471001
त्योहारों को लेकर छतरपुर में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी और कलेक्टर भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। पथराव कांड के बाद दोनों समुदायों के त्योहारों को देखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च विशेष समुदाय के मोहल्ले से शुरू होकर मुख्य सड़कों पर होते हुए समाप्त हुआ। प्रशासन ने सभी से शांति से त्योहार मनाने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरक्षण मुद्दे पर NDA में बढ़ा तनाव; नेताओं के बीच बयानबाजी तू-तू मैं-मैं
Jamui, Bihar:जमुई: आरक्षण के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद अब एनडीए के भीतर खुलकर सड़क पर दिखाई देने लगा है। एक ही गठबंधन में शामिल लोजपा रामविलास और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब जदयू और भाजपा के नेताओं तक पहुंच गई है। सिकंदरा में हम, जदयू और भाजपा से जुड़े नेताओं ने विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के समर्थन में एकजुट होकर लोजपा रामविलास और जमुई सांसद अरुण भारती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दरअसल, आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच शुरू हुए राजनीतिक मतभेद के बाद जमुई सांसद अरुण भारती और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई। दो दिन पहले विधायक प्रफुल्ल मांझी द्वारा सांसद के पिता को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया। इसके बाद लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं ने सांसद अरुण भारती के सामने विधायक प्रफुल्ल मांझी और जीतन राम मांझी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। अब इसके जवाब में सिकंदरा पथ निरीक्षण भवन के प्रांगण में हम, जदयू और भाजपा के नेता एवं विधायक समर्थक एकजुट हुए। हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, प्रखंड अध्यक्ष पवन मांझी, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सूचित महतो, अनुज सिंह, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, सुरेंद्र पंडित, अंबिका यादव, राजीव कुमार, गणेश सिंह, मोरंग कोड़ा, राम पदारथ शर्मा, मिथिलेश सिंह, रौशन कुमार, प्रतोष कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने लोजपा रामविलास के नेताओं के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान समर्थकों की ओर से चिराग पासवान अरुण भारती मुर्दाबाद के नारे लगाए वही “बिना बाप का बेटा कैसा हो, अरुण भारती जैसा हो” के भी नारे भी लगाए। नेताओं ने सांसद अरुण भारती से जुड़े चुनावी दस्तावेजों में पिता के नाम नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच की मांग की। वही वोटर लिस्ट और वोटर आईडी कार्ड में भी पिता के जगह सिर्फ मां का नाम होना अरुण भारती के लिए बड़ी संकट पैदा कर सकता है। क्योंकि हिंदुस्तानी आवा मोर्चा जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अरुण भारती को अपने पिता का नाम पूछ रहा है क्योंकि उनकी किसी भी सरकारी डॉक्यूमेंट में पिता का नाम नहीं है सिर्फ माता का नाम ज्योति है। वहीं, लोजपा रामविलास से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद एवं अन्य लोगों के निजी जीवन को लेकर भी गंभीर दावे किए जा रहे हैं। कहां जा रहा है कि सिकंदरा विधायक का सुबह का नाश्ता और चाय गांजा और शराब के साथ शुरू होती है रात में खत्म होती है विधायक का महिला को भगाकर शादी करने की भी बात कही जा रही है। ऐसे आरोपों के कारण आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। हालांकि, जिस तरह एनडीए में शामिल दलों के नेता अब एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक मंचों और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं, उससे गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक होने पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। बहरहाल, जो मुद्दे अब तक पार्टी और गठबंधन के भीतर बातचीत के जरिए सुलझाए जाने चाहिए थे, वे खुले तौर पर सड़क पर आ गए हैं। अब देखना होगा कि आरक्षण को लेकर बढ़ता यह टकराव कहां तक पहुंचता है और एनडीए नेतृत्व इस बढ़ती तल्खी को किस तरह नियंत्रित करता है। या फिर एनडीए में बड़ी टूट की संभावना बन रही है और आने वाले दिनों में ऐसा देखने को अगर मिला तो फिर राजनीतिक उलट फिर भी सामने आ सकते हैं।0
0
Report
एलायंस एयर की उड़ान 9I-698 सुरक्षित उतरी, इंजीनियरों ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:11 सितंबर 2026 को VT-AIU एयरक्राफ्ट वाली एलायंस एयर की फ़्लाइट 9I-698 बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर चल रही थी। दिल्ली पहुँचने के दौरान पायलट ने बाईं ओर इंजन में तेल दबाव कम होने के कारण प्राथमिकता से लैंडिंग करने का अनुरोध किया। फ़्लाइट में 40 यात्री और 4 क्रू सदस्य थे। फ़्लाइट सुरक्षित उतर गई और सभी यात्री आसानी से बाहर निकल आए। इंजीनियरों की टीम जांच कर रही है।0
0
Report
हाथरस में पति-पत्नी के विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस : पति-पत्नी के विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल सरकारी कार्यालय के बाहर दो पक्ष भिड़े पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा सादाबाद के खंड विकास कार्यालय परिसर का मामला0
0
Report
Advertisement
घाघरा के कटान से भोजपुरवा में मकान नदी में समा गया, इलाके में दहशत
