कानून-व्यवस्था और तिरंगा यात्रा पर सख्त बयान

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान बीजेपी के तिरंगा यात्रा पर पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना छत्तीसगढ़ में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है, 52 साल तक आरएसएस कार्यालय में तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया, बीजेपी जो कहती है उसके विपरीत चलती है, मोदी ने कहा था देश नहीं बिकने दूँगा , आज देश बिक रहा है , यह क्षद्म राष्ट्रवाद है , राम नाम जपना पराया माल अपना , अब तो राम का माल भी नहीं छोड़ रहे है, कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा पर पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है , एक सप्ताह में 6 - 6 हत्याएं हो रही है, एक ही युवती से दो बार गैंगरेप हो रहा है , गृह मंत्री का ध्यान पंचायत की ओर है , अब गांवों में टैक्स लेने का फरमान जारी हुआ है , 1 हज़ार रुपये क्या दिए उसके बदले वसूलना शुरू कर दिए हैं , स्वामी आत्मानंद में फीस देना पड़ रहा है , CGPSC अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं देने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मान रही है सरकार सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करती
0
0
Report
Advertisement

रीवा सांसद के मंच बयान से बिगड़ी राजनीति, पेट्रोल में एथेनॉल पर उठी तीखी बहस

Amritsar, Punjab:रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का मंच से विवादित बयान, पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- रीवा एयरपोर्ट पर दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मंच से बोलते हुए सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की. सांसद जनार्दन मिश्रा ने भरे मंच से कहा कि विरोधी विरोध करते है. की "शुद्ध पेट्रोल कहां से आएगा तुम्हारे बाप के यहां से आएगा" जैसी टिप्पणी करते हुए मंच से आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसी मुद्दे पर श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर व कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि हम इन नेताओं को अपना आइडल मानते हैं और देश किए भविष्य के लिए इन्हें चुना गया है लेकिन जो इनकी शब्दावली है वह बहुत गलत है किसी को ऐसी शब्दावली नहीं उसे करनी चाहिए क्योंकि सभी बच्चे इसे ही सीख रहे हैं उन्होंने कहा कि यह टिप्पणियां किसी के निजी परिवार पर भी नहीं करनी चाहिए नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम लगाना होगा क्योंकि पूरा देश और पूरी एजेंसी विद्यार्थी और स्कूलों के बच्चे उनसे बहुत कुछ सीखते हैं...
0
0
Report

अमरितसर में किसानों-मज़दूर यूनियन का बड़ा प्रदर्शन, केंद्र-पंजाब नीतियों के खिलाफ भारी विरोध

Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅਗੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਰੋਸ, ਕੇਂਦਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਉੱਠੀਆਂ ਆਵਾਜ਼ਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਨਾਲ ਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਟਰੇਡ ਐਗਰੀਮੈਂਟ ਵਿਰੁੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੇਜ਼, 10 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ’ਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਆੰਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼,ਆਨਲਾਈਨ ਕੰਮ ਤੇ ਫੀਡ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਚੁੱਕਿਆ ਕਿਸਾਨ, ਮਜ਼ਦੂਰ, ਆਸ਼ਾ ਤੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਵਿਰੋਧੀ ਨੀਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲਾਮਬੰਦੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ, ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ, ਮਿਡ-ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ, ਭੱਠਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੁੱਦੇ ਉਠਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ 28 ਜੁਲਾਈ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ 10 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ‘ਭਾਰਤ ਛੱਡੋ ਅੰਦੋਲਨ’ ਦੀ ਤਰਜ਼ ’ਤੇ ਦੇਸ਼ ਪੱਧਰੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅਮਰੀਕਾ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਟਰੇਡ ਐਗਰੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਅਮਰੀਕੀ ਦਬਾਅ ਵਾਲੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਅਨੁਸਾਰ ਅਮਰੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਵਪਾਰਕ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਨੀਤੀਆਂ ’ਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਟਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਰਚ, ਪਿੰਡ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਅਤੇ ਧਰਨਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਆਪਣਾ ਵਿਰੋਧ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਵੀ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਲਿਜਾਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ, ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਅਤੇ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਾਂਝੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ。 ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਦੇ ਮਾਣ-ਭੱਤੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਲੰਮਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤਣ ਦੇ ਬਾਵਜூਦ ਉਮੀਦ ਮੁਤਾਬਕ ਵਾਧਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ。 ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਆਨਲਾਈਨ ਕੰਮ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਵੀ ਚੁੱਕਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਰਕਰਾਂ ਤੋਂ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਆਨਲਾਈਨ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਮੋਬਾਈਲ ਜਾਂ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਫੀਡ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨੀਤੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਖੁਰਾਕ ਸਮੱਗਰੀ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀਆਂ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਫੀਡ ਸਬੰਧੀ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਕਾਰਨ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੋਂ ਵਾਧੂ ਕੰਮ ਵੀ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਉਸ ਲਈ ਵੱਖਰਾ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ, ਮਿਡ-ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਾਮਿਆਂ ਦੀਆਂ ਵੀ ਕਈ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਹਨ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡਿਸਟਰਿਕਟ ਰੈਵਨਿਊ ਅਫਸਰ ਨਵਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ。 ਪਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top