471001
छतरपुर के पुलिस परेड ग्राउंड मे हुई फुल डीरेस रिहर्सल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर मे 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रीय सलामी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस हेतु विगत दिनों से पुलिस परेड ग्राउंड में रिहर्सल भी निरंतर की जा रही थी। आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय सलामी हुई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिगवार में दुर्गा बटालियन ने योग दिवस पर बच्चों के साथ योग कार्यक्रम आयोजित
Chikri Ban, पुंछ के दिगवार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सेना की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन द्वारा सीमावर्ती गांव दिगवार स्थित पीएम श्री हाई स्कूल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गांव के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम के अंत में दुर्गा बटालियन के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया.0
0
Report
जबलपुर में सोमवती अमावस्या पर नर्मदा तट पर भारी भीड़, भक्त स्नान-पूजा में जुटे
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में सोमवती अमावस्या के मौके पर नर्मदा तट पर भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में स्नान कर भगवान की पूजा अर्चन की ओर दान पुण्य किया। महिलाओं ने भी सोमवती अमावस्या के मौके पर नर्मदा स्नान कर भगवान की पूजन अर्चन की। गौरतलब है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान की पूजा अर्चन करना विशेष पुण्य फल देने वाला माना जाता है। नर्मदा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई और नर्मदा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर भगवान की पूजा अर्चन की और कथा भी सुनी। हर साल सोमवती अमावस्या की मौके पर नर्मदा तट पर श्रद्धालु स्नान ध्यान के लिए जाते हैं और पूजा अर्चन की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।0
0
Report
मण्डला के रपट्टा घाट पर सोमवती अमावस्या में युवक की डूबकर मौत
Mandla, Madhya Pradesh:Mandla se is waqt ki badi khabar… Somvati Amavasya par Narmada snan ke dauran bada haadsaa ho gaya. Mandla ke Raptā Ghat Enikat me doobne se ek yuvak ki dardnaak maut ho gayi, jab ki do yuvako ko sthaniya machhuaare ne apni jaan jokhim me dal kar bachaa liya. Is ghatna ne prashasan ke suraksha intezaam ki pol khol di hai. Somavati Amavasya ke ausar par hazaaron shraddhalu Narmada snan ke liye Mandla ke Ratpa Ghat pahunche the. Isi dauran Binjhiya niwasi 18 varshiya Bharat Patel apne saathiyo ke saath Enikat ke gahare hisse me pahunch gaya aur tezz bahav ki chapet me aakar doobne laga. Moke par maujood logon ne bataya ki ghat par paryapt suraksha vyavastha aur rescue team tainat nahi thi. Yuvakon ko doobta dekh aas-paas maujood machhuaare turant nadi me kood pade aur sahasi prayas karte hue do yuvakon ki jaan bachaa li. Lekin kaafi mashqaat ke baad bhi Bharat Patel ko nahi bachaya ja sakaa. Sabse bada sawal yeh hai ki Somvati Amavasya jaise bade dharmik ayojan par, jab prashasan ko pehle se hazaaron logon ki bheed ka andaza tha, tab bhi samvedansheel aur gahare kshetron me suraksha ke pukht intezaam kyu nahi kiye gaye? Na berikeding, na chetavni board aur na hi tatkal rescue team ki vyavastha nazar aayi. Local logon ka kehna hai ki agar samay par machhuaare madad ke liye aage nahi aate to mrityu ki sankhya aur badh sakti thi. Philhaal police ne mamla darj kar jaanch shuru kar di hai aur sharir ko postmortem ke liye bhej diya gaya hai. Aankar - lekin yeh haadsa prashasan ki taiyari par gambhir sawal khade kar raha hai... aakhir shraddhaluon ki suraksha ki jimmedari kiski hai? aur kab tak aise haadsaaon ke baad hi vyavasthaaon ki samiksha hoti rahegi?0
0
Report
Advertisement
राबड़ी देवी के बंगला खाली कराने के नोटिस पर बिहार में राजनीतिक घमासान
Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला और आज उसकी अंतिम तारीख है.... बिहार में सरकार की नीति स्पष्ट है सरकारी संपत्ति पर नियम सभी के लिए समान है... लालू परिवार ने आवाज खाली करने की बात कही है तो उनको अपने वचन का सम्मान करना चाहिए.. भारतीय जनता पार्टी मानती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है... वर्षों तक सरकारी संपत्ति को अपना समझने वालों को समझना होगा कि बिहार बदल चुका है.... जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि माननीय राबड़ी देवी जी को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है और अंतिम दिन भी है तो हम तो यही आग्रह करेंगे कि उन्हें जो बंगला आवंटित किया गया है उसमें उजागर स्विफ्ट हो जाएं इस बंगले को खाली कर दें.... वही जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नोटिस दिया जा चुका है कानून सबके लिए बराबर होता है.. जनता ने तो राजनीतिक पैकेजिंग कर ही दिया फिर मकान से किस बात का मोह.. उनका खुद का दौलत पटना में 480 करोड़ का है जहां मन करे वहां रहिए.... राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार की मंशा पर एक बार फिर से सवाल खड़ा किया और कहा कि ये मुद्दा इतना भी बड़ा नहीं है जितना दिखाया जा रहा है.. टेंडर माफिया के ऊपर चर्चा नहीं हो रही है लेकिन सरकार प्रशासन और जिनको आवास आवंटित हुआ है उनके बीच के मामले को सिर्फ दिखाया जा रहा है...0
0
Report
करनाल के सेक्टर-7 में बड़ी चोरी: लाखों के आभूषण, नकदी और चांदी के सिक्के लेकर चोर फरार
Karnal, Haryana:करनाल के पॉश सेक्टर-7 में बड़ी चोरी, परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर को बनाया निशाना; लाखों के जेवरात, नकदी और चांदी के सिक्के लेकर फरार, जाते-जाते सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। करनाल के सेक्टर-7 स्थित एक मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। परिवार के कुछ सदस्य श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर थे, जबकि परिवार की बहुएं अपने मायके गई हुई थीं। मकान पूरी तरह खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और आराम से वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर दिखी हलचल, घर पहुंचते ही खुला राज : परिवार के सदस्य बाहर रहते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर बनाए हुए थे। वापसी के दौरान उन्हें मोबाइल पर कैमरे बार-बार बफरिंग करते दिखाई दिए। शुरुआत में उन्होंने इसे नेटवर्क की सामान्य समस्या समझा, लेकिन जब घर पहुंचे तो सच्चाई कुछ और ही निकली। मुख्य गेट के अंदर लगा लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था और घर के भीतर घुसते ही हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दिया। ताले टूटे, कमरे बिखरे और लॉकर खाली : घर के लगभग सभी कमरों के दरवाजों के लॉक टूटे हुए मिले। अलमारियां खुली पड़ी थीं, लॉकर तोड़े जा चुके थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बड़ी बारीकी से पूरे घर की तलाशी ली और जहां भी कीमती सामान होने की संभावना थी, वहां तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ : परिवार के अनुसार चोर करीब 30 से 35 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 2 से ढाई लाख रुपये की नकदी तथा चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घर के लॉकरों और अलमारियों में रखा कीमती सामान पूरी तरह साफ कर दिया गया। वारदात के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। सबूत मिटाने की कोशिश भी कर गए बदमाश : चोर केवल नकदी और जेवरात ही नहीं ले गए, बल्कि घर में लगा सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। माना जा रहा है कि बदमाश अपनी पहचान और वारदात से जुड़े सबूत मिटाने के उद्देश्य से डीवीआर उखाड़कर ले गए, ताकि पुलिस को जांच में कोई सीधा सुराग न मिल सके। पुलिस, एफएसएल और सीआईए की टीमें जांच में जुटीं : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, जबकि सीआईए की टीमों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के सामने चोरों तक पहुंचने की चुनौती : पॉश इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिस तरह चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गए, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि आखिर इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कब तक कानून के शिकंजे में आते हैं। बाइट्स: निरंजन सिंह, जांच अधिकारी हेमंत, मकान मालिक0
0
Report
स्लोवाक नागरिक पीएम मोदी के स्वागत में वंदे मातरम् गाते दिखे
Delhi, Delhi:Slovak nationals sing Vande Mataram as they welcome PM Modi.0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव: NDA उम्मीदवार नाथवानी के पक्ष में साजिश या वोटिंग का मोड़