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी के कटान में समाया मकान, घाघरा के बढ़ते जल स्तर से तटवर्ती इलाकों के लोग परेशान बलिया के भोजपुरवा गांव में घाघरा के कटान में एक मकान नदी में समा गया। घाघरा नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से तटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में कटान की वजह से पहले भी भोजपुरवा गांव बड़ी तबाही देख चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मकान का अलग-अलग हिस्सा किस तरीके से ताश के पत्ते की तरह नदी में समता जा रहा है। वही घाघरा के कटान से मकान के गिरने से इलाके के लोग दहशत में हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमिटी ने नए नेतृत्व गठन और चुनाव तयारी पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:*वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से* यू पी भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों की टीम को जल्द गठित करने को कहा गया राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने गठन के बाद संगठन की योजनानुसार प्रवास पर जोर दिया नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई पार्टी इनमें से पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है。 नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचना है। उन्हें लोगों के जीवन में आए बदलाव, देश में हुए सकारात्मक कार्यों और वैश्विक छवि में आए परिवर्तन के बारे में बताना है। बीएल संतोष ने सर्वाधिक जोर इन सभी कार्यक्रमों के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार पर दिया। वहीं सीएम ने अभियान को लेकर सरकार के स्तर पर की गई तैयारी के बारे में चर्चा की जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सांगठनिक स्तर पर की गई तैयारी को साझा किया बैठक में सेवा संकल्प अभियान, विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की तैयारी, पार्टी संगठन के गठन का काम जल्द पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। एक महीने चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजर्गों और हर लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा। सरकार और संगठन से यूपी का सियासी फीडबैक भी लिया。0
0
Report
देहरादून में मुठभेड़: एक आरोपी गोली लगी, दूसरा फरार; पुलिस सर्च ऑपरेशन चालू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: देहरादून के पटेल नगर इलाके में पुलिस और दो संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। संदिग्धों में से एक, अंकित चौहान, के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस फरार साथी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.0
0
Report
Advertisement
कोटा के गणेश उत्सव में मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं से पर्यावरण संदेश
Kota, Rajasthan:इस बार कोटा में गणेश चतुर्थी का उत्सव इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ द्वारा शहर के 100 वार्डों में 1000 पूर्व पंजीकृत परिवारों को मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी। मुख्य संयोजक गोविंदनारायण अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेने वाले प्रत्येक वार्ड के 10 चयनित परिवारों को ‘इको-फ्रेंडली सोशल क्रांतिकारी परिवार गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिमाओं के वितरण की व्यवस्था के लिए कोटा किटी क्लब की 100 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुद्ध मिट्टी से बनी 9 और 12 इंच की प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली विशेष सामग्री भी दी जाएगी। कोटा में गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और 10 दिनों तक शहरभर में गणेश पंडाल सजते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी की भव्य शोभायात्रा का शहरवासियों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस बार गणेशोत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश भी घर-घर पहुंचाने की तैयारी है।0
0
Report
भोपाल: बैरागढ़ में मामूली टक्कर के बाद ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल मामूली टक्कर के बाद ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई बैरागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद कार से हल्की टक्कर के बाद ड्राइवर ने मानी गलती, मांगी माफी आरोप कार सवार ने गाली-गलौज कर ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा इसके बाद ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट, मौके पर जुटी भीड़ घटना का वीडियो सामने आने बाद, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की0
0
Report
गाजियाबाद नगर निगम ने डूब क्षेत्र और सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम की सरकारी जमीनों और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ निगम ने बड़ा अभियान चलाया। महापौर सुनीता दयाल ने खुद मौके पर पहुंच कर संजय नगर, अर्थला और सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे और प्लाटिंग ध्वस्त की गई। शुक्रवार को हुई कारवाई संजय नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में करीब 1000 वर्गगज निगम की जमीन पर हनुमान प्रतिमा रखकर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया था। यहां बाउंड्रीवाल की नींव खोदी गई थी। निगम ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। अर्थला में हिंडन नदी के पास करीब 1100 वर्गमीटर निगम की जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। जमीन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। सद्दीकनगर-संगम विहार और सिद्धार्थ विहार के डूब क्षेत्र में भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। निगम ने सरकारी और एलएमसी भूमि को कब्जामुक्त कराया。 शॉट्स0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम चुनाव: वार्ड 6 में अधिक मतदान, वार्ड 80 में कम
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम चुनाव में मतदान का वार्डवार रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 6 में 87 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 80 में 49.35 प्रतिशत रहा। अंतिम मतदान आंकड़ों के अनुसार टॉप-5 सबसे ज्यादा और टॉप-5 सबसे कम मतदान वाले वार्डों की तस्वीर भी साफ हो गई है। सबसे ज्यादा मतदान वाले टॉप-5 वार्ड 1. वार्ड 6 — 87.00% 2. वार्ड 1 — 85.95% 3. वार्ड 8 — 85.61% 4. वार्ड 10 — 82.62% 5. वार्ड 2 — 81.65% सबसे कम मतदान वाले टॉप-5 वार्ड 1. वार्ड 80 — 49.35% 2. वार्ड 68 — 53.26% 3. वार्ड 57 — 55.14% 4. वार्ड 71 — 55.87% 5. वार्ड 84 — 56.11%0
0
Report
बेगूसराय में बाढ़ का कहर जारी, 22 दिन पानी में लोग संघर्ष कर रहे
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बाढ़ का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के पानी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है और पूरा इलाका टापू में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि करीब 22 दिनों से हजारों परिवार बाढ़ के पानी के बीच जिंदगी जीने को मजबूर हैं। यह तस्वीर बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर, चकोर और चाक गांव की है, जहां बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 3 से 4 हजार घर बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई इलाकों में अभी भी चार से पांच फीट तक पानी जमा है। चारों तरफ पानी. और पानी के बीच डूबे घर. और इसी पानी के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद। बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर, चकोर और चाक गांव में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। करीब 22 दिनों से ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। कई घर पूरी तरह पानी से घिर चुके हैं, तो कई परिवार अब भी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ घर में रखा राशन भी खत्म कर दिया है। बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक, खाने-पीने की समस्या लगातार बनी हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन से मिलने वाले भोजन के सहारे किसी तरह परिवार का पेट भर रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि हर साल गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण उन्हें बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार हालात बेहद भयावह हैं। गांव के रास्ते पानी में डूब चुके हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे संवाददाता जितेद्र कुमार ने करीब चार फीट गहरे पानी में उतरकर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को कैमरे के सामने लाने की कोशिश की। ग्रामीणों के मुताबिक, इस बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। कई परिवारों के सामने घर, भोजन और सुरक्षित जगह—तीनों की चुनौती खड़ी है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें बाढ़ के पानी पर टिकी हैं। लोगों को इंतजार है कि आखिर कब गंगा का जलस्तर कम होगा और कब गांव से बाढ़ का पानी निकलेगा। तब जाकर इन लोगों को करीब 22 दिनों से जारी इस मुश्किल भरी जिंदगी से राहत मिल सकेगी。0
0
Report
नशे में धुत ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो ने गाय को टक्कर दी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो ने गाय को मारी टक्कर, हादसे के बाद सेल्टोस कार में भिड़ी ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो गाड़ी, कार में सवार थानाध्यक्ष कैलिया की फैमिली बाल-बाल बची, कार हुई क्षतिग्रस्त, बोलोरो गाड़ी से टकराने के बाद हादसे में गाय की मौके पर हुई मौत, रामपुरा ब्लॉक में तैनात है ग्राम विकास अधिकारी अमर सिंह, पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी अमर सिंह को हिरासत में लिया, मेडिकल के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में कांग्रेस नेताओं को कुराना टोल प्लाज़ा पर रोक, दीपक जाटव के परिवार से मिलने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:Hapur (Uttar Pradesh): Congress Up In-Charge Rajendra Pal Gautam and MP Imran Masood were stopped at Kurana toll plaza while heading to meet the family of the deceased Dalit Deepak Jatav. Congress workers staged a protest, heavy police force deployed. Updated visuals. Rajendra Pal Gautam (Congress) S/B हापुड़, UP: हापुड़ पुलिस ने AICC के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को कुराना टोल प्लाज़ा पर रोक लिया। वे दीपक जाटव के परिवार से मिलने जा रहे थे, जिनकी कथित तौर पर गोलीबारी की घटना में मौत हो गई थी।0
0
Report
खगौल के वार्ड पार्षद के घर जुआ अड्डा, 13 गिरफ्तार; 2.25 लाख नकद बरामद
Danapur, Bihar:खगौल में वार्ड पार्षद महेंद्र के मकान में जुए का अड्डा पकड़ा गया; 13 गिरफ्तार। मौके से वार्ड पार्षद अनिल को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने नकद 2 लाख 25 हजार 810 रुपये, 11 मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और शराब बरामद की है। खगौल थाना में जुआ अधिनियम समेत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मनीष कुमार, अनिल कुमार, सन्नी कुमार, मोहन प्रसाद, सुमीत कुमार, मो. सरफुदीन, संतोष कुमार, शमीम कुरैशी, मिथिलेश कुमार, विक्की कुमार, निखिल कुमार, मुन्ना कुमार और महेन्द्र सिंह के नाम बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि जुए का संचालन किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से हुआ था।0
0
Report
नाबालिग छात्रा की मौत: आरोपी नय्यूम गिरफ्तार, परिजनों ने परेशान करने का आरोप लगाया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव रहदरा में हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने गांव निवासी मुस्लिम नय्यूम पर नाबालिग हिंदी छात्रा को स्कूल जाते समय लगातार परेशान करने और दोस्ती का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने परेशान किए जाने की जानकारी परिवार को दी थी। आरोप है कि जब परिजनों ने युवक से शिकायत की तो उसने छात्रा के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। परिजनों का कहना है कि लगातार परेशान किए जाने से छात्रा तनाव और भय में थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