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, राज्य की बेहतरी के लिए आत्म की आवाज और झारखंड की बेहतरी के लिए आत्मा की आवाज को मतपेटी में डालने का काम यहां के विधायक करते आए हैं। आत्मा की आवाज और राज्य हित सर्वोपरी है तो निर्णय भी एनडीए उमीदवार के समर्थन में जाएगा और परिमल नाथवानी यहां से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होगें और दिल्ली में झारखंड की आवाज बनेगें माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बिल्कुल हर जगह ये समझते हैं पैसा देकर खरीद लगेंगे। ईडी , सीबीआई का डर दिखाकर वोट ले लेगें। वो चुने हुए सांसदों को तोड़ ले रहे हैं । वोटर लिस्ट से शुरु कर वोटों की गिनती और चुने हुए सांसद , विधायक को सबको समझते हैं खरीद सकते हैं, डरा सकते हैं। झारखंड में पहले भी झेला है, राज्यसभा चुनाव में पहले भी घटना घटी है। उम्मीद करेगें कांग्रेस, झामुमो, और राजद का वोट भी इस राज्यसभा चुनाव के अपनी जगह स्थिर रहेगा और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने नाथवानी को आगे कर जो खेल खेल रही , झारखंड में इंडिया गठबंधान के विधायक मिल कर मुकाबला करेंगे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा , हम सब एकजुट हैं, पता नहीं सवाल हम से ही बार बार पूछा जाता है। हम लोग 56 विधायक एकजुट हैं ,बीजेपी में नाराजगी है बगैर हमारी सहमति के एक पूंजीपति को अपना उम्मीदवार बनाया है और हमारे उम्मीदवार गौरव बल्लभ के नाम पर्चा खरीदा गया पर नामांकन नहीं करवाया गया। इसको लेकर बीजेपी के 10 से 12 विधायक बहुत बुरी तरह व्यथित हैं। इंडिया गठबंधन एकजुट है。 झामुमो ने कहा बीजेपी यहां कितनी कमजोर है ,झारखंड का कोई अपना व्यक्ति नहीं मिला तो गुजरात से लाया गया। आंकड़े गठबन्धन के पक्ष में हैं उस लिए हम लोग राज्यसभा की दोनों सीट जीतेगें。 कांग्रेस विधायक दल उपनेता राजेश कच्छप ने कहा गौरव बल्लभ की जगह निर्दलीय को बीजेपी ने समर्थन दिया तो मामला समझा जा सकता है, जब करेंट सांसद और विधायक को बीजेपी मिला रही है तो क्या खेल करना चाहती है। हम 16 विधायक एकजुट हैं चुनाव में या तो हर होती है या जीत होती है。0
0
Report
नरसिंहपुर यातायात चेकिंग में दबंग युवक के खिलाफ FIR, कार जब्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर - • नरसिंहपुर में यातायात पुलिस की चेकिंग कार्रवाई के दौरान युवक की दबंगई का वीडियो वायरल • बिना नंबर प्लेट और कार के शीशों पर काली फिल्म लगाकर लंबे समय से चला रहा था वाहन • चेकिंग के दौरान रोके जाने पर युवक सूरज पटेल ने पुलिसकर्मियों से की बहस और अभद्रता • खुद को पहुंच वाला और रसूखदार बताते हुए यातायात पुलिस को देता रहा धमकी • यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी और स्टाफ के सामने नहीं चली युवक की धौंस, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, की सख्त कार्रवाई • नरसिंहपुर के कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोप में FIR दर्ज • यातायात थाना पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी युवक को भेजा जेल • पुलिस का साफ संदेश — यातायात नियमों की अनदेखी और दबंगई करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई0
0
Report
चित्रकूट में ट्रैफिक कांस्टेबल और बस ड्राइवर की हाथापाई वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड - जनपद चित्रकूट में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही और प्राइवेट बस ड्राइवर के बीच बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही और बस चालक एक-दूसरे से हाथапाई करते हुए जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि एक पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल कैलाश और एक प्राइवेट बस ड्राइवर के बीच बस हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई होने लगी। वायरल वीडियो में बस ड्राइवर सिपाही का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है, वहीं दोनों के बीच कई मिनट तक विवाद चलता रहा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कोतवाली कर्वी पहुंचाया। यह पूरा मामला शहर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में इंफ्लुएंसर पर बंदूक दिखाकर धमकी: जमीन कब्जे की कोशिश
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को कथित रूप से बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और पैतृक जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। तेजपुर निवासी रितिक राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 जून को वह अपनी पैतृक भूमि पर मौजूद था, तभी नृपजीत सिंह, सुमित पटेल, ऋतु चौहान सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि नृपजीत सिंह हाथ में दो नाल बंदूक लेकर आया और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी और अपने राजनीतिक व पुलिस संपर्कों का डर दिखाया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से उसका परिवार भय के साये में जी रहा है। मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है। रितिक ने एक वीडियो भी मौके से बनाया जिसमें नृपजीत सिंह पीछे दौड़ता नजर आ रहा है.0
0
Report
घर में घुसा विशाल किंग कोबरा; वन विभाग ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज के छुईढोड़ा में एक विशालकाय किंग कोबरा अचानक से घर में घुस गया, घर के भीतर बैठे लोग इतने बड़े सांप को देखकर डर से चिल्लाते हुए तत्काल घर से बाहर निकले. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और सर्प रेस्क्यूर की टीम मौके पर पहुंची. स्नैक रेस्क्यूर जितेन्द्र सारथी ने 11 फिट विशालकाय किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. बताते चले कि, किंग कोबरा जंगलों की जैव विविधता को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह अन्य सांपों की संख्या को नियंत्रित कर पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बनाए रखता है. किसी भी क्षेत्र में किंग कोबरा की उपस्थिति स्वस्थ जंगल, स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध वन्यजीवों का संकेत देता है.0
0
Report
डभरा में मामूली विवाद ने मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Sakti, सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र से बडी खबर। कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीट कार मां की हत्या। डभरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भेडिकोना की घटना। मामुली विवाद पर मां पर जान लेवा हमला करते हुए बेटे ने की मां की हत्या। फडोसी ने दी डभरा पुलिस को सूचना। अस्पताल लाते समय एम्बुलेंस में तोड़ा दम। फिलहाल आरोपी युवक को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम लखन लाल माली। मृतक महिला का नाम तिहारीन बाई माली। डभरा पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा: जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार
Jodhpur, Rajasthan:एंकर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। पेयजल संकट, जल जीवन मिशन, एलिवेटेड रोड परियोजना, सरकार गिराने के आरोप और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग विवाद जैसे मुद्दों पर शेखावत ने गहलोत को घेरते हुए कई तीखे बयान दिए। शेखावत ने कहा कि जोधपुर और राजस्थान की वर्तमान समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि जोधपुर की पेयजल दुर्दशा का अगर कोई जिम्मेदार है और राजस्थान की दुर्दशा का कोई जिम्मेदार है तो अशोक गहलोत साहब जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि जोधपुर की जनता को अगर किसी ने सताया है तो अशोक गहलोत ने सताया है। जोधपुर की जनता को पीछे रखने का पाप किसने किया? अशोक गहलोत ने किया। जल जीवन मिशन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को जल परियोजनाओं के लिए भरपूर संसाधन उपलब्ध कराए, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितताएं हुईं, जिसके कारण आज भी प्रदेश की जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी, लेकिन योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंच सका। एलिवेटेड रोड को लेकर भी साधा निशाना जोधपुर की एलिवेटेड रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि इस परियोजना को रोकने और लटकाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। उन्होंने कहा, "एलिवेटेड रोड को रोकने के लिए जितने षड्यंत्र और कुचक्र हो सकते थे, वो सब अशोक गहलोत ने किए। मैं प्रमाणित करके यह बात कह सकता हूं।" सरकार गिराने के आरोपों पर पलटवार राजस्थान में 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम और सरकार गिराने के आरोपों पर भी शेखावत ने गहलोत को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाती रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर पाई। शेखावत ने कहा कि वो यहां खड़े होकर कहते हैं कि मेरी सरकार गिराई जा रही थी। एक प्रमाण देकर दिखा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर जो राजनीतिक संकट पैदा हुआ था, उसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। वहीं शेखावत ने कथित फोन टैपिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय अपने ही विधायकों और नेताओं की निगरानी किए जाने के आरोप सामने आए थे। उन्होंने कहा कि उनके अपने करीबी लोग कह रहे हैं कि सरकार गिराने का षड्यंत्र अगर किसी ने रचा तो अशोक गहलोत ने रचा। अपने विधायकों की रिकॉर्डिंग करते हैं और आरोप दूसरों पर लगाते हैं। शेखावत ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दूसरों पर जिम्मेदारी डालने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि आखिर हालात वहां तक क्यों पहुंचे।0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों ने डोर-टू-डोर सत्यापन शुरू किया
Jammu, जम्मू: 3 जुलाई से शुरू होने जा रही बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न प्रोटोकॉल के तहत यात्रा मार्ग और उससे जुड़े संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी और वेरिफिकेशन अभियान चला रही हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात के निर्देश पर पूरे यात्रा मार्ग, यात्री बेस कैंपों और राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्रों में विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप के आसपास के इलाकों में पुलिस ने डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घर-घर जाकर यह जानकारी जुटाई कि परिवार में कितने सदस्य रह रहे हैं, कोई किरायेदार तो नहीं है और यदि है तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है या नहीं। इसके अलावा स्थानीय लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा बल किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर रहे हैं। वेरिफिकेशन ड्राइव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आतंकी अपने नापाक मंसूबों में किसी भी सूरत में कामयाब न हो सकें। गौरतलब है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी तंत्र को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की डुबकी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- सोमवती अमावस्या पर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी और अपने पितरों के प्रति किया पिंडदान। कई साल बाद बना अद्भुत संयोग सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम। हवन यज्ञ किया गया. गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी किया स्नान और पूजा अर्चना. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पुख्ता प्रबंध गोताखोर की टीम भी रही मौजूद ताकि कहीं कोई ब्रह्मसरोवर के ना अंदर डूबे। सोमवती अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजन और पिंडदान व दान किया. -पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मसरोवर और सन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर श्रद्धालु कुरहक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया। पूजा अर्चना करके पितरों की शान्ति के लिए पिण्ड भी किया। ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर अमावस्या के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी अमावस्या होने की वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त प्रति पिंड भी किया। ऐसा माना जाता है कि महाभारत युद्ध में जितने भी योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए थे उन सभी का पिंडदान आज के दिन ही किया जाता है। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का विश्व विक्ख्यात ब्रह्मसरोवर पर पर आज श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा जिन्होंने अपने पितरों के प्रति निमित्त पिंड दान भी किया। पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्म सरोवर औरसन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया जाता है पूजा अर्चना करके पितरों की शान्ति के लिए पिंडदान कर रहे है। पौराणिक काल से ही सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है,ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्म सरोवर और सन्नहित सरोवर में देवी देवताओं का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. इसी आशा और उम्मीद के साथ हर अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थों ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर स्नान किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
